गर्भवती गाय के ऊपर दबंगों ने चढ़ाया ट्रैक्टर, गाय की तड़प तड़प कर हुई मौत। *गर्भवती गाय पर दबंगों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर किया घायल तड़प तड़प कर गाय की हुई मौत* *अंबेडकरनगर* जिले के आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरही गांव मोहल्ला गुलरहवा के रहने वाले निखिल यादव ने कुछ मनबड किस्म के दबंगो पर बड़ा आरोप लगाते हुए आलापुर थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन यादव का आरोप है कि उनके ही गांव के रहने वाले कुछ दबंग 30 मार्च को अपनी ट्रैक्टर से उनकी गाय को घायल कर देते हैं जिससे उनकी गाय की दर्दनाक मौत हो जाती है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने दबंग व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई न होने के कारण पीड़ित दर-दर भटक रहा है। पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर दबंगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई, लेकिन पुलिस अधीक्षक के आदेश का भी थाना अध्यक्ष महोदय द्वारा अभी तक पालन नहीं किया गया। *कार्रवाई न होने के कारण* कार्रवाई न होने के कारण पीड़ित परिवार ने मृतक गाय को अभी तक नहीं दफनाया है जिससे दिन-ब-दिन बदबू फैलती जा रही है, पीड़ित परिवार ने बताया है कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक मृतक गाय को नहीं दफनाया जाएगा। मृतक गाय के पेट में 9 महीने का बच्चा जन्म लेने से पहले ही मारा गया। अब देखना है की पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है, या यूं ही मृतक गाय का शव पीड़ित परिवार के घर के सामने पड़ा रहेगा। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️

- युवक - युवतियों के गर्दन और कमर में दर्द... ओल्ड एज महिला - पुरुष के गठिया और सटिका का दर्द से भरा रोग छोटे-छोटे बच्चों के जोड़ों में दर्द तमाम विषयों पर विस्तृत चर्चा मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर बी मिश्रा के साथ1
- अयोध्या नगर में जिला महिला अस्पताल के सामने काफी समय से संचालित हो रहा मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल पर कार्रवाई के नाम पर 24 घंटे बीत चुके हैं अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यवाही के नाम पर अस्पताल को सील कर अपने करतब को इस श्री कर ली गई दोहरी मर्डर के इस गंभीर मामले में अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से ना तो अस्पताल का रजिस्ट्रेशन ने निरस्त करने के लिए कोई कार्रवाई की गई और ना ही पुलिस ने इस हत्या जैसे जगन अपराध की गंभीरता को देखते हुए मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है पीड़ित परिवार पुलिस व समूह कार्यालय का चक्कर लगा रहा है नगर रिकाबगंज स्थित बाला हाता मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल मंगलवार की घटना आधि रात्रि लगभग बेनीगंज निवासी सुरेश यादव की पत्नी सोनी यादव वह उसके नवजात की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी परिजनों ने अस्पताल की चिकित्सक डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव पर लापरवाही का आरोप लगाया है बताया जा रहा है कि पूर्व सी एम ओ ने सुशील बनियान मां परमेश्वरी देवी हॉस्पिटल को में 2025 में कमियां मिलने पर सील करा दिया था देखना है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है पुलिस की तरफ से वह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की तरफ से अभी कोई सूचना अग्रिम कार्रवाई तक नहीं प्राप्त हुई है3
- Post by Raju.u.p.441
- मिल्कीपुर अयोध्या थाना इनायतनगर क्षेत्र के ग्राम सभा कुंभी के डड़िया गाँव मे शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घूर (कूड़े के ढेर) से उठी चिंगारी ने पूरे गांव में तबाही मचा दी। इस आगजनी की घटना में करीब 9 घर और पशुओं के सरिया जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे गांव में हाहाकार मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में रखा अनाज, कपड़े, दैनिक उपयोग की सामग्री और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक गाय और दो गौवंश के बछड़ों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक भैंस और उसका बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। आग बुझाने के प्रयास में गांव का एक 14 वर्षीय किशोर भी झुलस गया, जिसका दाहिना हाथ बुरी तरह जल गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना इनायतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब एक घंटे की देरी से पहुंची, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान इतना बड़ा नहीं होता और पशुओं की जान बचाई जा सकती थी। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के कई मकान भी इसकी चपेट में आ गए। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में जिन लोगों के घर और पशु सरिया जलकर नष्ट हुए, उनमें प्रमुख रूप से रजनीश पुत्र सालिक राम, अर्जुन पुत्र महादेव, पवन कुमार पुत्र हृदय राम, सुरेश यादव पुत्र बाबूराम, लालू यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद, कल्लू यादव पुत्र रामजनम, बबलू यादव पुत्र गुरु प्रसाद, धमसा यादव पुत्र अगनू राम और नकच्छेद पुत्र साधुराम शामिल हैं।1
- जागते रहो इस समय खेतों में गेहूं के अनाज पक चुके हैं बीड़ी सिगरेट पीने वाले सावधान सतर्क रहें बीड़ी सिगरेट पी कर ऐसे रास्ते में नहीं फेंके नहीं तो आग लग सकती है ।।।। आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ की ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni ।।। लखनऊ उत्तर प्रदेश ।।।1
- अयोध्या में साजिश का बड़ा धमाका! वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तंड प्रताप सिंह की पहल पर यूट्यूब पत्रकार समेत 10 आरोपी कोर्ट में घिरे1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- Post by Raju.u.p.441
- प्रेस नोट को0 रूदौली जनपद अयोध्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण व महिलाओं एंव बालकों की सुरक्षा के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र रूदौली में दिनांक 02.04.2026 को कस्बा रुदौली के कोठी बाजार में स्थित अग्रवाल काम्प्लैक्स में महेश ज्वैलर्स के यहाँ समय करीब 12.30 बजे एक नकाब पोश महिला गहने खरीदने के वहाने आयी थी और हार व चैन पसन्द कर रही थी उसी दौरान मौका पाकर हार व चेन को हाथ में लेकर एंव खिलौने वाली पिस्तौल दिखाकर दुकान से भाग गई, दुकानदार के पीछा करने पर आगे खडी मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग जाने की घटना हुई थी। घटना की जानकारी होते ही टीमे गठित कर घटना के अनावरण का प्रयास किया गया। आपरेश त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों एंव रुदौली पुलिस टीम के अथक प्रयास से मात्र 02 घण्टे के भीतर घटना का सफल अनावरण किया गया । जिसमें घटना कारित करने वाली नकाबपोश महिला व मोटरसाइकिल चालक उसके साथी को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नं0- UP42AP4874 व 01 अदद हार पीली धातु, 01 अदद बुर्का 01 अदद प्लास्टिक की पिस्तौल, 01 अदद पिट्ठू बैग,01 अदद मोबाइल(ओप्पो कम्पनी), 01 अदद चैन मय लाकेट, पीली धातु, 01 अदद मोबाइल(mobile vivo y 300) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। बरामद सम्पत्ति की कीमत लगभग 05 लाख रुपये है। उक्त घटना के संबन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-138/26 धारा 309(4)/3(5)/317(2)bns/28 arms act का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त का नाम पताः 1. पायल कोरी पुत्री रामनेवल नि0 अहिवरन का पुरवा मथा नेवादा थाना बाबा बाजार अयोध्या उम्र करीब उम्र 21 वर्ष 2. राहुल कुमार पुत्र राधेश्याम नि0 पूरे प्रान नेवरा थाना मवई जनपद- अयोध्या उम्र करीब 21 वर्ष बरामदगी का विवरण 1.अभियुक्ता के कब्जे से बरामद माल- 01 अदद हार पीली धातु, 01 अदद बुर्का 01 अदद प्लास्टिक की पिस्तौल, 01 अदद पिट्ठू बैग,01 अदद मोबाइल 2.अभियुक्त के कब्जे से बरामद माल- 01 अदद चैन मय लाकेट पीली धातु,01 अदद मोबाइल, एक अदद सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकिल नं0- UP42AP4874 घटना कारित करने का तरीका- योजनाबद्ध तरीके से अपने प्रेमी के साथ महिला अभियुक्ता द्वारा नकाब पहनकर गहने खरीदने के बहाने सर्राफा की दुकानों पर जाकर गहनों को पसन्द करने के लिए अलमारी से निकलवाना एंव मौका पाकर व खिलौने वाली पिस्तौल का भय दिखाकर गहने लेकर भाग जाना। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1.संजय मौर्य प्रभारी निरीक्षक को0रुदौली,अयोध्या 2.निरी0अ0 संतोष यादव ,को0रुदौली ,अयोध्या 3.उ0नि0 जितेन्द्र सिंह,चौकी प्रभारी किला,को0रुदौली अयोध्या 4. उप निरीक्षक दया राम, को0रुदौली ,अयोध्या 5. म0उ0नि0 स्तुति गुप्ता,को0रुदौली ,अयोध्या 6.हे0क0 संजीव सिंह,को0रुदौली ,अयोध्या 7. क0 प्रसून सिंह मेहता,को0रुदौली ,अयोध्या2