logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने फूंक बावडी एवं किले का किया निरीक्षण अशोकनगर। शासन के निर्देशानुसार जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले में अभियान के क्रियान्‍वयन हेतु केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को ईसागढ़ की प्राचीन फूंक बावडी एवं किले पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किये गये साफ सफाई कार्य की प्रशंसा की। उन्‍होंने नगर परिषद को आश्‍स्‍वत किया कि इस सुंदर बावडी का सत्‍यापन और निरीक्षण भारत सरकार की टीम द्वारा कराया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि प्राचीन धरोहरों को चंदेरी की तरह ईसागढ़ में भी संवारा जायेगा।

5 hrs ago
user_ADJ,Alim Dyer Journalist
ADJ,Alim Dyer Journalist
Reporter Mungaoli•
5 hrs ago
3fd5a60b-2750-4f4d-9f2d-34e83245b60d
52f2f995-2892-45e1-b13a-0270c6196a6c
c6ff2d11-c187-460a-9545-c4625034c5fc
c888e26b-8a6d-405f-934d-543209b3fb6b

केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने फूंक बावडी एवं किले का किया निरीक्षण अशोकनगर। शासन के निर्देशानुसार जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले में अभियान के क्रियान्‍वयन हेतु केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को ईसागढ़ की प्राचीन फूंक बावडी एवं किले पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किये गये साफ सफाई कार्य की प्रशंसा की। उन्‍होंने नगर परिषद को आश्‍स्‍वत किया कि इस सुंदर बावडी का सत्‍यापन और निरीक्षण भारत सरकार की टीम द्वारा कराया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि प्राचीन धरोहरों को चंदेरी की तरह ईसागढ़ में भी संवारा जायेगा।

More news from Mungaoli and nearby areas
  • अशोकनगर। केंद्रीय मंत्री सांसद ज्योतिराज सिंधिया इन दिनों अपने तीन दिवसीय अशोकनगर दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने जिले भर में जगह-जगह जनसुनवाई कार्यक्रम किये इसी क्रम में उन्होंने आज अशोकनगर जिले की ईशगढ़ तहसील में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कई आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके आवेदन लिए। कई आवेदकों की शिकायतों का तुरंत निराकरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद सिंधिया ने नाराजगी जताते हुए अशोक नगर कलेक्टर पर भड़कते हुए कहा कि यह एक एक आवेदन सोने के समान है इन्हें अच्छे से जमाय एक-एक आवेदन सीधा होना चाहिए। जो की वीडियो में साफ-साफ देखा और सुना जा सकता है तो वही वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। तो वहीं अधिकतर देखा जाता है कि जनसुनवाई व अन्य कार्यक्रमों में आवेदन आने पर जनप्रतिनिधि या नेता आवेदन संबंधित अधिकारियों को दे जाते हैं लेकिन सिंधिया ऐसा नहीं करते वह जनसुनवाई के सभी आवेदन अपने साथ थेले में रखकर ले जाते हैं। और उनका निराकरण भी करवाते हैं।
    1
    अशोकनगर। केंद्रीय मंत्री सांसद ज्योतिराज सिंधिया इन दिनों अपने तीन दिवसीय अशोकनगर दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने जिले भर में जगह-जगह जनसुनवाई कार्यक्रम किये इसी क्रम में उन्होंने आज अशोकनगर जिले की ईशगढ़ तहसील में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कई आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके आवेदन लिए। कई आवेदकों की शिकायतों का तुरंत निराकरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद सिंधिया ने नाराजगी जताते हुए अशोक नगर कलेक्टर पर भड़कते हुए कहा कि यह एक एक आवेदन सोने के समान है इन्हें अच्छे से जमाय एक-एक आवेदन सीधा होना चाहिए। जो की वीडियो में साफ-साफ देखा और सुना जा सकता है तो वही वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 
तो वहीं अधिकतर देखा जाता है कि जनसुनवाई व अन्य कार्यक्रमों में आवेदन आने पर जनप्रतिनिधि या नेता आवेदन संबंधित अधिकारियों को दे जाते हैं लेकिन सिंधिया ऐसा नहीं करते वह जनसुनवाई के सभी आवेदन अपने साथ थेले में रखकर ले जाते हैं। और उनका निराकरण भी करवाते हैं।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    23 min ago
  • लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित, अफवाहों से बचने की अपील बीना। एचपीवी वैक्सीन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 एवं नगर पालिका परिषद बीना में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पार्षदों, वार्ड प्रतिनिधियों, नगर पालिका कर्मचारियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही। बैठक में एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार हेमराज मेहर, नगर पालिका सीएमओ राहुल गौरव, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, सिविल अस्पताल के बीएमओ संजीव अग्रवाल, बीपीएम प्रशांत माझी सहित बीईओ, बीआरसी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने एचपीवी वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारियों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन सुरक्षित है और गंभीर बीमारियों से बचाव में कारगर है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वार्ड पार्षदों, सरपंचों, नगर पालिका कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग वैक्सीनेशन करवाएं और स्वास्थ्य लाभ ले सकें।
    1
    लोकल न्यूज बीना
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
बीना में एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित, अफवाहों से बचने की अपील
बीना। एचपीवी वैक्सीन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 एवं नगर पालिका परिषद बीना में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पार्षदों, वार्ड प्रतिनिधियों, नगर पालिका कर्मचारियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।
बैठक में एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार हेमराज मेहर, नगर पालिका सीएमओ राहुल गौरव, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, सिविल अस्पताल के बीएमओ संजीव अग्रवाल, बीपीएम प्रशांत माझी सहित बीईओ, बीआरसी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान अधिकारियों ने एचपीवी वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारियों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन सुरक्षित है और गंभीर बीमारियों से बचाव में कारगर है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वार्ड पार्षदों, सरपंचों, नगर पालिका कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग वैक्सीनेशन करवाएं और स्वास्थ्य लाभ ले सकें।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनगणना 2026: 15 साल बाद देश की प्रगति का होगा वास्तविक आकलन भारत सरकार ने आज से देशव्यापी जनगणना की प्रारंभिक प्रक्रियाओं को गति देने की घोषणा की है। लगभग 15 साल के लंबे अंतराल के बाद होने वाली इस जनगणना से देश की जनसंख्या, सामाजिक न्याय और आर्थिक प्रगति का सटीक डेटा सामने आएगा। यह डेटा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकारी नीतियों और संसाधनों के वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस बार डिजिटल माध्यमों का अधिक उपयोग किया जा रहा है ताकि डेटा पारदर्शी और सटीक रहे।
    1
    जनगणना 2026: 15 साल बाद देश की प्रगति का होगा वास्तविक आकलन
भारत सरकार ने आज से देशव्यापी जनगणना की प्रारंभिक प्रक्रियाओं को गति देने की घोषणा की है। लगभग 15 साल के लंबे अंतराल के बाद होने वाली इस जनगणना से देश की जनसंख्या, सामाजिक न्याय और आर्थिक प्रगति का सटीक डेटा सामने आएगा। यह डेटा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकारी नीतियों और संसाधनों के वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस बार डिजिटल माध्यमों का अधिक उपयोग किया जा रहा है ताकि डेटा पारदर्शी और सटीक रहे।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ललितपुर में बाबा सदन शाह के उर्स के अवसर पर लगे मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक झूले में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण झूले की मोटर फुंक गई और उससे धुआं निकलने लगा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हल्का भय का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews #Lalitpur @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    1
    ललितपुर में बाबा सदन शाह के उर्स के अवसर पर लगे मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक झूले में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण झूले की मोटर फुंक गई और उससे धुआं निकलने लगा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हल्का भय का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।
#हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews #Lalitpur 
@Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    1
    Post by रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *मायापुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान।* *संवाददाता सुनील लोधी* खबर शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील अंतर्गत मायापुर मंडल से है जहां पर आज शनिवार लगभग शाम 5:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 कार्यक्रम मायापुर मंडल में आयोजित किया गया, आज पिछोर विधानसभा के अंतर्गत मायापुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में "सरकार की योजनाओं" के विषय पर उद्बोधन दिया । उद्घाटन सत्र में सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओं पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाओं के बारे में विशेष चर्चा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, बीएलए, बूथ अध्यक्ष, एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । समर्पित एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं, जो भारतीय जनता पार्टी को निरंतर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रहे हैं।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यशैली को मजबूत करना है। मायापुर मंडल अध्यक्ष रामकुमार यादव जी और सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल जी ने भी अपने विचार रखे और सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें संगठन की नीतियों, सरकार की उपलब्धियों और जनसेवा के प्रति उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    *मायापुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान।* 
*संवाददाता सुनील लोधी*
खबर शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील अंतर्गत मायापुर मंडल से है जहां पर आज शनिवार लगभग शाम 5:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 कार्यक्रम मायापुर मंडल में आयोजित किया गया, आज पिछोर विधानसभा के अंतर्गत मायापुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में "सरकार की योजनाओं" के विषय पर उद्बोधन दिया ।
उद्घाटन सत्र में सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओं पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाओं के बारे में विशेष चर्चा की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, बीएलए, बूथ अध्यक्ष, एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
समर्पित एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं, जो भारतीय जनता पार्टी को निरंतर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रहे हैं।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यशैली को मजबूत करना है। मायापुर मंडल अध्यक्ष रामकुमार यादव जी और सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल जी ने भी अपने विचार रखे और सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया 
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें संगठन की नीतियों, सरकार की उपलब्धियों और जनसेवा के प्रति उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Sunil Lodhi Patrakar pichhor
    Sunil Lodhi Patrakar pichhor
    खनियाधाना, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बल्देवगढ़ मंडल में भारतीय जनता पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्थापना दिवस पर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि नगर परिषद की अध्यक्ष शालिनी विश्व दीपक मिश्रा जिसकी अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष नंदू चौरसिया की जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया और कहा गया कि सभी कार्यकर्ता अपने घर पे भाजपा का तिरंगा लगाकर मंडल कार्यालय के ग्रुप पे डाले एवं बूथ लेवल का प्रभारी बनाए गए इसमें तीन-तीन लोगों की नियुक्ति की गई है जो बूथ पर जाकर भारतीय जनता पार्टी की जन्म कल्याणकारी योजना से जनता को अवगत कराएंगे बलदेवगढ़ मंडल में 69 बूथ बलदेवगढ़ नगर परिषद में 8 बूथ है हर बूथ पर 3 लोगो की ड्यूटी रहेगी | शालिनी विश्व दीपक मिश्रा बैठक की मुख्य अतिथि रहीं जिसमें दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए इस मौके पर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे मंडल अध्यक्ष नंदू चौरसिया ने बैठक की अध्यक्षता की प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष के के चौरसिया एवं मंडल महामंत्री मुन्ना वंशकार डॉक्टर सीपी सुड़ेले , बारे लाल चौरसिया, महेंद्र लोधी, बृजलाल , दिनेश लोधी ,अरविंद रजक, मनोज रैकवार , केशव ,शुभराती खान, पार्षद मोहन बुनकर, मुन्ना सोनी , द्वारका मिश्रा जीनागढ़ , इसराइल खान और अन्य मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे भारत माता की जय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे ,दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे के नारे लगे | डॉक्टर सीपी सुड़ेले ने सभी का आभार व्यक्त किया |
    1
    बल्देवगढ़ मंडल में भारतीय जनता पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्थापना दिवस पर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि नगर परिषद की अध्यक्ष शालिनी विश्व दीपक मिश्रा जिसकी अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष नंदू चौरसिया की जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया और कहा गया कि सभी कार्यकर्ता अपने घर पे भाजपा का तिरंगा लगाकर मंडल कार्यालय के ग्रुप पे डाले  एवं बूथ लेवल का प्रभारी बनाए गए इसमें तीन-तीन लोगों की नियुक्ति की गई है जो बूथ पर जाकर भारतीय जनता पार्टी की जन्म कल्याणकारी योजना से जनता को अवगत कराएंगे बलदेवगढ़ मंडल में 69 बूथ बलदेवगढ़ नगर परिषद में 8 बूथ है हर बूथ पर 3 लोगो की ड्यूटी रहेगी | शालिनी विश्व दीपक मिश्रा बैठक की मुख्य अतिथि रहीं  जिसमें दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए  इस मौके पर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे मंडल अध्यक्ष नंदू चौरसिया ने बैठक की अध्यक्षता की प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष के के चौरसिया एवं मंडल महामंत्री मुन्ना वंशकार डॉक्टर सीपी सुड़ेले , बारे लाल चौरसिया, महेंद्र लोधी, बृजलाल , दिनेश लोधी ,अरविंद रजक, मनोज रैकवार , केशव ,शुभराती खान, पार्षद मोहन बुनकर, मुन्ना सोनी , द्वारका मिश्रा जीनागढ़ , इसराइल खान  और अन्य मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे भारत माता की जय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे ,दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे के नारे लगे | डॉक्टर सीपी सुड़ेले ने सभी का आभार व्यक्त  किया |
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लोकल न्यूज बीना में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जीआरपी पुलिस जांच में जुटी पश्चिम रेलवे कॉलोनी की घटना, 35 वर्षीय मनोज यादव ने उठाया आत्मघाती कदम रिपोर्टर लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना मैं एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बीना के पश्चिम रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक मनोज यादव, पिता फूल सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह मामला जीआरपी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एएसआई मूलचंद द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू की गई। इसके बाद शव को वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
    1
    लोकल न्यूज 
बीना में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जीआरपी पुलिस जांच में जुटी
पश्चिम रेलवे कॉलोनी की घटना, 35 वर्षीय मनोज यादव ने उठाया आत्मघाती कदम
रिपोर्टर लक्ष्मण सिंह राजपूत 
बीना  मैं एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बीना के पश्चिम रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक मनोज यादव, पिता फूल सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
यह मामला जीआरपी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एएसआई मूलचंद द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू की गई।
इसके बाद शव को वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.