logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रज्ञा पुराण कथा का समापन हवन के साथ, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़। मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज अंतर्गत सोंवर्सा स्थित सिटी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित पावन प्रज्ञा पुराण कथा का समापन हवन-पूजन के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शाम को भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में टी.एस. मिश्रा मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के प्रख्यात ऑर्थो सर्जन एवं प्रोफेसर डॉ. रवि प्रताप सिंह ने विशेष रूप से सहभागिता की। उन्होंने शिविर में आए लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं पर आवश्यक परामर्श दिया। उनके साथ उनके भाई सूरज सिंह भी मौजूद रहे। डॉ. रवि प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वे भविष्य में भी समय-समय पर क्षेत्र में आकर लोगों की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। इस आयोजन से क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।

3 hrs ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

प्रज्ञा पुराण कथा का समापन हवन के साथ, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़। मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज अंतर्गत सोंवर्सा स्थित सिटी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित पावन प्रज्ञा पुराण कथा का समापन हवन-पूजन के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की

0e8fb8ec-0710-41bb-8440-28e9eb9a8a79

भारी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शाम को भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में टी.एस. मिश्रा मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के प्रख्यात ऑर्थो सर्जन एवं प्रोफेसर डॉ.

c1aaae2b-742e-4668-8ad7-f8256aa7a135

रवि प्रताप सिंह ने विशेष रूप से सहभागिता की। उन्होंने शिविर में आए लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं पर आवश्यक परामर्श दिया। उनके साथ उनके भाई सूरज सिंह भी मौजूद रहे। डॉ. रवि प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि

024f9a79-2b30-4979-9baa-d9239a914390

वे भविष्य में भी समय-समय पर क्षेत्र में आकर लोगों की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। इस आयोजन से क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रेस विज्ञप्ति विषय: जनपद स्तर पर अस्पतालों एवं डॉक्टरों की प्रमाणित जानकारी हेतु एकीकृत पोर्टल बनाए जाने की मांग अयोध्या। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जनपद स्तर पर अस्पतालों एवं डॉक्टरों की प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराने हेतु एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल बनाए जाने की मांग की है। शरद शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें अस्पतालों द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। कई मामलों में यह भी देखने को मिला है कि बिना आवश्यक योग्यता या संदिग्ध डिग्री वाले लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जिससे आम जनता के जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि आम नागरिकों के पास यह जानने का कोई विश्वसनीय माध्यम नहीं है कि कौन सा अस्पताल मानकों के अनुरूप संचालित हो रहा है और कौन सा डॉक्टर वास्तव में योग्य एवं पंजीकृत है। इसी कारण लोग अनजाने में गलत स्थान पर उपचार करा लेते हैं और बाद में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। अपने पत्र में शरद शुक्ला ने मांग की है कि प्रत्येक जनपद में सभी मानक-पूर्ति करने वाले अस्पतालों की एक प्रमाणित सूची तैयार कर उसे सार्वजनिक किया जाए। साथ ही, सभी पंजीकृत डॉक्टरों का विस्तृत विवरण—जैसे नाम, विशेषज्ञता, पंजीकरण संख्या, शैक्षणिक योग्यता एवं संपर्क विवरण—एकीकृत रूप से एक ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार का पोर्टल नियमित रूप से अपडेट किया जाना चाहिए, जिससे आम जनता को सदैव सही एवं विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हो सके। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता आएगी, बल्कि जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी और लोगों का स्वास्थ्य व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा। शरद शुक्ला ने प्रदेश सरकार से इस जनहितकारी विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।
    1
    प्रेस विज्ञप्ति
विषय: जनपद स्तर पर अस्पतालों एवं डॉक्टरों की प्रमाणित जानकारी हेतु एकीकृत पोर्टल बनाए जाने की मांग
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जनपद स्तर पर अस्पतालों एवं डॉक्टरों की प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराने हेतु एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल बनाए जाने की मांग की है।
शरद शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें अस्पतालों द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। कई मामलों में यह भी देखने को मिला है कि बिना आवश्यक योग्यता या संदिग्ध डिग्री वाले लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जिससे आम जनता के जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि आम नागरिकों के पास यह जानने का कोई विश्वसनीय माध्यम नहीं है कि कौन सा अस्पताल मानकों के अनुरूप संचालित हो रहा है और कौन सा डॉक्टर वास्तव में योग्य एवं पंजीकृत है। इसी कारण लोग अनजाने में गलत स्थान पर उपचार करा लेते हैं और बाद में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
अपने पत्र में शरद शुक्ला ने मांग की है कि प्रत्येक जनपद में सभी मानक-पूर्ति करने वाले अस्पतालों की एक प्रमाणित सूची तैयार कर उसे सार्वजनिक किया जाए। साथ ही, सभी पंजीकृत डॉक्टरों का विस्तृत विवरण—जैसे नाम, विशेषज्ञता, पंजीकरण संख्या, शैक्षणिक योग्यता एवं संपर्क विवरण—एकीकृत रूप से एक ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार का पोर्टल नियमित रूप से अपडेट किया जाना चाहिए, जिससे आम जनता को सदैव सही एवं विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हो सके। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता आएगी, बल्कि जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी और लोगों का स्वास्थ्य व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा।
शरद शुक्ला ने प्रदेश सरकार से इस जनहितकारी विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रामनगरी की सुंदरता पर अवैध अतिक्रमण का दाग, ठेला और ई-रिक्शा बने शहर में मुसीबत की वजह शहर में जगह जगह लगता है घंटो जाम ठेला व ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों और फुटपाथों पर रहता जबरन कब्जा अयोध्या। श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में अवैध अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। राम जन्मभूमि क्षेत्र के अंतर्गत श्रीराम हॉस्पिटल–रेलवे स्टेशन रोड पर ठेला व ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों और फुटपाथों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे और फुटपाथों पर ठेला लगाकर अवैध रूप से दुकानें संचालित की जा रही हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि आए दिन जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। श्रद्धालु, यात्री और स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा जब कभी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है तो वह केवल औपचारिकता बनकर रह जाता है। कुछ ही मिनटों के लिए अतिक्रमण हटता है और प्रशासन के जाते ही स्थिति फिर से यथावत हो जाती है। अतिक्रमण करने वाले लोग बार-बार चेतावनी के बावजूद जिद्दी रवैया अपनाए हुए हैं। नागरिकों का यह भी कहना है कि प्रशासन की लापरवाही अथवा मिलीभगत के च यलअवैध कब्जे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे रामनगरी की छवि भी धूमिल हो रही है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि स्थायी और सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध ठेला, ई-रिक्शा और दुकानों को हटाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और रामनगरी की गरिमा बनी रहे। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
    1
    रामनगरी की सुंदरता पर अवैध अतिक्रमण का दाग, 
ठेला और ई-रिक्शा बने शहर में मुसीबत की वजह
शहर में जगह जगह लगता है घंटो जाम 
ठेला व ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों और फुटपाथों पर रहता जबरन कब्जा
अयोध्या।
श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में अवैध अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। राम जन्मभूमि क्षेत्र के अंतर्गत श्रीराम हॉस्पिटल–रेलवे स्टेशन रोड पर ठेला व ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों और फुटपाथों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे और फुटपाथों पर ठेला लगाकर अवैध रूप से दुकानें संचालित की जा रही हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि आए दिन जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। श्रद्धालु, यात्री और स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा जब कभी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है तो वह केवल औपचारिकता बनकर रह जाता है। कुछ ही मिनटों के लिए अतिक्रमण हटता है और प्रशासन के जाते ही स्थिति फिर से यथावत हो जाती है। अतिक्रमण करने वाले लोग बार-बार चेतावनी के बावजूद जिद्दी रवैया अपनाए हुए हैं। नागरिकों का यह भी कहना है कि प्रशासन की लापरवाही अथवा मिलीभगत के च यलअवैध कब्जे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे रामनगरी की छवि भी धूमिल हो रही है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि स्थायी और सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध ठेला, ई-रिक्शा और दुकानों को हटाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और रामनगरी की गरिमा बनी रहे। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अयोध्या जिले में थाना रुदौली अंतर्गत रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित महेश ज्वेलर्स की दुकान में दिन दहाड़े नकाबपोश महिला ने तमंचे की नोक पर 26 ग्राम सोना लूटा,नकाबपोश धारी दिख रही महिला द्वारा हाथ में लिया असलहा दिखाकर आभूषण व्यवसाई के काउंटर से सोने का हार लेकर हुई फरार।कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर भीड़भाड़ वाले बाजार से भाग निकली नकाबपोश महिला।घटना के बाद व्यापारियों में दिखी दहशत,सूचना पर पहुंची पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज सोने का हार लेकर फरार होती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर दिखा।
    1
    अयोध्या जिले में थाना रुदौली अंतर्गत रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित महेश ज्वेलर्स की दुकान में दिन दहाड़े नकाबपोश महिला ने तमंचे की नोक पर 26 ग्राम सोना लूटा,नकाबपोश धारी दिख रही महिला द्वारा हाथ में लिया असलहा दिखाकर आभूषण व्यवसाई के काउंटर से सोने का हार लेकर हुई फरार।कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर भीड़भाड़ वाले बाजार से भाग निकली नकाबपोश महिला।घटना के बाद व्यापारियों में दिखी दहशत,सूचना पर पहुंची पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज सोने का हार लेकर फरार होती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर दिखा।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लापरवाही से मरीजों की जान जा रही है जिनके पास आवश्यक डिग्रियां तक नहीं हैं ? अयोध्या  पिछले कुछ समय से हम लगातार देख और सुन रहे हैं कि कई अस्पताल मानकों के विपरीत चल रहे हैं। कहीं लापरवाही से मरीजों की जान जा रही है, तो कहीं ऐसे लोग इलाज कर रहे हैं जिनके पास आवश्यक डिग्रियां तक नहीं हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि आम जनता को यह पता ही नहीं होता कि कौन सा अस्पताल सही है और कौन सा डॉक्टर वास्तव में योग्य है। इसी वजह से लोग अनजाने में गलत जगह इलाज करा लेते हैं और बाद में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। मैंने मांग की है कि हर जनपद में एक ऐसा प्रमाणित ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाए, जिसमें सभी मानक-पूर्ति करने वाले अस्पतालों और पंजीकृत डॉक्टरों की पूरी जानकारी उपलब्ध हो—जैसे उनकी डिग्री, रजिस्ट्रेशन और संपर्क विवरण। 👉 इससे लोगों के मन में जो भ्रम है, वो दूर होगा 👉 सही और सुरक्षित इलाज चुनना आसान होगा 👉 और स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी यह सिर्फ एक मांग नहीं, बल्कि हर आम आदमी की जरूरत है। आप सभी से निवेदन है कि इस मुद्दे को समर्थन दें और इसे ज्यादा से ज्यादा साझा करें, ताकि हमारी आवाज़ शासन तक मजबूती से पहुंचे। : शरद शुक्ला, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस
    1
    लापरवाही से मरीजों की जान जा रही है जिनके पास आवश्यक डिग्रियां तक नहीं हैं ?
अयोध्या 
पिछले कुछ समय से हम लगातार देख और सुन रहे हैं कि कई अस्पताल मानकों के विपरीत चल रहे हैं। कहीं लापरवाही से मरीजों की जान जा रही है, तो कहीं ऐसे लोग इलाज कर रहे हैं जिनके पास आवश्यक डिग्रियां तक नहीं हैं।
सबसे बड़ी समस्या यह है कि आम जनता को यह पता ही नहीं होता कि कौन सा अस्पताल सही है और कौन सा डॉक्टर वास्तव में योग्य है। इसी वजह से लोग अनजाने में गलत जगह इलाज करा लेते हैं और बाद में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
मैंने मांग की है कि हर जनपद में एक ऐसा प्रमाणित ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाए, जिसमें सभी मानक-पूर्ति करने वाले अस्पतालों और पंजीकृत डॉक्टरों की पूरी जानकारी उपलब्ध हो—जैसे उनकी डिग्री, रजिस्ट्रेशन और संपर्क विवरण।
👉 इससे लोगों के मन में जो भ्रम है, वो दूर होगा
👉 सही और सुरक्षित इलाज चुनना आसान होगा
👉 और स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी
यह सिर्फ एक मांग नहीं, बल्कि हर आम आदमी की जरूरत है।
आप सभी से निवेदन है कि इस मुद्दे को समर्थन दें और इसे ज्यादा से ज्यादा साझा करें, ताकि हमारी आवाज़ शासन तक मजबूती से पहुंचे।
: शरद शुक्ला, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस
    user_Ambikanand Tripathi
    Ambikanand Tripathi
    City Star फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र की पावन नगरी धर्म और आस्था में स्थित श्री हनुमानजी महाराज जीका हनुमान जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मंदिर परिसर दिव्या और भाबय रोशनी से सजाई गई फूलों सेहनुमानगढ़ी देश के कोने-कोने से आए हुए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अपनी आस्था के साथ श्री हनुमान जी महाराज जी की आशीर्वाद प्राप्त किया
    3
    अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र की पावन नगरी धर्म और आस्था में स्थित श्री हनुमानजी महाराज जीका हनुमान जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मंदिर परिसर दिव्या और भाबय रोशनी से सजाई गई फूलों सेहनुमानगढ़ी देश के कोने-कोने से आए हुए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अपनी आस्था के साथ श्री हनुमान जी महाराज जी की आशीर्वाद प्राप्त किया
    user_Vipin pandey
    Vipin pandey
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by A news 88
    1
    Post by A news 88
    user_A news 88
    A news 88
    TV News Anchor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के शेख शल्लाही, बसवार कला गांव में दोपहर करीब 2:00 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। यह आग मोहम्मद ताहिर/दीन मोहम्मद के घर में लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुई। छप्पर का घर होने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की सूझबूझ और सामूहिक प्रयास से बाल्टियों और हैंडपंप के पानी की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक घर का छप्पर और सारा सामान पूरी तरह जल चुका था, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। साथ ही बिजली विभाग से जर्जर तारों की जांच कर आवश्यक सुधार करने की अपील की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    4
    मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के शेख शल्लाही, बसवार कला गांव में दोपहर करीब 2:00 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। यह आग मोहम्मद ताहिर/दीन मोहम्मद के घर में लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुई। छप्पर का घर होने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की सूझबूझ और सामूहिक प्रयास से बाल्टियों और हैंडपंप के पानी की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि, तब तक घर का छप्पर और सारा सामान पूरी तरह जल चुका था, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। साथ ही बिजली विभाग से जर्जर तारों की जांच कर आवश्यक सुधार करने की अपील की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by UP 42 Ayodhya Live
    1
    Post by UP 42 Ayodhya Live
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • रामनगरी की सुंदरता पर अवैध अतिक्रमण का दाग, ठेला और ई-रिक्शा बने मुसीबत अयोध्या प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में अवैध अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। राम जन्मभूमि क्षेत्र के अंतर्गत श्रीराम हॉस्पिटल–रेलवे स्टेशन रोड पर ठेला व ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों और फुटपाथों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे और फुटपाथों पर ठेला लगाकर अवैध रूप से दुकानें संचालित की जा रही हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि आए दिन जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। श्रद्धालु, यात्री और स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा जब कभी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है तो वह केवल औपचारिकता बनकर रह जाता है। कुछ ही मिनटों के लिए अतिक्रमण हटता है और प्रशासन के जाते ही स्थिति फिर से यथावत हो जाती है। अतिक्रमण करने वाले लोग बार-बार चेतावनी के बावजूद जिद्दी रवैया अपनाए हुए हैं। नागरिकों का यह भी कहना है कि प्रशासन की लापरवाही अथवा मिलीभगत के च यलअवैध कब्जे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे रामनगरी की छवि भी धूमिल हो रही है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि स्थायी और सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध ठेला, ई-रिक्शा और दुकानों को हटाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और रामनगरी की गरिमा बनी रहे। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
    1
    रामनगरी की सुंदरता पर अवैध अतिक्रमण का दाग, ठेला और ई-रिक्शा बने मुसीबत
अयोध्या
प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में अवैध अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। राम जन्मभूमि क्षेत्र के अंतर्गत श्रीराम हॉस्पिटल–रेलवे स्टेशन रोड पर ठेला व ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों और फुटपाथों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़कों के किनारे और फुटपाथों पर ठेला लगाकर अवैध रूप से दुकानें संचालित की जा रही हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि आए दिन जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। श्रद्धालु, यात्री और स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा जब कभी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है तो वह केवल औपचारिकता बनकर रह जाता है। कुछ ही मिनटों के लिए अतिक्रमण हटता है और प्रशासन के जाते ही स्थिति फिर से यथावत हो जाती है। अतिक्रमण करने वाले लोग बार-बार चेतावनी के बावजूद जिद्दी रवैया अपनाए हुए हैं।
नागरिकों का यह भी कहना है कि प्रशासन की लापरवाही अथवा मिलीभगत के च यलअवैध कब्जे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे रामनगरी की छवि भी धूमिल हो रही है।
स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि स्थायी और सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध ठेला, ई-रिक्शा और दुकानों को हटाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और रामनगरी की गरिमा बनी रहे।
हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
    user_Ambikanand Tripathi
    Ambikanand Tripathi
    City Star फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.