शॉर्ट सर्किट से लगी आग, छप्पर सहित पूरा सामान जलकर राख। मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के शेख शल्लाही, बसवार कला गांव में दोपहर करीब 2:00 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। यह आग मोहम्मद ताहिर/दीन मोहम्मद के घर में लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुई। छप्पर का घर होने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की सूझबूझ और सामूहिक प्रयास से बाल्टियों और हैंडपंप के पानी की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक घर का छप्पर और सारा सामान पूरी तरह जल चुका था, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। साथ ही बिजली विभाग से जर्जर तारों की जांच कर आवश्यक सुधार करने की अपील की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, छप्पर सहित पूरा सामान जलकर राख। मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के शेख शल्लाही, बसवार कला गांव में दोपहर करीब 2:00 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। यह आग मोहम्मद ताहिर/दीन मोहम्मद के घर में लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत बिजली के
शॉर्ट सर्किट से हुई। छप्पर का घर होने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी
मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की सूझबूझ और सामूहिक प्रयास से बाल्टियों और हैंडपंप के पानी की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक घर का छप्पर और सारा सामान पूरी तरह जल चुका था, जिससे पीड़ित परिवार को भारी
आर्थिक नुकसान हुआ है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। साथ ही बिजली विभाग से जर्जर तारों की जांच कर आवश्यक सुधार करने की अपील की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
- अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र की पावन नगरी धर्म और आस्था में स्थित श्री हनुमानजी महाराज जीका हनुमान जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मंदिर परिसर दिव्या और भाबय रोशनी से सजाई गई फूलों सेहनुमानगढ़ी देश के कोने-कोने से आए हुए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अपनी आस्था के साथ श्री हनुमान जी महाराज जी की आशीर्वाद प्राप्त किया3
- रामनगरी की सुंदरता पर अवैध अतिक्रमण का दाग, ठेला और ई-रिक्शा बने मुसीबत अयोध्या प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में अवैध अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। राम जन्मभूमि क्षेत्र के अंतर्गत श्रीराम हॉस्पिटल–रेलवे स्टेशन रोड पर ठेला व ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों और फुटपाथों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे और फुटपाथों पर ठेला लगाकर अवैध रूप से दुकानें संचालित की जा रही हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि आए दिन जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। श्रद्धालु, यात्री और स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा जब कभी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है तो वह केवल औपचारिकता बनकर रह जाता है। कुछ ही मिनटों के लिए अतिक्रमण हटता है और प्रशासन के जाते ही स्थिति फिर से यथावत हो जाती है। अतिक्रमण करने वाले लोग बार-बार चेतावनी के बावजूद जिद्दी रवैया अपनाए हुए हैं। नागरिकों का यह भी कहना है कि प्रशासन की लापरवाही अथवा मिलीभगत के च यलअवैध कब्जे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे रामनगरी की छवि भी धूमिल हो रही है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि स्थायी और सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध ठेला, ई-रिक्शा और दुकानों को हटाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और रामनगरी की गरिमा बनी रहे। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।1
- Post by A news 881
- गोंडा कोल्हमपुर नवरात्रि समापन चमत्कार, भंडारे में मां की महिमा वीडियो वायरल1
- सुलतानपुर जनपद के थाना बन्धुआकला क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय श्री सौरभ सामन्त द्वारा आधिकारिक बयान जारी किया गया है। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि पुलिस अधिकारियों ने वायरल वीडियो को लेकर क्या कहा और जनता से क्या अपील की है।1
- जनपद के प्रसिद्ध सिद्धिपीठ देवी धाम बसौली में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला, जब एक श्रद्धालु दंपति ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मां शीतला को सवा किलो चांदी का छत्र और मुकुट अर्पित किया। मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर मां शीतला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए। मां शीतला के प्रति अटूट विश्वास और भक्ति का यह दृश्य सभी के लिए प्रेरणादायक रहा। 🌸 #DeviDhamBasauli #MaaSheetla #FaithAndDevotion #SpiritualIndia #DivineBlessings #IndianCulture #TempleTraditions #Bhakti #HinduTemple #DevotionalVibes #IncredibleIndia #ReligiousFaith1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंगटनगंज। क्षेत्र के पूरे नियामतपुर सोनवर्षा स्थित श्री गणेश, शीतला, फूलमती माता एवं हनुमान मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को भक्ति और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला। यहां 201 महिलाओं ने एक साथ सामूहिक रूप से दुरदरिया का आयोजन कर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश दिया। यह आयोजन समाजसेवी दिनेश तिवारी के नेतृत्व में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जिससे मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। दुरदरिया के समापन के बाद सभी महिलाओं को प्रसाद स्वरूप छोला-पूड़ी वितरित की गई, जिसे सभी ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। इस दौरान आयोजन की व्यवस्था और सहयोग में पीयूष पांडे, सूरज दूबे, राज दूबे, आलोक दूबे, प्रदीप मिश्र, संदीप मिश्र एवं कृष्णा मिश्र सहित स्थानीय लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता की भावना को भी मजबूत किया।4
- IPS विद्यासागर मिश्र SP रामपुर का तबादला क्या हुआ कि पूरा पुलिस विभाग रोने लगा। शायद ही ऐसी विदाई किसी किस्मतवाले IPS अफ़सर को नसीब होती है! IPS विद्याशंकर मिश्र ने काफ़ी कम समय में रामपुर की जनता के साथ विभाग में तैनात पुलिस कर्मियों के बीच अपनी व्यवहार कुशलता के जरिये मजबूत पकड़ बना लिया था. ये आंसू उसी रिश्ते के गवाह है।1
- अगर आप इस बात से सहमत हैं तो इस वीडियो को शेयर करें और प्रेमानंद जी महाराज की कथन को जन-जन तक पहुंचने में मदद करें1