*एटा में अपराध पर कसा शिकंजा: नवागत अपर पुलिस अधीक्षक की सख्ती से बदली कानून-व्यवस्था की तस्वीर* जनपद एटा में पिछले कुछ महीनों के भीतर कानून-व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। नवागत अपर पुलिस अधीक्षक (Addl. SP) के पदभार ग्रहण करने के बाद अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए सघन अभियानों और सख्त प्रशासनिक रुख का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जनपद में अपराध ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, सक्रिय गश्त व्यवस्था तथा वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए गए। परिणामस्वरूप लूट, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में कमी आई है। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमित समीक्षा बैठकों, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं स्थानीय नागरिकों का मानना है कि सख्त और पारदर्शी कार्यशैली के कारण पुलिस व्यवस्था अधिक सक्रिय और जवाबदेह हुई है। जनपद में कानून का राज स्थापित करने की दिशा में उठाए गए इन कदमों को प्रशासनिक दृढ़ता का परिणाम माना जा रहा है। फिलहाल एटा में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है, जिसे बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी जिम्मेदारी होगी।

- Post by Hari Singh Goutam1
- अज्ञात शव अधजला पाए जाने बाबत, को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत पवास नहर से करीब 100 मीटर पहले अलीगंज रोड़ पर सूखी नाली में 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया गया। आस पास के लोगों से पूछताछ की गई, शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना स्थल का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सहित राजपत्रित अधिकारियों द्वारा कर लिया गया है। ऐसा लगता है कि बाहर से शव लाकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर पहचान छुपाने के लिए जला दिया गया हो।मौके से पास में गोयल ब्रांड के नमक के पैकेट व व्यूट्रम पेन किलर का रैपर व खाली सिरिंज पाया गया है। स्वाट सर्विलांस व फील्ड यूनीट द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के अनावरण हेतु तीन टीमें बनाई गई हैं। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था सामान्य है। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह द्वारा दी गई बाइट।1
- gau bidirika jila Etah Uttar Pradesh5
- आज दिनांक 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को समय 12:00 बजे भारतीय किसान यूनियन भानू का एक प्रतिनिधिमंडल शिव प्रताप सिंह अंशु राष्ट्रीय मुख्य महासचिव भारतीय किसान यूनियन भानू के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय से मिला। जिसमें नगर पंचायत अवागढ़ द्वारा लिए जा रहे कूड़ा टैक्स और कृषि उत्पादन मंडी समिति एट द्वारा हो रही अवैध वसूली के संबंध में अवगत कराया और चेतावनी दी अगर 10 दिवस के अंदर यथा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन भानू 1 मार्च 2026 को अवागढ़ नगर पंचायत के पास एक विशाल किसान महापंचायत करके उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर शिव प्रताप सिंह अंशू राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, हर्ष गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री, अंकित गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी, नीलेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, हरिमोहन शर्मा जिला महामंत्री एटा एवं अनुज सिंह मौजूद रहे।1
- सी.बी.एस.सी बोर्ड परीक्षाओं के शुभारंभ के अवसर पर आवागढ़ पब्लिक स्कूल में बाहर से परीक्षा देने आए सभी विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार द्वारा स्नेहपूर्ण एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय एवं निदेशक श्री साजल वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को गुलाब का फूल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और सभी को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अतुलेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान का मूल्यांकन है, न कि तनाव का कारण। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास बनाए रखने, समय प्रबंधन पर ध्यान देने तथा शांत मन से प्रश्नपत्र हल करने की अपील की। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे वे बिना किसी चिंता के परीक्षा दे सकें। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएँ मोनिका जैन, सीमा यादव, प्रियंका चौहान, पायल यादव, कल्पना सिंह, राजकुमारी सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।2
- श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ,अपर पुलिस महानिदेशक आगरा द्वारा जनपद हाथरस का किया गया वार्षिक निरीक्षण।1
- आगरा जोन की अपर पुलिस महानिदेशक ने मंगलवार को हाथरस पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। एडीजी ने नवनिर्मित जिम्नेजियम हॉल व बैडमिंटन कोर्ट “ऊर्जा” का उद्घाटन किया और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई व समयबद्ध कार्य निष्पादन पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस लाइन, शस्त्रागार, बैरक, मैस व परिवहन शाखा का भी जायजा लिया। इसके अलावा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बैठक कर सीसीटीवी के महत्व पर संवाद किया गया। अंत में पत्रकारों से प्रेस वार्ता और पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।1
- Post by Hari Singh Goutam1