Shuru
Apke Nagar Ki App…
गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत मारोमार के जंगल में शनिवार की सुबह 9:00 बजे के करीब एक अधेड़ व्यक्ति का शव पाया गया। जिसकी पहचान मारोमार ग्राम निवासी 55 वर्षीय वृद्धि मनमोहन सिंह के रूप में की गई ।ग्रामीणों के अनुसार कयास लगाया जा रहा है कि मनमोहन सिंह की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई है ।वही गारु थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई कर रही है। परिजनों के अनुसार एक दिन पूर्व सुबह में मनमोहन सिंह मवेशी चराने जंगल में गया था। जिसके बाद शुक्रवार की शाम तक घर वापस नहीं आए,जिसकी तलाश की जा रही थी।
Manoj dutt dev
गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत मारोमार के जंगल में शनिवार की सुबह 9:00 बजे के करीब एक अधेड़ व्यक्ति का शव पाया गया। जिसकी पहचान मारोमार ग्राम निवासी 55 वर्षीय वृद्धि मनमोहन सिंह के रूप में की गई ।ग्रामीणों के अनुसार कयास लगाया जा रहा है कि मनमोहन सिंह की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई है ।वही गारु थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई कर रही है। परिजनों के अनुसार एक दिन पूर्व सुबह में मनमोहन सिंह मवेशी चराने जंगल में गया था। जिसके बाद शुक्रवार की शाम तक घर वापस नहीं आए,जिसकी तलाश की जा रही थी।
More news from Jharkhand and nearby areas
- स्व. झमन सिंह एवं संतोष सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ, 13 अगस्त तक लिया जाएगा एंट्री स्व. झमन सिंह एवं संतोष सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ, 13 अगस्त तक लिया जाएगा एंट्री लातेहार। लातेहार सदर प्रखंड अंतर्गत बेंदी रेलवे स्टेशन के समीप लेधपा गांव में स्वर्गीय झमन सिंह एवं संतोष सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। शनिवार को स्थानीय प्रतिनिधि रघु खरवार, वार्ड सदस्य सुषमा देवी सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में सामूहिक रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हेहेगड़ा और भंडारिया की टीम के बीच खेला गया। मैच को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजक समिति के अनुसार टूर्नामेंट में भाग लेने वाली इच्छुक टीमों से 13 अगस्त तक एंट्री ली जाएगी। रघु खरवार ने बताया कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों में भी काफी उत्साह है। उद्घाटन समारोह में अध्यक्ष जेठू सिंह, सचिव मुकेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, सौरभ कुमार, अनुज सिंह, रवि, अवनिधर सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, समुद्री देवी सहित आयोजन समिति के तमाम सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।4
- लातेहार: बेंदी स्टेशन मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। लातेहार: बेंदी स्टेशन मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। लातेहार जिले के बेंदी रेलवे स्टेशन स्थित बेंदी पंचायत के मैदान में विशाल फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। जिसमें उद्घाटन मैच हेहेगाड़ा बनाम भंडरिया को खेलाया गया जिसमें हेहेगाड़ा की टीम ने पहली जीत दर्ज किया। प्रथम पुरस्कार स्कूटी खस्सी द्वितीय पुरस्कार फ्रिज खस्सी तृतीय पुरस्कार खस्सी फुटबॉल चतुर्थ पुरस्कार खस्सी दिया जाएगा, एंट्री फीस दो हज़ार रुपए रखा गया है, टोटल 64 टीम कही के भी भाग ले सकते हैं। समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि लेदपा वार्ड सदस्य पुष्पा देवी, समाज सेवी रघु खैरवार, अवर्णीधार सिंह , समुद्री देवी, कृष्णा लोहरा, बिहार के ऑर्गनाइजर भरत यादव उपस्थित थे, जानकारी के अनुसार भरत यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कही के युवा भाग ले सकते हैं एंट्री जारी हैं,9097508566 इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।1
- लातेहार समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। उपायुक्त ने बताया कि 05 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। पात्र नागरिक 05 अगस्त से 04 सितम्बर तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। नया नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6, नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 और सुधार के लिए प्रपत्र-8 से आवेदन किया जा सकता है।1
- सालों से जर्जर सड़क, परेशान जनता.?😱 #shorts #shortvideo #short #youtubeshorts #ytshorts #viralvideo1
- JPSC JSSC छात्र आंदोलन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची झारखंड JPSC JSSC छात्र आंदोलन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची झारखंड1
- कृपया प्रकाशनार्थ: ============ *दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष रहेगा अमर, उनके अधूरे सपनों को करेंगे साकार: झारखंड आंदोलनकारी महासभा* *निरू शांति भगत ने कहा, जल, जंगल, जमीन की लड़ाई को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि* कृपया प्रकाशनार्थ: ============ *दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष रहेगा अमर, उनके अधूरे सपनों को करेंगे साकार: झारखंड आंदोलनकारी महासभा* *निरू शांति भगत ने कहा, जल, जंगल, जमीन की लड़ाई को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि* *मो. कयूम खान बोले– शिबू सोरेन करोड़ों लोगों की आशा, विश्वास और संघर्ष के प्रतीक थे* *अनिल कुमार भगत बोले, दिशोम गुरु का जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय का प्रतीक* लोहरदगा: झारखंड आंदोलनकारी महासभा, लोहरदगा जिला समिति की ओर से मंगलवार को केंद्रीय उपाध्यक्ष नीरू शांति भगत के आवासीय परिसर में झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आंदोलनकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने का संकल्प लिया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भगत ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पूरा जीवन संघर्ष, न्याय और सामाजिक चेतना का प्रतीक रहा।उन्होंने झारखंड राज्य आंदोलन को नई दिशा देने के साथ-साथ आदिवासी अस्मिता और स्वाभिमान की लड़ाई को राष्ट्रीय पहचान दिलाई। उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है और उनके संघर्ष की गाथा सदैव प्रेरणा देती रहेगी। केंद्रीय उपाध्यक्ष नीरू शांति भगत ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल, जमीन और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और शोषित-वंचित वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष किया। झारखंड राज्य के निर्माण में उनका योगदान ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है। केंद्रीय प्रधान महासचिव मो. कयूम खान ने कहा कि दिशोम गुरु केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आशा, विश्वास और जनसंघर्ष के प्रतीक थे। उनका सादा जीवन, अटूट संकल्प और जनसेवा की भावना सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने कहा कि आज की सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सेवा करें तथा झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करें।कार्यक्रम को कार्यकारी अध्यक्ष अमर किंडो, सचिव विशेषण भगत, उपाध्यक्ष उषा रानी लकड़ा, मनोज उरांव एवं सूरज मोहन लकड़ा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अधूरे सपनों को साकार करने तथा जल, जंगल, जमीन और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए वे अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे2
- विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार की दोपहर 12 बजे संत जेवियर महाविद्यालय महुआडार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं के द्वारा आदिवासी समृद्ध संस्कृति परंपरा विरासत पर नृत्य पारंपरिक वेशभूषा और रैंप वॉक का जीवन रूप प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत प्रिंस बारा को प्रथम आनंद नगेसिया को द्वितीय एवं अंजना क्रिकेटर को तृतीय स्थान बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के एवज में दिया गया।1
- गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत मारोमार के जंगल में शनिवार की सुबह 9:00 बजे के करीब एक अधेड़ व्यक्ति का शव पाया गया। जिसकी पहचान मारोमार ग्राम निवासी 55 वर्षीय वृद्धि मनमोहन सिंह के रूप में की गई ।ग्रामीणों के अनुसार कयास लगाया जा रहा है कि मनमोहन सिंह की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई है ।वही गारु थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई कर रही है। परिजनों के अनुसार एक दिन पूर्व सुबह में मनमोहन सिंह मवेशी चराने जंगल में गया था। जिसके बाद शुक्रवार की शाम तक घर वापस नहीं आए,जिसकी तलाश की जा रही थी।1