Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्वच्छ भारत क्लीन भारत
Kuldeep Sarma
स्वच्छ भारत क्लीन भारत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- स्वच्छ भारत क्लीन भारत2
- *मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास खंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत बारा में संचालित कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश* *अनुमति प्राप्त किये बिना अनुपस्थित पाए गए प्रधानध्यापक से स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने के दिए निर्देश* *पंजीकृत छात्राओं की शतप्रतिशत उपस्थिति की जाए सुनिश्चित तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए करें प्रेरित:-मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात | दिनांक : 13 मार्च 2026 मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के विकास खंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत बारा में संचालित कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय के सभी कक्षाओं का निरिक्षण किया , निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक राहत अली मौके पर अनुपस्थित पाए गए। वहीँ कक्षा 03 में पंजीकृत 57 छात्र छात्राओं में से मात्र 17 बच्चे एवं कक्षा 04 में पंजीकृत 49 छात्र छात्राओं में से मात्र 16 बच्चे मौके पर उपस्थित पाए गए जिस पर उन्होंने सम्बंधित सहायक अध्यापक को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।1
- लोकेशन --- कानपुर देहात रिपोर्टर --- सागर भारतीय फोनो --- 8400269504 एंकर - कानपुर देहात में पानी में डूबने की दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। एक ओर तालाब में डूबने से मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं ससुराल आया एक युवक नहर में डूब गया, जिसकी तलाश अब भी जारी है। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पहली घटना रसूलाबाद थाना क्षेत्र के लालाभगत गांव की है। यहां ससुराल आया एक युवक ग्रामीणों के साथ जवांरे डालने नहर पहुंचा था तभी नहाते समय अचानक नहर में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई। देर शाम तक तलाश अभियान जारी रहा, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका।वहीं दूसरी घटना मंगलपुर थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव की है। यहां एक मासूम बच्चा खेलते-खेलते गांव के तालाब के पास पहुंच गया और अचानक पानी में गिरकर डूब गया। काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसका शव तालाब में मिला। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- झींझक क्षेत्र में रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं में हलचल मची हुई है। खाड़ी देशों में युद्ध के बाद रसोई गैस की किल्लत होने की अफवाह फैलने से शुक्रवार को करीब 11बजे गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। झींझक स्थित महामाया इंडेन गैस एजेंसी पर भी बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंच गए, जिससे वहां काफी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा मौके पर पहुंचे और एजेंसी के कार्यालय में गैस सिलेंडरों का स्टॉक चेक किया। जांच के बाद उन्होंने उपभोक्ताओं को लाइन में लगवाकर शांतिपूर्वक सिलेंडर वितरण कराना शुरू कराया, जिससे एजेंसी कर्मियों को भी राहत मिली। गैस किल्लत की आशंका के चलते लोग तेजी से सिलेंडर बुक कराने में जुटे हुए हैं। हालांकि एजेंसी पर गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। एजेंसी पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के बाद ओटीपी आने में दिक्कत हो रही है, जिससे परेशानी हो रही है। चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने बताया कि गैस एजेंसी पर सिलेंडरों का स्टॉक और बिक्री की जांच की गई है, जो सही पाई गई है। उपभोक्ताओं से सिलेंडर की कालाबाजारी के संबंध में भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने ऐसी शिकायत नहीं की। भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को लाइन में लगवाकर शांतिपूर्वक सिलेंडर वितरण कराया जा रहा है।1
- ग्राम चौपाल में पहुंचीं मुख्य विकास अधिकारी, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं कानपुर देहात, 13 मार्च। विकासखंड अकबरपुर की ग्राम पंचायत बारा में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। “ग्राम चौपाल–गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम के तहत आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत आपूर्ति, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और मनरेगा भुगतान से जुड़ी समस्याएं मुख्य विकास अधिकारी के सामने रखीं। इस पर सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र व्यक्तियों का सत्यापन कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने में पूर्ण पारदर्शिता और तत्परता बरती जाए। सीडीओ ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और स्वच्छ भारत मिशन समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ तभी प्रभावी होगा जब ग्रामीण जागरूक होकर उनका लाभ लें। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क और विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली और जहां कमियां मिलीं, उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में साफ-सफाई और जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ और विकसित बनाने में सहयोग करने की अपील की। ग्राम चौपाल में संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचा व बुलेट बाइक बरामद, कोतवाली औरैया पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो बदमाश गिरफ्तार। तुर्कीपुर चित्तर सिंह स्कूल के पास वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बुलेट बाइक से भाग रहे थे आरोपी। पीछा करने पर बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, गोली पुलिस वाहन के साइड मिरर के पास लगी। ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों आरोपी घायल, पुलिस ने मौके पर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी: अंशुल उर्फ अंशु उर्फ हिमांशू चौबे (23) व कुंज किशोर (24) निवासी औरैया। कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर, एक तमंचा .315 बोर, 4 जिंदा कारतूस, एक खोखा, 2 मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की बुलेट बाइक बरामद। पूछताछ में बताया कि सिंह होटल के पास विवाद के बाद फायरिंग कर भाग रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली औरैया में BNS व आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी।2
- औरैया। कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने तुर्कीपुर-दिबियापुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। भागने के क्रम में ब्रेकर पर बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए और मौके पर ही पकड़े गए। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, 1 जिंदा कारतूस व 1 खोखा और बिना नंबर प्लेट की बुलेट बाइक। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया; आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही जारी है।1
- गैस सिलिंडर की आन लाइन बुकिंग में समस्या । सिलिंडर के लिए एजेंसी में भीड़ लोग परेशान1