पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान ने SIR में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें गोण्डा, बलरामपुर और श्रावस्ती की जो ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी, उसे उन्होंने पूरी ईमानदारी, जिम्मेदारी और मजबूती के साथ निभाया है। उन्होंने दावा किया कि संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने में उन्होंने पूरी निष्ठा से कार्य किया। मसूद आलम ख़ान ने आगामी 10 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली SIR की अंतिम सूची को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग द्वारा पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाते हैं, तो इसके खिलाफ व्यापक स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी। मसूद आलम ख़ान वर्तमान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव होने के साथ-साथ गोण्डा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और SIR प्रभारी भी रह चुके हैं। #समाजवादी_पार्टी #मसूद_आलम_खान #गोण्डा #बलरामपुर #श्रावस्ती #चुनाव_आयोग #मतदाता_सूची #राजनीति #उत्तर_प्रदेश #ब्रेकिंग_न्यूज़

- ब्रेकिंग अयोध्या. रुदौली लूट कांड पर एसपी ग्रामीण की प्रेसवार्ता अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी पुलिस ने महज 2 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई। इस मामले में प्रेमी-प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपी बुर्का पहनकर दुकान में दाखिल हुई थी। उसने नकली तमंचा दिखाकर करीब 26 ग्राम सोने के आभूषण लूटे। वारदात के दौरान उसका प्रेमी बाहर मोटरसाइकिल लेकर इंतजार कर रहा था। लूट के बाद दोनों बाइक से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली तमंचा, बाइक, सोने का हार और लॉकेट बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी हुई संभव.1
- अयोध्या के सर्राफा व्यवसायी की दुकान पर हुई लूट कांड पर एसपी ग्रामीण की प्रेसवार्ता अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े हुई थी लूट की घटना । प्रेमी-प्रेमिका दोनों को किया गया गिरफ्तार । पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया। अयोध्या। अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े हुई थी लूट की घटना पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई। इस मामले में प्रेमी-प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपी बुर्का पहनकर दुकान में दाखिल हुई थी। उसने नकली तमंचा दिखाकर करीब 26 ग्राम सोने के आभूषण लूटे। वारदात के दौरान उसका प्रेमी बाहर मोटरसाइकिल लेकर इंतजार कर रहा था। लूट के बाद दोनों बाइक से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली तमंचा, बाइक, सोने का हार और लॉकेट बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी हुई संभव।3
- बांदा बांदा पुलिस एसओजी की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने तीन पशु तस्करों को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी के पैर में लगी गोली पुलिस ने घायल अपराधी को जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया तीनो अपराधी फतेहपुर जनपद के निवासी देहात कोतवाली क्षेत्र के चाहितारा के पास हुई मुठभेड़1
- कैंट थाने के बगल में स्थित मजार परिसर में लगें टावर पर एक व्यक्ति चढ़ गया है1
- अयोध्या नगर निगम के शहर में विकास के दावे को खोखला बनाने में जुटे नगर निगम कर्मी,उसरू स्थित मनोहर नगर की हालत विकास के इन दावों को पूरी तरह से झुठलाती नजर आ रही है जहां सड़कों पर घुटने भर पानी जमा होने से स्थानीय निवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। यह कहना कहीं से गलत नहीं होगा कि नगर निगम के द्वारा शहर में विकास का दावा पूरी तरीके से कागजी कोरम पूरा कर रहा।मनोहर नगर के लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोजाना जोखिम भरे रास्ते से गुजरना मजबूरी बन गया है। कॉलोनी की नालियों केपूरी तरह से जाम होने की खबर है, जिसके कारण पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर निगम में कई बार प्रार्थना पत्र और शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि जिम्मेदार अधिकारी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा, मच्छरों की बढ़ती संख्या से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का डर लोगों को भयभीत कर रहा है स्थानीय निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था सुधारने और सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।1
- Post by A news 881
- mohit tent house khempur nasirpur booking ke liye sampark kare 95180 155521
- श्री राम जन्मभूमि मंदिर में बजरंग दल के पूर्व प्रमुखों ने किया हनुमान मंदिर पर ध्वजारोहण अयोध्या धाम हनुमान जयंती पर आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में परकोटे के दक्षिणी भुजा के मध्य स्थित हनुमान मंदिर पर ध्वज आरोहण किया गया। बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार और बाद में संगठन प्रमुख रहे जयभान सिंह पवैया (मध्य प्रदेश),प्रकाश शर्मा (कानपुर) तथा सुरेन्द्र जैन (दिल्ली) ने संयुक्त रूप से हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वज आरोहण किया। शिखर पर उन्नीस फिट सात इंच ऊंचे दंड पर आरोहित ध्वज नौ फिट तीन इंच लंबा ( लहर) और चार फिट सात इंच चौड़ा (लपेट) है।1
- *दिनदहाड़े ज्वेलर्स लूट: नकाबपोश महिला ने बंदूक के बल पर उड़ाए सोने के जेवर, मामले में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने जारी किया बयान!*1