*पीस कमेटी की मीटिंग में त्योहारों को सदभाव से मनाने का आव्हान* *एसडीएम, सीओ, पालिका ईओ रहे मौजूद* कालपी (जालौन) आगामी दिनों में आयोजित वाले अलविदा जुमा ईद उल फितर व रामनवमी के पर्वो को लेकर क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी में एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। मीटिंग में शान्ति व्यवस्था, बिजली, पानी तथा साफ सफाई आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। गुरुवार को कोतवाली के सभागार परिसर में शांति समिति की बैठक में उपजिलाधिकारी ने कहा कि रमजान माह के अलविदा जुमा की नमाज 13 मार्च को कालपी नगर की मस्जिदों में दोपहर पौने एक बजे से ढाई बजे के बीच सम्पन्न होगी। अगर ईद का पर्व 21 मार्च को होगा तो 20 मार्च को भी जुमे की नमाज अदा कराई जाएगी। त्योहारों को सदभाव से मनाने की परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों को मिलजुल मनाकर गौरवशाली परम्परा को कायम रखें। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की समस्या होगी तो उसको प्राथमिकता से समाधान कराया जायेगा। सीओ अवधेश सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान कोई ऐसा कार्य न किया जाएं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी ने कहा कि पर्वो तथा अलविदा जुमा की नमाज को लेकर पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने कहा कि नगर में सफाई की समुचित व्यवस्था रखी जाएगी। सफाई व्यवस्था भी दुरूस्त रखी जाए। इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम अवनीश कुमार, एसएसआई उदय प्रताप सिंह, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह चंदेल विशाल भड़ाना सुरेश चंद्र, पुत्तूलाल, सिपाही बिपलेन्द कुमार,आशीष सिंह, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, महामंत्री अमित यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष कमर अहमद, राकेश पुरवार, डॉ. सुरेश प्रजापति, भगवान दास खटीक, मौलाना जियाउद्दीन बरकाती, हाफिज दावर रज़ा,राम प्रकाश पुरवार,अमीर हसन, मुश्ताक अहमद सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
*पीस कमेटी की मीटिंग में त्योहारों को सदभाव से मनाने का आव्हान* *एसडीएम, सीओ, पालिका ईओ रहे मौजूद* कालपी (जालौन) आगामी दिनों में आयोजित वाले अलविदा जुमा ईद उल फितर व रामनवमी के पर्वो को लेकर क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी में एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। मीटिंग में शान्ति व्यवस्था, बिजली, पानी तथा साफ सफाई आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। गुरुवार को कोतवाली के सभागार परिसर में शांति समिति की बैठक में उपजिलाधिकारी ने कहा कि रमजान माह के अलविदा जुमा की नमाज 13 मार्च को कालपी नगर की मस्जिदों में दोपहर पौने एक बजे से ढाई बजे के बीच सम्पन्न होगी। अगर ईद का पर्व 21 मार्च को होगा तो 20 मार्च को भी जुमे की नमाज अदा कराई जाएगी। त्योहारों को सदभाव से मनाने की परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों को मिलजुल मनाकर गौरवशाली परम्परा को कायम रखें। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की समस्या होगी तो उसको प्राथमिकता से समाधान कराया जायेगा। सीओ अवधेश सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान कोई ऐसा कार्य न किया जाएं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी ने कहा कि पर्वो तथा अलविदा जुमा की नमाज को लेकर पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने कहा कि नगर में सफाई की समुचित व्यवस्था रखी जाएगी। सफाई व्यवस्था भी दुरूस्त रखी जाए। इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम अवनीश कुमार, एसएसआई उदय प्रताप सिंह, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह चंदेल विशाल भड़ाना सुरेश चंद्र, पुत्तूलाल, सिपाही बिपलेन्द कुमार,आशीष सिंह, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, महामंत्री अमित यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष कमर अहमद, राकेश पुरवार, डॉ. सुरेश प्रजापति, भगवान दास खटीक, मौलाना जियाउद्दीन बरकाती, हाफिज दावर रज़ा,राम प्रकाश पुरवार,अमीर हसन, मुश्ताक अहमद सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
- *पीस कमेटी की मीटिंग में त्योहारों को सदभाव से मनाने का आव्हान* *एसडीएम, सीओ, पालिका ईओ रहे मौजूद* कालपी (जालौन) आगामी दिनों में आयोजित वाले अलविदा जुमा ईद उल फितर व रामनवमी के पर्वो को लेकर क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी में एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। मीटिंग में शान्ति व्यवस्था, बिजली, पानी तथा साफ सफाई आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। गुरुवार को कोतवाली के सभागार परिसर में शांति समिति की बैठक में उपजिलाधिकारी ने कहा कि रमजान माह के अलविदा जुमा की नमाज 13 मार्च को कालपी नगर की मस्जिदों में दोपहर पौने एक बजे से ढाई बजे के बीच सम्पन्न होगी। अगर ईद का पर्व 21 मार्च को होगा तो 20 मार्च को भी जुमे की नमाज अदा कराई जाएगी। त्योहारों को सदभाव से मनाने की परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों को मिलजुल मनाकर गौरवशाली परम्परा को कायम रखें। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की समस्या होगी तो उसको प्राथमिकता से समाधान कराया जायेगा। सीओ अवधेश सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान कोई ऐसा कार्य न किया जाएं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी ने कहा कि पर्वो तथा अलविदा जुमा की नमाज को लेकर पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने कहा कि नगर में सफाई की समुचित व्यवस्था रखी जाएगी। सफाई व्यवस्था भी दुरूस्त रखी जाए। इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम अवनीश कुमार, एसएसआई उदय प्रताप सिंह, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह चंदेल विशाल भड़ाना सुरेश चंद्र, पुत्तूलाल, सिपाही बिपलेन्द कुमार,आशीष सिंह, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, महामंत्री अमित यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष कमर अहमद, राकेश पुरवार, डॉ. सुरेश प्रजापति, भगवान दास खटीक, मौलाना जियाउद्दीन बरकाती, हाफिज दावर रज़ा,राम प्रकाश पुरवार,अमीर हसन, मुश्ताक अहमद सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।1
- ग्राम चौपाल में पहुंचीं मुख्य विकास अधिकारी, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं कानपुर देहात, 13 मार्च। विकासखंड अकबरपुर की ग्राम पंचायत बारा में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। “ग्राम चौपाल–गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम के तहत आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत आपूर्ति, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और मनरेगा भुगतान से जुड़ी समस्याएं मुख्य विकास अधिकारी के सामने रखीं। इस पर सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र व्यक्तियों का सत्यापन कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने में पूर्ण पारदर्शिता और तत्परता बरती जाए। सीडीओ ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और स्वच्छ भारत मिशन समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ तभी प्रभावी होगा जब ग्रामीण जागरूक होकर उनका लाभ लें। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क और विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली और जहां कमियां मिलीं, उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में साफ-सफाई और जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ और विकसित बनाने में सहयोग करने की अपील की। ग्राम चौपाल में संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शुक्रवार को करीब 11बजे थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार नसीरपुर गांव निवासी शिव सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही चंद्रभान उनके घर के सामने शौच क्रिया कर रहे थे। विरोध करने पर चंद्रभान, बृजभान, दीनू यादव और जीतू ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के चंद्रभान का कहना है कि वह शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शिव सिंह और उनके परिजनों ने उन्हें रोककर मारपीट कर दी, जिससे वह भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मंगलपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुरदेहात,डेरापुर क्षेत्र के चिलौली गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन दिवस पर कथा व्यास भागवत आचार्य गौरव कृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से सुदामा चरित्र की मार्मिक कथा का वर्णन किया गया। कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। महाराज श्री ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी की सच्ची मित्रता का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि सुदामा और भगवान कृष्ण की मित्रता निःस्वार्थ प्रेम और सच्चे संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज को श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता से सीख लेकर आपसी प्रेम, विश्वास और सहयोग की भावना को बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव ने भागवत पुराण पर माल्यार्पण कर कथा व्यास का सम्मान किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य महबूब खान, राम नरेश यादव, अंकित यादव, अरुण यादव, रितिक यादव, बेचे लाल यादव, संजय यादव, नरेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव, आशीष बाजपेई, प्रभाकर दीक्षित, रमा शंकर प्रजापति, उमेश चंद्र शुक्ला, सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- रुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।जहां की रहने वाली 9 साल की मासूम खेतों में गई थी।जहां गांव के ही व्यक्ति रामविलास ने उसके साथ दुष्कर्म किया।वहीं इसी मामले को लेकर पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।1
- सेंगुर नदी में डूबे दूसरे युवक का शव मिला, परिजनों में कोहराम भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर चौकी अंतर्गत मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में नहाने के दौरान डूबे दूसरे युवक का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के बर्रा क्षेत्र निवासी रवि गुप्ता (22) और अभिषेक शर्मा (26) अपने मित्र इंद्रदेव के साथ मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में नहाने आए थे। नहाते समय दोनों युवक नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद इंद्रदेव ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण सफल नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल सतीश कुमार सिंह व देवीपुर चौकी प्रभारी अतेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। एसडीआरएफ टीम व स्थानीय लोगों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बुधवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से अभिषेक शर्मा का शव बरामद कर लिया था। वहीं गुरुवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद लापता रवि गुप्ता का शव भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिल गया। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1
- सिकंदरा से झींझक मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर जिला प्रशासन द्वारा नो एंट्री लागू की गई है, लेकिन इसके बावजूद ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को नो एंट्री लागू होने के बावजूद कुछ ओवरलोड ट्रक बालू लादकर इस मार्ग से गुजरते नजर आए। आगे जाकर ट्रकों में लदी बालू को बराबर करते हुए भी देखा गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी गुरुवार को करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें नो एंट्री के बावजूद सिकंदरा–झींझक मार्ग पर ट्रकों की आवाजाही दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से नो एंट्री लगाए जाने के बावजूद भी भारी वाहनों का आवागमन जारी है, जिससे नियमों की अनदेखी हो रही है। वहीं इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।1