Shuru
Apke Nagar Ki App…
जच्चा बच्चा के ह**त्यारों पर दर्ज हो ह***त्या का मुकदमा, मुक़दमे से नीचे कुछ भी मंजूर नही- नही मिला इंसाफ तो कर लूंगा आ***त्मह***त्या-मृतका सोनी यादव का पति सुरेश यादव #ayodhya #soniyadav #maparmeshwaridevimemorialhispital Samajwadi Party MYogiAdityanath Akhilesh Yadav UP Police UP 42 Ayodhya live राजनारायण पाण्डेय सोहावल
UP 42 Ayodhya Live
जच्चा बच्चा के ह**त्यारों पर दर्ज हो ह***त्या का मुकदमा, मुक़दमे से नीचे कुछ भी मंजूर नही- नही मिला इंसाफ तो कर लूंगा आ***त्मह***त्या-मृतका सोनी यादव का पति सुरेश यादव #ayodhya #soniyadav #maparmeshwaridevimemorialhispital Samajwadi Party MYogiAdityanath Akhilesh Yadav UP Police UP 42 Ayodhya live राजनारायण पाण्डेय सोहावल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- welcome all members1
- अयोध्या जिले में थाना रुदौली अंतर्गत रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित महेश ज्वेलर्स की दुकान में दिन दहाड़े नकाबपोश महिला द्वारा नकली तमंचे की नोक पर 26 ग्राम सोना लूट का त्रिनेत्र की मदत से पुलिस खुलासे की ओर, प्रेमी प्रेमिका का दांव पड़ा उल्टा,एक कहावत हो रही चरितार्थ साजन चले ससुराल सजनी चली मायके,आरोपी प्रेमी प्रेमिका के पुलिस हिरासत में होने की खबर है,घटना में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने किया बरामद,एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने घटना पर दी जानकारी।1
- दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर बुर्के वाली लुटेरी महिला का दुस्साहस, पहले ग्राहक बनकर देखा फिर अचानक 26 ग्राम सोना लेकर हुई फरार। अयोध्या। रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित व्यस्त बाजार में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नकाबपोश बुर्के वाली महिला ने महेश ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर पहले जेवर देखी फिर जेवर लेकर दिनदहाड़े हुई फरार। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। दोपहर करीब दो बजे दुकान पर सामान्य रूप से ग्राहकों का आवागमन चल रहा था। इसी बीच चेहरा ढके एक महिला अचानक दुकान में दाखिल हुई और तमंचा निकालकर दुकानदार को आतंकित कर दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, महिला ने काउंटर में रखे करीब 26 ग्राम सोने के हार व चेन समेट लिए और तेजी से मौके से फरार हो गई। पूरी घटना कुछ ही पलों में घटित हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। व्यापारियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। उनका कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलते ही किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने महिला के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर बुर्के वाली लुटेरी महिला का दुस्साहस, पहले ग्राहक बनकर देखा फिर अचानक 26 ग्राम सोना लेकर हुई फरार। अयोध्या। रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित व्यस्त बाजार में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नकाबपोश बुर्के वाली महिला ने महेश ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर पहले जेवर देखी फिर जेवर लेकर दिनदहाड़े हुई फरार। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। दोपहर करीब दो बजे दुकान पर सामान्य रूप से ग्राहकों का आवागमन चल रहा था। इसी बीच चेहरा ढके एक महिला अचानक दुकान में दाखिल हुई और तमंचा निकालकर दुकानदार को आतंकित कर दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, महिला ने काउंटर में रखे करीब 26 ग्राम सोने के हार व चेन समेट लिए और तेजी से मौके से फरार हो गई। पूरी घटना कुछ ही पलों में घटित हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। व्यापारियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। उनका कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलते ही किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने महिला के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या) क्षेत्र के पूरे पाठक पुरवा में ‘Gaon Pure’ ब्रांड की आधिकारिक लॉन्चिंग पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त राजकुमार विश्वकर्मा के करकमलों द्वारा संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी और गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर शुद्धता, स्वदेशी और स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में बढ़ते रासायनिक उत्पादों के बीच शुद्ध और देसी आहार की ओर लौटना समय की मांग है। ‘Gaon Pure’ ब्रांड इसी सोच के साथ ग्रामीण परिवेश में तैयार किए गए बिना केमिकल के उत्पादों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास है। गायत्री परिवार ने इसे स्वास्थ्य जागरूकता से जोड़ते हुए लोगों को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। ब्रांड से जुड़े आशुतोष तिवारी और उनकी टीम ने युवाओं को स्वदेशी और शुद्ध उत्पादों के प्रति जागरूक करने की दिशा में अपने प्रयासों को साझा किया। उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल स्वास्थ्य सुधार बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायक होगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि शुद्ध आहार और स्वस्थ विचार ही एक समृद्ध और निरोगी समाज की नींव हैं।3
- अयोध्या श्री हनुमान जी महाराज जी जन्म उत्सव पर विशाल भंडारा रायबरेली बाईपास पुल के नीचे किया जा रहा है अयोध्या पब्लिक सेवा संसथान के तत्वाधान मे किया जा रहा है संस्था के अध्यक्ष श्री राहुल श्रीवास्तव के संयोजन से3
- *दिनदहाड़े ज्वेलर्स पर महिला का दुस्साहसिक वार* *हनुमान किला वार्ड ( कोठी) का मामला* रुदौली (अयोध्या): नगर के हनुमान किला वार्ड (कोठी) में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दोपहर करीब 2 बजे महेश ज्वेलर्स पर एक नकाबपोश महिला ने फिल्मी अंदाज़ में धावा बोल दिया। महिला ने बंदूक दिखाकर करीब 26 ग्राम सोने के हार और चेन लूट लिए और पलक झपकते फरार हो गई। घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत और भय का माहौल फैल गया। दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। सूचना मिलते ही किला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।2
- प्रेस विज्ञप्ति विषय: जनपद स्तर पर अस्पतालों एवं डॉक्टरों की प्रमाणित जानकारी हेतु एकीकृत पोर्टल बनाए जाने की मांग अयोध्या। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जनपद स्तर पर अस्पतालों एवं डॉक्टरों की प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराने हेतु एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल बनाए जाने की मांग की है। शरद शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें अस्पतालों द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। कई मामलों में यह भी देखने को मिला है कि बिना आवश्यक योग्यता या संदिग्ध डिग्री वाले लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जिससे आम जनता के जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि आम नागरिकों के पास यह जानने का कोई विश्वसनीय माध्यम नहीं है कि कौन सा अस्पताल मानकों के अनुरूप संचालित हो रहा है और कौन सा डॉक्टर वास्तव में योग्य एवं पंजीकृत है। इसी कारण लोग अनजाने में गलत स्थान पर उपचार करा लेते हैं और बाद में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। अपने पत्र में शरद शुक्ला ने मांग की है कि प्रत्येक जनपद में सभी मानक-पूर्ति करने वाले अस्पतालों की एक प्रमाणित सूची तैयार कर उसे सार्वजनिक किया जाए। साथ ही, सभी पंजीकृत डॉक्टरों का विस्तृत विवरण—जैसे नाम, विशेषज्ञता, पंजीकरण संख्या, शैक्षणिक योग्यता एवं संपर्क विवरण—एकीकृत रूप से एक ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार का पोर्टल नियमित रूप से अपडेट किया जाना चाहिए, जिससे आम जनता को सदैव सही एवं विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हो सके। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता आएगी, बल्कि जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी और लोगों का स्वास्थ्य व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा। शरद शुक्ला ने प्रदेश सरकार से इस जनहितकारी विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।1