logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

व्यर्थ बहाया जा रहा है लाखों लीटर बिसलेरी से भी शुद्ध नगर पालिका मुंगावली का पानी आमजन हो रहे परेशान

10 hrs ago
user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

व्यर्थ बहाया जा रहा है लाखों लीटर बिसलेरी से भी शुद्ध नगर पालिका मुंगावली का पानी आमजन हो रहे परेशान

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    1
    Post by रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Suriya yadav media
    1
    Post by Suriya yadav media
    user_Suriya yadav media
    Suriya yadav media
    Photographer Guna, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
  • अशोकनगर। प्रदेश स्तर पर गुमशुदा बालक-बालिकाओं की खोज एवं उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने हेतु दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गुमशुदा बच्चों की शीघ्र पतारसी एवं दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना मुंगावली द्वारा एक सराहनीय एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.03.25 को फरियादी द्वारा थाना मुंगावली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी बहन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना मुंगावली में अपराध क्रमांक 142/2025 धारा 137 (2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी मुंगावली उनि अरविंद सिंह कछुवाह को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी मुंगावली द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई, दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा अपहर्ता को रेलवे स्टेशन मुंगावली से दस्तयाब किया गया। अपहृता के कथनों के आधार पर प्रकरण में सुसंगत धाराओं का ईजाफा कर आरोपी रविन्द्र धानक पुत्र शिवराज वंशकार निवासी ग्राम पारकना, हाल ग्राम टखनेरी अशोकनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुंगावली उनि अरविंद सिंह कछुवाह, चौकी प्रभारी मलहारगढ़ सउनि पहलवान सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा एवं आरक्षक जयकुमार लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की खोज, दस्तयाबी एवं उनकी सुरक्षा हेतु प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
    4
    अशोकनगर। प्रदेश स्तर पर गुमशुदा बालक-बालिकाओं की खोज एवं उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने हेतु दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अशोकनगर  राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गुमशुदा बच्चों की शीघ्र पतारसी एवं दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना मुंगावली द्वारा एक सराहनीय एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 
उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.03.25 को फरियादी द्वारा थाना मुंगावली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी बहन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना मुंगावली में अपराध क्रमांक 142/2025 धारा 137 (2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी मुंगावली उनि अरविंद सिंह कछुवाह को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी मुंगावली द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई, दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा अपहर्ता को रेलवे स्टेशन मुंगावली से दस्तयाब किया गया। अपहृता के कथनों के आधार पर प्रकरण में सुसंगत धाराओं का ईजाफा कर आरोपी रविन्द्र धानक पुत्र शिवराज वंशकार निवासी ग्राम पारकना, हाल ग्राम टखनेरी अशोकनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुंगावली उनि अरविंद सिंह कछुवाह, चौकी प्रभारी मलहारगढ़ सउनि पहलवान सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा एवं आरक्षक जयकुमार लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की खोज, दस्तयाबी एवं उनकी सुरक्षा हेतु प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    20 hrs ago
  • *मायापुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान।* *संवाददाता सुनील लोधी* खबर शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील अंतर्गत मायापुर मंडल से है जहां पर आज शनिवार लगभग शाम 5:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 कार्यक्रम मायापुर मंडल में आयोजित किया गया, आज पिछोर विधानसभा के अंतर्गत मायापुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में "सरकार की योजनाओं" के विषय पर उद्बोधन दिया । उद्घाटन सत्र में सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओं पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाओं के बारे में विशेष चर्चा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, बीएलए, बूथ अध्यक्ष, एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । समर्पित एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं, जो भारतीय जनता पार्टी को निरंतर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रहे हैं।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यशैली को मजबूत करना है। मायापुर मंडल अध्यक्ष रामकुमार यादव जी और सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल जी ने भी अपने विचार रखे और सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें संगठन की नीतियों, सरकार की उपलब्धियों और जनसेवा के प्रति उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    *मायापुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान।* 
*संवाददाता सुनील लोधी*
खबर शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील अंतर्गत मायापुर मंडल से है जहां पर आज शनिवार लगभग शाम 5:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 कार्यक्रम मायापुर मंडल में आयोजित किया गया, आज पिछोर विधानसभा के अंतर्गत मायापुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में "सरकार की योजनाओं" के विषय पर उद्बोधन दिया ।
उद्घाटन सत्र में सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओं पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाओं के बारे में विशेष चर्चा की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, बीएलए, बूथ अध्यक्ष, एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
समर्पित एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं, जो भारतीय जनता पार्टी को निरंतर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रहे हैं।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यशैली को मजबूत करना है। मायापुर मंडल अध्यक्ष रामकुमार यादव जी और सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल जी ने भी अपने विचार रखे और सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया 
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें संगठन की नीतियों, सरकार की उपलब्धियों और जनसेवा के प्रति उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Sunil Lodhi Patrakar pichhor
    Sunil Lodhi Patrakar pichhor
    खनियाधाना, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बीना रिफाइनरी विस्तार कार्य में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब मजदूरों ने 8 घंटे काम की मांग की। यह पूरा मामला केसीसी कंपनी के पेटी कॉन्ट्रैक्टर “स्टार इंजीनियरिंग” से जुड़ा हुआ है।
    1
    बीना रिफाइनरी विस्तार कार्य में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब मजदूरों ने 8 घंटे काम की मांग की। यह पूरा मामला केसीसी कंपनी के पेटी कॉन्ट्रैक्टर “स्टार इंजीनियरिंग” से जुड़ा हुआ है।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ललितपुर में बाबा सदन शाह के उर्स के अवसर पर लगे मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक झूले में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण झूले की मोटर फुंक गई और उससे धुआं निकलने लगा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हल्का भय का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews #Lalitpur @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    1
    ललितपुर में बाबा सदन शाह के उर्स के अवसर पर लगे मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक झूले में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण झूले की मोटर फुंक गई और उससे धुआं निकलने लगा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हल्का भय का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।
#हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews #Lalitpur 
@Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रुद्रदेव सिंह मीडिया से हुए रूबरू बीजेपी जिला मंत्री गुना
    1
    रुद्रदेव सिंह मीडिया से हुए रूबरू बीजेपी जिला मंत्री गुना
    user_Tony Shah
    Tony Shah
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अशोकनगर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्‍य आतिथ्‍य में शनिवार को अशोकनगर जिला मुख्‍यालय स्थित विमानों के चबूतरा पर विभिन्‍न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्‍यास किया गया। साथ ही शासन की विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को मौके पर हितलाभ का वितरण किया गया। केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया द्वारा 84 लाख रूपये की लागत के 04 कार्यो का लोकार्पण तथा 02 कार्य लागत 24 लाख रूपये के कार्यो का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्‍होंने आंगनवाडी भवन,पुलिया निर्माण,सीसी रोड के कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्‍यास किया। केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि अशोकनगर का परचम विकास के नाम पर,प्रगति के नाम पर मध्‍यप्रदेश के पटल पर स्‍वर्ण अक्षरों में लिखा जाए। इस संकल्‍प और लक्ष्‍य के आधार पर अशोकनगर को विकास और प्रगति की ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए कोई कोर कसर नही छोडगें। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र एवं प्रदेश सरकार विकास एवं प्रगति के लिए संकल्पित है। उन्‍होंने कहा कि नागरिकों की समस्‍याओं का समाधान सिंधिया एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।जनसुनवाई कायक्रमों के माध्‍यम से आमजन को समस्‍याओं का निराकरण कराया गया। जब आवेदकों की समस्‍याओं का निराकरण होता है तो उनके चेहरे पर संतुष्टि की मुस्‍कुराहट दिखती है तो अंतरआत्‍मा में सेवाभाव की संतुष्टि होती है।उन्‍होंने कहा कि आज कचनार में जनसुनवाई कार्यक्रम में 550 आवेदनों मे से 100 आवेदनों का निराकरण मौके पर किया।उन्‍होंने कहा कि एक-एक आवेदनों का निराकरण कराया जायेगा।आवेदनों के निराकरण हेतु निरंतर मॉनीटरिंग की जाती है। आवेदनों का निराकरण होने पर चिठ्ठी के माध्‍यम से अवगत कराया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में आयोजित स्‍वास्‍थ्‍य शिविर में मरीजों के स्‍वास्‍थ्‍य सेवा हेतु विशेषज्ञ डॉक्‍टर उपलब्‍ध कराये गये। शिविर में ओपीडी एवं ऑपरेशन हेतु मरीजों का नि:शुल्‍क उपचार किया गया। उन्‍होंने कहा कि अशोकनगर में दिव्‍यांगों के लिए स्‍पेशल केम्‍प का आयोजन कराया गया था।दिव्‍यांगजनों को नि:शुल्‍क उपकरण दिलाने का कार्य किया गया है। कार्यक्रम में मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव,भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी,पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्‍जी,श्री लड्डूराम कोरी,जिला पंचायत सदस्‍य श्रीमती शीला जाटव,कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय,पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    1
    अशोकनगर।	केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्‍य आतिथ्‍य में शनिवार को अशोकनगर जिला मुख्‍यालय स्थित विमानों के चबूतरा पर विभिन्‍न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्‍यास किया गया। साथ ही शासन की विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को मौके पर हितलाभ का वितरण किया गया। केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया द्वारा 84 लाख रूपये की लागत के 04 कार्यो का लोकार्पण तथा 02 कार्य लागत 24 लाख रूपये के कार्यो का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्‍होंने आंगनवाडी भवन,पुलिया निर्माण,सीसी रोड के कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्‍यास किया।
केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि अशोकनगर का परचम विकास के नाम पर,प्रगति के नाम पर मध्‍यप्रदेश के पटल पर स्‍वर्ण अक्षरों में लिखा जाए। इस संकल्‍प और लक्ष्‍य के आधार पर अशोकनगर को विकास और प्रगति की ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए कोई कोर कसर नही छोडगें। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र एवं प्रदेश सरकार विकास एवं प्रगति के लिए संकल्पित है। उन्‍होंने कहा कि नागरिकों की समस्‍याओं का समाधान सिंधिया एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।जनसुनवाई कायक्रमों के माध्‍यम से आमजन को समस्‍याओं का निराकरण कराया गया। जब आवेदकों की समस्‍याओं का निराकरण होता है तो उनके चेहरे पर संतुष्टि की मुस्‍कुराहट दिखती है तो अंतरआत्‍मा में सेवाभाव की संतुष्टि होती है।उन्‍होंने कहा कि आज कचनार में जनसुनवाई कार्यक्रम में 550 आवेदनों मे से 100 आवेदनों का निराकरण मौके पर किया।उन्‍होंने कहा कि एक-एक आवेदनों का निराकरण कराया जायेगा।आवेदनों के निराकरण हेतु निरंतर मॉनीटरिंग की जाती है। आवेदनों का निराकरण होने पर चिठ्ठी के माध्‍यम से अवगत कराया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में आयोजित स्‍वास्‍थ्‍य शिविर में मरीजों के स्‍वास्‍थ्‍य सेवा हेतु विशेषज्ञ डॉक्‍टर उपलब्‍ध कराये गये। शिविर में ओपीडी एवं ऑपरेशन हेतु मरीजों का नि:शुल्‍क उपचार किया गया। उन्‍होंने कहा कि अशोकनगर में दिव्‍यांगों के लिए स्‍पेशल केम्‍प का आयोजन कराया गया था।दिव्‍यांगजनों को नि:शुल्‍क उपकरण दिलाने का कार्य किया गया है।
कार्यक्रम में मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव,भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी,पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्‍जी,श्री लड्डूराम कोरी,जिला पंचायत सदस्‍य श्रीमती शीला जाटव,कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय,पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.