logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगरा में थाने के भीतर दरोगा जी ने डायरी आगंतुकों की ओर सरकाई, आगंतुकों ने डायरी में कुछ रखा और डायरी दरोगा जी की तरफ बढ़ा दी। दरोगा जी ने डायरी खोली, कुछ निकाला और रख लिया। डायरी सरका सरकी का सीन CCTV में कैद हो गया।* *आम बोलचाल की भाषा में इसे रिश्वत बोलते हैं। फिलहाल आगरा की अछनेरा कोतवाली के SSI साहब सस्पेंड हो गए हैं।

5 hrs ago
user_Vikas Babu
Vikas Babu
Public relations firm Karhal, Mainpuri•
5 hrs ago

आगरा में थाने के भीतर दरोगा जी ने डायरी आगंतुकों की ओर सरकाई, आगंतुकों ने डायरी में कुछ रखा और डायरी दरोगा जी की तरफ बढ़ा दी। दरोगा जी ने डायरी खोली, कुछ निकाला और रख लिया। डायरी सरका सरकी का सीन CCTV में कैद हो गया।* *आम बोलचाल की भाषा में इसे रिश्वत बोलते हैं। फिलहाल आगरा की अछनेरा कोतवाली के SSI साहब सस्पेंड हो गए हैं।

More news from Mainpuri and nearby areas
  • Post by Vikas Babu
    1
    Post by Vikas Babu
    user_Vikas Babu
    Vikas Babu
    Public relations firm Karhal, Mainpuri•
    4 hrs ago
  • 📍 जसवंतनगर: सिद्धार्थ पुरी निवासी 30 वर्षीय सौरभ कुमार को सांप के काटने की आशंका में सीएचसी में भर्ती कराया गया। 👨‍⚕️ डॉक्टरों की जांच में सर्पदंश के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले। 🏥 एहतियात के तौर पर युवक को निगरानी में रखा गया है, हालत सामान्य बताई जा रही है।
    2
    📍 जसवंतनगर: सिद्धार्थ पुरी निवासी 30 वर्षीय सौरभ कुमार को सांप के काटने की आशंका में सीएचसी में भर्ती कराया गया।
👨‍⚕️ डॉक्टरों की जांच में सर्पदंश के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले।
🏥 एहतियात के तौर पर युवक को निगरानी में रखा गया है, हालत सामान्य बताई जा रही है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इटावा जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम किस्त के सामने हाईवे किनारे स्थित विराट होटल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना अचानक हुई और टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की मुख्य वजह हो सकती है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे की सटीक वजह सामने आ सके। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और आवागमन सुचारू कराया। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और तेज गति से वाहन न चलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    2
    इटावा जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम किस्त के सामने हाईवे किनारे स्थित विराट होटल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना अचानक हुई और टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की मुख्य वजह हो सकती है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे की सटीक वजह सामने आ सके।
दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और आवागमन सुचारू कराया।
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और तेज गति से वाहन न चलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Rahul Yadav   jaswant Nagar
    Rahul Yadav jaswant Nagar
    जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *(RY) उत्तराखण्ड-* *केदारनाथ धाम में आज सुबह से लगातार बर्फबारी जारी है......!!* पिछले कई दिनों से मौसम का यही मिजाज बना हुआ है, जिससे पूरा धाम बर्फ की चादर में ढका हुआ है। लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब केदारनाथ यात्रा की तैयारियों पर भी साफ नजर आने लगा है। भारी बर्फ के चलते व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में दिक्कतें सामने आ रही हैं। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा
    1
    *(RY) उत्तराखण्ड-*
*केदारनाथ धाम में आज सुबह से लगातार बर्फबारी जारी है......!!*
पिछले कई दिनों से मौसम का यही मिजाज बना हुआ है, जिससे पूरा धाम बर्फ की चादर में ढका हुआ है।
लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब केदारनाथ यात्रा की तैयारियों पर भी साफ नजर आने लगा है।
भारी बर्फ के चलते व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में दिक्कतें सामने आ रही हैं।
रजत यादव पत्रकार 
नव भारत संवाद इटावा
    user_नव भारत संवाद
    नव भारत संवाद
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by K. Kumar Mathur
    1
    Post by K. Kumar Mathur
    user_K. Kumar Mathur
    K. Kumar Mathur
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by PK Crime Story
    1
    Post by PK Crime Story
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी नवरात्रि पर शर्मनाक वारदात: मंदिर में पूजा करने गई दलित किशोरी पर दबंग का हमला, लाठी-डंडों से पीटकर फाड़ा सर किया लहूलुहान मैनपुरी। आस्था और श्रद्धा के पर्व नवरात्रि के पहले ही दिन जनपद मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव शमशेरगंज में मंदिर में पूजा करने गई एक दलित किशोरी को दबंग ने न सिर्फ पूजा करने से रोका, बल्कि जातिसूचक गालियां देते हुए बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता मीरा देवी पत्नी अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह नवरात्रि के पहले दिन सुबह करीब 10 बजे गांव के मंदिर में पूजा करने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद गांव का दबंग शिवम सैनी पुत्र विद्यासागर सैनी ने उसे मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया और जातिसूचक अपशब्द कहे। पीड़िता के अनुसार, जब उसने मंदिर के अंदर नहीं तो बाहर ही पूजा करने की बात कही, तो आरोपी और भड़क गया। उसने गाली-गलौज करते हुए मंदिर परिसर में रखे लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में किशोरी के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गई। बीच-बचाव करने आई उसकी बहन को भी आरोपी ने उठाकर पटक दिया, जिससे वह भी घायल हो गई। घटना के बाद परिजन घायल किशोरी को थाने लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पीड़िता का आरोप है कि वह दलित समाज से होने के कारण उसे पूजा करने से रोका गया और उसके साथ यह बर्बरता की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सवाल उठता है क्या आज भी आस्था पर जाति का पहरा कायम है? बाइट :- पीड़ित किशोरी बाइट :- पीड़ित की बहिन बाइट :- पीड़िता की माँ मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    1
    मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ 
पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी 
नवरात्रि पर शर्मनाक वारदात: मंदिर में पूजा करने गई दलित किशोरी पर दबंग का हमला, लाठी-डंडों से पीटकर फाड़ा सर किया लहूलुहान
मैनपुरी। आस्था और श्रद्धा के पर्व नवरात्रि के पहले ही दिन जनपद मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव शमशेरगंज में मंदिर में पूजा करने गई एक दलित किशोरी को दबंग ने न सिर्फ पूजा करने से रोका, बल्कि जातिसूचक गालियां देते हुए बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़िता मीरा देवी पत्नी अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह नवरात्रि के पहले दिन सुबह करीब 10 बजे गांव के मंदिर में पूजा करने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद गांव का दबंग शिवम सैनी पुत्र विद्यासागर सैनी ने उसे मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया और जातिसूचक अपशब्द कहे।
पीड़िता के अनुसार, जब उसने मंदिर के अंदर नहीं तो बाहर ही पूजा करने की बात कही, तो आरोपी और भड़क गया। उसने गाली-गलौज करते हुए मंदिर परिसर में रखे लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में किशोरी के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गई। बीच-बचाव करने आई उसकी बहन को भी आरोपी ने उठाकर पटक दिया, जिससे वह भी घायल हो गई।
घटना के बाद परिजन घायल किशोरी को थाने लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पीड़िता का आरोप है कि वह दलित समाज से होने के कारण उसे पूजा करने से रोका गया और उसके साथ यह बर्बरता की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सवाल उठता है क्या आज भी आस्था पर जाति का पहरा कायम है?
बाइट :- पीड़ित किशोरी 
बाइट :- पीड़ित की बहिन 
बाइट :- पीड़िता की माँ
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Vikas Babu
    1
    Post by Vikas Babu
    user_Vikas Babu
    Vikas Babu
    Public relations firm Karhal, Mainpuri•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.