Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली में रहकर भी यहां जरूरतमंदों को भोजन कराकर मनाया गया जन्मदिन सोहागपुर: राम रहीम रोटी बैंक की ख्याति दूर दूर तक फैली हुई है। दिल्ली निवासी श्रीमती ऋचा जी जैन/ डॉक्टर नितिन जी जैन के होनहार सुपुत्र कक्षा 12वीं के छात्र शाशवत जैन का जन्मदिन यहां पर जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों को स्वादिष्ट भोजन कराकर मनाया गया। आपको बता दें कि शाशवत के मामा जी शोभापुर निवासी स्वामी श्री आलोक जी तारण के माध्यम से आपने सहयोग राशि भेजकर एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर अपने जन्मदिन की प्रसन्नता व्यक्त की गई। साथ ही शोभापुर के प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी सेठ श्री मुकेश साहू जी ने भी अपनी बिटिया कु. आकृति साहू के जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था हेतु सहयोग प्रदान किया।
जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
दिल्ली में रहकर भी यहां जरूरतमंदों को भोजन कराकर मनाया गया जन्मदिन सोहागपुर: राम रहीम रोटी बैंक की ख्याति दूर दूर तक फैली हुई है। दिल्ली निवासी श्रीमती ऋचा जी जैन/ डॉक्टर नितिन जी जैन के होनहार सुपुत्र कक्षा 12वीं के छात्र शाशवत जैन का जन्मदिन यहां पर जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों को स्वादिष्ट भोजन कराकर मनाया गया। आपको बता दें कि शाशवत के मामा जी शोभापुर निवासी स्वामी श्री आलोक जी तारण के माध्यम से आपने सहयोग राशि भेजकर एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर अपने जन्मदिन की प्रसन्नता व्यक्त की गई। साथ ही शोभापुर के प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी सेठ श्री मुकेश साहू जी ने भी अपनी बिटिया कु. आकृति साहू के जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था हेतु सहयोग प्रदान किया।
More news from Narmadapuram and nearby areas
- सतपुड़ा के पर्वतों में बसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित चौरागढ़ मेला पूरे शबाब पर है। चारों ओर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तों की आस्था से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है। भगवान शिव के दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर चौरागढ़ शिखर तक पहुंच रहे हैं। दुर्गम चढ़ाई, ठंड और थकान भी भक्तों की आस्था के आगे कमजोर साबित हो रही है। कठिन चढ़ाई, मजबूत आस्था चौरागढ़ की खड़ी और पथरीली चढ़ाई को पार करते हुए श्रद्धालु अपने कंधों पर भारी त्रिशूल लेकर मंदिर तक पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि मनोकामना पूरी होने पर त्रिशूल चढ़ाया जाता है। यही कारण है कि दिन ही नहीं, बल्कि देर रात तक भी भक्तों की कतार शिखर मंदिर तक बनी हुई है। श्रद्धालु नाचते-गाते, जयकारे लगाते हुए भोलेनाथ के दर्शन कर रहे हैं। खोया-पाया केंद्र बना सहारा मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच अपनों से बिछड़ने वालों के लिए प्रशासन द्वारा बनाया गया खोया-पाया केंद्र काफी कारगर साबित हो रहा है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लगातार घोषणाएं की जा रही हैं। हाल ही में सिवनी जिले का 8 वर्षीय बालक शौर्य नायक भीड़ में खो गया था, जिसे कंट्रोल रूम की सतर्कता से ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया गया। इसी तरह छिंदवाड़ा निवासी आशा राठौर को भी उनके भाई से मिलवाया गया। कलेक्टर की निगरानी में चाक-चौबंद व्यवस्था कलेक्टर सोनिया मीणा के निर्देश पर मेला व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन और एसडीएम आकिब खान स्वयं पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पल-पल की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दे रही हैं।1
- एंकर - नर्मदापुरम में पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी पर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शहर के मालाखेड़ी क्षेत्र में सैकड़ों लोग हाथों में कैंडल और मशाल लेकर सड़क पर उतरे और शहीदों को याद कर नमन किया। इस दौरान ‘वीर जवान अमर रहें’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में रंग गया। वीओ-01 - पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में मालाखेड़ी चौक से आज़ाद चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने हाथों में कैंडल और मशाल लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय निवासी अर्पित मालवीय ने बताया कि हमारे वीर जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता, वे देश की रक्षा करते हुए अमर हो गए हैं। आयोजन के दौरान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई और समिति द्वारा शहीदों की स्मृति में समाजसेवी कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।1
- महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की बारात में झूमे भक्त सुंदर झांकियों के साथ निकली भव्य शिव बारात, नगर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे जुन्नारदेव। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में भगवान शिव की भव्य बारात बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। पूरे नगर में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा। शिव बारात आयोजन एवं महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य चल समारोह की शुरुआत शहर के श्री राम मंदिर से हुई। यहां से बारात नगर भ्रमण के लिए निकली, जिसमें आकर्षक और मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। चल समारोह में आदि शिव, आदि शक्ति, महाकाल की झांकी, नंदी महाराज सहित भोलेनाथ के गणों का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया। कई श्रद्धालु भूत-पिशाच की वेशभूषा धारण कर नृत्य करते हुए बारात में शामिल हुए, जिससे शिव बारात का पारंपरिक स्वरूप सजीव हो उठा। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। शिव बारात का समापन पहली पायरी मंदिर में हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन ने नगरवासियों के मन में भक्ति और उल्लास का संचार कर दिया।2
- इंदौर मध्य प्रदेश कल रात एक व्यक्ति को गौ माता के साथ आपत्तिजनक कृत्य करते हुए पकड़ा गया। इंदौर मध्य प्रदेश कल रात एक व्यक्ति को गौ माता के साथ आपत्तिजनक कृत्य करते हुए पकड़ा गया। सूचना जब बजरंग दल को लगी तो राऊ के बजरंग दल कार्यकर्ता तत्काल घटना स्थल पर पहुँचे और आरोपी को पकड़कर उसका जुलूस निकालते हुए राऊ थाना ले गए। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की माँग की इस घटना की गौ रक्षक आकाश ठाकुर ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घिनौनी हरकत करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए और उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। गौ रक्षा की टीम ने बताया कि गौ माता की सेवा और सुरक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं। उनके लिए न कोई दिन है और न कोई रात - वे 365 दिन सेवा भाव से खड़े रहते हैं5
- टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत के बाद रायसेन जिले के सिलवानी के बजरंग चौराहे पर जश्न का माहौल बन गया। कालू मातांबर, कमलेश सोनी, कमलेश जाटव, प्रीतम मासाब, आकाश सेन सहित कई युवाओं ने पटाखे फोड़े और जीत का जश्न मनाया। भारत ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा।1
- Post by Vineet maheshwari1
- रविवार शिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों पर भक्तों का विशेष भक्तिमय माहौल देखा जा रहा है भगवान शिव पर जलाभिषेक पुष्पवर्षा हवन पूजन आदि किया जा रहा है इस दिन भक्तगण उपवास भी रखते है यह उपवास शिवरात्रि से दूसरे दिन शिव अभिषेक करने के बाद ही तोड़ेंगे इस मौके पर जगह जगह भंडारे भी आयोजित किए जाएंगे शिवपार्वती के विवाह उत्सव को पूरा भारत वर्ष बड़े ही धूम धाम से मनाएगा।1
- महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, रात्रि में धूमधाम से निकलेगी शिव बारात जुन्नारदेव। आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम इस बार महाशिवरात्रि के अवसर पर देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ के पावन पर्व पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में शिवभक्त मंदिरों में उमड़ पड़े। विशेष रूप से जुन्नारदेव स्थित विशाला पहली पायरी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालु उपवास रखकर भजन-कीर्तन में लीन नजर आए। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय हो उठा। रात्रि में नगर में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें भगवान शिव का मनमोहक श्रृंगार कर झांकी सजाई जाएगी। डीजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक धुनों के बीच शिव बारात पूरे नगर का भ्रमण करेगी। आयोजन समितियों द्वारा बारात को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इधर, महाशिवरात्रि मेले को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस बल तैनात किया गया है, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष रूट प्लान लागू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद द्वारा साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर जुन्नारदेव नगर पूरी तरह शिवमय हो गया है। हर ओर भक्ति, उल्लास और आस्था की गूंज सुनाई दे रही है।4
- ग्राम अंधारिया के शहीद स्मारक स्थल पर पुलवामा आतंकी हमले के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वीर जवानों का बलिदान राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा।1