logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ोद रोड पर सियासी संग्राम! राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का हल्ला बोल, कांग्रेस से आमना-सामना, वाटर कैनन चला- 15 मिनट तक चली धक्कामुक्की.. आगर मालवा मध्यप्रदेश- जिले में शनिवार को बड़ोद रोड उस समय सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया, जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान पहले से मौजूद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भाजपा समर्थकों की सीधी भिड़ंत हो गई और करीब 15 मिनट तक जमकर धक्का-मुक्की, नारेबाजी और हंगामा चलता रहा। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। vo. जानकारी के अनुसार दिल्ली में आयोजित एआई समिट में यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश था। इसी के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, युवा मोर्चा महामंत्री आयुष तिवारी और मयंक राजपूत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बड़ोद रोड चौराहे पर एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच किया। उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहले से ही कार्यालय के बाहर जमा थे। प्रशासन को संभावित विवाद की आशंका थी, इसलिए CSP मोतीलाल कुशवाह, SDM मिलिंद ढोके सहित भारी पुलिस बल पहले से तैनात था। नगर पालिका की दमकल गाड़ी खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध किया गया था, लेकिन जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, वे बैरिकेडिंग को धक्का देते हुए कांग्रेस कार्यालय तक जा पहुंचे। vo. इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जोरदार नारेबाजी के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच झूमाझपटी चलती रही। पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर दिया, जिससे माहौल और अधिक गरमा गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए वाटर कैनन से पानी की तेज बौछारें छोड़ीं, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर होने लगी। लगभग आधे घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज सियासी ड्रामे के बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए अलग-अलग दिशाओं में लौट गए। घटना के दौरान पूरे बड़ोद रोड क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रित कर ली और किसी बड़े हादसे को टाल दिया। यह घटनाक्रम एक बार फिर दर्शाता है कि राजनीतिक विरोध किस तरह पलभर में उग्र टकराव में बदल सकता है, जिससे कानून-व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौती खड़ी हो जाती है।

2 hrs ago
user_जावेद खान पत्रकार
जावेद खान पत्रकार
आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

बड़ोद रोड पर सियासी संग्राम! राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का हल्ला बोल, कांग्रेस से आमना-सामना, वाटर कैनन चला- 15 मिनट तक चली धक्कामुक्की.. आगर मालवा मध्यप्रदेश- जिले में शनिवार को बड़ोद रोड उस समय सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया, जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान पहले से मौजूद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भाजपा समर्थकों की सीधी भिड़ंत हो गई और करीब 15 मिनट तक जमकर धक्का-मुक्की, नारेबाजी और हंगामा चलता रहा। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। vo. जानकारी के अनुसार दिल्ली में आयोजित एआई समिट में यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश था। इसी के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम

मालवीय, युवा मोर्चा महामंत्री आयुष तिवारी और मयंक राजपूत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बड़ोद रोड चौराहे पर एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच किया। उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहले से ही कार्यालय के बाहर जमा थे। प्रशासन को संभावित विवाद की आशंका थी, इसलिए CSP मोतीलाल कुशवाह, SDM मिलिंद ढोके सहित भारी पुलिस बल पहले से तैनात था। नगर पालिका की दमकल गाड़ी खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध किया गया था, लेकिन जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, वे बैरिकेडिंग को धक्का देते हुए कांग्रेस कार्यालय तक जा पहुंचे। vo. इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जोरदार नारेबाजी के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच झूमाझपटी चलती रही।

पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर दिया, जिससे माहौल और अधिक गरमा गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए वाटर कैनन से पानी की तेज बौछारें छोड़ीं, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर होने लगी। लगभग आधे घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज सियासी ड्रामे के बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए अलग-अलग दिशाओं में लौट गए। घटना के दौरान पूरे बड़ोद रोड क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रित कर ली और किसी बड़े हादसे को टाल दिया। यह घटनाक्रम एक बार फिर दर्शाता है कि राजनीतिक विरोध किस तरह पलभर में उग्र टकराव में बदल सकता है, जिससे कानून-व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौती खड़ी हो जाती है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Arif Khan
    1
    Post by Arif Khan
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • आगर मालवा मध्यप्रदेश - बगलामुखी मंदिर दर्शन के लिए आए हरियाणा के श्रद्धालुओं के साथ निजी बस स्टाफ द्वारा कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नलखेड़ा तक छोड़ने का भरोसा देकर बस में बैठाए गए यात्रियों को आगर बस स्टैंड पर ही उतार दिया गया, जिससे आक्रोशित यात्रियों ने जमकर हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार हरियाणा के सोनीपत से करीब 30 श्रद्धालु महाकाल दर्शन के बाद नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। सभी यात्री उज्जैन के देवास गेट बस स्टैंड पहुंचे, जहां उज्जैन से आगर के बीच संचालित एक निजी यात्री बस पहले से खड़ी थी। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक व कंडक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बस सीधे नलखेड़ा तक जाएगी, जिसके बाद सभी यात्री बस में सवार हो गए। लेकिन आगर पहुंचते ही बस चालक व कंडक्टर ने यात्रियों को उतरने के लिए कह दिया और बताया कि बस केवल आगर तक ही जाती है, नलखेड़ा के लिए उन्हें दूसरी बस पकड़नी होगी। यह सुनते ही यात्रियों में रोष फैल गया और उन्होंने बस स्टैंड पर विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस, यात्रियों और बस स्टाफ के बीच काफी देर तक बहस होती रही। पुलिस ने बस स्टाफ को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद बस स्टाफ ने यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें नलखेड़ा रवाना किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस घटना ने निजी बस संचालकों की मनमानी और यात्रियों के साथ किए जा रहे व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं ने मांग की है कि इस तरह की धोखाधड़ी करने वाले बस संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी यात्री के साथ ऐसा न हो।
    4
    आगर मालवा मध्यप्रदेश - बगलामुखी मंदिर दर्शन के लिए आए हरियाणा के श्रद्धालुओं के साथ निजी बस स्टाफ द्वारा कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नलखेड़ा तक छोड़ने का भरोसा देकर बस में बैठाए गए यात्रियों को आगर बस स्टैंड पर ही उतार दिया गया, जिससे आक्रोशित यात्रियों ने जमकर हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार हरियाणा के सोनीपत से करीब 30 श्रद्धालु महाकाल दर्शन के बाद नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। सभी यात्री उज्जैन के देवास गेट बस स्टैंड पहुंचे, जहां उज्जैन से आगर के बीच संचालित एक निजी यात्री बस पहले से खड़ी थी। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक व कंडक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बस सीधे नलखेड़ा तक जाएगी, जिसके बाद सभी यात्री बस में सवार हो गए। लेकिन आगर पहुंचते ही बस चालक व कंडक्टर ने यात्रियों को उतरने के लिए कह दिया और बताया कि बस केवल आगर तक ही जाती है, नलखेड़ा के लिए उन्हें दूसरी बस पकड़नी होगी। यह सुनते ही यात्रियों में रोष फैल गया और उन्होंने बस स्टैंड पर विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस, यात्रियों और बस स्टाफ के बीच काफी देर तक बहस होती रही। पुलिस ने बस स्टाफ को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद बस स्टाफ ने यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें नलखेड़ा रवाना किया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
इस घटना ने निजी बस संचालकों की मनमानी और यात्रियों के साथ किए जा रहे व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं ने मांग की है कि इस तरह की धोखाधड़ी करने वाले बस संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी यात्री के साथ ऐसा न हो।
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Mr Imtiyaz khan
    1
    Post by Mr Imtiyaz khan
    user_Mr Imtiyaz khan
    Mr Imtiyaz khan
    Business Networking Company आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Devendra Ashoknagar Jay Shri R
    1
    Post by Devendra Ashoknagar Jay Shri R
    user_Devendra Ashoknagar Jay Shri R
    Devendra Ashoknagar Jay Shri R
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by BadshahSaket BadshahSaket
    1
    Post by BadshahSaket BadshahSaket
    user_BadshahSaket BadshahSaket
    BadshahSaket BadshahSaket
    Spa आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • फसलें कटी आई बैसाखी तेरा आना रह
    1
    फसलें कटी आई बैसाखी तेरा आना रह
    user_News A2Z
    News A2Z
    पत्रकार डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • माकड़ोन नगर में गाय का शव मिलने की घटना से नाराज होकर बजरंग दल द्वारा नगर के मंडी चौराहे पर गायों के शव रखकर रोड जाम कर दिया मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा।
    1
    माकड़ोन नगर में गाय का शव मिलने की घटना से नाराज होकर बजरंग दल द्वारा नगर के मंडी चौराहे पर गायों के शव रखकर रोड जाम कर दिया मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा।
    user_विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
    विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
    Video Creator मकड़ोन, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आगर मालवा। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा मोर्चा कार्यकर्ता राहुल गांधी का पुतला जलाने पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) कार्यकर्ताओं से उनका आमना-सामना हो गया। जानकारी के अनुसार, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड हटाकर कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने का प्रयास किया। इससे दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान राहुल गांधी के पुतले को लेकर दोनों पक्षों के बीच खींचातानी भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का उपयोग किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नारेबाजी के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर दिया। मौके पर एसडीएम, सीएसपी, कोतवाली थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तैनात रहे। घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस ने हालात को नियंत्रण में रखा।
    1
    आगर मालवा। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा मोर्चा कार्यकर्ता राहुल गांधी का पुतला जलाने पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) कार्यकर्ताओं से उनका आमना-सामना हो गया।
जानकारी के अनुसार, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड हटाकर कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने का प्रयास किया। इससे दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान राहुल गांधी के पुतले को लेकर दोनों पक्षों के बीच खींचातानी भी हुई।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का उपयोग किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नारेबाजी के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर दिया।
मौके पर एसडीएम, सीएसपी, कोतवाली थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तैनात रहे। घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस ने हालात को नियंत्रण में रखा।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.