Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़े हर्ष के साथ श्री हनुमान जी महाराज जन्म महोत्सव जयंती ,व विशाल भंडारा अयोध्या श्री हनुमान जी महाराज जी जन्म उत्सव पर विशाल भंडारा रायबरेली बाईपास पुल के नीचे किया जा रहा है अयोध्या पब्लिक सेवा संसथान के तत्वाधान मे किया जा रहा है संस्था के अध्यक्ष श्री राहुल श्रीवास्तव के संयोजन से
Vipin pandey
बड़े हर्ष के साथ श्री हनुमान जी महाराज जन्म महोत्सव जयंती ,व विशाल भंडारा अयोध्या श्री हनुमान जी महाराज जी जन्म उत्सव पर विशाल भंडारा रायबरेली बाईपास पुल के नीचे किया जा रहा है अयोध्या पब्लिक सेवा संसथान के तत्वाधान मे किया जा रहा है संस्था के अध्यक्ष श्री राहुल श्रीवास्तव के संयोजन से
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रामनगरी की सुंदरता पर अवैध अतिक्रमण का दाग, ठेला और ई-रिक्शा बने मुसीबत अयोध्या प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में अवैध अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। राम जन्मभूमि क्षेत्र के अंतर्गत श्रीराम हॉस्पिटल–रेलवे स्टेशन रोड पर ठेला व ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों और फुटपाथों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे और फुटपाथों पर ठेला लगाकर अवैध रूप से दुकानें संचालित की जा रही हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि आए दिन जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। श्रद्धालु, यात्री और स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा जब कभी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है तो वह केवल औपचारिकता बनकर रह जाता है। कुछ ही मिनटों के लिए अतिक्रमण हटता है और प्रशासन के जाते ही स्थिति फिर से यथावत हो जाती है। अतिक्रमण करने वाले लोग बार-बार चेतावनी के बावजूद जिद्दी रवैया अपनाए हुए हैं। नागरिकों का यह भी कहना है कि प्रशासन की लापरवाही अथवा मिलीभगत के च यलअवैध कब्जे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे रामनगरी की छवि भी धूमिल हो रही है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि स्थायी और सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध ठेला, ई-रिक्शा और दुकानों को हटाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और रामनगरी की गरिमा बनी रहे। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।1
- welcome all members1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- Post by जिला पंचायत सदस्य बेलसर प्रथम1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या) क्षेत्र के पूरे पाठक पुरवा में ‘Gaon Pure’ ब्रांड की आधिकारिक लॉन्चिंग पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त राजकुमार विश्वकर्मा के करकमलों द्वारा संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी और गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर शुद्धता, स्वदेशी और स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में बढ़ते रासायनिक उत्पादों के बीच शुद्ध और देसी आहार की ओर लौटना समय की मांग है। ‘Gaon Pure’ ब्रांड इसी सोच के साथ ग्रामीण परिवेश में तैयार किए गए बिना केमिकल के उत्पादों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास है। गायत्री परिवार ने इसे स्वास्थ्य जागरूकता से जोड़ते हुए लोगों को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। ब्रांड से जुड़े आशुतोष तिवारी और उनकी टीम ने युवाओं को स्वदेशी और शुद्ध उत्पादों के प्रति जागरूक करने की दिशा में अपने प्रयासों को साझा किया। उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल स्वास्थ्य सुधार बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायक होगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि शुद्ध आहार और स्वस्थ विचार ही एक समृद्ध और निरोगी समाज की नींव हैं।3
- Pramod Kumar Goswami. .02/04/20261
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज अंतर्गत सोंवर्सा स्थित सिटी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित पावन प्रज्ञा पुराण कथा का समापन हवन-पूजन के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शाम को भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में टी.एस. मिश्रा मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के प्रख्यात ऑर्थो सर्जन एवं प्रोफेसर डॉ. रवि प्रताप सिंह ने विशेष रूप से सहभागिता की। उन्होंने शिविर में आए लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं पर आवश्यक परामर्श दिया। उनके साथ उनके भाई सूरज सिंह भी मौजूद रहे। डॉ. रवि प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वे भविष्य में भी समय-समय पर क्षेत्र में आकर लोगों की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। इस आयोजन से क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।4
- *गर्भवती गाय पर दबंगों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर किया घायल तड़प तड़प कर गाय की हुई मौत* *अंबेडकरनगर* जिले के आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरही गांव मोहल्ला गुलरहवा के रहने वाले निखिल यादव ने कुछ मनबड किस्म के दबंगो पर बड़ा आरोप लगाते हुए आलापुर थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन यादव का आरोप है कि उनके ही गांव के रहने वाले कुछ दबंग 30 मार्च को अपनी ट्रैक्टर से उनकी गाय को घायल कर देते हैं जिससे उनकी गाय की दर्दनाक मौत हो जाती है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने दबंग व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई न होने के कारण पीड़ित दर-दर भटक रहा है। पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर दबंगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई, लेकिन पुलिस अधीक्षक के आदेश का भी थाना अध्यक्ष महोदय द्वारा अभी तक पालन नहीं किया गया। *कार्रवाई न होने के कारण* कार्रवाई न होने के कारण पीड़ित परिवार ने मृतक गाय को अभी तक नहीं दफनाया है जिससे दिन-ब-दिन बदबू फैलती जा रही है, पीड़ित परिवार ने बताया है कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक मृतक गाय को नहीं दफनाया जाएगा। मृतक गाय के पेट में 9 महीने का बच्चा जन्म लेने से पहले ही मारा गया। अब देखना है की पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है, या यूं ही मृतक गाय का शव पीड़ित परिवार के घर के सामने पड़ा रहेगा। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️1
- सुलतानपुर जनपद के थाना बन्धुआकला क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय श्री सौरभ सामन्त द्वारा आधिकारिक बयान जारी किया गया है। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि पुलिस अधिकारियों ने वायरल वीडियो को लेकर क्या कहा और जनता से क्या अपील की है।1