logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच,लौना गांव में आवारा पशुओं से फसलें बर्बाद होने पर किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम लौना के किसानों ने आवारा एवं खुले छोड़े जा रहे पशुओं से फसलों को हो रहे भारी नुकसान को लेकर रविवार सुबह 11:30 बज एसडीएम कोंच को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग अपने मवेशियों को खुले में छोड़ देते हैं, जिससे खेतों में बोई गई धान, मूंग, उड़द और तिल की फसल लगातार बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि फसलें इस समय अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन पशुओं के खेतों में घुसने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिकायत में किसानों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में मुनादी कराकर पशुओं को खुला न छोड़ने की चेतावनी दी जा चुकी है, इसके बावजूद कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। किसानों का यह भी कहना है कि विरोध करने पर संबंधित लोग झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग लोग गौशाला से भी गायों को खुला छोड़ देते हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि इस संबंध में 21 जुलाई और 24 जुलाई 2026 को भी एसडीएम कोंच को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले पशुओं पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि उनकी मेहनत से तैयार हो रही फसलें सुरक्षित रह सकें और उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।

19 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
19 hrs ago

कोंच,लौना गांव में आवारा पशुओं से फसलें बर्बाद होने पर किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम लौना के किसानों ने आवारा एवं खुले छोड़े जा रहे पशुओं से फसलों को हो रहे भारी नुकसान को लेकर रविवार सुबह 11:30 बज एसडीएम कोंच को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग अपने मवेशियों को खुले में छोड़ देते हैं, जिससे खेतों में बोई गई धान, मूंग, उड़द और तिल की फसल लगातार बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि फसलें इस समय अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन पशुओं के खेतों में घुसने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिकायत में किसानों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में मुनादी कराकर पशुओं को खुला न छोड़ने की चेतावनी दी जा चुकी है, इसके बावजूद कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। किसानों का यह भी कहना है कि विरोध करने पर संबंधित लोग झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग लोग गौशाला से भी गायों को खुला छोड़ देते हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि इस संबंध में 21 जुलाई और 24 जुलाई 2026 को भी एसडीएम कोंच को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले पशुओं पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि उनकी मेहनत से तैयार हो रही फसलें सुरक्षित रह सकें और उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुस्कुराइए... आप जालौन नगर में हैं! यहां चोर बेखौफ, पुलिस बेअसर? एक के बाद एक वारदातों से दहशत में शहर, आखिर कब जागेगी पुलिस? जालौन। जालौन नगर में लगातार हो रही चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं ने आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते कुछ दिनों में लगातार सामने आई वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं नगरवासियों का आरोप है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस अब तक किसी बड़े मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। नगर में हुई प्रमुख वारदातें ➡️ पहला मामला: गोविंदेश्वर क्षेत्र में अतुल पांडे की खिलौने की दुकान में चोर घुस गए और दुकान में रखी गुल्लक से नकदी चोरी कर ले गए। ➡️ दूसरा मामला: मोहल्ला गणेशजी निवासी व्यापारी रमा अग्रवाल अपने घर के बाहर बाइक से उतर रहे थे, तभी अज्ञात बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। ➡️ तीसरा मामला: तहसील परिसर के पास एक युवती फोटो कॉपी कराने दुकान पर गई थी। इसी दौरान स्कूटी की डिग्गी से हजारों रुपये चोरी कर लिए गए। ➡️ चौथा मामला: नगर में एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। सबसे बड़ा सवाल... लगातार हो रही इन वारदातों के बाद नगरवासियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। नगरवासियों का कहना है कि पहले कहा जाता था कि "पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते हैं", लेकिन अब लोग पूछ रहे हैं कि आखिर उन हाथों की पकड़ अपराधियों तक कब पहुंचेगी?
    4
    मुस्कुराइए... आप जालौन नगर में हैं! यहां चोर बेखौफ, पुलिस बेअसर?
एक के बाद एक वारदातों से दहशत में शहर, आखिर कब जागेगी पुलिस?
जालौन। जालौन नगर में लगातार हो रही चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं ने आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते कुछ दिनों में लगातार सामने आई वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं नगरवासियों का आरोप है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस अब तक किसी बड़े मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
नगर में हुई प्रमुख वारदातें
➡️ पहला मामला: गोविंदेश्वर क्षेत्र में अतुल पांडे की खिलौने की दुकान में चोर घुस गए और दुकान में रखी गुल्लक से नकदी चोरी कर ले गए।
➡️ दूसरा मामला: मोहल्ला गणेशजी निवासी व्यापारी रमा अग्रवाल अपने घर के बाहर बाइक से उतर रहे थे, तभी अज्ञात बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
➡️ तीसरा मामला: तहसील परिसर के पास एक युवती फोटो कॉपी कराने दुकान पर गई थी। इसी दौरान स्कूटी की डिग्गी से हजारों रुपये चोरी कर लिए गए।
➡️ चौथा मामला: नगर में एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।
सबसे बड़ा सवाल...
लगातार हो रही इन वारदातों के बाद नगरवासियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।
नगरवासियों का कहना है कि पहले कहा जाता था कि "पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते हैं", लेकिन अब लोग पूछ रहे हैं कि आखिर उन हाथों की पकड़ अपराधियों तक कब पहुंचेगी?
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कोंच कोतवाली पुलिस ने 9 वर्षीय लापता बच्ची को एट बस स्टैंड से सकुशल बरामद किया, परिजनों को सुपुर्द किया जालौन की कोंच कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई 9 वर्षीय मासूम बच्ची को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर रविवार सुबह 8 बजे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची शुक्रवार देर शाम सिंहवाहिनी मंदिर क्षेत्र स्थित अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कोंच कोतवाली में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल बच्ची की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की। इसी दौरान एट बस स्टैंड से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि एक भीख मांगने वाला बाबा उसे अपने साथ ले गया था। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्ची किन परिस्थितियों में उसके साथ गई थी। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप बच्ची को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, बच्ची के पिता ख्यालीराम ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते उनकी बेटी को सुरक्षित वापस लाकर पुलिस ने परिवार को बड़ी राहत दी है।
    1
    कोंच कोतवाली पुलिस ने 9 वर्षीय लापता बच्ची को एट बस स्टैंड से सकुशल बरामद किया, परिजनों को सुपुर्द किया
जालौन की कोंच कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई 9 वर्षीय मासूम बच्ची को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर रविवार सुबह 8 बजे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची शुक्रवार देर शाम सिंहवाहिनी मंदिर क्षेत्र स्थित अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कोंच कोतवाली में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल बच्ची की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की। इसी दौरान एट बस स्टैंड से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि एक भीख मांगने वाला बाबा उसे अपने साथ ले गया था। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्ची किन परिस्थितियों में उसके साथ गई थी।
बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप बच्ची को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, बच्ची के पिता ख्यालीराम ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते उनकी बेटी को सुरक्षित वापस लाकर पुलिस ने परिवार को बड़ी राहत दी है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    19 hrs ago
  • कोंच के पड़री गांव में डीजे का विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट, दो घायल जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री में शनिवार देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करना दो महिलाओं को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दो महिलाएं घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। पीड़िता के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे गांव में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित भड़क गए और कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि आरोपितों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है और उसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। मारपीट में सुशीला और शशि देवी घायल हो गईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर देते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोंच कोतवाल निग्वेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    कोंच के पड़री गांव में डीजे का विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट, दो घायल
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री में शनिवार देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करना दो महिलाओं को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दो महिलाएं घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।
पीड़िता के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे गांव में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित भड़क गए और कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि आरोपितों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है और उसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।
मारपीट में सुशीला और शशि देवी घायल हो गईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर देते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कोंच कोतवाल निग्वेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.