ग्राउंड रिपोर्ट: प्रचंड गर्मी में तप रहा 'निमाड़ का शिमला', नगर परिषद की बेरुखी से बूंद-बूंद को मोहताज राहगीर व बेजुबान ग्राउंड रिपोर्ट: प्रचंड गर्मी में तप रहा 'निमाड़ का शिमला', नगर परिषद की बेरुखी से बूंद-बूंद को मोहताज राहगीर व बेजुबान निवाली:(स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) तपती दुपहरी, 40 डिग्री के पार जाता पारा और गले को तर करने के लिए पानी की एक बूंद नहीं। यह हाल है 'निमाड़ का शिमला' कहे जाने वाले निवाली शहर का, जो इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। शहर से रोजाना सैकड़ों यात्री गुजर रहे हैं, लेकिन नगर परिषद की अनदेखी के चलते मुख्य मार्गों और चौराहों पर पीने के पानी का कोई इंतजाम नहीं है। जलस्रोत सूखे, मवेशियों के लिए गहराया संकट नगर के प्राकृतिक हालात और भी चिंताजनक हैं।निवाली के आसपास बहने वाले सभी नाले पूरी तरह सूख चुके हैं। स्थिति यह है कि नगर के चारों ओर 10 किलोमीटर के दायरे में कोई सक्रिय नदी या नाला नहीं बचा है। कहीं इक्का-दुक्का गड्ढों में गंदा पानी भरा हो तो वह अलग बात है, वरना जल संकट चरम पर है। ग्रामीण अंचलों की स्थिति और भी विकट है। आसपास के गांवों में किसान अपने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए हैंडपंपों का सहारा ले रहे हैं। बेजुबान जानवरों को कई किलोमीटर पैदल चलकर हैंडपंपों तक पहुंचना पड़ रहा है, तब जाकर उनकी प्यास बुझ रही है। प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान न देना पशुपालन से जुड़े ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बिस्लरी की बोतलें खरीदने को मजबूर यात्री निवाली बस स्टैंड, मुख्य चौराहों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास ठंडे पानी की व्यवस्था न होने से लोग हलाकान हैं। प्यास बुझाने के लिए यात्री दर-दर भटकने को मजबूर हैं और अंततः होटलों से महंगी पानी की बोतलें खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह नगर परिषद की भारी लापरवाही है शहर की किसी बैंक ने इतनी भीषण गरमी में पानी व टैंट की व्यवस्था नहीं की है जबकी इसके लिये उनके पास बजट होता है आम जनता त्रस्त, कार्यक्रमों में व्यस्त परिषद आरोप है कि जहां आम जनता और बेजुबान पानी के लिए परेशान हो रहे हैं, वहीं नगर परिषद के जिम्मेदार लोग 'खास लोगों' की शादी-पार्टियों में पेयजल उपलब्ध करवाने में मग्न हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि परिषद के सिपहसलारों को जनता की इस गंभीर समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। इतना जरूर है कि कुछ लोगों ने अपनी दुकानों के बाहर मटके रख रखें है पूर्व सरपंच प्रदीप जाधव ने उठाई आवाज इस गंभीर समस्या को देखते हुए पूर्व सरपंच एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, प्रदीप जाधव ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "प्रचंड गर्मी के बावजूद नगर परिषद ने शहर में एक भी प्याऊ नहीं लगाई है और न ही पशुओं के लिए कोई इंतजाम किए हैं। यह अत्यंत निंदनीय है।" जाधव ने तत्काल निम्नलिखित स्थानों पर प्याऊ लगाने की मांग की है: नगर के सभी वार्ड एवं बस स्टैंड सेंधवा रोड पर बड़गांव चौराहा कुसमिया कानपुरी चौराहा खेतिया रोड पर तालाब वार्ड गुमडीया रोड, पलसुद रोड, शिवटेकडी गार्डन और झाकर इसके साथ ही, उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इंसानों के साथ-साथ बेजुबान पशुओं के लिए भी जगह-जगह पानी की टंकियां (चरही) रखवाई जाएं ताकि उन्हें लंबी दूरी तय न करनी पड़े। अब देखना यह है कि क्या नगर परिषद इस गंभीर समस्या पर जागेगी या जनता और बेजुबान इसी तरह पानी के लिए तरसते रहेंगे।
ग्राउंड रिपोर्ट: प्रचंड गर्मी में तप रहा 'निमाड़ का शिमला', नगर परिषद की बेरुखी से बूंद-बूंद को मोहताज राहगीर व बेजुबान ग्राउंड रिपोर्ट: प्रचंड गर्मी में तप रहा 'निमाड़ का शिमला', नगर परिषद की बेरुखी से बूंद-बूंद को मोहताज राहगीर व बेजुबान निवाली:(स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) तपती दुपहरी, 40 डिग्री के पार जाता पारा और गले को तर करने के लिए पानी की एक बूंद नहीं। यह हाल है 'निमाड़ का शिमला' कहे जाने वाले निवाली शहर का, जो इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। शहर से रोजाना सैकड़ों यात्री गुजर रहे हैं, लेकिन नगर परिषद की अनदेखी के चलते मुख्य मार्गों और चौराहों पर पीने के पानी का कोई इंतजाम नहीं है। जलस्रोत सूखे, मवेशियों के लिए गहराया संकट नगर के प्राकृतिक हालात और भी चिंताजनक हैं।निवाली के आसपास बहने वाले सभी नाले पूरी तरह सूख चुके हैं। स्थिति
यह है कि नगर के चारों ओर 10 किलोमीटर के दायरे में कोई सक्रिय नदी या नाला नहीं बचा है। कहीं इक्का-दुक्का गड्ढों में गंदा पानी भरा हो तो वह अलग बात है, वरना जल संकट चरम पर है। ग्रामीण अंचलों की स्थिति और भी विकट है। आसपास के गांवों में किसान अपने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए हैंडपंपों का सहारा ले रहे हैं। बेजुबान जानवरों को कई किलोमीटर पैदल चलकर हैंडपंपों तक पहुंचना पड़ रहा है, तब जाकर उनकी प्यास बुझ रही है। प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान न देना पशुपालन से जुड़े ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बिस्लरी की बोतलें खरीदने को मजबूर यात्री निवाली बस स्टैंड, मुख्य चौराहों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास ठंडे पानी की व्यवस्था न होने से लोग हलाकान हैं। प्यास बुझाने के लिए यात्री दर-दर भटकने को
मजबूर हैं और अंततः होटलों से महंगी पानी की बोतलें खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह नगर परिषद की भारी लापरवाही है शहर की किसी बैंक ने इतनी भीषण गरमी में पानी व टैंट की व्यवस्था नहीं की है जबकी इसके लिये उनके पास बजट होता है आम जनता त्रस्त, कार्यक्रमों में व्यस्त परिषद आरोप है कि जहां आम जनता और बेजुबान पानी के लिए परेशान हो रहे हैं, वहीं नगर परिषद के जिम्मेदार लोग 'खास लोगों' की शादी-पार्टियों में पेयजल उपलब्ध करवाने में मग्न हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि परिषद के सिपहसलारों को जनता की इस गंभीर समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। इतना जरूर है कि कुछ लोगों ने अपनी दुकानों के बाहर मटके रख रखें है पूर्व सरपंच प्रदीप जाधव ने उठाई आवाज इस गंभीर समस्या को देखते हुए पूर्व सरपंच एवं
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, प्रदीप जाधव ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "प्रचंड गर्मी के बावजूद नगर परिषद ने शहर में एक भी प्याऊ नहीं लगाई है और न ही पशुओं के लिए कोई इंतजाम किए हैं। यह अत्यंत निंदनीय है।" जाधव ने तत्काल निम्नलिखित स्थानों पर प्याऊ लगाने की मांग की है: नगर के सभी वार्ड एवं बस स्टैंड सेंधवा रोड पर बड़गांव चौराहा कुसमिया कानपुरी चौराहा खेतिया रोड पर तालाब वार्ड गुमडीया रोड, पलसुद रोड, शिवटेकडी गार्डन और झाकर इसके साथ ही, उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इंसानों के साथ-साथ बेजुबान पशुओं के लिए भी जगह-जगह पानी की टंकियां (चरही) रखवाई जाएं ताकि उन्हें लंबी दूरी तय न करनी पड़े। अब देखना यह है कि क्या नगर परिषद इस गंभीर समस्या पर जागेगी या जनता और बेजुबान इसी तरह पानी के लिए तरसते रहेंगे।
- Post by निमाड़ का दबंग न्यूज1
- बड़वानी जिले के मंडवाड़ी में आकाशीय बिजली ने ढाया कहर, 2 बेलो की हुई मौत,,,1
- बड़वानी। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो पूरे उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुई। शहर में निकली इस शोभायात्रा में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा कालिका माता मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मोटी माता मंदिर, रणजीत चौक होते हुए रानीपुरा स्थित श्री गौड़ मालवी ब्राह्मण समाज धर्मशाला पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल समाजजनों ने आयोजन को भव्य रूप दिया। शोभायात्रा के समापन पर पाटी नाका, जिसे आज से “भगवान परशुराम जी चौक” के रूप में नामांकित किया गया, वहां विधिवत आरती की गई। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अनूप कुमार जोशी, सचिव अरविंद शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप जोशी, भरत रावल, सह-सचिव धर्मेंद्र शर्मा, प्रचार मंत्री दीपक जैमन, योगेश सराफ, दिनेश पुरोहित, कोषाध्यक्ष सुधीर शुक्ला, सह-कोषाध्यक्ष क्षितिज शर्मा सहित वरिष्ठजन उपस्थित रहे। संरक्षक मंडल में अशोक तिवारी, बिहारी जी शर्मा, हेमेन्द्र शुक्ला, मनीष पुरोहित, शरद रावत, सुभाष जोशी, रामसागर मिश्रा, अश्विन पुरोहित, डॉ. सुभाष रावत, अमित उपाध्याय, राजेश शर्मा, सुदाम कुलकर्णी, मनीष तिवारी, रामनरेश शुक्ला का मार्गदर्शन रहा। महिला मंडल में अध्यक्ष सुनीता अरविंद उपाध्याय, उपाध्यक्ष जया शर्मा, सचिव सुधा सराफ, सह सचिव आरती पुरोहित, कोषाध्यक्ष रेखा पुरोहित, मीडिया प्रभारी प्रीति शर्मा के साथ सदस्य निशा उपाध्याय, माधुरी जोशी, मीना जोशी, दुर्गा अत्रे, रचना सोहनी, आरती शुक्ला, श्रद्धा रावत, अनुपमा वोरे, महिमा सराफ, प्रीति पुरोहित, नुपूर पुरोहित, जया तिवारी, सीमा पुरोहित उपस्थित रहीं। नवयुवक मंडल में युवा अध्यक्ष आदित्य अनिल शर्मा, सचिव विश्वास सराफ, सह-सचिव सुमित परसाई, कोषाध्यक्ष दीपक पांडे, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, अंकुर शुक्ला, पार्थ पुरोहित, माधव पुरोहित, अभिषेक जोशी, सह-कोषाध्यक्ष प्रतीक शर्मा, सांस्कृतिक सचिव अमित पुरोहित, सह सांस्कृतिक सचिव आदर्श शर्मा, प्रचार मंत्री चित्रांश पांडे, संगठन सचिव मयूर उपासनी, मीडिया प्रभारी शुभ जोशी, सह मीडिया प्रभारी नील व्यास सहित कार्यकारिणी सदस्य अर्पित उपाध्याय, यश सराफ, अपूर्व जोशी, निलेश पांडे, पुष्कर पुरोहित, मानस पांडे, प्रज्ज्वल मिश्रा, चिरंजीव शर्मा, अथर्व कानूनगो, प्रवीण शर्मा, प्रवेश जोशी, अक्षय पुरोहित, यश मंडलोई, ऋषि शर्मा, यश त्रिवेदी, शिवम पुरोहित, गौरव जोशी, विशाल जोशी, विप्लव शर्मा की सक्रिय भागीदारी रही। अध्यक्ष अनूप कुमार जोशी ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव समाज की आस्था और एकता का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से समाज में भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी समाजजनों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। नव नियुक्त युवा अध्यक्ष पत्रकार आदित्य शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की एकता और संस्कृति को मजबूत करते हैं। वहीं महिला अध्यक्ष सुनीता उपाध्याय ने सभी महिलाओं और समाजजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम वरिष्ठ समाजजनों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।1
- Post by Lucky Gole (Aditya)1
- Post by Allrounder Rahul Gupta1
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का कृषि उपज मंडी आलीराजपुर प्रांगण में किया गया आयोजन3
- आलीराजपुर ब्रेकिंग: देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर मौत आलीराजपुर जिले के ग्राम बोरी में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रहे चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे। बताया जा रहा है कि गांव से महज 100 मीटर पहले ही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रोशन (17 वर्ष), अनिल (14 वर्ष) और सावन (15 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दो युवक बोरी थाना क्षेत्र के निवासी थे, जबकि एक युवक धार जिले के बाग थाना क्षेत्र का रहने वाला था। घटना के बाद सभी शवों को बोरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां एहतियात के तौर पर आसपास के थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसा रात करीब 2 बजे का बताया जा रहा है।1
- पानसेमल नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अक्षय तृतीया पर पूजन सामग्री एवं फलों की खरीदी हुई।बाजारों में सुबह से ही रौनक बनी रही।1