Shuru
Apke Nagar Ki App…
बनखेड़ी में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, हजारों श्रद्धालु शामिल बनखेड़ी। महाशिवरात्रि के अवसर पर युवा मित्र मंडल द्वारा भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात धूमधाम से निकाली गई, जिसमें नगर व आसपास से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। बारात स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए शंकर चौराहे पहुंची, जहां महाआरती के साथ समापन हुआ। मार्ग भर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। बाबा महाकाल की झांकी, शिव-पार्वती विवाह झांकी, बैंड-बाजे, मंत्रोच्चारण व आदिवासी नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। अंत में महाप्रसादी वितरित की गई। आयोजन के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। नगर में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा।
Sandeep Mehra
बनखेड़ी में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, हजारों श्रद्धालु शामिल बनखेड़ी। महाशिवरात्रि के अवसर पर युवा मित्र मंडल द्वारा भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात धूमधाम से निकाली गई, जिसमें नगर व आसपास से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। बारात स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए शंकर चौराहे पहुंची, जहां महाआरती के साथ समापन हुआ। मार्ग भर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। बाबा महाकाल की झांकी, शिव-पार्वती विवाह झांकी, बैंड-बाजे, मंत्रोच्चारण व आदिवासी नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। अंत में महाप्रसादी वितरित की गई। आयोजन के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। नगर में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा।
More news from Narmadapuram and nearby areas
- पिपरिया। आज रविवार को 4:00 बजे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पिपरिया नील कंठ महादेव समिति पुरानी बस्ती के तत्वाधान में भगवान भोले नाथ की भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह पूर्वक किया गया माता महाकाली मंदिर से इस भव्य बारात शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया जिसमे भक्तगण झूमते नाचते नजर आए इस यात्रा में भगवान महाकाल नंदी पर सवार थे पीछे शेष नाग उनकी शोभा बढ़ा रहे थे विशाल शिवलिंग एवं अन्य झाकियां आकषर्ण का केंद्र रही शहर के समाजसेवियों ने जगह जगह भगवान भोले शंकर की बारात में शामिल लोगों को जल पान कराया पुष्प वर्षा की यह शोभायात्रा मंडी परिसर पहुंच समापित होगी इसके बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दे कि शिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न शिवालयों में पूजन अर्चन हवन यज्ञ आदि का आयोजन किया जा रहा है महिलाएं सौभाग्य प्राप्ति, युवतियां सुशील वर पुरुष मंगल कामना को लेकर व्रत अनुष्ठान आदि कर रहे है जो की धर्म आस्था विश्वास का पर्याय बना हुआ है ।1
- सतपुड़ा के पर्वतों में बसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित चौरागढ़ मेला पूरे शबाब पर है। चारों ओर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तों की आस्था से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है। भगवान शिव के दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर चौरागढ़ शिखर तक पहुंच रहे हैं। दुर्गम चढ़ाई, ठंड और थकान भी भक्तों की आस्था के आगे कमजोर साबित हो रही है। कठिन चढ़ाई, मजबूत आस्था चौरागढ़ की खड़ी और पथरीली चढ़ाई को पार करते हुए श्रद्धालु अपने कंधों पर भारी त्रिशूल लेकर मंदिर तक पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि मनोकामना पूरी होने पर त्रिशूल चढ़ाया जाता है। यही कारण है कि दिन ही नहीं, बल्कि देर रात तक भी भक्तों की कतार शिखर मंदिर तक बनी हुई है। श्रद्धालु नाचते-गाते, जयकारे लगाते हुए भोलेनाथ के दर्शन कर रहे हैं। खोया-पाया केंद्र बना सहारा मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच अपनों से बिछड़ने वालों के लिए प्रशासन द्वारा बनाया गया खोया-पाया केंद्र काफी कारगर साबित हो रहा है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लगातार घोषणाएं की जा रही हैं। हाल ही में सिवनी जिले का 8 वर्षीय बालक शौर्य नायक भीड़ में खो गया था, जिसे कंट्रोल रूम की सतर्कता से ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया गया। इसी तरह छिंदवाड़ा निवासी आशा राठौर को भी उनके भाई से मिलवाया गया। कलेक्टर की निगरानी में चाक-चौबंद व्यवस्था कलेक्टर सोनिया मीणा के निर्देश पर मेला व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन और एसडीएम आकिब खान स्वयं पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पल-पल की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दे रही हैं।1
- महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, रात्रि में धूमधाम से निकलेगी शिव बारात जुन्नारदेव। आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम इस बार महाशिवरात्रि के अवसर पर देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ के पावन पर्व पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में शिवभक्त मंदिरों में उमड़ पड़े। विशेष रूप से जुन्नारदेव स्थित विशाला पहली पायरी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालु उपवास रखकर भजन-कीर्तन में लीन नजर आए। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय हो उठा। रात्रि में नगर में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें भगवान शिव का मनमोहक श्रृंगार कर झांकी सजाई जाएगी। डीजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक धुनों के बीच शिव बारात पूरे नगर का भ्रमण करेगी। आयोजन समितियों द्वारा बारात को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इधर, महाशिवरात्रि मेले को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस बल तैनात किया गया है, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष रूट प्लान लागू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद द्वारा साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर जुन्नारदेव नगर पूरी तरह शिवमय हो गया है। हर ओर भक्ति, उल्लास और आस्था की गूंज सुनाई दे रही है।4
- इंदौर मध्य प्रदेश कल रात एक व्यक्ति को गौ माता के साथ आपत्तिजनक कृत्य करते हुए पकड़ा गया। इंदौर मध्य प्रदेश कल रात एक व्यक्ति को गौ माता के साथ आपत्तिजनक कृत्य करते हुए पकड़ा गया। सूचना जब बजरंग दल को लगी तो राऊ के बजरंग दल कार्यकर्ता तत्काल घटना स्थल पर पहुँचे और आरोपी को पकड़कर उसका जुलूस निकालते हुए राऊ थाना ले गए। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की माँग की इस घटना की गौ रक्षक आकाश ठाकुर ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घिनौनी हरकत करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए और उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। गौ रक्षा की टीम ने बताया कि गौ माता की सेवा और सुरक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं। उनके लिए न कोई दिन है और न कोई रात - वे 365 दिन सेवा भाव से खड़े रहते हैं5
- राजपूत कॉलोनी साईं खेड़ा में शिवरात्रि के महापर्व पर वार्ड एवं क्षेत्र वासियों ने बड़ी धूमधाम से शिव बारात निकाली तथा अभिषेक कर धर्म लाभ प्राप्त किया ।4
- Post by Vineet maheshwari1
- रविवार शिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों पर भक्तों का विशेष भक्तिमय माहौल देखा जा रहा है भगवान शिव पर जलाभिषेक पुष्पवर्षा हवन पूजन आदि किया जा रहा है इस दिन भक्तगण उपवास भी रखते है यह उपवास शिवरात्रि से दूसरे दिन शिव अभिषेक करने के बाद ही तोड़ेंगे इस मौके पर जगह जगह भंडारे भी आयोजित किए जाएंगे शिवपार्वती के विवाह उत्सव को पूरा भारत वर्ष बड़े ही धूम धाम से मनाएगा।1
- एंकर - नर्मदापुरम में पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी पर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शहर के मालाखेड़ी क्षेत्र में सैकड़ों लोग हाथों में कैंडल और मशाल लेकर सड़क पर उतरे और शहीदों को याद कर नमन किया। इस दौरान ‘वीर जवान अमर रहें’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में रंग गया। वीओ-01 - पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में मालाखेड़ी चौक से आज़ाद चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने हाथों में कैंडल और मशाल लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय निवासी अर्पित मालवीय ने बताया कि हमारे वीर जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता, वे देश की रक्षा करते हुए अमर हो गए हैं। आयोजन के दौरान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई और समिति द्वारा शहीदों की स्मृति में समाजसेवी कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।1
- पचमढ़ी महादेव मेले की सुचारू व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा भापुसे द्वारा आज मेले का विस्तृत भ्रमण किया गया । इस दौरान उन्होंने विभिन्न पुलिस पिकेट्स, पॉइंट्स और व्यवस्था स्थलों का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों से संवाद कर व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी की जानकारी ली। साथ ही, व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु उपयोगी सुझावों पर चर्चा की गई। मेले की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस पिछले 9 दिनों से दिन-रात अनवरत प्रयासरत है। जमीनी स्तर पर योजनाओं को मूर्त रूप देने वाले कर्मियों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से एसपी ने आज बस स्टैंड, पार्किंग क्षेत्र, शैलांजली बैरियर, महादेव पार्किंग तथा डीपी पॉइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से वर्तमान व्यवस्था, चुनौतियों एवं दिक्कतों पर खुलकर चर्चा की तथा उनका हौसला अफजाई की। उल्लेखनीय है कि विगत रात्रि में भी पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा मटकुली से बस स्टैंड तक कान्वाय व्यवस्था, मोबाइल पार्किंग, बसों एवं पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन किया गया था। इस दौरान डीएसपी यातायात श्री संतोष मिश्रा, एसडीओपी पिपरिया श्री मोहित यादव तथा थाना प्रभारी पचमढ़ी निरीक्षक पदम सिंह भी उपस्थित रहे। नर्मदापुरम पुलिस मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।2