माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर अम्मो में वार्षिकोत्सव मनाये जाते समय क्षेत्रिय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी के निर्देशन में लगा शिविर डा दिनेश तिवारी अयोध्या। शिक्षा क्षेत्र बीकापुर के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर अम्मो में वार्षिक उत्सव के पावन अवसर पर एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, अयोध्या डॉ. महेंद्र सिंह विष्णु के कुशल निर्देशन में संचालित आयुष आपके द्वार अभियान के तहत यह शिविर संपन्न हुआ। आयुर्वेद से स्वस्थ जीवन का मार्ग शिविर के मुख्य वक्ता डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वस्थ रहने के स्वर्णिम सूत्र साझा किए। उन्होंने विशेष रूप से ऋतुचर्या (मौसम के अनुकूल जीवनशैली) और दिनचर्या (प्रतिदिन की सही आदतें) के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. वर्मा ने बताया कि कैसे छोटी-छोटी सावधानियों और सही खान-पान से हम बीमारियों से कोसों दूर रह सकते हैं। प्रकृति की पाठशाला:- औषधीय पौधों का ज्ञान बच्चों को प्रकृति से जोड़ने के लिए औषधीय पौधों की प्रदर्शनी और जानकारी दी गई। डॉ. वर्मा ने घर-आँगन में पाए जाने वाले पौधों जैसे शतावरी, अश्वगंधा, सहजन और आंवला के चमत्कारी गुणों के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि कैसे सहजन कुपोषण को दूर करता है और आंवला हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। मानसिक एकाग्रता के लिए त्राटक अभ्यास विद्यार्थियों के मानसिक विकास और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के लिए डॉ. महेंद्र सिंह विष्णु ने स्वयं बच्चों को 'त्राटक' (एकाग्रता का अभ्यास) कराया। उन्होंने बच्चों को सिखाया कि कैसे एक बिंदु पर ध्यान केंद्रित कर अपनी स्मरण शक्ति और मानसिक शांति को बढ़ाया जा सकता है, जो एक छात्र के सफल जीवन के लिए अनिवार्य है। सेवा का संकल्प:- भारी संख्या में उमड़े अभिभावक इस स्वास्थ्य शिविर के प्रति स्थानीय अभिभावकों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की सफलता का विवरण इस प्रकार है: स्वास्थ्य परीक्षण:- लगभग 100 लोगों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।निःशुल्क दवा वितरण आयुष पद्धति के माध्यम से कुल 150 रोगियों को उचित परामर्श के साथ दवाओं का वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक और स्टाफ ने इस सफल आयोजन के लिए आयुष विभाग का आभार व्यक्त किया। वार्षिक उत्सव में शिक्षा और स्वास्थ्य का यह अनूठा संगम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। मरीजों की जाँच करते फोटो

- अयोध्या | संवाददाता (दुर्गा सिंह) अयोध्या जनपद में मंगलवार की देर रात और बुधवार तड़के मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। आसमान में छाई काली घटाओं, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी ने गेहूं की पकी खड़ी फसल को लेकर किसानों के होश उड़ा दिए। वर्तमान में गेहूं की फसल पककर पूरी तरह तैयार है और कटाई का काम जोरों पर है। ऐसे में अचानक हुई इस हलचल से किसानों को फसल बर्बाद होने और कटाई में देरी होने का डर सताने लगा। हालांकि, गनीमत यह रही कि बारिश केवल हल्की बूंदाबांदी तक ही सीमित रही, जिससे किसानों ने बड़ी राहत महसूस की। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि यदि बारिश तेज होती या ओले गिरते, तो तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती थी। फिलहाल, आसमान में छाय बादलों को देखकर किसान जल्द से जल्द अपनी फसल समेटने की जुगत में लग गए हैं ताकि कुदरत के किसी भी बड़े कहर से बचा जा सके।1
- अयोध्या श्री हनुमान जी महाराज जी जन्म उत्सव पर विशाल भंडारा रायबरेली बाईपास पुल के नीचे किया जा रहा है अयोध्या पब्लिक सेवा संसथान के तत्वाधान मे किया जा रहा है संस्था के अध्यक्ष श्री राहुल श्रीवास्तव के संयोजन से3
- अयोध्या जिले में थाना रुदौली अंतर्गत रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित महेश ज्वेलर्स की दुकान में दिन दहाड़े नकाबपोश महिला ने तमंचे की नोक पर 26 ग्राम सोना लूटा,नकाबपोश धारी दिख रही महिला द्वारा हाथ में लिया असलहा दिखाकर आभूषण व्यवसाई के काउंटर से सोने का हार लेकर हुई फरार।कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर भीड़भाड़ वाले बाजार से भाग निकली नकाबपोश महिला।घटना के बाद व्यापारियों में दिखी दहशत,सूचना पर पहुंची पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज सोने का हार लेकर फरार होती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर दिखा।1
- *दिनदहाड़े ज्वेलर्स पर महिला का दुस्साहसिक वार* *हनुमान किला वार्ड ( कोठी) का मामला* रुदौली (अयोध्या): नगर के हनुमान किला वार्ड (कोठी) में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दोपहर करीब 2 बजे महेश ज्वेलर्स पर एक नकाबपोश महिला ने फिल्मी अंदाज़ में धावा बोल दिया। महिला ने बंदूक दिखाकर करीब 26 ग्राम सोने के हार और चेन लूट लिए और पलक झपकते फरार हो गई। घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत और भय का माहौल फैल गया। दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। सूचना मिलते ही किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।2
- लापरवाही से मरीजों की जान जा रही है जिनके पास आवश्यक डिग्रियां तक नहीं हैं ? अयोध्या पिछले कुछ समय से हम लगातार देख और सुन रहे हैं कि कई अस्पताल मानकों के विपरीत चल रहे हैं। कहीं लापरवाही से मरीजों की जान जा रही है, तो कहीं ऐसे लोग इलाज कर रहे हैं जिनके पास आवश्यक डिग्रियां तक नहीं हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि आम जनता को यह पता ही नहीं होता कि कौन सा अस्पताल सही है और कौन सा डॉक्टर वास्तव में योग्य है। इसी वजह से लोग अनजाने में गलत जगह इलाज करा लेते हैं और बाद में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। मैंने मांग की है कि हर जनपद में एक ऐसा प्रमाणित ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाए, जिसमें सभी मानक-पूर्ति करने वाले अस्पतालों और पंजीकृत डॉक्टरों की पूरी जानकारी उपलब्ध हो—जैसे उनकी डिग्री, रजिस्ट्रेशन और संपर्क विवरण। 👉 इससे लोगों के मन में जो भ्रम है, वो दूर होगा 👉 सही और सुरक्षित इलाज चुनना आसान होगा 👉 और स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी यह सिर्फ एक मांग नहीं, बल्कि हर आम आदमी की जरूरत है। आप सभी से निवेदन है कि इस मुद्दे को समर्थन दें और इसे ज्यादा से ज्यादा साझा करें, ताकि हमारी आवाज़ शासन तक मजबूती से पहुंचे। : शरद शुक्ला, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस1
- Post by A news 881
- गोंडा कोल्हमपुर नवरात्रि समापन चमत्कार, भंडारे में मां की महिमा वीडियो वायरल1
- अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र की पावन नगरी धर्म और आस्था में स्थित श्री हनुमानजी महाराज जीका हनुमान जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मंदिर परिसर दिव्या और भाबय रोशनी से सजाई गई फूलों सेहनुमानगढ़ी देश के कोने-कोने से आए हुए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अपनी आस्था के साथ श्री हनुमान जी महाराज जी की आशीर्वाद प्राप्त किया3