Shuru
Apke Nagar Ki App…
बजरंग दल माकड़ोन द्वारा गाय का शव रखकर किया मंडी चौराहे पर जाम माकड़ोन नगर में गाय का शव मिलने की घटना से नाराज होकर बजरंग दल द्वारा नगर के मंडी चौराहे पर गायों के शव रखकर रोड जाम कर दिया मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा।
विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
बजरंग दल माकड़ोन द्वारा गाय का शव रखकर किया मंडी चौराहे पर जाम माकड़ोन नगर में गाय का शव मिलने की घटना से नाराज होकर बजरंग दल द्वारा नगर के मंडी चौराहे पर गायों के शव रखकर रोड जाम कर दिया मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- माकड़ोन नगर में गाय का शव मिलने की घटना से नाराज होकर बजरंग दल द्वारा नगर के मंडी चौराहे पर गायों के शव रखकर रोड जाम कर दिया मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा।1
- शाजापुर जिल की उपमंडी प्रांगण दुपाड़ा में ट्राली शेड एवं सीमेंट कांक्रीट लागत ₹43 लाख का लोकार्पण विधायक ने किया1
- तेज बारिश और आंधी से किसानों की फसलों को भारी नुकसान, भारतीय किसान संघ करेगा ज्ञापन शाजापुर, 20 फरवरी। 19 फरवरी की रात 11:00 बजे से लगातार हो रही तेज बारिश और आंधी ने शाजापुर तहसील के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम ने खेतों में खड़ी गेहूं, मसूर, राईडा, लहसुन और प्याज की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई स्थानों पर गेहूं की फसल आड़ी गिर गई है, जिससे 60 से 80 प्रतिशत तक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। भारतीय किसान संघ के जिला कोषाध्यक्ष ललित नगर एवं तहसील मंत्री ज्ञान सिंह गुर्जर ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शाजापुर तहसील के ग्राम सेतखेड़ी, पचोला, खामखेड़ा, खोरिया, नायता, बिकलाखेड़ी सहित कई गांवों में तेज हवा और बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसलें बिछ गईं, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। किसानों का कहना है कि पहले ही जल संकट, बिजली की समस्या और खाद के लिए लंबी कतारों जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए दिन-रात खेतों में पहरा देना पड़ा। कई किसानों ने अपनी जेब खाली कर तार फेंसिंग और झटका मशीन जैसी व्यवस्थाएं की थीं, लेकिन प्राकृतिक आपदा के आगे सारी मेहनत बेकार साबित होती नजर आ रही है। बताया गया कि जहां पहले एक बीघा फसल की कटाई पर 3 से साढ़े 3 हजार रुपये खर्च आता था, वहीं अब फसल गिरने के कारण कटाई खर्च बढ़कर लगभग 4 से 4.5 हजार रुपये तक पहुंच जाएगा। पैदावार में कमी और लागत में वृद्धि से किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। इस संबंध में भारतीय किसान संघ ने निर्णय लिया है कि 23 फरवरी 2025, सोमवार को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा और राहत पैकेज देने की मांग की जाएगी।1
- टपकती छत के नीचे नौनिहालों ने दी बोर्ड परीक्षा! शाजापुर के पिपलिया गोपाल स्कूल की शर्मनाक तस्वीर; तीन दिन पहले बच्चों से साफ कराया था शौचालय, अब भीगते हुए दिलाया हिंदी का पेपर। शाजापुर। शिक्षा व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले बड़े-बड़े दावों की असल हकीकत देखनी हो, तो शाजापुर के एक सरकारी स्कूल का रुख कर लीजिए। यहां 'स्मार्ट क्लास' और 'हाईटेक एजुकेशन' तो दूर की कौड़ी है, बच्चों के नसीब में सूखी जगह बैठकर परीक्षा देने तक की सुविधा नहीं है। शुक्रवार को जब नौनिहाल अपने भविष्य की इबारत लिखने के लिए बोर्ड परीक्षा दे रहे थे, तब आसमान से बारिश और जर्जर छत से शिक्षा विभाग की 'लापरवाही' टपक रही थी। बच्चे एक हाथ से जवाब लिख रहे थे और दूसरे हाथ से अपनी कॉपी को भीगने से बचा रहे थे। नीचे बिछी टाटपट्टी, ऊपर से टपका पानी जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक मामला ग्राम पिपलिया गोपाल स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय का है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे की शिफ्ट में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी। छात्रों का हिंदी का पहला पेपर था। परीक्षा कक्ष में 144 विद्यार्थी नीचे टाटपट्टी पर बैठकर परीक्षा दे रहे थे, तभी अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। बाल्टी और मग रखकर रोका गया पानी, फिर भी भीगे बच्चे बारिश शुरू होते ही स्कूल की खस्ताहाल इमारत ने जवाब दे दिया और छत से पानी क्लासरूम में टपकने लगा। हालात इतने बदतर हो गए कि पानी को फैलने से रोकने के लिए शिक्षकों को क्लासरूम के बीच में बाल्टी और मग रखने पड़े। इसके बावजूद नीचे बिछी टाटपट्टी और फर्श पूरी तरह से गीले हो गए। बच्चे मजबूरी में भीगते हुए, उसी गीली जगह पर बैठकर 3 घंटे तक अपना पेपर देने को विवश रहे। पानी सीधा बच्चों के कपड़ों और उनकी कॉपियों पर गिर रहा था। शिक्षिका का तर्क: 'अचानक आ गई बारिश' इस पूरी अव्यवस्था और बदहाली पर जब स्कूल की शिक्षिका शबाना परवीन से बात की गई, तो उनका कहना था कि उन्हें बारिश होने की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया, "जैसे ही परीक्षा शुरू हुई, वैसे ही बारिश भी आ गई। अचानक ही छत के रास्ते क्लास के अंदर पानी आना शुरू हो गया।"1
- बड़ी खबर इन्दौर गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भिड़ंत दो तरफ से हुई पथराव की घटना कई लोगों को लगे पत्थर हमारे पत्रकार भाई भी आए पत्थर बाजी की चपेट में...1
- Post by Mr Imtiyaz khan1
- मोहन बड़ोदिया - विद्युत विभाग द्वारा गुरुवार को ग्राम मोहन बड़ोदिया में कुर्की जब्ती की कार्यवाही की गई, इस दौरान कुल बकाया राशि 2 लाख 93 हजार की होने पर 6 बाइक जब्त की गई, मौके पर 1 बाइक से 45 हजार की वसूली की गई,विद्युत विभाग से विनोद कुमार मेवाड़ा ने बताया कि मोहन बड़ोदिया में गुरुवार को बकाया राशि होने पर कुर्की जब्ती की कार्यवाही की गई, इस दौरान टीम में विद्युत विभाग से जेई उदयभान सिंह किरार,शाजापुर से विनोद मेवाड़ा, गब्बर लाइनमैन सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे, कनिष्ठ यंत्री ने कहा कि विधुत उपभोक्ता समय पर विद्युत बिल का भुगतान करे और असुविधा से बचे, आगामी समय में भी बकायादारों पर कुर्की जब्ती की कार्यवाही की जाएगी1
- शाजापुर - जनपद सीईओ अमृतराज सिसोदिया के निर्देश पर ग्राम पंचायत मोहना मे आज शनिवार को संकल्प से समाधान योजना को लेकर क्लस्टर मोहना मे शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में 12 पंचायतें शामिल हुई, इस दौरान ग्रामीणजन की समस्या के समाधान को लेकर सभी पंचायतो मे आवेदन प्राप्त हुए है, जिनका मौके पर समाधान किया गया,सभी पंचायतो के पास 20 आवेदनों का समाधान पर चर्चा की गयी, साथ ही सभी ग्राम पंचायत सचिव से अपनी अपनी ग्राम पंचायत मे सम्पत्ति कर,जल कर,ऊर्जा कर को लेकर सभा की गई, इस दौरान क्लस्टर प्रभारी पवन कुमार मालवीय एवं सभी सचिव एवं सहायक सचिव मौजूद रहे1