logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालिकाओं से व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया, भोजन चखकर परखी गुणवत्ता अनूपशहर, संवाददाता एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में बालिकाओं को मिल रही शैक्षिक, आवासीय और खान-पान संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। मंगलवार को एसडीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण के दौरान बालिकाओं से बातचीत कर भोजन, वस्त्र धुलाई, साफ-सफाई और रात्रि में होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं के बारे में भी छात्राओं से फीडबैक लिया। उन्होंने विद्यालय में तैयार भोजन को स्वयं खाकर उसकी गुणवत्ता परखी। विद्यालय में सभी व्यवस्थाएं उचित मिलने पर एसडीएम ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने वार्डन मनीष कुमारी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और रहने की व्यवस्थाओं को इसी प्रकार सुचारु रूप से संचालित किया जाए।

1 hr ago
user_समाचार थर्टी लाईव
समाचार थर्टी लाईव
Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बालिकाओं से व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया, भोजन चखकर परखी गुणवत्ता अनूपशहर, संवाददाता एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में बालिकाओं को मिल रही शैक्षिक, आवासीय और खान-पान संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। मंगलवार को एसडीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण के दौरान बालिकाओं से बातचीत कर भोजन, वस्त्र धुलाई, साफ-सफाई और रात्रि में होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं के बारे में भी छात्राओं से फीडबैक लिया। उन्होंने विद्यालय में तैयार भोजन को स्वयं खाकर उसकी गुणवत्ता परखी। विद्यालय में सभी व्यवस्थाएं उचित मिलने पर एसडीएम ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने वार्डन मनीष कुमारी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और रहने की व्यवस्थाओं को इसी प्रकार सुचारु रूप से संचालित किया जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन अनूपशहर, संवाददाता एक सप्ताह तक चले गणेश महोत्सव के बाद एकादशी पर नगर और क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्राओं में अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु ने गंगा किनारे बनाए गए अस्थायी कुंड में विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन कर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण देकर विदाई दी। एक सप्ताह तक चले गणेश महोत्सव के बाद एकादशी पर नगर और क्षेत्र नगर के गांधी मंडी, मानक चौक, परकोटा, देहलीगेट, जामा मस्जिद, मोरीगेट, पवित्रपुरी, नेहरूगंज और मदारगेट समेत विभिन्न मोहल्लों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। इसके अलावा हाथरस, अलीगढ़, जहांगीराबाद, छतारी, डिबाई, शिकारपुर और संभल समेत दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी प्रतिमाओं का विसर्जन किया। शोभायात्रा में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाएं और युवतियां भजनों पर नृत्य करती हुई चल रही थीं। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाकर उत्सव मनाया और अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण देते हुए भगवान गणेश को भावभीनी विदाई दी।
    1
    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
अनूपशहर, संवाददाता
एक सप्ताह तक चले गणेश महोत्सव के बाद एकादशी पर नगर और क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्राओं में अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु ने गंगा किनारे बनाए गए अस्थायी कुंड में विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन कर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण देकर विदाई दी।
एक सप्ताह तक चले गणेश महोत्सव के बाद एकादशी पर नगर और क्षेत्र
नगर के गांधी मंडी, मानक चौक, परकोटा, देहलीगेट, जामा मस्जिद, मोरीगेट, पवित्रपुरी, नेहरूगंज और मदारगेट समेत विभिन्न मोहल्लों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। इसके अलावा हाथरस, अलीगढ़, जहांगीराबाद, छतारी, डिबाई, शिकारपुर और संभल समेत दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
शोभायात्रा में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाएं और युवतियां भजनों पर नृत्य करती हुई चल रही थीं। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाकर उत्सव मनाया और अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण देते हुए भगवान गणेश को भावभीनी विदाई दी।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पत्रकार समीर चौधरी परवाना के दमदार अंदाज में दमदार बोलो में सच्चाई के साथ ईमानदारी के साथ अपनी बात रखते हुए पत्रकार समीर चौधरी परवाना के दमदार अंदाज में दमदार बोलो में सच्चाई के साथ ईमानदारी के साथ अपनी बात रखते हुए सच्चाई और ईमानदारी की मिसाल पत्रकार समीर चौधरी परवाना
    1
    पत्रकार समीर चौधरी परवाना के दमदार अंदाज में दमदार बोलो में सच्चाई के साथ ईमानदारी के साथ अपनी बात रखते हुए
पत्रकार समीर चौधरी परवाना के दमदार अंदाज में दमदार बोलो में सच्चाई के साथ ईमानदारी के साथ अपनी बात रखते हुए
सच्चाई और ईमानदारी की मिसाल पत्रकार समीर चौधरी परवाना
    user_Sameer Chaudhary parwana
    Sameer Chaudhary parwana
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बुलंदशहर। पुलिस की वर्दी और सख्त जिम्मेदारियों के बीच इंसानियत की तस्वीर भी देखने को मिलती है। बुलंदशहर एसएसपी कार्यालय स्थित महिला सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अलका चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह महिला सेल के छोटे से कार्यालय में खटोले पर बैठे एक मासूम बच्चे को दुलारते और खिलाते हुए नजर आ रही हैं। यह तस्वीर अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
    1
    बुलंदशहर। पुलिस की वर्दी और सख्त जिम्मेदारियों के बीच इंसानियत की तस्वीर भी देखने को मिलती है।
बुलंदशहर एसएसपी कार्यालय स्थित महिला सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अलका चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में वह महिला सेल के छोटे से कार्यालय में खटोले पर बैठे एक मासूम बच्चे को दुलारते और खिलाते हुए नजर आ रही हैं।
यह तस्वीर अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, रंजना सिंह ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह ​खुर्जा। नगर स्थित एस.एम.जे.ई.सी. इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती रंजना सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान बुलंदशहर जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने अपना दम-खम दिखाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। ​मुख्य अतिथि रंजना सिंह ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसी सीख मिलती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण और छोटे शहरों के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर व संसाधन मिलने चाहिए, ताकि वे जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकें। ​कार्यक्रम के अंत में रंजना सिंह ने विजेता टीम को क्रिकेट, वॉलीबॉल व अन्य खेल सामग्री भेंट की। इसके अलावा छोटे बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री भी वितरित की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल दोनों ही बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव हैं। ​इस अवसर पर एस.एम.जे.ई.सी. इंटर कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी, शिक्षकगण, जनपद खेल पदाधिकारी और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    3
    जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, रंजना सिंह ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
​खुर्जा। नगर स्थित एस.एम.जे.ई.सी. इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती रंजना सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान बुलंदशहर जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने अपना दम-खम दिखाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
​मुख्य अतिथि रंजना सिंह ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसी सीख मिलती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण और छोटे शहरों के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर व संसाधन मिलने चाहिए, ताकि वे जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकें।
​कार्यक्रम के अंत में रंजना सिंह ने विजेता टीम को क्रिकेट, वॉलीबॉल व अन्य खेल सामग्री भेंट की। इसके अलावा छोटे बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री भी वितरित की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल दोनों ही बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव हैं।
​इस अवसर पर एस.एम.जे.ई.सी. इंटर कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी, शिक्षकगण, जनपद खेल पदाधिकारी और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Sachin Pandeyपत्रकार
    Sachin Pandeyपत्रकार
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    6 hrs ago
  • शेखपुर गाँव में जलभराव को लेकर हंगामा डीएम के निर्देश पर नाला खुदाई शुरू भारी विरोध के बीच पुलिस बल तैनात मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर विधायक तक नहीं हुई सुनवाई शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के गाँव शेखपुर में जलभराव की गम्भीर समस्या और जल निकासी न होने को लेकर कश्यप समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने डीएम से लिखित शिकायत कर न्याय की मांग की डीएम के कड़े रुख के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया और गाँव में जेसीबी मशीन से नाले की खुदाई शुरू कराई गई हालांकि इस दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने शान्त कराया गाँव के पीड़ित कश्यप समाज के लोगों का कहना है कि उनके घरों का गन्दा पानी निकासी न होने के कारण सड़कों और घरों के सामने जमा हो रहा है पहले गाँव का यह गन्दा पानी सड़क के किनारे स्थित एक तालाब में जाता था लेकिन समय के साथ तालाब पूरी तरह भर गया और अब वहां पानी ठहरने की कोई जगह नहीं बची इस वजह से सड़कों पर गन्दा पानी भरा हुआ है और लोगों के घरों में घुस रहा है ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने पहले एसडीएम, तहसीलदार, स्थानीय विधायक और यहाँ तक कि मख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस पर भी दो बार लिखित शिकायत दर्ज कराई थी इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई हर तरफ से मजबूर होकर पीड़ितों को जिलाधिकारी के पास प्रार्थना पत्र लेकर जाना पड़ा ग्रामीणों ने डीएम से गुहार लगाई कि यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो गाँव में महामारी और गम्भीर बीमारियां फैल सकती है डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अमला पहुंचा गाँव मामले की गम्भीरता को देखते हुए डीएम ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए डीएम के आदेश पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, ब्लॉक सेक्रेटरी देवेन्द्र कुमार और हल्का लेखपाल तुरन्त शेखपुर गाँव पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और बिना समय गंवाए पानी की निकासी के लिए जेसीबी मशीन मंगवाकर नाले की खुदाई का काम शुरू करवा दिया 65-70 मीटर खुदाई के बाद बढ़ा तनाव आमने-सामने आए दो पक्ष प्रशासनिक देखरेख में जेसीबी से नाले की लगभग 65 से 70 मीटर लम्बी खुदाई की जा चुकी थी तभी गाँव के ही कुछ लोगों ने इस खुदाई का कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया विरोध इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया हंगामे की सूचना तुरन्त स्थानीय पुलिस को दी गई भारी पुलिस बल ने सम्भाला मोर्चा अधिकारियों ने दिया भरोसा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, उपनिरीक्षक कर्णवीर सिंह, भारी पुलिस बल के साथ तुरन्त मौके पर पहुंचे पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शान्त कराया और गाँव में कानून-व्यवस्था को बहाल किया इस मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए साफ तौर पर कहा कि गाँव को जल भराव और गन्दगी से मुक्ति दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है पानी की निकासी के लिए नाला हर हाल में खोदा जाएगा ताकि कश्यप समाज के घरों में गन्दा पानी न भरे अधिकारियों ने ग्रामीणों से शान्ति बनाए रखने की अपील की और कहा कि गाँव वाले पूरी तरह आश्वस्त रहें जल निकासी की उचित व्यवस्था जल्द ही पूरी कर ली जाएगी फिलहाल मौके पर शान्ति बनी हुई है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है ।
    1
    शेखपुर गाँव में जलभराव को लेकर हंगामा डीएम के निर्देश पर नाला खुदाई शुरू भारी विरोध के बीच पुलिस बल तैनात मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर विधायक तक नहीं हुई सुनवाई
शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के गाँव शेखपुर में जलभराव की गम्भीर समस्या और जल निकासी न होने को लेकर कश्यप समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने डीएम से लिखित शिकायत कर न्याय की मांग की डीएम के कड़े रुख के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया और गाँव में जेसीबी मशीन से नाले की खुदाई शुरू कराई गई हालांकि इस दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने शान्त कराया गाँव के पीड़ित कश्यप समाज के लोगों का कहना है कि उनके घरों का गन्दा पानी निकासी न होने के कारण सड़कों और घरों के सामने जमा हो रहा है पहले गाँव का यह गन्दा पानी सड़क के किनारे स्थित एक तालाब में जाता था लेकिन समय के साथ तालाब पूरी तरह भर गया और अब वहां पानी ठहरने की कोई जगह नहीं बची इस वजह से सड़कों पर गन्दा पानी भरा हुआ है और लोगों के घरों में घुस रहा है ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने पहले एसडीएम, तहसीलदार, स्थानीय विधायक और यहाँ तक कि मख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस पर भी दो बार लिखित शिकायत दर्ज कराई थी इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई हर तरफ से मजबूर होकर पीड़ितों को जिलाधिकारी के पास प्रार्थना पत्र लेकर जाना पड़ा ग्रामीणों ने डीएम से गुहार लगाई कि यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो गाँव में महामारी और गम्भीर बीमारियां फैल सकती है डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अमला पहुंचा गाँव मामले की गम्भीरता को देखते हुए डीएम ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए डीएम के आदेश पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, ब्लॉक सेक्रेटरी देवेन्द्र कुमार और हल्का लेखपाल तुरन्त शेखपुर गाँव पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और बिना समय गंवाए पानी की निकासी के लिए जेसीबी मशीन मंगवाकर नाले की खुदाई का काम शुरू करवा दिया 65-70 मीटर खुदाई के बाद बढ़ा तनाव आमने-सामने आए दो पक्ष प्रशासनिक देखरेख में जेसीबी से नाले की लगभग 65 से 70 मीटर लम्बी खुदाई की जा चुकी थी तभी गाँव के ही कुछ लोगों ने इस खुदाई का कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया विरोध इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया हंगामे की सूचना तुरन्त स्थानीय पुलिस को दी गई भारी पुलिस बल ने सम्भाला मोर्चा अधिकारियों ने दिया भरोसा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, उपनिरीक्षक कर्णवीर सिंह, भारी पुलिस बल के साथ तुरन्त मौके पर पहुंचे पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शान्त कराया और गाँव में कानून-व्यवस्था को बहाल किया इस मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए साफ तौर पर कहा कि गाँव को जल भराव और गन्दगी से मुक्ति दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है पानी की निकासी के लिए नाला हर हाल में खोदा जाएगा ताकि कश्यप समाज के घरों में गन्दा पानी न भरे अधिकारियों ने ग्रामीणों से शान्ति बनाए रखने की अपील की और कहा कि गाँव वाले पूरी तरह आश्वस्त रहें जल निकासी की उचित व्यवस्था जल्द ही पूरी कर ली जाएगी फिलहाल मौके पर शान्ति बनी हुई है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हापुड़। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर धौलाना विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता एवं धौलाना विधानसभा-58 से विधायक पद की दावेदारी कर रहे दिग्विजय शिशोदिया ने स्टार भारत न्यूज़ 24 से विशेष बातचीत में क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।
    1
    हापुड़। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर धौलाना विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता एवं धौलाना विधानसभा-58 से विधायक पद की दावेदारी कर रहे दिग्विजय शिशोदिया ने स्टार भारत न्यूज़ 24 से विशेष बातचीत में क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • बदनौली पहुंचे सपा सांसद रामजी लाल सुमन, दीपक के परिवार को दी दो लाख की आर्थिक मदद गांव के बाहर पुलिस ने रोका काफिला, कार्यकर्ताओं से हुई नोकझोंक; सुरक्षा घेरे में परिजनों से मिले सांसद हापुड़। बदनौली प्रकरण को लेकर मंगलवार को सियासी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गईं। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन मृतक दीपक के परिजनों से मिलने बदनौली पहुंचे। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। रामजी लाल सुमन का काफिला जैसे ही गांव की ओर बढ़ा, पुलिस ने उसे गांव के बाहर ही रोक दिया। इसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। माहौल को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच मृतक दीपक के परिजनों को सांसद के पास लाया गया, जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। सांसद ने कहा कि दीपक के परिवार के दुख में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी उनकी आवाज उठाती रहेगी। साथ ही उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की बात कही। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सपा नेताओं ने घटना में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई। गौरतलब है कि बदनौली में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग और पथराव में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इससे पहले भी रामजी लाल सुमन परिवार से मिलने बदनौली पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गांव के बाहर रोक दिया था। मंगलवार को सांसद के दोबारा पहुंचने और आर्थिक सहायता देने से प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया।
    1
    बदनौली पहुंचे सपा सांसद रामजी लाल सुमन, दीपक के परिवार को दी दो लाख की आर्थिक मदद
गांव के बाहर पुलिस ने रोका काफिला, कार्यकर्ताओं से हुई नोकझोंक; सुरक्षा घेरे में परिजनों से मिले सांसद
हापुड़। बदनौली प्रकरण को लेकर मंगलवार को सियासी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गईं। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन मृतक दीपक के परिजनों से मिलने बदनौली पहुंचे। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
रामजी लाल सुमन का काफिला जैसे ही गांव की ओर बढ़ा, पुलिस ने उसे गांव के बाहर ही रोक दिया। इसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। माहौल को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच मृतक दीपक के परिजनों को सांसद के पास लाया गया, जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।
सांसद ने कहा कि दीपक के परिवार के दुख में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी उनकी आवाज उठाती रहेगी। साथ ही उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की बात कही।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सपा नेताओं ने घटना में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई।
गौरतलब है कि बदनौली में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग और पथराव में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इससे पहले भी रामजी लाल सुमन परिवार से मिलने बदनौली पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गांव के बाहर रोक दिया था। मंगलवार को सांसद के दोबारा पहुंचने और आर्थिक सहायता देने से प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया।
    user_KHABAR EXPRESS UP/UK
    KHABAR EXPRESS UP/UK
    Local News Reporter Hapur, Uttar Pradesh•
    51 min ago
  • बालिकाओं से व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया, भोजन चखकर परखी गुणवत्ता अनूपशहर, संवाददाता एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में बालिकाओं को मिल रही शैक्षिक, आवासीय और खान-पान संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। मंगलवार को एसडीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण के दौरान बालिकाओं से बातचीत कर भोजन, वस्त्र धुलाई, साफ-सफाई और रात्रि में होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं के बारे में भी छात्राओं से फीडबैक लिया। उन्होंने विद्यालय में तैयार भोजन को स्वयं खाकर उसकी गुणवत्ता परखी। विद्यालय में सभी व्यवस्थाएं उचित मिलने पर एसडीएम ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने वार्डन मनीष कुमारी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और रहने की व्यवस्थाओं को इसी प्रकार सुचारु रूप से संचालित किया जाए।
    1
    बालिकाओं से व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया, भोजन चखकर परखी गुणवत्ता

अनूपशहर, संवाददाता
एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक  निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में बालिकाओं को मिल रही शैक्षिक, आवासीय और खान-पान संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली।
मंगलवार को एसडीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण 
के दौरान बालिकाओं से बातचीत कर भोजन, वस्त्र धुलाई, साफ-सफाई और रात्रि में होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं के बारे में भी छात्राओं से फीडबैक लिया। उन्होंने विद्यालय में तैयार भोजन को स्वयं खाकर उसकी गुणवत्ता परखी। विद्यालय में सभी व्यवस्थाएं उचित मिलने पर एसडीएम ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने वार्डन मनीष कुमारी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और रहने की व्यवस्थाओं को इसी प्रकार सुचारु रूप से संचालित किया जाए।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.