Shuru
Apke Nagar Ki App…
बनारस मे महिला सशक्तिकरण शोभायात्रा कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प वाराणसी मे विश्व हिंदू महासंघ शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का उद्देश्य कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और उद्धार का लक्ष्य रखा गया। शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। Varanasi Breking News
आवाज News
बनारस मे महिला सशक्तिकरण शोभायात्रा कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प वाराणसी मे विश्व हिंदू महासंघ शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का उद्देश्य कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और उद्धार का लक्ष्य रखा गया। शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। Varanasi Breking News
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बनारस मे महिला सशक्तिकरण शोभायात्रा कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प वाराणसी मे विश्व हिंदू महासंघ शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का उद्देश्य कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और उद्धार का लक्ष्य रखा गया। शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। Varanasi Breking News2
- कज्जाकपुरा में गणपति दरबार सजा, सात दिवसीय उत्सव शुरू,आईडीएच कॉलोनी में आचार्य नरेंद्र देव गणेश पूजन समिति करा रही आयोजन 20 सितंबर को होगा विसर्जन न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी कज्जाकपुरा स्थित आईडीएच कॉलोनी में आचार्य नरेंद्र देव गणेश पूजन समिति की ओर से सोमवार को गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ सात दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हुआ इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गणपति की पूजा-अर्चना की उत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, सुंदरकांड पाठ, बच्चों के कार्यक्रम, झांकी, भंडारा, महाआरती और हवन-पूजन समेत विभिन्न आयोजन होंगे समिति के अनुसार *15 सितंबर को सुंदरकांड पाठ 16 सितंबर को बच्चों का कार्यक्रम और 17 सितंबर को झांकी निकाली जाएगी 18 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा,19 सितंबर को महाआरती एवं हवन-पूजन किया जाएगा, 20 सितंबर को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ सात दिवसीय उत्सव का समापन होगा समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है कार्यक्रम संयोजक सुमित विश्वनाथम, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, महामंत्री विक्रांत सिंह कोषाध्यक्ष अनूप राव, संगठन मंत्री आलोक गुप्ता और संरक्षक अरुण सिंह सहित समिति के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हैं समिति ने क्षेत्रवासियों से सभी कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है1
- CM योगी का बड़ा ऐलान - वकीलों को मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज न्यूज़ टु इंडिया से प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं के लिए बड़ी घोषणा की।CM ने कहा-उत्तर प्रदेश के अंदर हाईकोर्ट हो या डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सभी सक्रिय प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को ₹5 लाख प्रति वर्ष कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस स्कीम की सुविधा उपलब्ध करवाने की आज हम घोषणा कर रहे हैं।इसके साथ ही CM ने 10 हजार से अधिक अधिवक्ताओं के लिए बन रहे मल्टी लेवल पार्किंग और चैंबर में फर्नीचर के लिए सरकार द्वारा सहयोग और 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट देने की भी घोषणा की।CM ने कहा कि युवा अधिवक्ता सिर्फ कानूनी पेशे तक सीमित न रहें, बल्कि संवैधानिक मूल्यों के प्रहरी भी बनें।1
- राजस्थान निकाय चुनाव में हैरान करने वाला रिजल्ट, BJP प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट जनता न्यूज़ टीवी1
- एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिंदी दिवस की धूम1
- कलम के तेज धार से पहले प्रकाश, पेयजल-सीवर लाइन फिर होगा सड़क निर्माण - महापौर ने नवविकसित कॉलोनियों में सुनी समस्याएं *अयोध्या। नवविकसित कॉलोनियों में पहले पेयजल और सीवर लाइन, फिर सड़क निर्माण कराया जाएगा। यह आश्वासन महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सोमवार को 'नगर की सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत दिया। महापौर ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार व नगर निगम टीम के साथ सुबह 7:45 बजे जनौरा वार्ड के गिरिजा कुंड से भ्रमण शुरू किया। मोड़ स्थित बारातघर पर अवैध कब्जे की शिकायत पर कब्जा हटाने का निर्देश दिया। गिरिजा कुंड की पैमाइश कराने की बात भी कही। कॉलोनी-कॉलोनी भ्रमण कर सुनी समस्याएं खेतबगिया सोलर लाइट लगवाने का आश्वासन। वजीरगंज, चेला छावनी लोगों ने सड़क, सीवर, पेयजल की समस्या बताई। महापौर ने कहा पहले पाइपलाइन, फिर स्ट्रीट लाइट और सीवर के बाद सड़क निर्माण होगा। तब तक राबिश डालकर रास्ता ठीक करने के निर्देश। अश्वनीपुरम फेस-टू पेयजल और प्रकाश की समस्या पर जल्द आपूर्ति व लाइट का भरोसा। सरस्वतीपुरम फेस-टू प्रमोद पाठक के आवास पर चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। विजय विहार सफाई में लापरवाही पर अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश। द्वारकापुरी व शक्ति विहार से देवकाली तक नाली निर्माण व सड़क मरम्मत के लिए राबिश डलवाने का निर्देश। भ्रमण के दौरान पार्षद विशाल यादव, छोटू यादव, धर्मेंद्र मौर्य, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम मौर्य, रंजीत पांडेय, भाजपा नेता सुभाष चतुर्वेदी, सतीश पांडेय, गौरव शुक्ल, राकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।4
- पति की बेरुखी ने महिला को बनाया कातिल पूरी कहानी केशव की जुबानी में देखे घटना की मुख्य बातें स्थान: रजहटी गांव, खानपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश। तारीख: 27 अगस्त 2026 (बुधवार)। मृतक: 12 वर्षीय करन राजभर और 11 वर्षीय आर्यन राजभर। आरोपी: मां पूजा राजभर (पति: अर्जुन राजभर)। पुलिस का बयान और जांच हत्या की वजह: पति का मुंबई में दूसरी शादी करना और घर न लौटना। इससे महिला मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी में थी। वारदात का तरीका: बच्चों को पहले खाने में नशीला पदार्थ दिया गया। इसके बाद लोहे के पाइप/रॉड से सिर पर वार किया गया। खुलासा: परिवार की छोटी बेटी ने सच सामने लाया। पुलिस एक्शन: एसपी डॉ. ईरज राजा और सीओ सैदपुर शुभम वर्मा मौके पर पहुंचे। मां की निशानदेही पर घर के पीछे खेत से हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद हुआ। मृतकों के दादा लालजी राजभर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी महिला को जेल भेजा गया।1
- तीज पर गायब रही बिजली युवाओं ने जनरेटर लाकर जलाई मंदिर में रोशनी चहनियां शिव मंदिर में अंधेरे में महिलाओं ने किया पूजन एक महिला का मंगलसूत्र भी गायब न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चन्दौली क्षेत्र चहनियां में तीज पर्व पर भी बिजली कटौती जारी रही चहनियां शिव मंदिर पर सोमवार शाम को सप्लाई गायब हो गई, मंदिर पर अंधेरे के बीच सैकड़ों महिलाएं पूजन-अर्चन करती रहीं किसी प्रकार कस्बा के युवाओं ने जनरेटर की व्यवस्था कर सप्लाई दी सोमवार को तीज पर्व पर महिलाएं निर्जला व्रत थीं,जो बहुत ही पवित्र त्योहार है महिलाएं व्रत रहकर पतियों की लंबी उम्र की कामना करती हैं शाम को कस्बा सहित आसपास की महिलाएं सैकड़ों की संख्या में शिव मंदिर पर पूजन-अर्चन करने लगीं,तभी धानापुर से मेन सप्लाई कट गई,अंधेरे में पूजन कर रही महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा यह देख कस्बा के भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा आनंद सिंह राजू विश्वकर्मा,मुश्ताक अहमद अमन सिंह,सुनील यादव आदि ने दो किलोमीटर दूर से जनरेटर को धक्का देकर शिव मंदिर पर लाकर तत्काल रोशनी की व्यवस्था की अंधेरे में एक महिला का मंगलसूत्र भी गायब हो गया अंधेरे में बिजली विभाग को महिलाएं कोसती नजर आईं हालांकि युवाओं की पहल पर महिलाओं को राहत मिली।1