अज्ञात शव अधजला पाए जाने बाबत, को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत पवास नहर से करीब 100 मीटर पहले अलीगंज रोड़ पर सूखी नाली में 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया गया। आस पास के लोगों से पूछताछ की गई, शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना स्थल का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सहित राजपत्रित अधिकारियों द्वारा कर लिया गया है। ऐसा लगता है कि बाहर से शव लाकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर पहचान छुपाने के लिए जला दिया गया हो।मौके से पास में गोयल ब्रांड के नमक के पैकेट व व्यूट्रम पेन किलर का रैपर व खाली सिरिंज पाया गया है। स्वाट सर्विलांस व फील्ड यूनीट द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के अनावरण हेतु तीन टीमें बनाई गई हैं। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था सामान्य है। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह द्वारा दी गई बाइट।
अज्ञात शव अधजला पाए जाने बाबत, को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत पवास नहर से करीब 100 मीटर पहले अलीगंज रोड़ पर सूखी नाली में 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया गया। आस पास के लोगों से पूछताछ की गई, शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना स्थल का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सहित राजपत्रित अधिकारियों द्वारा कर लिया गया है। ऐसा लगता है कि बाहर से शव लाकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर पहचान छुपाने के लिए जला दिया गया हो।मौके से पास में गोयल ब्रांड के नमक के पैकेट व व्यूट्रम पेन किलर का रैपर व खाली सिरिंज पाया गया है। स्वाट सर्विलांस व फील्ड यूनीट द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के अनावरण हेतु तीन टीमें बनाई गई हैं। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था सामान्य है। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह द्वारा दी गई बाइट।
- पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया है जिलाधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने कहा है कि नगर पालिका व पुरदिल नगर टाउन एरिया के अन्तर्गत मेरे संज्ञान में लाया गया है। कि विभाग व ठेकेदार की मिलीभगत से जो कार्य किया जा रहा है जिसमें पाइप बिछाने के लिए खुदाई सी०सी० व पाइप बिछाये गये है जो कि मानक के अनरूप नहीं हैं। वहीं जो पाइप बिछाये हैं उनकी गहराई पाइप के ऊपर 1 मी० से कम नहीं होनी चाहिए। लेकिन उनकी खुदाई मानक के अनुरूप नहीं है जो कि वाहन के चलने पर कभी-भी क्षतिग्रस्त हो जायेगी। तथा DI पाइप बिछाये गये है उनमें एक पाइप से दूसरे पाइप की न तो गैपिंग है। और ना ही सफेद सेंड डाला गया है और ना ही कम्पैक्शन कराया गया है। और ना ही गिटटी डाली गयी है और पुराने पाइप डाले गये हैं जो जंग लगने से कमी भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं जो कि मानक के अनरूप नहीं है ।चौहान ने आगे कहा है कि जो पाइप बिछाने के लिये सी०सी० रोड कटिंग किये गये हैं उनके री-स्टेटमेंट में गलियों में दो से तीन इंची सी०सी० डाली गयी है। जो कि मानक के अनुसार पी०सी०सी० 4 इंची व सी०सी० 6 इंची होनी चाहिये जो मानक के अनुरूप नहीं है।गलियों में पड़ी इण्टरलॉकिंग लगायी जा रही जो कि मानक अनुरूप नहीं लगायी जा रही और ना ही उनकी किसी लैव से टेस्टिंग नहीं करायी जा रही है। जो टंकी पानी सप्लाई के लिये बनायी गयी हैं उनकी क्यू की कोई टेस्टिंग नहीं करायी जो मनक के विपरीत है। जो टंकियों में व पम्प हाउसों में मैटेरियल लगाया गया है ना ही उसकी कोई टेस्टिंग रिपोर्ट करायी गयी है। जिससे कि बिल्डिंग व टंकियाँ कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकती हैं जिससे कि कभी भी जनहानि हो सकती है। लगभग ये प्रोजक्ट 51 करोड रुपये का है। जो पुराने जलाशय टंकी क्रीड़ा स्थल में है उसकी रिपेयरिंग के लिये जो पैसा आया उसकी केवल पुताई करके खाना पूर्ति की गयी है। जैसे चूडी मार्कट, नौरंगाबाद, सिनेमाघर के पीछे हरिजन बस्ती आदि नगर में लाइनें को 1 से डेढ़ फीट की गहराई पर डाल दिया गया है।अतः आपसे अनुरोध है कि जो इस जलकर कार्य-योजना में भारी मात्रा में पैसे का द्रुपयोग हुआ है। जल निगम कार्रवाई संस्था के अधिकारियों का कहना है कि सभी कार्यों को मानकों के अनुरूप कराया गया है, अगर हमसे पूछा जाएगा तो हम डीपीआरओ द्वारा मानकों की फाइलों को संबंधित अधिकारी को दिखाएंगे4
- हाथरस के सिकंदराराऊ में पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने जल निगम और ठेकेदारों पर लगभग 60 करोड़ रुपये के विकास कार्यों में घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग की है। चौहान का आरोप है कि नगर पालिका व पुरदिलनगर क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का कार्य मानकों के विपरीत किया गया। कई स्थानों पर पाइप मात्र 1 से 1.5 फीट की गहराई पर डाले गए हैं, जबकि मानक 1 मीटर है। डीआई पाइपों में गैपिंग, सैंड भराई, कंपैक्शन व गिट्टी का कार्य भी नहीं कराया गया। सीसी रोड कटिंग के बाद पुनर्स्थापन में भी मानकों की अनदेखी का आरोप है। पानी टंकियों, पंप हाउस और उपयोग सामग्री की टेस्टिंग रिपोर्ट न होने पर भी सवाल उठाए गए हैं। पूर्व विधायक ने पूरे प्रोजेक्ट की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- दिनांक 16 फरवरी 2026 को 40वी मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दाऊ दयाल स्टेडियम फिरोजाबाद में कराया गया। मण्डलीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त महोदय, आगरा एवं जिलाधिकारी, फिरोजाबाद के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। आशीष कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद के द्वारा मण्डलायुक्त, आगरा, जिलाधिकारी फिरोजाबाद, मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), फिरोजाबाद, उपनिदेशक कृषि, फिरोजाबाद, सिटी मजिस्ट्रेट, मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), आगरा आदि अतिथियों को पौधा भेंट कर, वैज लगाकर सम्मानित किया गया। मण्डलायुक्त महोदय, जिलाधिकारी महोदय एवं अन्य समस्त अधिकारियों द्वारा गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र में जिला क्रीड़ा अधिकारी फिरोजाबाद, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, श्री उपेंद्र कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, सुधीर कुमार गुप्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी खैरगढ़, ओमप्रकाश अकेला, खण्ड शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद,भूपेंद्र सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी जसराना, विजय सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी शिकोहाबाद, सी0पी0 सिंह जिला व्यायाम शिक्षक, विनीता चौधरी, जिला गाइड कैप्टन, समस्त ब्लॉक व्यायाम शिक्षक एवं समस्त स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री शिवकान्त पलिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त शैक्षिक संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे| Updated News-17/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से अनुज रावत की रिपोर्ट चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें1
- जय भोले बाबा की1
- झूठ और भ्रष्टाचार की सरकार? अखिलेश का बड़ा दावा!1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- आबकारी सिपाही ने की हर्ष फायरिंग, दूसरा सिपाही हुआ लहुलुहान, कानून के रखवालो ने हीं उड़ाई कानून की धज्जियां, हर्ष फायरिंग के आरोपी सिपाही पर दर्ज हुआ मुकदमा, कानून का पाठ पढ़ने वाली खाकी ने लॉ एंड ऑर्डर का किया उल्लंघन, खाकी पर उठे सवालिया निशान, सुल्तानपुर। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्मजीतपुर में एक तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग हुई, पुलिस ने जब पूरी जानकारी की तो यह बात पता चली की अंकुर शुक्ला जो की आबकारी विभाग में सिपाही हैं। जिनकी पोस्टिंग रायबरेली में है। उनकी कर्माजीतपुर में तिलक थी। जिनमें उनके दो साथी विनीत मिश्रा और सुरेंद्र यादव जो की आबकारी विभाग में रायबरेली में ही उनके साथ सिपाही पद पर पदस्थ है। वह भी आए हुए थे। सिपाही सुरेंद्र यादव ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायर किया। जिससे उनके साथी सिपाही विनीत मिश्रा घायल हो गये। प्राथमिक उपचार के उपरान्त डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया। जहां पर पता करने पर वह खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं, वहीं उक्त घटनाक्रम में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर से फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि सिपाही पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधि कार्रवाई की जा रही है।1
- हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में बड़ा हादसा सामने आया है। बिसावर कस्बे के तिल्हु पुल के पास बारातियों से भरी इको कार अनियंत्रित होकर बंबे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे बारातियों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। बताया जा रहा है कि बारात अलीगढ़ के वेसवां से हाथरस के गांव विधिपुर आ रही थी। रास्ता भटकने के कारण विधिपुर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।1
- फिरोजाबाद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।1