*पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा पचमढ़ी महादेव मेले का किया गया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा पचमढ़ी महादेव मेले की सुचारू व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा भापुसे द्वारा आज मेले का विस्तृत भ्रमण किया गया । इस दौरान उन्होंने विभिन्न पुलिस पिकेट्स, पॉइंट्स और व्यवस्था स्थलों का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों से संवाद कर व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी की जानकारी ली। साथ ही, व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु उपयोगी सुझावों पर चर्चा की गई। मेले की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस पिछले 9 दिनों से दिन-रात अनवरत प्रयासरत है। जमीनी स्तर पर योजनाओं को मूर्त रूप देने वाले कर्मियों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से एसपी ने आज बस स्टैंड, पार्किंग क्षेत्र, शैलांजली बैरियर, महादेव पार्किंग तथा डीपी पॉइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से वर्तमान व्यवस्था, चुनौतियों एवं दिक्कतों पर खुलकर चर्चा की तथा उनका हौसला अफजाई की। उल्लेखनीय है कि विगत रात्रि में भी पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा मटकुली से बस स्टैंड तक कान्वाय व्यवस्था, मोबाइल पार्किंग, बसों एवं पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन किया गया था। इस दौरान डीएसपी यातायात श्री संतोष मिश्रा, एसडीओपी पिपरिया श्री मोहित यादव तथा थाना प्रभारी पचमढ़ी निरीक्षक पदम सिंह भी उपस्थित रहे। नर्मदापुरम पुलिस मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
*पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा पचमढ़ी महादेव मेले का किया गया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा पचमढ़ी महादेव मेले की सुचारू व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा भापुसे द्वारा आज मेले का विस्तृत भ्रमण किया गया । इस दौरान उन्होंने विभिन्न पुलिस पिकेट्स, पॉइंट्स और व्यवस्था स्थलों का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों से संवाद कर व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी की जानकारी ली। साथ ही, व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु उपयोगी सुझावों पर चर्चा की गई। मेले की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस पिछले 9 दिनों से दिन-रात अनवरत प्रयासरत है। जमीनी स्तर पर योजनाओं को मूर्त रूप देने वाले कर्मियों
का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से एसपी ने आज बस स्टैंड, पार्किंग क्षेत्र, शैलांजली बैरियर, महादेव पार्किंग तथा डीपी पॉइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से वर्तमान व्यवस्था, चुनौतियों एवं दिक्कतों पर खुलकर चर्चा की तथा उनका हौसला अफजाई की। उल्लेखनीय है कि विगत रात्रि में भी पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा मटकुली से बस स्टैंड तक कान्वाय व्यवस्था, मोबाइल पार्किंग, बसों एवं पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन किया गया था। इस दौरान डीएसपी यातायात श्री संतोष मिश्रा, एसडीओपी पिपरिया श्री मोहित यादव तथा थाना प्रभारी पचमढ़ी निरीक्षक पदम सिंह भी उपस्थित रहे। नर्मदापुरम पुलिस मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
- एंकर - नर्मदापुरम में पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी पर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शहर के मालाखेड़ी क्षेत्र में सैकड़ों लोग हाथों में कैंडल और मशाल लेकर सड़क पर उतरे और शहीदों को याद कर नमन किया। इस दौरान ‘वीर जवान अमर रहें’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में रंग गया। वीओ-01 - पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में मालाखेड़ी चौक से आज़ाद चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने हाथों में कैंडल और मशाल लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय निवासी अर्पित मालवीय ने बताया कि हमारे वीर जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता, वे देश की रक्षा करते हुए अमर हो गए हैं। आयोजन के दौरान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई और समिति द्वारा शहीदों की स्मृति में समाजसेवी कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।1
- बनखेड़ी। महाशिवरात्रि के अवसर पर युवा मित्र मंडल द्वारा भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात धूमधाम से निकाली गई, जिसमें नगर व आसपास से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। बारात स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए शंकर चौराहे पहुंची, जहां महाआरती के साथ समापन हुआ। मार्ग भर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। बाबा महाकाल की झांकी, शिव-पार्वती विवाह झांकी, बैंड-बाजे, मंत्रोच्चारण व आदिवासी नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। अंत में महाप्रसादी वितरित की गई। आयोजन के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। नगर में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा।1
- महाशिवरात्रि पर जानिए महादेव के नीलकंठ बनने की भावुक कथा। समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को महादेव ने पी लिया, लेकिन माता पार्वती ने उसे उनके कंठ में रोककर सृष्टि को बचाया। यह कथा हमें सिखाती है कि सच्चा प्रेम और रिश्ता वही है, जहाँ हम एक-दूसरे के दुख और विष को अपने ऊपर ले लेते हैं। इस वीडियो को अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि यह दिव्य संदेश हर घर तक पहुँचे। हर हर महादेव 🙏 #Mahadev #HarHarMahadev #Mahashivratri #ShivParvati #Bholenath #ShivBhakti #Sanatan #Bhakti #Hindu #Spiritual #FacebookReels #Viral #Trending #Devotional1
- Post by Vineet maheshwari1
- रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील स्थित सिद्ध धाम मढभटुआ में महाशिवरात्रि के अवसर पर चार दिवसीय मेले की धूम है। स्वयंभू प्रगट जागेश्वर महादेव मंदिर में सैकड़ों गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जल अभिषेक, पूजन-पाठ, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय बना हुआ है।1
- आज मध्य प्रदेश का बजट सत्र शुरू हो रहा है और तीन आपराधिक मंत्री सदन में बैठे हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य मध्य प्रदेश के लिए और कुछ नहीं हो सकता।1
- पिपरिया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पिपरिया नील कंठ महादेव समिति पुरानी बस्ती के तत्वाधान में भगवान भोले नाथ की भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह पूर्वक किया1
- Post by Vineet maheshwari1
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1