logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कूड़े की ढेर से लगी भीषण आग नौ घर जलकर हुए राख, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मिल्कीपुर अयोध्या थाना इनायतनगर क्षेत्र के ग्राम सभा कुंभी के डड़िया गाँव मे शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घूर (कूड़े के ढेर) से उठी चिंगारी ने पूरे गांव में तबाही मचा दी। इस आगजनी की घटना में करीब 9 घर और पशुओं के सरिया जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे गांव में हाहाकार मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में रखा अनाज, कपड़े, दैनिक उपयोग की सामग्री और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक गाय और दो गौवंश के बछड़ों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक भैंस और उसका बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। आग बुझाने के प्रयास में गांव का एक 14 वर्षीय किशोर भी झुलस गया, जिसका दाहिना हाथ बुरी तरह जल गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना इनायतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब एक घंटे की देरी से पहुंची, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान इतना बड़ा नहीं होता और पशुओं की जान बचाई जा सकती थी। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के कई मकान भी इसकी चपेट में आ गए। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में जिन लोगों के घर और पशु सरिया जलकर नष्ट हुए, उनमें प्रमुख रूप से रजनीश पुत्र सालिक राम, अर्जुन पुत्र महादेव, पवन कुमार पुत्र हृदय राम, सुरेश यादव पुत्र बाबूराम, लालू यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद, कल्लू यादव पुत्र रामजनम, बबलू यादव पुत्र गुरु प्रसाद, धमसा यादव पुत्र अगनू राम और नकच्छेद पुत्र साधुराम शामिल हैं।

10 hrs ago
user_Awadh Speed news
Awadh Speed news
Faizabad, Ayodhya•
10 hrs ago

कूड़े की ढेर से लगी भीषण आग नौ घर जलकर हुए राख, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मिल्कीपुर अयोध्या थाना इनायतनगर क्षेत्र के ग्राम सभा कुंभी के डड़िया गाँव मे शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घूर (कूड़े के ढेर) से उठी चिंगारी ने पूरे गांव में तबाही मचा दी। इस आगजनी की घटना में करीब 9 घर और पशुओं के सरिया जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे गांव में हाहाकार मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में रखा अनाज, कपड़े, दैनिक उपयोग की सामग्री और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक गाय और दो गौवंश के बछड़ों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक भैंस और उसका बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। आग बुझाने के प्रयास में गांव का एक 14 वर्षीय किशोर भी झुलस गया, जिसका दाहिना हाथ बुरी तरह जल गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना इनायतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब एक घंटे की देरी से पहुंची, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान इतना बड़ा नहीं होता और पशुओं की जान बचाई जा सकती थी। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के कई मकान भी इसकी चपेट में आ गए। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में जिन लोगों के घर और पशु सरिया जलकर नष्ट हुए, उनमें प्रमुख रूप से रजनीश पुत्र सालिक राम, अर्जुन पुत्र महादेव, पवन कुमार पुत्र हृदय राम, सुरेश यादव पुत्र बाबूराम, लालू यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद, कल्लू यादव पुत्र रामजनम, बबलू यादव पुत्र गुरु प्रसाद, धमसा यादव पुत्र अगनू राम और नकच्छेद पुत्र साधुराम शामिल हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध गायक महावीर शर्मा श्रीराम की स्तुति अयोध्या धाम  दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध गायक महावीर शर्मा ने सात सदस्यीय टोली के साथ आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में मनमोहक भजन के माध्यम से प्रभु श्रीराम की स्तुति की। तीर्थ क्षेत्र के आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि भजन स्तुति के बाद सभी ने भगवान श्रीराम का दर्शन पूजन किया।
    3
    दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध गायक महावीर शर्मा श्रीराम की स्तुति
अयोध्या धाम 
दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध गायक महावीर शर्मा ने सात सदस्यीय टोली के साथ आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में मनमोहक भजन के माध्यम से प्रभु श्रीराम की स्तुति की।
तीर्थ क्षेत्र के आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि भजन स्तुति के बाद सभी ने भगवान श्रीराम का दर्शन पूजन किया।
    user_Ambikanand Tripathi
    Ambikanand Tripathi
    City Star फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • ब्रेकिंग अयोध्या. रुदौली लूट कांड पर एसपी ग्रामीण की प्रेसवार्ता अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी पुलिस ने महज 2 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई। इस मामले में प्रेमी-प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपी बुर्का पहनकर दुकान में दाखिल हुई थी। उसने नकली तमंचा दिखाकर करीब 26 ग्राम सोने के आभूषण लूटे। वारदात के दौरान उसका प्रेमी बाहर मोटरसाइकिल लेकर इंतजार कर रहा था। लूट के बाद दोनों बाइक से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली तमंचा, बाइक, सोने का हार और लॉकेट बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी हुई संभव.
    1
    ब्रेकिंग 
अयोध्या.
रुदौली लूट कांड पर एसपी ग्रामीण की प्रेसवार्ता
अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी 
पुलिस ने महज 2 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया।
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई।
इस मामले में प्रेमी-प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार किया गया।
महिला आरोपी बुर्का पहनकर दुकान में दाखिल हुई थी।
उसने नकली तमंचा दिखाकर करीब 26 ग्राम सोने के आभूषण लूटे।
वारदात के दौरान उसका प्रेमी बाहर मोटरसाइकिल लेकर इंतजार कर रहा था।
लूट के बाद दोनों बाइक से मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली तमंचा, बाइक, सोने का हार और लॉकेट बरामद किया।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी हुई संभव.
    user_Patrkar Anoop kumar
    Patrkar Anoop kumar
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अयोध्या के सर्राफा व्यवसायी की दुकान पर हुई लूट कांड पर एसपी ग्रामीण की प्रेसवार्ता अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े हुई थी लूट की घटना । प्रेमी-प्रेमिका दोनों को किया गया गिरफ्तार । पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया। अयोध्या। अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े हुई थी लूट की घटना पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई। इस मामले में प्रेमी-प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपी बुर्का पहनकर दुकान में दाखिल हुई थी। उसने नकली तमंचा दिखाकर करीब 26 ग्राम सोने के आभूषण लूटे। वारदात के दौरान उसका प्रेमी बाहर मोटरसाइकिल लेकर इंतजार कर रहा था। लूट के बाद दोनों बाइक से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली तमंचा, बाइक, सोने का हार और लॉकेट बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी हुई संभव।
    3
    अयोध्या के सर्राफा व्यवसायी की दुकान पर हुई लूट कांड पर एसपी ग्रामीण की प्रेसवार्ता
अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े हुई थी लूट की घटना ।
प्रेमी-प्रेमिका दोनों को किया गया गिरफ्तार ।
पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया। 
अयोध्या।
अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े हुई थी लूट की घटना पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई। इस मामले में प्रेमी-प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपी बुर्का पहनकर दुकान में दाखिल हुई थी। उसने नकली तमंचा दिखाकर करीब 26 ग्राम सोने के आभूषण लूटे। वारदात के दौरान उसका प्रेमी बाहर मोटरसाइकिल लेकर इंतजार कर रहा था।
लूट के बाद दोनों बाइक से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली तमंचा, बाइक, सोने का हार और लॉकेट बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी हुई संभव।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बांदा बांदा पुलिस एसओजी की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने तीन पशु तस्करों को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी के पैर में लगी गोली पुलिस ने घायल अपराधी को जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया तीनो अपराधी फतेहपुर जनपद के निवासी देहात कोतवाली क्षेत्र के चाहितारा के पास हुई मुठभेड़
    1
    बांदा 
बांदा पुलिस एसओजी की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता
पुलिस ने तीन पशु तस्करों को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी के पैर में लगी गोली
पुलिस ने घायल अपराधी को जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया
तीनो अपराधी फतेहपुर जनपद के निवासी 
देहात कोतवाली क्षेत्र के चाहितारा के पास हुई मुठभेड़
    user_Awadh Speed news
    Awadh Speed news
    Faizabad, Ayodhya•
    23 hrs ago
  • अंधभक्त तय करे जो गैस, तेल मुस्लिम देशों से आएगी उसका इस्तेमाल नहीं करेंगे: संजय सिंह
    1
    अंधभक्त तय करे जो गैस, तेल मुस्लिम देशों से आएगी उसका
इस्तेमाल नहीं करेंगे: संजय सिंह
    user_T-series_Gonda
    T-series_Gonda
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग अयोध्या। कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से अग्नि देव ने मचाया तांडव, 9 घरों की गृहस्थी जलकर हुई खाक। एक गाय और दो बछड़ों की जलकर हुई मौत। एक भैंस व उसका बच्चा भी गंभीर रूप झुलसा। भीषण आग की चपेट में आया 14 वर्षीय किशोर भी गंभीर झुलसा। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने का लगाया आरोप, समय से पहुंचती फायर ब्रिगेड की गाड़ी तो आग पर जल्द पाया जा सकता था काबू। पुलिस और ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू। थाना कोतवाली इनायतनगर क्षेत्र के कुंभी मजरे डंडिया गांव का मामला।
    1
    ब्रेकिंग 
अयोध्या।
कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से अग्नि देव ने मचाया तांडव, 9 घरों की गृहस्थी जलकर हुई खाक। एक गाय और दो बछड़ों की जलकर हुई मौत। एक भैंस व उसका बच्चा भी गंभीर रूप झुलसा। भीषण आग की चपेट में आया 14 वर्षीय किशोर भी गंभीर झुलसा। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने का लगाया आरोप, समय से पहुंचती फायर ब्रिगेड की गाड़ी तो आग पर जल्द पाया जा सकता था काबू। पुलिस और ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू। थाना कोतवाली इनायतनगर क्षेत्र के कुंभी मजरे डंडिया गांव का मामला।
    user_Ramdheeraj pathak
    Ramdheeraj pathak
    मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अयोध्या जनपद में तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कोर्ट ने ली संज्ञान वादिनी के सीनियर एडवोकेट मार्तंड प्रताप सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया
    1
    अयोध्या जनपद में तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कोर्ट ने ली संज्ञान वादिनी के सीनियर एडवोकेट मार्तंड प्रताप सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया
    user_Vipin pandey
    Vipin pandey
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अंधभक्त तय करे जो गैस, तेल मुस्लिम देशों से आएगी उसका इस्तेमाल नहीं करेंगे: संजय सिंह
    1
    अंधभक्त तय करे जो गैस, तेल मुस्लिम देशों से आएगी उसका
इस्तेमाल नहीं करेंगे: संजय सिंह
    user_T-series_Gonda
    T-series_Gonda
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के बंजरिया होते हुए लोलियन तारा, बनखोदवा, शुक्ला का पुरवा को जोड़ते हुए शाहिबाबाद ग्रांट गौशाला तक जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। इस मार्ग पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जबकि कई स्थानों पर सड़क की पूरी सतह उखड़ चुकी है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात और लगातार उपेक्षा के कारण सड़क की हालत और खराब हो गई है। बाइक और साइकिल से चलना जोखिम भरा हो गया है, वहीं चारपहिया वाहन भी हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। कई बार दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण सुखराम, श्यामलाल, प्रवेश कुमार, अमरजीत, राजकिशोर, राजेंद्र प्रसाद, दयाराम, छोटेलाल, रामबरन, भानुप्रताप और जगदेव सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
    2
    मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के बंजरिया होते हुए लोलियन तारा, बनखोदवा, शुक्ला का पुरवा को जोड़ते हुए शाहिबाबाद ग्रांट गौशाला तक जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। इस मार्ग पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जबकि कई स्थानों पर सड़क की पूरी सतह उखड़ चुकी है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात और लगातार उपेक्षा के कारण सड़क की हालत और खराब हो गई है। बाइक और साइकिल से चलना जोखिम भरा हो गया है, वहीं चारपहिया वाहन भी हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। कई बार दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीण सुखराम, श्यामलाल, प्रवेश कुमार, अमरजीत, राजकिशोर, राजेंद्र प्रसाद, दयाराम, छोटेलाल, रामबरन, भानुप्रताप और जगदेव सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.