जल निगम के कार्यों में 60 करोड़ के घोटाले का आरोप..... हाथरस के सिकंदराराऊ में पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने जल निगम और ठेकेदारों पर लगभग 60 करोड़ रुपये के विकास कार्यों में घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग की है। चौहान का आरोप है कि नगर पालिका व पुरदिलनगर क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का कार्य मानकों के विपरीत किया गया। कई स्थानों पर पाइप मात्र 1 से 1.5 फीट की गहराई पर डाले गए हैं, जबकि मानक 1 मीटर है। डीआई पाइपों में गैपिंग, सैंड भराई, कंपैक्शन व गिट्टी का कार्य भी नहीं कराया गया। सीसी रोड कटिंग के बाद पुनर्स्थापन में भी मानकों की अनदेखी का आरोप है। पानी टंकियों, पंप हाउस और उपयोग सामग्री की टेस्टिंग रिपोर्ट न होने पर भी सवाल उठाए गए हैं। पूर्व विधायक ने पूरे प्रोजेक्ट की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
जल निगम के कार्यों में 60 करोड़ के घोटाले का आरोप..... हाथरस के सिकंदराराऊ में पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने जल निगम और ठेकेदारों पर लगभग 60 करोड़ रुपये के विकास कार्यों में घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग की है। चौहान का आरोप है कि नगर पालिका व पुरदिलनगर क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का कार्य मानकों के विपरीत किया गया। कई स्थानों पर पाइप मात्र 1 से 1.5 फीट की गहराई पर डाले गए हैं, जबकि मानक 1 मीटर है। डीआई पाइपों में गैपिंग, सैंड भराई, कंपैक्शन व गिट्टी का कार्य भी नहीं कराया गया। सीसी रोड कटिंग के बाद पुनर्स्थापन में भी मानकों की अनदेखी का आरोप है। पानी टंकियों, पंप हाउस और उपयोग सामग्री की टेस्टिंग रिपोर्ट न होने पर भी सवाल उठाए गए हैं। पूर्व विधायक ने पूरे प्रोजेक्ट की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
- हाथरस के सिकंदराराऊ में पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने जल निगम और ठेकेदारों पर लगभग 60 करोड़ रुपये के विकास कार्यों में घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग की है। चौहान का आरोप है कि नगर पालिका व पुरदिलनगर क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का कार्य मानकों के विपरीत किया गया। कई स्थानों पर पाइप मात्र 1 से 1.5 फीट की गहराई पर डाले गए हैं, जबकि मानक 1 मीटर है। डीआई पाइपों में गैपिंग, सैंड भराई, कंपैक्शन व गिट्टी का कार्य भी नहीं कराया गया। सीसी रोड कटिंग के बाद पुनर्स्थापन में भी मानकों की अनदेखी का आरोप है। पानी टंकियों, पंप हाउस और उपयोग सामग्री की टेस्टिंग रिपोर्ट न होने पर भी सवाल उठाए गए हैं। पूर्व विधायक ने पूरे प्रोजेक्ट की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- आज दिनांक 17/02/2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर माननीय चेयरमैन नगर पंचायत सासनी श्री राजीव कुमार वार्ष्णेय जी द्वारा आयरन सुक्रोज सप्ताह का फीता काट कर शुभारम्भ किया. माननीय चेयरमैन जी द्वारा 8 ग्राम से कम वाली गर्भवती महिला श्रीमती रुबी पत्नी श्री दिलीप गाँव जरैया, श्रीमती आरती पत्नी श्री अजय कुमार गाँव ममोता कला, श्रीमती हर्षिता पत्नी श्री सौरभ गाँव महमुदपुर, श्रीमती सावित्री पत्नी श्री नन्हूमल गाँव बिजाहरी, श्रीमती कोमल पत्नी श्री रिंकू गाँव हड़ोली को लोहे की कढ़ाई, फल एवं सब्जियों की टोकरी वितरत की. डॉ पंकज कुमार चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि आज गर्भवती महिलाओ को टोकरी मे चुकंदर, गाजर, अनार, संतरा, पालक दिया गया साथ ही सन्देश दिया कि सभी लोहे की बनी कढ़ाई का बना भोजन खाये. पालक, मैथि, बथुआ अवश्य खाये और आयरन सुक्रोज की डोज़ भी समय से लगवाये. इस अवसर पर चतुर सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, स्टाफ नर्स उमा, सीमा सिंह, खुसबू, बी पी एम प्रशांत यादव, एवं समस्त स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थिति रहा.1
- प्राचीन शिव हनुमान मंदिर ढ़ोंडा पर रामायण का पाठ हुआ जिला अलीगढ के ब्लाक गोंडा के ग्राम ढ़ोंडा में प्राचीन शिव हनुमान मंदिर पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रामायण का पाठ श्री श्री १०८ महंत वैधनाथ जी महाराज द्वारा कराया गया इस मौके पर बहुत से संत जन और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही .1
- #Aligarh । #AligarhPolice आमजन की सुरक्षा को मजबूत करने, रिस्पांस टाइम चेक करने तथा जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दीवानी परिसर में बम की सूचना पर किये गये मॉक ड्रिल अभ्यास के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की बाइट । #UPPolice1
- ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ़ -- अलीगढ़ के सिविल कोर्ट अलीगढ़ में मची हलचल, कोर्ट परिसर के कई गेटों पर लगाए गए ताले, पुलिस ने शुरू किया सघन चेकिंग अभियान, किसी मेल के जरिए मिली सूचना के बाद की जा रही कार्रवाई, सूचना की प्रकृति को लेकर अधिकारी फिलहाल कुछ भी स्पष्ट बताने से कर रहे इनकार, आला अधिकारी मौके पर मौजूद, पूरे परिसर में तलाशी अभियान जारी, कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, आने-जाने वालों की सख्त। साउंड बाइट एसएसपी नीराज जादौन1
- सत्संग महिमा ,16 तारीख ग्राम चिलावटी मंदिर पर आयोजन अलीगढ़---थाना गोरई ग्राम चिलावटी में मंदिर परिसर में 16 तारीख 12 से लेकर 4:00 बजे तक सत्संग का आयोजन मंदिर के महंत महाराज जी द्वारा किया जाता है। जो स्वयं भी प्राय सत्संग प्रेमी हैं। एवं सौम्य स्वभाव के संत हैं। मंदिर परिसर में अनेक संतों द्वारा भगवान एवं भक्तों की कथा का उल्लेख किया जाता है। दूर-दूर के गांव से सभी सत्संगी संत जन इकट्ठा होकर भगवान की कथा एवं लीला रस का गान एवं रसास्वादन करके स्वयं को धन्य एवं पवित्र करते हैं। भारतवर्ष में सत्संग की महिमा आदिकाल से चली आ रही है। गोरई क्षेत्र में यह सत्संग 30 दिन लगातार अलग-अलग गांव एवं स्थान पर सत्संगी संतों द्वारा किया जाता है।4
- अज्ञात शव अधजला पाए जाने बाबत, को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत पवास नहर से करीब 100 मीटर पहले अलीगंज रोड़ पर सूखी नाली में 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया गया। आस पास के लोगों से पूछताछ की गई, शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना स्थल का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सहित राजपत्रित अधिकारियों द्वारा कर लिया गया है। ऐसा लगता है कि बाहर से शव लाकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर पहचान छुपाने के लिए जला दिया गया हो।मौके से पास में गोयल ब्रांड के नमक के पैकेट व व्यूट्रम पेन किलर का रैपर व खाली सिरिंज पाया गया है। स्वाट सर्विलांस व फील्ड यूनीट द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के अनावरण हेतु तीन टीमें बनाई गई हैं। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था सामान्य है। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह द्वारा दी गई बाइट।1
- हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में बड़ा हादसा सामने आया है। बिसावर कस्बे के तिल्हु पुल के पास बारातियों से भरी इको कार अनियंत्रित होकर बंबे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे बारातियों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। बताया जा रहा है कि बारात अलीगढ़ के वेसवां से हाथरस के गांव विधिपुर आ रही थी। रास्ता भटकने के कारण विधिपुर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।1