Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतरंगी जहानाबादी रिपोटर SHURU
More news from बिहार and nearby areas
- बिहटा:नेउरा रेलवे स्टेशन पर एक मेमू पैसेंजर ट्रेन को करीब डेढ़ घंटे तक रोके रखा गया, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस ट्रेन को पास कराने के लिए मेमू को प्लेटफॉर्म पर खड़ा रखा गया। अचानक हुई देरी से यात्रियों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना था कि बिना सूचना के ट्रेन रोकने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई। वहीं, यात्रियों ने पैसेंजर ट्रेनों की अनदेखी का भी आरोप लगाया।1
- baccha chor ko pakado Apne bacchon Ko Sattar kar rakho public log1
- हिण्डवेयर इटैलियन कलेक्शन के साथ अब किचन और बाथरूम के आधुनिक, ब्रांडेड सामान आपके अपने शहर अरवल में उपलब्ध हैं। 9 नंबर पुल, आईसीआईसीआई बैंक के नीचे स्थित ओम साइन चंद्रकालो ट्रेडर्स में आपको मिलेंगे लेटेस्ट डिजाइन और बेहतरीन क्वालिटी के प्रोडक्ट्स। इसके साथ ही यहां सुप्रीम पाइप्स, आर्शीवाद पाइप्स और बर्जर पेंट्स जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स भी उपलब्ध हैं। अब घर को दें नया और स्टाइलिश लुक—वो भी अपने ही शहर में, बिना कहीं दूर जाए!1
- खुसरूपुर में अमृत भारत एक्सप्रेस की चेन पुलिंग, शराब तस्कर फरार। खुसरूपुर (पटना)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब शराब तस्करों ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही खुसरूपुर रेल पुलिस तुरंत हरकत में आई और दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस जब ट्रेन के पास पहुंची तो देखा कि दो संदिग्ध व्यक्ति ट्रेन से शराब से भरे बैग नीचे उतार रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों तस्कर मौके पर दो बैग छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। रेल पुलिस ने तत्काल उनका पीछा किया, लेकिन तस्कर पकड़ में नहीं आ सके। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छोड़े गए बैगों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैगों से करीब 50 कैन झारखंड निर्मित बीयर और 18 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। फिलहाल खुसरूपुर रेल पुलिस अज्ञात तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब तस्करों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।1
- गया के चेरकी में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह विवाद लंबे समय से चल रहा था, जो आज हिंसक झड़प में बदल गया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।1
- जदयू ने मनोज उपाध्याय को 6 साल के लिए किया निष्कासित पटना, 30 अप्रैल 2026: बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोजपुर जिले के पीरो निवासी मनोज कुमार उपाध्याय को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, उपाध्याय पर दल-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप है। जारी आदेश में कहा गया है कि मनोज कुमार उपाध्याय की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें अगले छह वर्षों के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है। इस कार्रवाई को संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।1
- तेज आंधी के बाद बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत; किसानों की बढ़ी परेशानी बुधवार की शाम बिहटा में पहले तेज आंधी चली, जिसके बाद बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। दिनभर की तेज धूप और उमस से बेहाल लोगों को इस बदलाव से बड़ी राहत मिली। तेज हवाओं और झमाझम बारिश के चलते पूरे इलाके का तापमान गिरा और मौसम सुहावना हो गया। 🌧️🌬️ हालांकि, इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खलिहान में सुखाने के लिए रखी गई गेहूं की फसल बारिश में भीग गई, जिससे नुकसान की आशंका जताई जा रही है। 🌾 किसानों का कहना है कि अचानक आई आंधी और बारिश ने उनकी मेहनत पर असर डाला है। कई किसानों ने फसल को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा और बारिश के कारण वे पूरी तरह सफल नहीं हो सके। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 👉 एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो दूसरी ओर किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।1
- मुख्यमंत्री के गया आगमन पर वेतनमान-पेंशन की मांग उठाएंगे कर्मचारी गया: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गया आगमन के अवसर पर वित्त रहित अनुदानित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी अपनी वर्षों पुरानी मांग—नियमित वेतनमान एवं पेंशन—को लेकर गुहार लगाएंगे। यह जानकारी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता एवं बिहार प्रदेश वित्त रहित अनुदानित शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संयोजक प्रो. विजय कुमार मिट्टू ने दी।1
- बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी हलचल ⚡ सम्राट चौधरी ने DM-SP के साथ हाईलेवल मीटिंग कर सख्त निर्देश दिए। क्राइम कंट्रोल को लेकर साफ संदेश—अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं #SamratChaudhary #BiharNews #BreakingNews #BiharPolitics #CrimeNews1