logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से अग्नि देव ने मचाया तांडव, ब्रेकिंग अयोध्या। कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से अग्नि देव ने मचाया तांडव, 9 घरों की गृहस्थी जलकर हुई खाक। एक गाय और दो बछड़ों की जलकर हुई मौत। एक भैंस व उसका बच्चा भी गंभीर रूप झुलसा। भीषण आग की चपेट में आया 14 वर्षीय किशोर भी गंभीर झुलसा। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने का लगाया आरोप, समय से पहुंचती फायर ब्रिगेड की गाड़ी तो आग पर जल्द पाया जा सकता था काबू। पुलिस और ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू। थाना कोतवाली इनायतनगर क्षेत्र के कुंभी मजरे डंडिया गांव का मामला।

3 hrs ago
user_Ramdheeraj pathak
Ramdheeraj pathak
मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से अग्नि देव ने मचाया तांडव, ब्रेकिंग अयोध्या। कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से अग्नि देव ने मचाया तांडव, 9 घरों की गृहस्थी जलकर हुई खाक। एक गाय और दो बछड़ों की जलकर हुई मौत। एक भैंस व उसका बच्चा भी गंभीर रूप झुलसा। भीषण आग की चपेट में आया 14 वर्षीय किशोर भी गंभीर झुलसा। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने का लगाया आरोप, समय से पहुंचती फायर ब्रिगेड की गाड़ी तो आग पर जल्द पाया जा सकता था काबू। पुलिस और ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू। थाना कोतवाली इनायतनगर क्षेत्र के कुंभी मजरे डंडिया गांव का मामला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग अयोध्या। कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से अग्नि देव ने मचाया तांडव, 9 घरों की गृहस्थी जलकर हुई खाक। एक गाय और दो बछड़ों की जलकर हुई मौत। एक भैंस व उसका बच्चा भी गंभीर रूप झुलसा। भीषण आग की चपेट में आया 14 वर्षीय किशोर भी गंभीर झुलसा। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने का लगाया आरोप, समय से पहुंचती फायर ब्रिगेड की गाड़ी तो आग पर जल्द पाया जा सकता था काबू। पुलिस और ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू। थाना कोतवाली इनायतनगर क्षेत्र के कुंभी मजरे डंडिया गांव का मामला।
    1
    ब्रेकिंग 
अयोध्या।
कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से अग्नि देव ने मचाया तांडव, 9 घरों की गृहस्थी जलकर हुई खाक। एक गाय और दो बछड़ों की जलकर हुई मौत। एक भैंस व उसका बच्चा भी गंभीर रूप झुलसा। भीषण आग की चपेट में आया 14 वर्षीय किशोर भी गंभीर झुलसा। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने का लगाया आरोप, समय से पहुंचती फायर ब्रिगेड की गाड़ी तो आग पर जल्द पाया जा सकता था काबू। पुलिस और ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू। थाना कोतवाली इनायतनगर क्षेत्र के कुंभी मजरे डंडिया गांव का मामला।
    user_Ramdheeraj pathak
    Ramdheeraj pathak
    मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के बंजरिया होते हुए लोलियन तारा, बनखोदवा, शुक्ला का पुरवा को जोड़ते हुए शाहिबाबाद ग्रांट गौशाला तक जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। इस मार्ग पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जबकि कई स्थानों पर सड़क की पूरी सतह उखड़ चुकी है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात और लगातार उपेक्षा के कारण सड़क की हालत और खराब हो गई है। बाइक और साइकिल से चलना जोखिम भरा हो गया है, वहीं चारपहिया वाहन भी हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। कई बार दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण सुखराम, श्यामलाल, प्रवेश कुमार, अमरजीत, राजकिशोर, राजेंद्र प्रसाद, दयाराम, छोटेलाल, रामबरन, भानुप्रताप और जगदेव सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
    2
    मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के बंजरिया होते हुए लोलियन तारा, बनखोदवा, शुक्ला का पुरवा को जोड़ते हुए शाहिबाबाद ग्रांट गौशाला तक जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। इस मार्ग पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जबकि कई स्थानों पर सड़क की पूरी सतह उखड़ चुकी है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात और लगातार उपेक्षा के कारण सड़क की हालत और खराब हो गई है। बाइक और साइकिल से चलना जोखिम भरा हो गया है, वहीं चारपहिया वाहन भी हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। कई बार दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीण सुखराम, श्यामलाल, प्रवेश कुमार, अमरजीत, राजकिशोर, राजेंद्र प्रसाद, दयाराम, छोटेलाल, रामबरन, भानुप्रताप और जगदेव सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अयोध्या एन एच 27 साई दाता कुटिया सर्विस रोड पर भारी जल भराव है जिसके कारण सर्विस रोड पर चलना दुश्वार है आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है नगर निगम की लापरवाही घोर दिखाई दे रही है
    1
    अयोध्या एन एच 27 साई दाता कुटिया सर्विस रोड पर भारी जल भराव है जिसके कारण सर्विस रोड पर चलना दुश्वार है आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है नगर निगम की लापरवाही घोर दिखाई दे रही है
    user_Vipin pandey
    Vipin pandey
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • जहां पर जमीनी विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु संयुक्त टीम को दिए निर्देश (जयसिंहपुर सुल्तानपुर) उ0 प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप जन-समस्याओं के त्वरित एवं न्यायपूर्ण निस्तारण हेतु आज दिनांक 04.04.2026 को जनपद की तहसील जयसिंहपुर में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 1 संयुक्त टीम द्वारा निस्तारण: जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जमीन से संबंधित सभी विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर जांच करें। जिससे फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और विवादों का स्थायी समाधान हो सकेगा। 2.समयबद्धता और गुणवत्ता: प्राप्त शिकायतों में से कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए समय-सीमा निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 3.कानून व्यवस्था पर जोर: पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी जांच और कठोर विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य जनता की समस्याओं का एक ही छत के नीचे त्वरित समाधान करना है, ताकि आम नागरिक को न्याय के लिए भटकना न पड़े। प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में आज तहसील परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को दर्ज कर संबंधित राजपत्रित अधिकारियों को जवाब देही सौंपी गई है। ब्यूरो रिपोर्ट
    3
    जहां पर जमीनी विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु संयुक्त टीम को दिए निर्देश 
(जयसिंहपुर सुल्तानपुर) 
उ0 प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप जन-समस्याओं के त्वरित एवं न्यायपूर्ण निस्तारण हेतु आज दिनांक 04.04.2026 को जनपद की तहसील जयसिंहपुर में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
1 संयुक्त टीम द्वारा निस्तारण: जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जमीन से संबंधित सभी विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर जांच करें। 
जिससे फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और विवादों का स्थायी समाधान हो सकेगा।
2.समयबद्धता और गुणवत्ता: प्राप्त शिकायतों में से कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए समय-सीमा निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
3.कानून व्यवस्था पर जोर: पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी जांच और कठोर विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य जनता की समस्याओं का एक ही छत के नीचे त्वरित समाधान करना है, ताकि आम नागरिक को न्याय के लिए भटकना न पड़े।
प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में आज तहसील परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को दर्ज कर संबंधित राजपत्रित अधिकारियों को जवाब देही सौंपी गई है। 
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    1 hr ago
  • ज्वैलर्स की दुकान से गहनों की लूट करनें वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट के आभूषण बरामद अयोध्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण व महिलाओं एंव बालकों की सुरक्षा के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र रूदौली में कस्बा रुदौली के कोठी बाजार में स्थित अग्रवाल काम्प्लैक्स में महेश ज्वैलर्स के यहाँ समय करीब 12.30 बजे एक नकाब पोश महिला गहने खरीदने के वहाने आयी थी और हार व चैन पसन्द कर रही थी उसी दौरान मौका पाकर हार व चेन को हाथ में लेकर एंव खिलौने वाली पिस्तौल दिखाकर दुकान से भाग गई, दुकानदार के पीछा करने पर आगे खडी मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग जाने की घटना हुई थी। घटना की जानकारी होते ही टीमे गठित कर घटना के अनावरण का प्रयास किया गया। आपरेश त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों एंव रुदौली पुलिस टीम के अथक प्रयास से मात्र 02 घण्टे के भीतर घटना का सफल अनावरण किया गया। जिसमें घटना कारित करने वाली नकाबपोश महिला पायल कोरी पुत्री रामनेवल नि0 अहिवरन का पुरवा मथा नेवादा थाना बाबा बाजार अयोध्या उम्र करीब उम्र 21 वर्ष व मोटरसाइकिल चालक राहुल कुमार पुत्र राधेश्याम नि0 पूरे प्रान नेवरा थाना मवई जनपद- अयोध्या उम्र करीब 21 वर्ष उसके साथी को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नं0- UP42AP4874 व 01 अदद हार पीली धातु, 01 अदद बुर्का 01 अदद प्लास्टिक की पिस्तौल, 01 अदद पिट्ठू बैग,01 अदद मोबाइल(ओप्पो कम्पनी), 01 अदद चैन मय लाकेट, पीली धातु, 01 अदद मोबाइल(mobile vivo y 300) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
    1
    ज्वैलर्स की दुकान से गहनों की लूट करनें वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट के आभूषण बरामद 
अयोध्या
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण व महिलाओं एंव बालकों की सुरक्षा के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र रूदौली में कस्बा रुदौली के कोठी बाजार में स्थित अग्रवाल काम्प्लैक्स में महेश ज्वैलर्स के यहाँ समय करीब 12.30 बजे एक नकाब पोश महिला गहने खरीदने के वहाने आयी थी और हार व चैन पसन्द कर रही थी उसी दौरान मौका पाकर हार व चेन को हाथ में लेकर एंव खिलौने वाली पिस्तौल दिखाकर दुकान से भाग गई, दुकानदार के पीछा करने पर आगे खडी मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग जाने की घटना हुई थी। घटना की जानकारी होते ही टीमे गठित कर घटना के अनावरण का प्रयास किया गया। आपरेश त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों एंव रुदौली पुलिस टीम के अथक प्रयास से मात्र 02 घण्टे के भीतर घटना का सफल अनावरण किया गया। जिसमें घटना कारित करने वाली नकाबपोश महिला पायल कोरी पुत्री रामनेवल नि0 अहिवरन का पुरवा मथा नेवादा थाना बाबा बाजार अयोध्या उम्र करीब उम्र 21 वर्ष व मोटरसाइकिल चालक राहुल कुमार पुत्र राधेश्याम नि0 पूरे प्रान नेवरा थाना मवई जनपद- अयोध्या उम्र करीब 21 वर्ष उसके साथी को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नं0- UP42AP4874 व 01 अदद हार पीली धातु, 01 अदद बुर्का 01 अदद प्लास्टिक की पिस्तौल, 01 अदद पिट्ठू बैग,01 अदद मोबाइल(ओप्पो कम्पनी), 01 अदद चैन मय लाकेट, पीली धातु, 01 अदद मोबाइल(mobile vivo y 300) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
    user_Ambikanand Tripathi
    Ambikanand Tripathi
    City Star फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या थाना इनायतनगर क्षेत्र के ग्राम सभा कुंभी के डड़िया गाँव मे शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घूर (कूड़े के ढेर) से उठी चिंगारी ने पूरे गांव में तबाही मचा दी। इस आगजनी की घटना में करीब 9 घर और पशुओं के सरिया जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे गांव में हाहाकार मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में रखा अनाज, कपड़े, दैनिक उपयोग की सामग्री और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक गाय और दो गौवंश के बछड़ों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक भैंस और उसका बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। आग बुझाने के प्रयास में गांव का एक 14 वर्षीय किशोर भी झुलस गया, जिसका दाहिना हाथ बुरी तरह जल गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना इनायतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब एक घंटे की देरी से पहुंची, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान इतना बड़ा नहीं होता और पशुओं की जान बचाई जा सकती थी। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के कई मकान भी इसकी चपेट में आ गए। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में जिन लोगों के घर और पशु सरिया जलकर नष्ट हुए, उनमें प्रमुख रूप से रजनीश पुत्र सालिक राम, अर्जुन पुत्र महादेव, पवन कुमार पुत्र हृदय राम, सुरेश यादव पुत्र बाबूराम, लालू यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद, कल्लू यादव पुत्र रामजनम, बबलू यादव पुत्र गुरु प्रसाद, धमसा यादव पुत्र अगनू राम और नकच्छेद पुत्र साधुराम शामिल हैं।
    1
    मिल्कीपुर अयोध्या 
थाना इनायतनगर क्षेत्र के ग्राम सभा कुंभी के डड़िया गाँव मे शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घूर (कूड़े के ढेर) से उठी चिंगारी ने पूरे गांव में तबाही मचा दी। इस आगजनी की घटना में करीब 9 घर और पशुओं के सरिया जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे गांव में हाहाकार मच गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में रखा अनाज, कपड़े, दैनिक उपयोग की सामग्री और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक गाय और दो गौवंश के बछड़ों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक भैंस और उसका बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए।
आग बुझाने के प्रयास में गांव का एक 14 वर्षीय किशोर भी झुलस गया, जिसका दाहिना हाथ बुरी तरह जल गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना इनायतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब एक घंटे की देरी से पहुंची, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान इतना बड़ा नहीं होता और पशुओं की जान बचाई जा सकती थी।
आग इतनी भयानक थी कि आसपास के कई मकान भी इसकी चपेट में आ गए। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
इस अग्निकांड में जिन लोगों के घर और पशु सरिया जलकर नष्ट हुए, उनमें प्रमुख रूप से रजनीश पुत्र सालिक राम, अर्जुन पुत्र महादेव, पवन कुमार पुत्र हृदय राम, सुरेश यादव पुत्र बाबूराम, लालू यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद, कल्लू यादव पुत्र रामजनम, बबलू यादव पुत्र गुरु प्रसाद, धमसा यादव पुत्र अगनू राम और नकच्छेद पुत्र साधुराम शामिल हैं।
    user_Awadh Speed news
    Awadh Speed news
    Faizabad, Ayodhya•
    10 hrs ago
  • जागते रहो इस समय खेतों में गेहूं के अनाज पक चुके हैं बीड़ी सिगरेट पीने वाले सावधान सतर्क रहें बीड़ी सिगरेट पी कर ऐसे रास्ते में नहीं फेंके नहीं तो आग लग सकती है ।।।। आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ की ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni ।।। लखनऊ उत्तर प्रदेश ।।।
    1
    जागते रहो इस समय खेतों में गेहूं के अनाज पक चुके हैं बीड़ी सिगरेट पीने वाले सावधान सतर्क रहें बीड़ी सिगरेट पी कर ऐसे रास्ते में नहीं फेंके नहीं तो आग लग सकती है ।।।।
आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ की 
।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni ।।।
लखनऊ उत्तर प्रदेश ।।।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या कुमारगंज, 03 अप्रैल 2026 — वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरीश पांडे को सूचना का अधिकार (आरटीआई) विभाग अयोध्या का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनके आवास पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा गया। सभी नेताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष शिवपूजन पांडे, प्रदेश महासचिव जयकरण वर्मा, शशांक त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य संजय तिवारी, जिला महासचिव दिनेश शुक्ला, सोशल मीडिया स्टेट कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पांडे, एआईसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने बताया कि यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति पर तथा आरटीआई विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव द्वारा की गई है। सभी ने इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अमरीश पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
    4
    मिल्कीपुर अयोध्या 
कुमारगंज, 03 अप्रैल 2026 — वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरीश पांडे को सूचना का अधिकार (आरटीआई) विभाग अयोध्या का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनके आवास पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा गया। सभी नेताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष शिवपूजन पांडे, प्रदेश महासचिव जयकरण वर्मा, शशांक त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य संजय तिवारी, जिला महासचिव दिनेश शुक्ला, सोशल मीडिया स्टेट कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पांडे, एआईसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं ने बताया कि यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति पर तथा आरटीआई विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव द्वारा की गई है। सभी ने इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
अमरीश पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.