logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोरहर में विधायक अमित यादव ने ग्राहक सेवा केन्द्र का किया उद्घाटन बगोदर: बगोदर के गोरहर में सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया, अटका शाखा के नए ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने किया। यह अटका शाखा का 10वां ग्राहक सेवा केन्द्र है। इस मौके पर विधायक अमित यादव ने कहा कि ग्राहक सेवा केन्द्र खुलने से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर शाखा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जमा-निकासी, डीबीटी, पेंशन समेत अन्य बैंकिंग सुविधाएं अब गांव में ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा का विस्तार लोगों के लिए समय और धन दोनों की बचत करेगा। अटका शाखा प्रबंधक मोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि केन्द्र का संचालन अटका शाखा के अधीन होगा। केन्द्र संचालक ललन कुमार पांडेय ने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की बात कही।

2 hrs ago
user_BITTU JOURNALIST
BITTU JOURNALIST
Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
2 hrs ago

गोरहर में विधायक अमित यादव ने ग्राहक सेवा केन्द्र का किया उद्घाटन बगोदर: बगोदर के गोरहर में सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया, अटका शाखा के नए ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने किया। यह अटका शाखा का 10वां ग्राहक सेवा केन्द्र है। इस मौके पर विधायक अमित यादव ने कहा कि ग्राहक सेवा केन्द्र खुलने से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर शाखा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जमा-निकासी, डीबीटी, पेंशन समेत अन्य बैंकिंग सुविधाएं अब गांव में ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा का विस्तार लोगों के लिए समय और धन दोनों की बचत करेगा। अटका शाखा प्रबंधक मोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि केन्द्र का संचालन अटका शाखा के अधीन होगा। केन्द्र संचालक ललन कुमार पांडेय ने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की बात कही।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गोरहर में विधायक अमित यादव ने ग्राहक सेवा केन्द्र का किया उद्घाटन बगोदर: बगोदर के गोरहर में सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया, अटका शाखा के नए ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने किया। यह अटका शाखा का 10वां ग्राहक सेवा केन्द्र है। इस मौके पर विधायक अमित यादव ने कहा कि ग्राहक सेवा केन्द्र खुलने से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर शाखा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जमा-निकासी, डीबीटी, पेंशन समेत अन्य बैंकिंग सुविधाएं अब गांव में ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा का विस्तार लोगों के लिए समय और धन दोनों की बचत करेगा। अटका शाखा प्रबंधक मोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि केन्द्र का संचालन अटका शाखा के अधीन होगा। केन्द्र संचालक ललन कुमार पांडेय ने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की बात कही।
    1
    गोरहर में विधायक अमित यादव ने ग्राहक सेवा केन्द्र का किया उद्घाटन
बगोदर: बगोदर के गोरहर में सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया, अटका शाखा के नए ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने किया। यह अटका शाखा का 10वां ग्राहक सेवा केन्द्र है।
इस मौके पर विधायक अमित यादव ने कहा कि ग्राहक सेवा केन्द्र खुलने से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर शाखा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जमा-निकासी, डीबीटी, पेंशन समेत अन्य बैंकिंग सुविधाएं अब गांव में ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा का विस्तार लोगों के लिए समय और धन दोनों की बचत करेगा।
अटका शाखा प्रबंधक मोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि केन्द्र का संचालन अटका शाखा के अधीन होगा। केन्द्र संचालक ललन कुमार पांडेय ने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की बात कही।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    2 hrs ago
  • महत्वपूर्ण पर्व त्यौहार... महत्वपूर्ण पर्व त्यौहार... महत्वपूर्ण पर्व त्यौहार...
    1
    महत्वपूर्ण पर्व त्यौहार...

महत्वपूर्ण पर्व त्यौहार...
महत्वपूर्ण पर्व त्यौहार...
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    3 hrs ago
  • मदनपुर-जरूवामोड़ के समीप ग्रामीणों ने गाय तस्कर को पकड़कर पुलिस को किया हवाले।  मदनपुर-जरूवामोड़ के समीप ग्रामीणों ने गाय तस्कर को पकड़कर पुलिस को किया हवाले।
    1
    मदनपुर-जरूवामोड़ के समीप ग्रामीणों ने गाय तस्कर को पकड़कर पुलिस को किया हवाले। 
मदनपुर-जरूवामोड़ के समीप ग्रामीणों ने गाय तस्कर को पकड़कर पुलिस को किया हवाले।
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    17 hrs ago
  • चारों दिशाओं में धंसी धरती… कतरास की बारी को लेकर विजय कुमार झा ने जताई चिंता! आखिर क्या होने वाला है? पूरी खबर देखें…
    1
    चारों दिशाओं में धंसी धरती… कतरास की बारी को लेकर विजय कुमार झा ने जताई चिंता! आखिर क्या होने वाला है? पूरी खबर देखें…
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • संस्कार ज्ञानपीठ (हरिना) में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस, विविध प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थी ​हरिना: संस्कार ज्ञानपीठ (पीयूष विहार, हरिना) में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा के प्रति विद्यार्थियों में प्रेम, सम्मान और रचनात्मक अभिरुचि विकसित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय में कई आकर्षक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ​प्रमुख आकर्षण एवं प्रतियोगिताएं ​रचनात्मक प्रस्तुतियां: समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच काव्य-पाठ, पत्र-लेखन और निबंध-लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ​बढ़-चढ़कर भागीदारी: विद्यार्थियों ने भारी उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी छिपी हुई प्रतिभा व सृजनात्मक क्षमता का शानदार परिचय दिया। ​प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान ​प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सफल प्रतिभागियों को विद्यालय के निदेशक डॉ. मुकेश राय, प्राचार्या रश्मि कुमारी और प्रबंधक नीरजा राय द्वारा सम्मानित किया गया। ​अतिथियों के विचार ​समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार राय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि: ​"हिंदी केवल संप्रेषण का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, साहित्य और सामाजिक चेतना की एक अत्यंत महत्वपूर्ण भाषा है।" ​उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति गौरव की भावना रखने तथा इसके समृद्ध साहित्य और विरासत से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। ​शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता ​इस सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर: ​संजीव कुमार यादव, ठाकुर महतो, मौमी सरकार, राहुल सिंह ​मलय मिश्रा, रिंकू रवानी, विश्वजीत मिश्रा, अमीषा कुमारी ​संजय कुमार रजवार और विजय कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। ​कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और इसके प्रचार-प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
    1
    संस्कार ज्ञानपीठ (हरिना) में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस, विविध प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थी
​हरिना: संस्कार ज्ञानपीठ (पीयूष विहार, हरिना) में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा के प्रति विद्यार्थियों में प्रेम, सम्मान और रचनात्मक अभिरुचि विकसित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय में कई आकर्षक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
​प्रमुख आकर्षण एवं प्रतियोगिताएं
​रचनात्मक प्रस्तुतियां: समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच काव्य-पाठ, पत्र-लेखन और निबंध-लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
​बढ़-चढ़कर भागीदारी: विद्यार्थियों ने भारी उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी छिपी हुई प्रतिभा व सृजनात्मक क्षमता का शानदार परिचय दिया।
​प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान
​प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सफल प्रतिभागियों को विद्यालय के निदेशक डॉ. मुकेश राय, प्राचार्या रश्मि कुमारी और प्रबंधक नीरजा राय द्वारा सम्मानित किया गया।
​अतिथियों के विचार
​समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार राय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि:
​"हिंदी केवल संप्रेषण का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, साहित्य और सामाजिक चेतना की एक अत्यंत महत्वपूर्ण भाषा है।"
​उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति गौरव की भावना रखने तथा इसके समृद्ध साहित्य और विरासत से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
​शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता
​इस सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर:
​संजीव कुमार यादव, ठाकुर महतो, मौमी सरकार, राहुल सिंह
​मलय मिश्रा, रिंकू रवानी, विश्वजीत मिश्रा, अमीषा कुमारी
​संजय कुमार रजवार और विजय कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और इसके प्रचार-प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    10 hrs ago
  • भारतीय गौवंश रक्षण सर्ववर्धन परिषद के तत्वाधान में कतरास स्थित श्री गंगा गौशाला में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस सॉन्ग गोष्ठी में क्या कुछ हुआ आइए जानते हैं इस खबर में
    1
    भारतीय गौवंश रक्षण सर्ववर्धन परिषद के तत्वाधान में कतरास स्थित श्री गंगा गौशाला में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस सॉन्ग गोष्ठी में क्या कुछ हुआ आइए जानते हैं इस खबर में
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    16 hrs ago
  • Slug:- दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तारी.......... फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद................... हत्या-रंगदारी समेत एक दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश............. Anchor:- धनबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की तैयारी में था। अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़कर विदेश निकल पाता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से वैध और फर्जी पासपोर्ट के साथ वीजा भी बरामद किए गए हैं। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बैंक मोड़ थाना में प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंटी खान के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से धनबाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि बंटी खान कोलकाता में छिपा हुआ है और वहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिए दुबई भागने की फिराक में है। इसके बाद धनबाद पुलिस की विशेष टीम कोलकाता भेजी गई। पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से संभावित ठिकाने पर कार्रवाई कर बंटी खान को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से वैध पासपोर्ट के अलावा फर्जी पासपोर्ट और वीजा भी मिले हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन फर्जी दस्तावेजों की व्यवस्था किसने की और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ धनबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इससे पहले गिरोह के मुख्य गुर्गे मेजर उर्फ सैफी को भी कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अब बंटी खान की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। एसएसपी के अनुसार, बंटी खान से पूछताछ के बाद गिरोह के रंगदारी नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और विदेश में सक्रिय सदस्यों से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल बंटी खान को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस रिमांड लेकर उससे आगे की पूछताछ करेगी। वहीं इस दौरान धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार बंटी खान का सड़क पर परेड भी निकाला। इस दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और कमर में कानून का रस्सा बंधा था और खाखी वर्दी में पुलिस कर्मी उसके इर्दगिर्द साथ-साथ सड़क पर चल रहे थें। जिसे देखने के लिए कुछ समय के लिए लोग सड़क पर गाड़ियां रोक दी। Byte:- प्रभात कुमार – एसएसपी, धनबाद।
    2
    Slug:- दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी खान

कोलकाता से गिरफ्तारी.......... 

फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद...................

हत्या-रंगदारी समेत एक दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश.............

Anchor:- धनबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की तैयारी में था। अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़कर विदेश निकल पाता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से वैध और फर्जी पासपोर्ट के साथ वीजा भी बरामद किए गए हैं।

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बैंक मोड़ थाना में प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंटी खान के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से धनबाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि बंटी खान कोलकाता में छिपा हुआ है और वहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिए दुबई भागने की फिराक में है। इसके बाद धनबाद पुलिस की विशेष टीम कोलकाता भेजी गई। पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से संभावित ठिकाने पर कार्रवाई कर बंटी खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से वैध पासपोर्ट के अलावा फर्जी पासपोर्ट और वीजा भी मिले हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन फर्जी दस्तावेजों की व्यवस्था किसने की और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ धनबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इससे पहले गिरोह के मुख्य गुर्गे मेजर उर्फ सैफी को भी कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अब बंटी खान की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।

एसएसपी के अनुसार, बंटी खान से पूछताछ के बाद गिरोह के रंगदारी नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और विदेश में सक्रिय सदस्यों से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं।

फिलहाल बंटी खान को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस रिमांड लेकर उससे आगे की पूछताछ करेगी।

वहीं इस दौरान धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार बंटी खान का सड़क पर परेड भी निकाला। इस दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और कमर में कानून का रस्सा बंधा था और खाखी वर्दी में पुलिस कर्मी उसके इर्दगिर्द साथ-साथ सड़क पर चल रहे थें। जिसे देखने के लिए कुछ समय के लिए लोग सड़क पर गाड़ियां रोक दी।

Byte:- प्रभात कुमार – एसएसपी, धनबाद।
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • बगोदर में 30 साल पुराना गणपति पूजनोत्सव शुरू, 7 दिवसीय मेले में सजेगा मनोरंजन का रंग बगोदर। बगोदर में पिछले 30 वर्षों से आयोजित हो रहा गणपति पूजनोत्सव सोमवार से श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। गणपति प्रतिमा की स्थापना के साथ ही ट्रेनिंग कॉलेज मैदान में 7 दिवसीय पूजनोत्सव सह मेले का आगाज हुआ। आयोजन को लेकर पूरे मैदान को भव्य रूप से सजाया गया है और आकर्षक लाइटों से जगमगा रहा है। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई जा रही हैं। दूर-दराज से दुकानदार भी बगोदर पहुंचकर अपनी दुकानें लगाने में जुटे हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, जादू-तमाशा समेत कई आकर्षण मेले का हिस्सा होंगे। वहीं, लोगों की खरीदारी और मनोरंजन के लिए मीना बाजार भी सजाया जा रहा है। पूजनोत्सव के दौरान रंगारंग भक्ति कार्यक्रमों के साथ सीनियर और जूनियर डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इससे सात दिनों तक ट्रेनिंग कॉलेज मैदान में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक और मनोरंजन का माहौल बना रहेगा। पूजनोत्सव को सफल बनाने में पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार साव, सचिव दिलीप कुमार साव, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष सिंटु कुमार, उप कोषाध्यक्ष मुकेश साव, सचेतक पवन कुमार समेत कमेटी के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। 20 सितंबर को गणपति प्रतिमा के विसर्जन के साथ सात दिवसीय आयोजन का समापन होगा।
    1
    बगोदर में 30 साल पुराना गणपति पूजनोत्सव शुरू, 7 दिवसीय मेले में सजेगा मनोरंजन का रंग
बगोदर। बगोदर में पिछले 30 वर्षों से आयोजित हो रहा गणपति पूजनोत्सव सोमवार से श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। गणपति प्रतिमा की स्थापना के साथ ही ट्रेनिंग कॉलेज मैदान में 7 दिवसीय पूजनोत्सव सह मेले का आगाज हुआ। आयोजन को लेकर पूरे मैदान को भव्य रूप से सजाया गया है और आकर्षक लाइटों से जगमगा रहा है।
मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई जा रही हैं। दूर-दराज से दुकानदार भी बगोदर पहुंचकर अपनी दुकानें लगाने में जुटे हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, जादू-तमाशा समेत कई आकर्षण मेले का हिस्सा होंगे। वहीं, लोगों की खरीदारी और मनोरंजन के लिए मीना बाजार भी सजाया जा रहा है।
पूजनोत्सव के दौरान रंगारंग भक्ति कार्यक्रमों के साथ सीनियर और जूनियर डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इससे सात दिनों तक ट्रेनिंग कॉलेज मैदान में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक और मनोरंजन का माहौल बना रहेगा।
पूजनोत्सव को सफल बनाने में पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार साव, सचिव दिलीप कुमार साव, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष सिंटु कुमार, उप कोषाध्यक्ष मुकेश साव, सचेतक पवन कुमार समेत कमेटी के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। 20 सितंबर को गणपति प्रतिमा के विसर्जन के साथ सात दिवसीय आयोजन का समापन होगा।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.