Shuru
Apke Nagar Ki App…
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बनखेड़ी के शिवालयों पर भक्तों का लगा ताता रविवार शिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों पर भक्तों का विशेष भक्तिमय माहौल देखा जा रहा है भगवान शिव पर जलाभिषेक पुष्पवर्षा हवन पूजन आदि किया जा रहा है इस दिन भक्तगण उपवास भी रखते है यह उपवास शिवरात्रि से दूसरे दिन शिव अभिषेक करने के बाद ही तोड़ेंगे इस मौके पर जगह जगह भंडारे भी आयोजित किए जाएंगे शिवपार्वती के विवाह उत्सव को पूरा भारत वर्ष बड़े ही धूम धाम से मनाएगा।
Sandeep Mehra
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बनखेड़ी के शिवालयों पर भक्तों का लगा ताता रविवार शिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों पर भक्तों का विशेष भक्तिमय माहौल देखा जा रहा है भगवान शिव पर जलाभिषेक पुष्पवर्षा हवन पूजन आदि किया जा रहा है इस दिन भक्तगण उपवास भी रखते है यह उपवास शिवरात्रि से दूसरे दिन शिव अभिषेक करने के बाद ही तोड़ेंगे इस मौके पर जगह जगह भंडारे भी आयोजित किए जाएंगे शिवपार्वती के विवाह उत्सव को पूरा भारत वर्ष बड़े ही धूम धाम से मनाएगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बनखेड़ी। महाशिवरात्रि के अवसर पर युवा मित्र मंडल द्वारा भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात धूमधाम से निकाली गई, जिसमें नगर व आसपास से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। बारात स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए शंकर चौराहे पहुंची, जहां महाआरती के साथ समापन हुआ। मार्ग भर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। बाबा महाकाल की झांकी, शिव-पार्वती विवाह झांकी, बैंड-बाजे, मंत्रोच्चारण व आदिवासी नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। अंत में महाप्रसादी वितरित की गई। आयोजन के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। नगर में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा।1
- शोभापुर में 14 वर्षीय बालिका ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू ग्राम शोभापुर के भटगांव रोड छीपा मोहल्ला शोभापुर निवासी जयकिशन सिलावट द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार 14 वर्षीय राधिका उर्फ रितिका पिता मदनलाल सिलावट की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह जयकिशन नर्मदा स्नान के लिए गए हुए थे। घर पर राधिका अकेली थी, जबकि उसकी मां आशा इलाज के लिए नरसिंहपुर गई हुई थीं। सुबह करीब 11 बजे पड़ोस की सूचना पर जब दरवाजा खटखटाया गया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की तोड़कर अंदर जाने पर राधिका अचेत अवस्था में मिली। उसे तत्काल शासकीय अस्पताल सोहागपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतिका का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।1
- सोहागपुर: राम रहीम रोटी बैंक की ख्याति दूर दूर तक फैली हुई है। दिल्ली निवासी श्रीमती ऋचा जी जैन/ डॉक्टर नितिन जी जैन के होनहार सुपुत्र कक्षा 12वीं के छात्र शाशवत जैन का जन्मदिन यहां पर जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों को स्वादिष्ट भोजन कराकर मनाया गया। आपको बता दें कि शाशवत के मामा जी शोभापुर निवासी स्वामी श्री आलोक जी तारण के माध्यम से आपने सहयोग राशि भेजकर एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर अपने जन्मदिन की प्रसन्नता व्यक्त की गई। साथ ही शोभापुर के प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी सेठ श्री मुकेश साहू जी ने भी अपनी बिटिया कु. आकृति साहू के जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था हेतु सहयोग प्रदान किया।1
- Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि4
- https://youtu.be/c40DMTyKNyY?si=K3DShhieWU_o71iA Narsinghpur पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना की जुबानी तीन अलग अलग मामलो के खुलासा की कहानी नरसिंहपुर पुलिस ने,तीन अलग-अलग मामलों में,बड़ी कार्यवाही की है आपको बता दे कि ,नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना ने, मामलों का खुलासा करते हुए बताया कि,अवैध नशे के विरूद्ध, नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,कोतवाली पुलिस ने लगभग 1 लाख,कीमत की स्मैक जप्त की है, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर, 11.25 ग्राम अवैध स्मैक जप्त की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 लाख रुपे है। वहीं दूसरे मामले में जिले के थाना करेली अंतर्गत चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय चोरो को नरसिंहपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए रूपयों में से लगभग 3 लाख 25 हजार रूपये बरामद किए गए है। तीसरे मामले का खुलासा करते, हुए पुलिस अधीक्षक बताया कि, नरसिंहपुर के थाना स्टेशनगंज के अंतर्गत,आँख में मिर्ची डालकर लूट की, वारदात को अंजाम देने वाले दो, आरोपियो को नरसिंहपुर पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्त में लिया है। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से पुलिस ने लूट का शत-प्रतिशत मशरूका (मंगलसूत्र) किया बरामद है। अदिति न्यूज नरसिंहपुर से सतीश लमानिया की रिपोर्ट1
- महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की बारात में झूमे भक्त सुंदर झांकियों के साथ निकली भव्य शिव बारात, नगर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे जुन्नारदेव। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में भगवान शिव की भव्य बारात बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। पूरे नगर में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा। शिव बारात आयोजन एवं महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य चल समारोह की शुरुआत शहर के श्री राम मंदिर से हुई। यहां से बारात नगर भ्रमण के लिए निकली, जिसमें आकर्षक और मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। चल समारोह में आदि शिव, आदि शक्ति, महाकाल की झांकी, नंदी महाराज सहित भोलेनाथ के गणों का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया। कई श्रद्धालु भूत-पिशाच की वेशभूषा धारण कर नृत्य करते हुए बारात में शामिल हुए, जिससे शिव बारात का पारंपरिक स्वरूप सजीव हो उठा। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। शिव बारात का समापन पहली पायरी मंदिर में हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन ने नगरवासियों के मन में भक्ति और उल्लास का संचार कर दिया।2
- आज लोकसभा में श्रमिकों के शोषण दमन के लिए और पूंजीपतियों के पक्ष में लाए गए 4 श्रम कानूनों के विरुद्ध वकतव्य।1
- पिपरिया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पिपरिया नील कंठ महादेव समिति पुरानी बस्ती के तत्वाधान में भगवान भोले नाथ की भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह पूर्वक किया1