बगलामुखी दर्शन के नाम पर छल! हरियाणा के श्रद्धालुओं को नलखेड़ा की जगह आगर में उतारा, बस स्टैंड पर मचा बवाल । आगर मालवा मध्यप्रदेश - बगलामुखी मंदिर दर्शन के लिए आए हरियाणा के श्रद्धालुओं के साथ निजी बस स्टाफ द्वारा कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नलखेड़ा तक छोड़ने का भरोसा देकर बस में बैठाए गए यात्रियों को आगर बस स्टैंड पर ही उतार दिया गया, जिससे आक्रोशित यात्रियों ने जमकर हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार हरियाणा के सोनीपत से करीब 30 श्रद्धालु महाकाल दर्शन के बाद नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। सभी यात्री उज्जैन के देवास गेट बस स्टैंड पहुंचे, जहां उज्जैन से आगर के बीच संचालित एक निजी यात्री बस पहले से खड़ी थी। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक व कंडक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बस सीधे नलखेड़ा तक जाएगी, जिसके बाद सभी यात्री बस में सवार हो गए। लेकिन आगर पहुंचते ही बस चालक व कंडक्टर ने यात्रियों को उतरने के लिए कह दिया और बताया कि बस केवल आगर तक ही जाती है, नलखेड़ा के लिए उन्हें दूसरी बस पकड़नी होगी। यह सुनते ही यात्रियों में रोष फैल गया और उन्होंने बस स्टैंड पर विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस, यात्रियों और बस स्टाफ के बीच काफी देर तक बहस होती रही। पुलिस ने बस स्टाफ को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद बस स्टाफ ने यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें नलखेड़ा रवाना किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस घटना ने निजी बस संचालकों की मनमानी और यात्रियों के साथ किए जा रहे व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं ने मांग की है कि इस तरह की धोखाधड़ी करने वाले बस संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी यात्री के साथ ऐसा न हो।
बगलामुखी दर्शन के नाम पर छल! हरियाणा के श्रद्धालुओं को नलखेड़ा की जगह आगर में उतारा, बस स्टैंड पर मचा बवाल । आगर मालवा मध्यप्रदेश - बगलामुखी मंदिर दर्शन के लिए आए हरियाणा के श्रद्धालुओं के साथ निजी बस स्टाफ द्वारा कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नलखेड़ा तक छोड़ने का भरोसा देकर बस में बैठाए गए यात्रियों को आगर बस स्टैंड पर ही उतार दिया गया, जिससे आक्रोशित यात्रियों ने जमकर हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार हरियाणा के
सोनीपत से करीब 30 श्रद्धालु महाकाल दर्शन के बाद नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। सभी यात्री उज्जैन के देवास गेट बस स्टैंड पहुंचे, जहां उज्जैन से आगर के बीच संचालित एक निजी यात्री बस पहले से खड़ी थी। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक व कंडक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बस सीधे नलखेड़ा तक जाएगी, जिसके बाद सभी यात्री बस में सवार हो गए। लेकिन आगर पहुंचते ही बस चालक व
कंडक्टर ने यात्रियों को उतरने के लिए कह दिया और बताया कि बस केवल आगर तक ही जाती है, नलखेड़ा के लिए उन्हें दूसरी बस पकड़नी होगी। यह सुनते ही यात्रियों में रोष फैल गया और उन्होंने बस स्टैंड पर विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस, यात्रियों और बस स्टाफ के बीच काफी देर तक बहस होती रही। पुलिस ने बस स्टाफ को कड़ी फटकार लगाते हुए
सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद बस स्टाफ ने यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें नलखेड़ा रवाना किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस घटना ने निजी बस संचालकों की मनमानी और यात्रियों के साथ किए जा रहे व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं ने मांग की है कि इस तरह की धोखाधड़ी करने वाले बस संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी यात्री के साथ ऐसा न हो।
- आगर मालवा मध्यप्रदेश- जिले में शनिवार को बड़ोद रोड उस समय सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया, जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान पहले से मौजूद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भाजपा समर्थकों की सीधी भिड़ंत हो गई और करीब 15 मिनट तक जमकर धक्का-मुक्की, नारेबाजी और हंगामा चलता रहा। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। vo. जानकारी के अनुसार दिल्ली में आयोजित एआई समिट में यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश था। इसी के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, युवा मोर्चा महामंत्री आयुष तिवारी और मयंक राजपूत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बड़ोद रोड चौराहे पर एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच किया। उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहले से ही कार्यालय के बाहर जमा थे। प्रशासन को संभावित विवाद की आशंका थी, इसलिए CSP मोतीलाल कुशवाह, SDM मिलिंद ढोके सहित भारी पुलिस बल पहले से तैनात था। नगर पालिका की दमकल गाड़ी खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध किया गया था, लेकिन जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, वे बैरिकेडिंग को धक्का देते हुए कांग्रेस कार्यालय तक जा पहुंचे। vo. इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जोरदार नारेबाजी के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच झूमाझपटी चलती रही। पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर दिया, जिससे माहौल और अधिक गरमा गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए वाटर कैनन से पानी की तेज बौछारें छोड़ीं, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर होने लगी। लगभग आधे घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज सियासी ड्रामे के बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए अलग-अलग दिशाओं में लौट गए। घटना के दौरान पूरे बड़ोद रोड क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रित कर ली और किसी बड़े हादसे को टाल दिया। यह घटनाक्रम एक बार फिर दर्शाता है कि राजनीतिक विरोध किस तरह पलभर में उग्र टकराव में बदल सकता है, जिससे कानून-व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौती खड़ी हो जाती है।3
- Post by News A2Z1
- Tarana mein ek yuvak ne fansi lagakar apni Jaan Di abhi sarkari hospital me h1
- मोहन बड़ोदिया - मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम मोहना में रोड के साइट में नाली निर्माण किया जा रहा है, जो की 20 दिनों से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। ग्राम मोहना की बस स्टैंड कॉलोनी पर उक्त ठेकेदार द्वारा नाली खोदकर मिट्टी रोड के ऊपर डाल रखी है, जिससे ग्रामीण परेशान है। ग्रामीण जगदीश जामलिया ,राजेश फौजी ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य 20 दिनों से बंद पड़ा है, इसी रास्ते पर छोटे बच्चे,ग्रामीण और सैकड़ो वाहन सहित राहगीर रोजाना निकलते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि नाली निर्माण का कार्य जल्द प्रारंभ किया जाए ताकि ग्रामीणों को समस्या का सामना ना करना पड़े।1
- कृषि उपज मंडी आलोट से उठी लहसुन का भाव क्वालिटी के साथ 21 फरवरी 2026 के दिन क्या भाव चल देखो इस वीडियो में आलोट मंडी में आने वाली लहसुन की क्वालिटी अनुसार भाव बात हुआ है आप इस वीडियो को देखेंगे तो आप अपने घर बैठे ही अपने माल का अंदाजा लगा सकते हैं की मंडी मिलने पर क्या भाव बिक सकता है रोजाना भाव अपडेट देखने के लिए फॉलो करके सब्सक्राइब करके जरूर रखें जय जवान जयकिसान1
- शाजापुर जिल की उपमंडी प्रांगण दुपाड़ा में ट्राली शेड एवं सीमेंट कांक्रीट लागत ₹43 लाख का लोकार्पण विधायक ने किया1
- शाजापुर - जनपद सीईओ अमृतराज सिसोदिया के निर्देश पर ग्राम पंचायत मोहना मे आज शनिवार को संकल्प से समाधान योजना को लेकर क्लस्टर मोहना मे शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में 12 पंचायतें शामिल हुई, इस दौरान ग्रामीणजन की समस्या के समाधान को लेकर सभी पंचायतो मे आवेदन प्राप्त हुए है, जिनका मौके पर समाधान किया गया,सभी पंचायतो के पास 20 आवेदनों का समाधान पर चर्चा की गयी, साथ ही सभी ग्राम पंचायत सचिव से अपनी अपनी ग्राम पंचायत मे सम्पत्ति कर,जल कर,ऊर्जा कर को लेकर सभा की गई, इस दौरान क्लस्टर प्रभारी पवन कुमार मालवीय एवं सभी सचिव एवं सहायक सचिव मौजूद रहे1
- बड़ी खबर इन्दौर गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भिड़ंत दो तरफ से हुई पथराव की घटना कई लोगों को लगे पत्थर हमारे पत्रकार भाई भी आए पत्थर बाजी की चपेट में...1
- Post by Arjun rathore29941