कोंच कोतवाली पुलिस ने 9 वर्षीय लापता बच्ची को एट बस स्टैंड से सकुशल बरामद किया, परिजनों को सुपुर्द किया जालौन की कोंच कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई 9 वर्षीय मासूम बच्ची को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर रविवार सुबह 8 बजे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची शुक्रवार देर शाम सिंहवाहिनी मंदिर क्षेत्र स्थित अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कोंच कोतवाली में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल बच्ची की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की। इसी दौरान एट बस स्टैंड से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि एक भीख मांगने वाला बाबा उसे अपने साथ ले गया था। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्ची किन परिस्थितियों में उसके साथ गई थी। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप बच्ची को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, बच्ची के पिता ख्यालीराम ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते उनकी बेटी को सुरक्षित वापस लाकर पुलिस ने परिवार को बड़ी राहत दी है।
कोंच कोतवाली पुलिस ने 9 वर्षीय लापता बच्ची को एट बस स्टैंड से सकुशल बरामद किया, परिजनों को सुपुर्द किया जालौन की कोंच कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई 9 वर्षीय मासूम बच्ची को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर रविवार सुबह 8 बजे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची शुक्रवार देर शाम सिंहवाहिनी मंदिर क्षेत्र स्थित अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कोंच कोतवाली में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल बच्ची की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की। इसी दौरान एट बस स्टैंड से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि एक भीख मांगने वाला बाबा उसे अपने साथ ले गया था। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्ची किन परिस्थितियों में उसके साथ गई थी। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप बच्ची को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, बच्ची के पिता ख्यालीराम ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते उनकी बेटी को सुरक्षित वापस लाकर पुलिस ने परिवार को बड़ी राहत दी है।
- जालौन: प्राथमिक विद्यालय काशीपुरा में महीनों से खराब पड़ा नल, बच्चे स्कूल से बाहर जाकर धो रहे बर्तन जालौन। जालौन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय काशीपुरा में पेयजल व्यवस्था बदहाल होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय का नल कई महीनों से खराब पड़ा है, जिसके कारण मिड-डे मील के बाद बच्चों को बर्तन धोने के लिए स्कूल परिसर से बाहर जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय के बाहर सड़क भी है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। यदि इस दौरान कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह सवाल उठ रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों से विद्यालय के खराब नल को शीघ्र ठीक कराने तथा बच्चों के लिए सुरक्षित पेयजल और बर्तन धोने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यदि यह स्थिति वास्तव में लंबे समय से बनी हुई है, तो संबंधित विभाग द्वारा मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है।1
- मोटरसाइकिल चोरी करते एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा /साथी फरार घर का ताला तोड़ बाइक चोरी की कोशिश* *मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास विफल/ ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा /बाइक चोरी के दौरान मचा हड़कंप /ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *मोटरसाइकिल चोरी करते एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा /साथी फरार घर का ताला तोड़ बाइक चोरी की कोशिश* *मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास विफल/ ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा /बाइक चोरी के दौरान मचा हड़कंप /ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा* जनपद जालौन जिले के एक गांव में रविवार को मोटरसाइकिल चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई जब ग्रामीणों की सतर्कता के चलते एक आरोपी रंगे हाथों पकड़ लिया गया जबकि उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा वहीं जानकारी के अनुसार देर रात दो युवक चोरी की नीयत से गांव में पहुंचे दोनों ने एक मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को निशाना बनाया और पहले घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया आप को बता दें इसके बाद चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने की फिराक में थे इसी दौरान किसी ग्रामीण की नजर उन पर पड़ गई संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए खुद को घिरता देख दोनों चोर भागने लगे ग्रामीणों ने उनका पीछा किया जिसमें एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस ने पूछताछ में पकड़ा गया आरोपी पाल सरैनी गांव का निवासी बताया जा रहा है उससे उसके फरार साथी और चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा बताया जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की आशंका बनी हुई थी जिसके चलते लोग रात में भी सतर्कता बरत रहे थे इसी सतर्कता के कारण इस बार चोरी की वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है बता दें जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं4
- Jalaun Konch Police ने 9 साल की लापता बच्ची को एट से सकुशल बरामद किया!! Good News. 9 वर्षीय बच्ची सकुशल बरामद, कोंच पुलिस ने एट से खोज निकाला जालौन/कोंच। कोंच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता 9 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्ची को एट क्षेत्र से सुरक्षित खोज निकालकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही कोंच पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की और विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के बाद बच्ची को एट क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और कोंच पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की। पुलिस द्वारा बच्ची को सकुशल परिजनों के हवाले कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट :- IPS डॉ. ईशान सोनी ASP जालौन1
- कोंच,लौना गांव में आवारा पशुओं से फसलें बर्बाद होने पर किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम लौना के किसानों ने आवारा एवं खुले छोड़े जा रहे पशुओं से फसलों को हो रहे भारी नुकसान को लेकर रविवार सुबह 11:30 बज एसडीएम कोंच को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग अपने मवेशियों को खुले में छोड़ देते हैं, जिससे खेतों में बोई गई धान, मूंग, उड़द और तिल की फसल लगातार बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि फसलें इस समय अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन पशुओं के खेतों में घुसने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिकायत में किसानों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में मुनादी कराकर पशुओं को खुला न छोड़ने की चेतावनी दी जा चुकी है, इसके बावजूद कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। किसानों का यह भी कहना है कि विरोध करने पर संबंधित लोग झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग लोग गौशाला से भी गायों को खुला छोड़ देते हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि इस संबंध में 21 जुलाई और 24 जुलाई 2026 को भी एसडीएम कोंच को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले पशुओं पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि उनकी मेहनत से तैयार हो रही फसलें सुरक्षित रह सकें और उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।1
- 🎤हत्या के अभियोग में ₹25,000 का इनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार🖥️ 📌अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा कारतूस व थार वाहन हुई बरामद* जनपद झाँसी में थाना नवाबाद पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना नवाबाद क्षेत्रान्तर्गत झाँसी-छतरपुर हाईवे से भगवंतपुरा जाने वाले कच्चे मार्ग पर ₹25,000 के इनामी वांछित अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ जीतू यादव पुत्र रामसिंह, निवासी सिद्धेश्वर नगर, जनपद झाँसी की घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस मुठभेड़, गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में बताया कि दिनांक 24.07.2026 को वादी श्री सर्वेश सिंह पुत्र श्री घनेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम हेवतपुरा, थाना गरौठा, जनपद झाँसी द्वारा थाना नवाबाद पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 23.07.2026 को उनका भाई संजय सिंह अपने साथियों के साथ माँ पीताम्बरा देवी, दतिया के दर्शन कर लौटते समय मेड किचन रेस्टोरेंट में भोजन कर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी गई। गंभीर रूप से घायल संजय सिंह को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज, झाँसी ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उक्त घटना के संबंध में थाना नवाबाद पर मु0अ0सं0-402/2026, धारा 103 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में दिनांक 02.08.2026 को थाना नवाबाद पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना नवाबाद क्षेत्रान्तर्गत झाँसी-छतरपुर हाईवे से भगवंतपुरा जाने वाले कच्चे मार्ग पर इनामी वांछित अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ जीतू यादव पुत्र रामसिंह, निवासी सिद्धेश्वर नगर, जनपद झाँसी की घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। मुठभेड़ के उपरांत अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ जीतू के कब्जे एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिन्दा कारतूस एवं एक खोखा कारतूस (.315 बोर), चैक प्रपत्र व थार गाड़ी बरामद किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार एवं जीवन रक्षा हेतु तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मृतक संजय सिंह प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का कार्य करता था। इसी व्यवसाय से जुड़े अजय यादव एवं धर्मेन्द्र सिंह परिहार के साथ उसकी विभिन्न संपत्तियों को लेकर काफी समय से विवाद एवं रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते अजय यादव एवं धर्मेन्द्र सिंह परिहार ने संजय सिंह की हत्या कराने की योजना बनाई तथा जितेन्द्र यादव उर्फ जीतू, हुसैन उर्फ खड्डा एवं अजीम उर्फ शेफी को हत्या करने के लिए सुपारी दी। इसके एवज में ₹50,000/- अग्रिम दिए गए तथा शेष धनराशि घटना के बाद देने की बात तय हुई थी। दिनांक 23.07.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे अजय यादव एवं धर्मेन्द्र सिंह परिहार द्वारा सूचना दिए जाने पर जितेन्द्र यादव उर्फ जीतू, हुसैन उर्फ खड्डा एवं अजीम उर्फ शेफी मैड किचन रेस्टोरेंट, खिल् टॉकीज, इलाइट चौराहा, झाँसी पहुँचे। वहां मृतक संजय सिंह की रेकी करने के बाद, जब वह रेस्टों भोजन कर रहा था, तब हुसैन उर्फ खड्डा ने उसके सिर पर नजदीक से पिस्टल से गोली मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। व्यूरो रिपोर्ट : SONI NEWS झाँसी2