logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिले में अब तक 355 किसानों से 971.55 मीट्रिक टन गेहूँ की हुई खरीदी अनूपपुर : - रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में गेहूँ की खरीदी जारी हैं। जिले में 15 अप्रैल से शुरू हुई उपार्जन प्रक्रिया के तहत अब तक 355 किसानों से 971.55 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। गेहूँ खरीदी की अंतिम तिथि 23 मई 2026 निर्धारित है। शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2585 रुपये और राज्य सरकार द्वारा घोषित 40 रुपये बोनस को मिलाकर कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है। खाद्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि जिले में गेहूँ उपार्जन के लिए कुल 1367 किसानों ने पंजीयन कराया है। सुचारू खरीदी के लिए जिले में कुल 6 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 5 गोदाम स्तरीय केंद्र और 1 समिति स्तरीय केंद्र शामिल है। अब तक 478 किसानों द्वारा अपनी उपज विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग की जा चुकी है। अब तक 876.8 मीट्रिक टन गेहूँ का परिवहन किया जा चुका है, जो कुल खरीदी का 90.25 प्रतिशत है। खाद्य विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में अपनी उपज का विक्रय कर शासन की इस योजना का लाभ उठाएं।

1 hr ago
user_Anupam Singh patrkar
Anupam Singh patrkar
अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

जिले में अब तक 355 किसानों से 971.55 मीट्रिक टन गेहूँ की हुई खरीदी अनूपपुर : - रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में गेहूँ की खरीदी जारी हैं। जिले में 15 अप्रैल से शुरू हुई उपार्जन प्रक्रिया के तहत अब तक 355 किसानों से 971.55 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। गेहूँ खरीदी की अंतिम तिथि 23 मई 2026 निर्धारित है। शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2585 रुपये और राज्य सरकार द्वारा घोषित 40 रुपये बोनस को मिलाकर कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है। खाद्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि जिले में गेहूँ उपार्जन के लिए कुल 1367 किसानों ने पंजीयन कराया है। सुचारू खरीदी के लिए जिले में कुल 6 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 5 गोदाम स्तरीय केंद्र और 1 समिति स्तरीय केंद्र शामिल है। अब तक 478 किसानों द्वारा अपनी उपज विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग की जा चुकी है। अब तक 876.8 मीट्रिक टन गेहूँ का परिवहन किया जा चुका है, जो कुल खरीदी का 90.25 प्रतिशत है। खाद्य विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में अपनी उपज का विक्रय कर शासन की इस योजना का लाभ उठाएं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बिजली बिल वसूलने गई टीम को उपभोक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा और उन पर हमला किया गया। गोहपारू तहसील के मलमाथर गांव में जूनियर इंजीनियर की मौजूदगी में हुए इस हंगामे का वीडियो वायरल हो गया है। विभाग अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।
    1
    मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बिजली बिल वसूलने गई टीम को उपभोक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा और उन पर हमला किया गया। गोहपारू तहसील के मलमाथर गांव में जूनियर इंजीनियर की मौजूदगी में हुए इस हंगामे का वीडियो वायरल हो गया है। विभाग अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।
    user_राहुल सिंह राणा
    राहुल सिंह राणा
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में गाय के साथ हुई अमानवीय घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे हैं। बड़ी संख्या में युवा थाने पहुँचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
    6
    मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में गाय के साथ हुई अमानवीय घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे हैं। बड़ी संख्या में युवा थाने पहुँचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
    user_Ravindra chaturvedi News india
    Ravindra chaturvedi News india
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अंबिकापुर..कामोदा रिजॉर्ट की अवैध कब्जा वाली जमीम पर प्रशासन का चला बुलडोजर
    1
    अंबिकापुर..कामोदा रिजॉर्ट की अवैध कब्जा वाली जमीम पर प्रशासन का चला बुलडोजर
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • रामगुड़ा पंचायत का अजब फरमान कुएं में नहाने पर 500 जुर्माना, खुद पानी को तरसे ग्रामीण रामगुड़ा पंचायत का अजब फरमान कुएं में नहाने पर 500 जुर्माना, खुद पानी को तरसे ग्रामीण डिंडौरी जिले की ग्राम पंचायत रामगुड़ा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पंचायत द्वारा कुएं में नहाने और कपड़ा धोने पर 500 रुपये जुर्माने का फरमान जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं, इसकी सूचना कुएं के पास लिखवा भी दी गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में नल-जल योजना के तहत घर-घर नल तो लगाए गए हैं, लेकिन अधिकांश नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है। गांव के कई हेडपंप भी खराब पड़े हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस कुएं से नल-जल योजना के लिए पानी सप्लाई किया जाता है, उसी कुएं का पानी दूषित बताया जा रहा है। इसके बावजूद पंचायत ने ग्रामीणों पर रोक लगाते हुए कुएं में नहाने और कपड़ा धोने पर जुर्माना लगाने का फरमान जारी कर दिया। गांव की महिलाएं पानी की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की लापरवाही के कारण गांव में नल-जल योजना, कुआं और हेडपंप होने के बावजूद लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं, मीडिया के गांव पहुंचने की जानकारी लगते ही पंचायत के जिम्मेदारों ने नल-जल योजना चालू तो कर दी, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि सप्लाई में अब भी दूषित पानी ही दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से साफ और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
    1
    रामगुड़ा पंचायत का अजब फरमान कुएं में नहाने पर 500 जुर्माना, खुद पानी को तरसे ग्रामीण
रामगुड़ा पंचायत का अजब फरमान कुएं में नहाने पर 500 जुर्माना, खुद पानी को तरसे ग्रामीण
डिंडौरी जिले की ग्राम पंचायत रामगुड़ा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पंचायत द्वारा कुएं में नहाने और कपड़ा धोने पर 500 रुपये जुर्माने का फरमान जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं, इसकी सूचना कुएं के पास लिखवा भी दी गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में नल-जल योजना के तहत घर-घर नल तो लगाए गए हैं, लेकिन अधिकांश नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है। गांव के कई हेडपंप भी खराब पड़े हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिस कुएं से नल-जल योजना के लिए पानी सप्लाई किया जाता है, उसी कुएं का पानी दूषित बताया जा रहा है। इसके बावजूद पंचायत ने ग्रामीणों पर रोक लगाते हुए कुएं में नहाने और कपड़ा धोने पर जुर्माना लगाने का फरमान जारी कर दिया। गांव की महिलाएं पानी की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की लापरवाही के कारण गांव में नल-जल योजना, कुआं और हेडपंप होने के बावजूद लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
वहीं, मीडिया के गांव पहुंचने की जानकारी लगते ही पंचायत के जिम्मेदारों ने नल-जल योजना चालू तो कर दी, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि सप्लाई में अब भी दूषित पानी ही दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से साफ और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_NILMANI CHOUDHARY
    NILMANI CHOUDHARY
    Prime news डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    24 min ago
  • चलती मालगाड़ी में लगी आग, बिरसिंहपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन चलती मालगाड़ी में लगी आग, बिरसिंहपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहडोल की तरफ से आ रही कोयला लोड मालगाड़ी के तीन डब्बों में अचानक आग लग गई। चलते ट्रेन से धुआं और आग की लपटें उठती देख रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी कोयला लेकर आगे की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के बीच वाले डब्बों से धुआं निकलता दिखाई दिया। लोको पायलट और गार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत रेलवे कंट्रोल को सूचना दी और मालगाड़ी को बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। समय रहते ट्रेन रोक दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्टेशन कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया। स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और लोगों को डब्बों से दूर किया गया। वहीं नगरपालिका की दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद डब्बों से तेज धुआं उठ रहा था, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए। राहत की बात यह रही कि आग अन्य डब्बों तक नहीं पहुंची। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण कोयले में गर्मी या घर्षण बताया जा रहा है, हालांकि रेलवे विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। स्थानीय लोगों ने लोको पायलट, गार्ड और दमकल टीम की तत्परता की सराहना की है। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया।
    4
    चलती मालगाड़ी में लगी आग, बिरसिंहपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन
चलती मालगाड़ी में लगी आग, बिरसिंहपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन
उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)
जिले के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहडोल की तरफ से आ रही कोयला लोड मालगाड़ी के तीन डब्बों में अचानक आग लग गई। चलते ट्रेन से धुआं और आग की लपटें उठती देख रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि मालगाड़ी कोयला लेकर आगे की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के बीच वाले डब्बों से धुआं निकलता दिखाई दिया। लोको पायलट और गार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत रेलवे कंट्रोल को सूचना दी और मालगाड़ी को बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। समय रहते ट्रेन रोक दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्टेशन कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया। स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और लोगों को डब्बों से दूर किया गया। वहीं नगरपालिका की दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद डब्बों से तेज धुआं उठ रहा था, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए। राहत की बात यह रही कि आग अन्य डब्बों तक नहीं पहुंची। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण कोयले में गर्मी या घर्षण बताया जा रहा है, हालांकि रेलवे विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।
स्थानीय लोगों ने लोको पायलट, गार्ड और दमकल टीम की तत्परता की सराहना की है। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शहपुरा में नोट से भरा बैग दिनदहाड़े घात लगाए बैठे चोर लेकर उड़े डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है जानकारी के मुताबिक शिक्षक शहपुरा बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे उसी दौरान रुपये से भरे बैग को शिक्षक अपने साथ होटल में ले गया जहाँ उन्होंने नोट से भरे बैग को ब्रेंच पर रख दिया जहां पलक झपकते ही घात लगाए हुए चोर ने नोट से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया और अपने सहियोगी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर नो दो ग्यारह हो गया पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना की जानकारी लगते ही मौके पर शहपुरा पुलिस पहुंची जहां उन्होंने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर घटना को अंजाम देने बाले दोनों चोरों की पतासाजी की जा रही है बतला दे शिक्षक होटल में पानी पीने के लिए रुके हुए थे इसी दौरान मौके का फायदा उठा चोरों ने नोटों से भरे बैग पर हांथ साफ करते हुए फरार हो गए पूरी घटना का वीडियो तेजी के साथ शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो वही दिन दहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है पीड़ित शिक्षक के द्वारा घटना के बाद शहपुरा थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई है
    1
    शहपुरा में नोट से भरा बैग दिनदहाड़े घात लगाए बैठे चोर लेकर उड़े
डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है जानकारी के मुताबिक शिक्षक शहपुरा बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे उसी दौरान रुपये से भरे बैग को शिक्षक अपने साथ होटल में ले गया जहाँ उन्होंने नोट से भरे बैग को ब्रेंच पर रख दिया जहां पलक झपकते ही घात लगाए हुए चोर ने नोट से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया और अपने सहियोगी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर नो दो ग्यारह हो गया पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना की जानकारी लगते ही मौके पर शहपुरा पुलिस पहुंची जहां उन्होंने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर घटना को अंजाम देने बाले दोनों चोरों की पतासाजी की जा रही है बतला दे शिक्षक होटल में पानी पीने के लिए रुके हुए थे इसी दौरान मौके का फायदा उठा चोरों ने नोटों से भरे बैग पर हांथ साफ करते हुए फरार हो गए पूरी घटना का वीडियो तेजी के साथ शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो वही दिन दहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है पीड़ित शिक्षक के द्वारा घटना के बाद शहपुरा थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई है
    user_Pradeep singh Rajput
    Pradeep singh Rajput
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोहागपुर थाना क्षेत्र के बघेल ढाबा के पीछे अवैध रेत भंडारण करने का वीडियो हुआ वायरल शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बघेल ढाबा के पीछे अवैध रूप से रेत भंडारण करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में सोमवार को वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अवैध रूप से रेत माफिया के द्वारा रेत भंडारण किया जा रहा है,और नगर में ऊंचे दामों पर रेत की बिक्री की जा रही है, स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि कटारे नामक व्यक्ति के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है।
    1
    सोहागपुर थाना क्षेत्र के बघेल ढाबा के पीछे अवैध रेत भंडारण करने का वीडियो हुआ वायरल
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बघेल ढाबा के पीछे अवैध रूप से रेत भंडारण करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में सोमवार को वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अवैध रूप से रेत माफिया के द्वारा रेत भंडारण किया जा रहा है,और नगर में ऊंचे दामों पर रेत की बिक्री की जा रही है, स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि कटारे नामक व्यक्ति के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है।
    user_Akhilesh Mishra
    Akhilesh Mishra
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Ravindra chaturvedi News india
    1
    Post by Ravindra chaturvedi News india
    user_Ravindra chaturvedi News india
    Ravindra chaturvedi News india
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी, होटल से नोटों से भरा बैग लेकर फरार हुए चोर डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक शिक्षक बैंक से रुपये निकालकर लौट रहा था। इसी दौरान वह पानी पीने के लिए एक होटल में रुका, जहां उन्होंने रुपये से भरा बैग बेंच पर रख दिया। तभी पहले से घात लगाए बैठे चोर ने मौका पाकर बैग चोरी कर लिया और अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने शहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
    1
    शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी, होटल से नोटों से भरा बैग लेकर फरार हुए चोर
डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक शिक्षक बैंक से रुपये निकालकर लौट रहा था। इसी दौरान वह पानी पीने के लिए एक होटल में रुका, जहां उन्होंने रुपये से भरा बैग बेंच पर रख दिया। तभी पहले से घात लगाए बैठे चोर ने मौका पाकर बैग चोरी कर लिया और अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने शहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
    user_NILMANI CHOUDHARY
    NILMANI CHOUDHARY
    Prime news डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    54 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.