अब न्यू बस स्टैंड से ही चलेंगी सभी बसें : जिला पदाधिकारी अब न्यू बस स्टैंड से ही चलेंगी सभी बसें डीएम सख्त: जल्द शुरू करें संचालन, ऑटो स्टैंड भी बनेगा जिला संवाददाता रंजीत कुमार मधेपुरा मधेपुरा: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने गुरुवार को न्यू बस स्टैंड का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि बस स्टैंड का संचालन हर हाल में जल्द शुरू कराया जाए। डीएम ने दो टूक कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, रोशनी और सुरक्षा जैसी सभी जरूरी सुविधाएं तय समय में पूरी करने को कहा गया है। यात्रियों को मिलेगी सीधी सुविधा न्यू बस स्टैंड के पास ही ऑटो स्टैंड बनाने का निर्देश दिया गया है, ताकि यात्रियों को उतरते ही स्थानीय परिवहन मिल सके और उन्हें भटकना न पड़े। शहर को जाम से मिलेगी राहत डीएम ने सभी बसों का परिचालन न्यू बस स्टैंड से ही सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। इससे शहर के अंदर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

- अब न्यू बस स्टैंड से ही चलेंगी सभी बसें डीएम सख्त: जल्द शुरू करें संचालन, ऑटो स्टैंड भी बनेगा जिला संवाददाता रंजीत कुमार मधेपुरा मधेपुरा: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने गुरुवार को न्यू बस स्टैंड का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि बस स्टैंड का संचालन हर हाल में जल्द शुरू कराया जाए। डीएम ने दो टूक कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, रोशनी और सुरक्षा जैसी सभी जरूरी सुविधाएं तय समय में पूरी करने को कहा गया है। यात्रियों को मिलेगी सीधी सुविधा न्यू बस स्टैंड के पास ही ऑटो स्टैंड बनाने का निर्देश दिया गया है, ताकि यात्रियों को उतरते ही स्थानीय परिवहन मिल सके और उन्हें भटकना न पड़े। शहर को जाम से मिलेगी राहत डीएम ने सभी बसों का परिचालन न्यू बस स्टैंड से ही सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। इससे शहर के अंदर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।1
- मोबाइल फोन आज सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि लोगों की यादों, कामकाज और जरूरी जानकारियों का अहम हिस्सा बन चुका है… ऐसे में जब मोबाइल खो जाए तो परेशानी बढ़ जाती है… लेकिन बिहार के मधेपुरा में पुलिस ने लोगों की यही परेशानी खुशी में बदल दी… ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत मधेपुरा पुलिस ने 25 लोगों के खोए मोबाइल बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिए… दरअसल मधेपुरा पुलिस द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने 25 परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है… पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन ने लाभार्थियों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन सौंपे… बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है… मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी… कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा… बाइट: गौरव, मोबाइल धारक तकनीकी सहायता और लगातार मॉनिटरिंग के जरिए पुलिस ने इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया…और फिर उनके असली मालिकों तक पहुंचाया… बाइट: राकेश कुमार यादव, मोबाइल धारक बाइट: सुनील भगत, मोबाइल धारक हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा… ताकि गुम हुए मोबाइल उनके असली मालिकों तक पहुंचाए जा सकें बाइट: मनोज मोहन, हेडक्वार्टर डीएसपी, मधेपुरा मधेपुरा पुलिस की इस पहल ने न सिर्फ लोगों का भरोसा बढ़ाया है… बल्कि यह भी दिखाया है कि तकनीक और प्रतिबद्धता के दम पर पुलिस जनता की उम्मीदों पर खरी उतर सकती है4
- Post by Ramsingh82355298901
- egi1
- video1
- tik tok comeback in india funny video hindi me/comedy video1
- Post by Jankari Adda1
- मधेपुरा में नकली नोट के जरिए बाजार में ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 80 हजार रुपये के नकली नोट समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। घटना 14 अप्रैल की है, जब पुरैनी थाना क्षेत्र के भटौनी गांव में दो युवक नकली 200 रुपये के नोट से सामान खरीदते पकड़े गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जहां से 23 नकली नोट, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में मुख्य आरोपी नितीश कुमार की निशानदेही पर पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां से मो. ऐनुल के पास से 80 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए। इससे अंतरजिला स्तर पर फैले गिरोह का खुलासा हुआ। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने आम लोगों से संदिग्ध नोट मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। बाइट - अविनाश कुमार, एसडीपीओ, उदाकिशुनगंज4