Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओवर ब्रिज के नीचे बना पार्क में टॉयलेट की है हालात गंदगी से भारी टॉयलेट
A news 88
ओवर ब्रिज के नीचे बना पार्क में टॉयलेट की है हालात गंदगी से भारी टॉयलेट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अयोध्या नगर निगम के शहर में विकास के दावे को खोखला बनाने में जुटे नगर निगम कर्मी,उसरू स्थित मनोहर नगर की हालत विकास के इन दावों को पूरी तरह से झुठलाती नजर आ रही है जहां सड़कों पर घुटने भर पानी जमा होने से स्थानीय निवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। यह कहना कहीं से गलत नहीं होगा कि नगर निगम के द्वारा शहर में विकास का दावा पूरी तरीके से कागजी कोरम पूरा कर रहा।मनोहर नगर के लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोजाना जोखिम भरे रास्ते से गुजरना मजबूरी बन गया है। कॉलोनी की नालियों केपूरी तरह से जाम होने की खबर है, जिसके कारण पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर निगम में कई बार प्रार्थना पत्र और शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि जिम्मेदार अधिकारी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा, मच्छरों की बढ़ती संख्या से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का डर लोगों को भयभीत कर रहा है स्थानीय निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था सुधारने और सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।1
- Post by A news 881
- *दिनदहाड़े ज्वेलर्स लूट: नकाबपोश महिला ने बंदूक के बल पर उड़ाए सोने के जेवर, मामले में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने जारी किया बयान!*1
- दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर बुर्के वाली लुटेरी महिला का दुस्साहस, पहले ग्राहक बनकर देखा फिर अचानक 26 ग्राम सोना लेकर हुई फरार। अयोध्या। रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित व्यस्त बाजार में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नकाबपोश बुर्के वाली महिला ने महेश ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर पहले जेवर देखी फिर जेवर लेकर दिनदहाड़े हुई फरार। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। दोपहर करीब दो बजे दुकान पर सामान्य रूप से ग्राहकों का आवागमन चल रहा था। इसी बीच चेहरा ढके एक महिला अचानक दुकान में दाखिल हुई और तमंचा निकालकर दुकानदार को आतंकित कर दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, महिला ने काउंटर में रखे करीब 26 ग्राम सोने के हार व चेन समेट लिए और तेजी से मौके से फरार हो गई। पूरी घटना कुछ ही पलों में घटित हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। व्यापारियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। उनका कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलते ही किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने महिला के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर बुर्के वाली लुटेरी महिला का दुस्साहस, पहले ग्राहक बनकर देखा फिर अचानक 26 ग्राम सोना लेकर हुई फरार। अयोध्या। रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित व्यस्त बाजार में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नकाबपोश बुर्के वाली महिला ने महेश ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर पहले जेवर देखी फिर जेवर लेकर दिनदहाड़े हुई फरार। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। दोपहर करीब दो बजे दुकान पर सामान्य रूप से ग्राहकों का आवागमन चल रहा था। इसी बीच चेहरा ढके एक महिला अचानक दुकान में दाखिल हुई और तमंचा निकालकर दुकानदार को आतंकित कर दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, महिला ने काउंटर में रखे करीब 26 ग्राम सोने के हार व चेन समेट लिए और तेजी से मौके से फरार हो गई। पूरी घटना कुछ ही पलों में घटित हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। व्यापारियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। उनका कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलते ही किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने महिला के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- अयोध्या श्री हनुमान जी महाराज जी जन्म उत्सव पर विशाल भंडारा रायबरेली बाईपास पुल के नीचे किया जा रहा है अयोध्या पब्लिक सेवा संसथान के तत्वाधान मे किया जा रहा है संस्था के अध्यक्ष श्री राहुल श्रीवास्तव के संयोजन से3
- लापरवाही से मरीजों की जान जा रही है जिनके पास आवश्यक डिग्रियां तक नहीं हैं ? अयोध्या पिछले कुछ समय से हम लगातार देख और सुन रहे हैं कि कई अस्पताल मानकों के विपरीत चल रहे हैं। कहीं लापरवाही से मरीजों की जान जा रही है, तो कहीं ऐसे लोग इलाज कर रहे हैं जिनके पास आवश्यक डिग्रियां तक नहीं हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि आम जनता को यह पता ही नहीं होता कि कौन सा अस्पताल सही है और कौन सा डॉक्टर वास्तव में योग्य है। इसी वजह से लोग अनजाने में गलत जगह इलाज करा लेते हैं और बाद में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। मैंने मांग की है कि हर जनपद में एक ऐसा प्रमाणित ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाए, जिसमें सभी मानक-पूर्ति करने वाले अस्पतालों और पंजीकृत डॉक्टरों की पूरी जानकारी उपलब्ध हो—जैसे उनकी डिग्री, रजिस्ट्रेशन और संपर्क विवरण। 👉 इससे लोगों के मन में जो भ्रम है, वो दूर होगा 👉 सही और सुरक्षित इलाज चुनना आसान होगा 👉 और स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी यह सिर्फ एक मांग नहीं, बल्कि हर आम आदमी की जरूरत है। आप सभी से निवेदन है कि इस मुद्दे को समर्थन दें और इसे ज्यादा से ज्यादा साझा करें, ताकि हमारी आवाज़ शासन तक मजबूती से पहुंचे। : शरद शुक्ला, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- अयोध्या जिले में थाना रुदौली अंतर्गत रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित महेश ज्वेलर्स की दुकान में दिन दहाड़े नकाबपोश महिला द्वारा नकली तमंचे की नोक पर 26 ग्राम सोना लूट का त्रिनेत्र की मदत से पुलिस खुलासे की ओर, प्रेमी प्रेमिका का दांव पड़ा उल्टा,एक कहावत हो रही चरितार्थ साजन चले ससुराल सजनी चली मायके,आरोपी प्रेमी प्रेमिका के पुलिस हिरासत में होने की खबर है,घटना में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने किया बरामद,एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने घटना पर दी जानकारी।1