Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध गायक महावीर शर्मा श्रीराम की स्तुति दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध गायक महावीर शर्मा श्रीराम की स्तुति अयोध्या धाम दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध गायक महावीर शर्मा ने सात सदस्यीय टोली के साथ आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में मनमोहक भजन के माध्यम से प्रभु श्रीराम की स्तुति की। तीर्थ क्षेत्र के आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि भजन स्तुति के बाद सभी ने भगवान श्रीराम का दर्शन पूजन किया।
Ambikanand Tripathi
दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध गायक महावीर शर्मा श्रीराम की स्तुति दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध गायक महावीर शर्मा श्रीराम की स्तुति अयोध्या धाम दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध गायक महावीर शर्मा ने सात सदस्यीय टोली के साथ आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में मनमोहक भजन के माध्यम से प्रभु श्रीराम की स्तुति की। तीर्थ क्षेत्र के आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि भजन स्तुति के बाद सभी ने भगवान श्रीराम का दर्शन पूजन किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by A news 881
- *दिनदहाड़े ज्वेलर्स लूट: नकाबपोश महिला ने बंदूक के बल पर उड़ाए सोने के जेवर, मामले में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने जारी किया बयान!*1
- अयोध्या जिले में थाना रुदौली अंतर्गत रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित महेश ज्वेलर्स की दुकान में दिन दहाड़े नकाबपोश महिला द्वारा नकली तमंचे की नोक पर 26 ग्राम सोना लूट का त्रिनेत्र की मदत से पुलिस खुलासे की ओर, प्रेमी प्रेमिका का दांव पड़ा उल्टा,एक कहावत हो रही चरितार्थ साजन चले ससुराल सजनी चली मायके,आरोपी प्रेमी प्रेमिका के पुलिस हिरासत में होने की खबर है,घटना में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने किया बरामद,एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने घटना पर दी जानकारी।1
- दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर बुर्के वाली लुटेरी महिला का दुस्साहस, पहले ग्राहक बनकर देखा फिर अचानक 26 ग्राम सोना लेकर हुई फरार। अयोध्या। रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित व्यस्त बाजार में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नकाबपोश बुर्के वाली महिला ने महेश ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर पहले जेवर देखी फिर जेवर लेकर दिनदहाड़े हुई फरार। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। दोपहर करीब दो बजे दुकान पर सामान्य रूप से ग्राहकों का आवागमन चल रहा था। इसी बीच चेहरा ढके एक महिला अचानक दुकान में दाखिल हुई और तमंचा निकालकर दुकानदार को आतंकित कर दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, महिला ने काउंटर में रखे करीब 26 ग्राम सोने के हार व चेन समेट लिए और तेजी से मौके से फरार हो गई। पूरी घटना कुछ ही पलों में घटित हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। व्यापारियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। उनका कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलते ही किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने महिला के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर बुर्के वाली लुटेरी महिला का दुस्साहस, पहले ग्राहक बनकर देखा फिर अचानक 26 ग्राम सोना लेकर हुई फरार। अयोध्या। रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित व्यस्त बाजार में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नकाबपोश बुर्के वाली महिला ने महेश ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर पहले जेवर देखी फिर जेवर लेकर दिनदहाड़े हुई फरार। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। दोपहर करीब दो बजे दुकान पर सामान्य रूप से ग्राहकों का आवागमन चल रहा था। इसी बीच चेहरा ढके एक महिला अचानक दुकान में दाखिल हुई और तमंचा निकालकर दुकानदार को आतंकित कर दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, महिला ने काउंटर में रखे करीब 26 ग्राम सोने के हार व चेन समेट लिए और तेजी से मौके से फरार हो गई। पूरी घटना कुछ ही पलों में घटित हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। व्यापारियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। उनका कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलते ही किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने महिला के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- up 40 jila Bahraich wazirganj bajar1
- श्री राम जन्मभूमि मंदिर में बजरंग दल के पूर्व प्रमुखों ने किया हनुमान मंदिर पर ध्वजारोहण अयोध्या धाम हनुमान जयंती पर आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में परकोटे के दक्षिणी भुजा के मध्य स्थित हनुमान मंदिर पर ध्वज आरोहण किया गया। बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार और बाद में संगठन प्रमुख रहे जयभान सिंह पवैया (मध्य प्रदेश),प्रकाश शर्मा (कानपुर) तथा सुरेन्द्र जैन (दिल्ली) ने संयुक्त रूप से हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वज आरोहण किया। शिखर पर उन्नीस फिट सात इंच ऊंचे दंड पर आरोहित ध्वज नौ फिट तीन इंच लंबा ( लहर) और चार फिट सात इंच चौड़ा (लपेट) है।1
- रामनगरी की सुंदरता पर अवैध अतिक्रमण का दाग, ठेला और ई-रिक्शा बने शहर में मुसीबत की वजह शहर में जगह जगह लगता है घंटो जाम ठेला व ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों और फुटपाथों पर रहता जबरन कब्जा अयोध्या। श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में अवैध अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। राम जन्मभूमि क्षेत्र के अंतर्गत श्रीराम हॉस्पिटल–रेलवे स्टेशन रोड पर ठेला व ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों और फुटपाथों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे और फुटपाथों पर ठेला लगाकर अवैध रूप से दुकानें संचालित की जा रही हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि आए दिन जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। श्रद्धालु, यात्री और स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा जब कभी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है तो वह केवल औपचारिकता बनकर रह जाता है। कुछ ही मिनटों के लिए अतिक्रमण हटता है और प्रशासन के जाते ही स्थिति फिर से यथावत हो जाती है। अतिक्रमण करने वाले लोग बार-बार चेतावनी के बावजूद जिद्दी रवैया अपनाए हुए हैं। नागरिकों का यह भी कहना है कि प्रशासन की लापरवाही अथवा मिलीभगत के च यलअवैध कब्जे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे रामनगरी की छवि भी धूमिल हो रही है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि स्थायी और सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध ठेला, ई-रिक्शा और दुकानों को हटाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और रामनगरी की गरिमा बनी रहे। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।1
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें गोण्डा, बलरामपुर और श्रावस्ती की जो ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी, उसे उन्होंने पूरी ईमानदारी, जिम्मेदारी और मजबूती के साथ निभाया है। उन्होंने दावा किया कि संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने में उन्होंने पूरी निष्ठा से कार्य किया। मसूद आलम ख़ान ने आगामी 10 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली SIR की अंतिम सूची को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग द्वारा पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाते हैं, तो इसके खिलाफ व्यापक स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी। मसूद आलम ख़ान वर्तमान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव होने के साथ-साथ गोण्डा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और SIR प्रभारी भी रह चुके हैं। #समाजवादी_पार्टी #मसूद_आलम_खान #गोण्डा #बलरामपुर #श्रावस्ती #चुनाव_आयोग #मतदाता_सूची #राजनीति #उत्तर_प्रदेश #ब्रेकिंग_न्यूज़1