नर्मदापुरम में पुलवामा हमले में शहीद जवानों को किया याद, हाथों में मशाल ओर कैंडल एंकर - नर्मदापुरम में पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी पर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शहर के मालाखेड़ी क्षेत्र में सैकड़ों लोग हाथों में कैंडल और मशाल लेकर सड़क पर उतरे और शहीदों को याद कर नमन किया। इस दौरान ‘वीर जवान अमर रहें’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में रंग गया। वीओ-01 - पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में मालाखेड़ी चौक से आज़ाद चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने हाथों में कैंडल और मशाल लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय निवासी अर्पित मालवीय ने बताया कि हमारे वीर जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता, वे देश की रक्षा करते हुए अमर हो गए हैं। आयोजन के दौरान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई और समिति द्वारा शहीदों की स्मृति में समाजसेवी कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।
नर्मदापुरम में पुलवामा हमले में शहीद जवानों को किया याद, हाथों में मशाल ओर कैंडल एंकर - नर्मदापुरम में पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी पर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शहर के मालाखेड़ी क्षेत्र में सैकड़ों लोग हाथों में कैंडल और मशाल लेकर सड़क पर उतरे और शहीदों को याद कर नमन किया। इस दौरान ‘वीर जवान अमर रहें’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में रंग गया। वीओ-01 - पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में मालाखेड़ी चौक से आज़ाद चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने हाथों में कैंडल और मशाल लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय निवासी अर्पित मालवीय ने बताया कि हमारे वीर जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता, वे देश की रक्षा करते हुए अमर हो गए हैं। आयोजन के दौरान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई और समिति द्वारा शहीदों की स्मृति में समाजसेवी कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।
- आज लोकसभा में श्रमिकों के शोषण दमन के लिए और पूंजीपतियों के पक्ष में लाए गए 4 श्रम कानूनों के विरुद्ध वकतव्य।1
- पिपरिया। आज रविवार को 4:00 बजे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पिपरिया नील कंठ महादेव समिति पुरानी बस्ती के तत्वाधान में भगवान भोले नाथ की भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह पूर्वक किया गया माता महाकाली मंदिर से इस भव्य बारात शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया जिसमे भक्तगण झूमते नाचते नजर आए इस यात्रा में भगवान महाकाल नंदी पर सवार थे पीछे शेष नाग उनकी शोभा बढ़ा रहे थे विशाल शिवलिंग एवं अन्य झाकियां आकषर्ण का केंद्र रही शहर के समाजसेवियों ने जगह जगह भगवान भोले शंकर की बारात में शामिल लोगों को जल पान कराया पुष्प वर्षा की यह शोभायात्रा मंडी परिसर पहुंच समापित होगी इसके बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दे कि शिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न शिवालयों में पूजन अर्चन हवन यज्ञ आदि का आयोजन किया जा रहा है महिलाएं सौभाग्य प्राप्ति, युवतियां सुशील वर पुरुष मंगल कामना को लेकर व्रत अनुष्ठान आदि कर रहे है जो की धर्म आस्था विश्वास का पर्याय बना हुआ है ।1
- शोभापुर में 14 वर्षीय बालिका ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू ग्राम शोभापुर के भटगांव रोड छीपा मोहल्ला शोभापुर निवासी जयकिशन सिलावट द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार 14 वर्षीय राधिका उर्फ रितिका पिता मदनलाल सिलावट की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह जयकिशन नर्मदा स्नान के लिए गए हुए थे। घर पर राधिका अकेली थी, जबकि उसकी मां आशा इलाज के लिए नरसिंहपुर गई हुई थीं। सुबह करीब 11 बजे पड़ोस की सूचना पर जब दरवाजा खटखटाया गया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की तोड़कर अंदर जाने पर राधिका अचेत अवस्था में मिली। उसे तत्काल शासकीय अस्पताल सोहागपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतिका का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।1
- सोहागपुर: राम रहीम रोटी बैंक की ख्याति दूर दूर तक फैली हुई है। दिल्ली निवासी श्रीमती ऋचा जी जैन/ डॉक्टर नितिन जी जैन के होनहार सुपुत्र कक्षा 12वीं के छात्र शाशवत जैन का जन्मदिन यहां पर जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों को स्वादिष्ट भोजन कराकर मनाया गया। आपको बता दें कि शाशवत के मामा जी शोभापुर निवासी स्वामी श्री आलोक जी तारण के माध्यम से आपने सहयोग राशि भेजकर एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर अपने जन्मदिन की प्रसन्नता व्यक्त की गई। साथ ही शोभापुर के प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी सेठ श्री मुकेश साहू जी ने भी अपनी बिटिया कु. आकृति साहू के जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था हेतु सहयोग प्रदान किया।1
- भोपाल में बढ़ती वारदातें, अपराधियों के हौसले बुलंद,घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार छोला मंदिर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2 बदमाश फरार भोपाल। राजधानी में लगातार हो रही वारदातों के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना छोला मंदिर क्षेत्र के माली खेड़ी इलाके में बदमाशों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि आरोपियों ने गुस्से में आकर परिवार पर सीधा हमला बोल दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और महिलाओं व बच्चों तक को बेरहमी से पीटा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना छोला मंदिर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों में से 4 को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी, जो क्षेत्र में ‘लेडी सिंघम’ के नाम से चर्चित हैं, के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस का कहना है कि शेष दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बढ़ते अपराधों पर सवाल लगातार हो रही घटनाओं से यह सवाल उठने लगा है कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। (*भोपाल से अनस खान की विशेष रिपोर्ट*1
- टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत के बाद रायसेन जिले के सिलवानी के बजरंग चौराहे पर जश्न का माहौल बन गया। कालू मातांबर, कमलेश सोनी, कमलेश जाटव, प्रीतम मासाब, आकाश सेन सहित कई युवाओं ने पटाखे फोड़े और जीत का जश्न मनाया। भारत ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा।1
- Post by Vineet maheshwari1
- सतपुड़ा के पर्वतों में बसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित चौरागढ़ मेला पूरे शबाब पर है। चारों ओर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तों की आस्था से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है। भगवान शिव के दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर चौरागढ़ शिखर तक पहुंच रहे हैं। दुर्गम चढ़ाई, ठंड और थकान भी भक्तों की आस्था के आगे कमजोर साबित हो रही है। कठिन चढ़ाई, मजबूत आस्था चौरागढ़ की खड़ी और पथरीली चढ़ाई को पार करते हुए श्रद्धालु अपने कंधों पर भारी त्रिशूल लेकर मंदिर तक पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि मनोकामना पूरी होने पर त्रिशूल चढ़ाया जाता है। यही कारण है कि दिन ही नहीं, बल्कि देर रात तक भी भक्तों की कतार शिखर मंदिर तक बनी हुई है। श्रद्धालु नाचते-गाते, जयकारे लगाते हुए भोलेनाथ के दर्शन कर रहे हैं। खोया-पाया केंद्र बना सहारा मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच अपनों से बिछड़ने वालों के लिए प्रशासन द्वारा बनाया गया खोया-पाया केंद्र काफी कारगर साबित हो रहा है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लगातार घोषणाएं की जा रही हैं। हाल ही में सिवनी जिले का 8 वर्षीय बालक शौर्य नायक भीड़ में खो गया था, जिसे कंट्रोल रूम की सतर्कता से ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया गया। इसी तरह छिंदवाड़ा निवासी आशा राठौर को भी उनके भाई से मिलवाया गया। कलेक्टर की निगरानी में चाक-चौबंद व्यवस्था कलेक्टर सोनिया मीणा के निर्देश पर मेला व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन और एसडीएम आकिब खान स्वयं पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पल-पल की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दे रही हैं।1