logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की बारात में झूमे भक्त। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की बारात में झूमे भक्त सुंदर झांकियों के साथ निकली भव्य शिव बारात, नगर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे जुन्नारदेव। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में भगवान शिव की भव्य बारात बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। पूरे नगर में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा। शिव बारात आयोजन एवं महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य चल समारोह की शुरुआत शहर के श्री राम मंदिर से हुई। यहां से बारात नगर भ्रमण के लिए निकली, जिसमें आकर्षक और मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। चल समारोह में आदि शिव, आदि शक्ति, महाकाल की झांकी, नंदी महाराज सहित भोलेनाथ के गणों का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया। कई श्रद्धालु भूत-पिशाच की वेशभूषा धारण कर नृत्य करते हुए बारात में शामिल हुए, जिससे शिव बारात का पारंपरिक स्वरूप सजीव हो उठा। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। शिव बारात का समापन पहली पायरी मंदिर में हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन ने नगरवासियों के मन में भक्ति और उल्लास का संचार कर दिया।

2 hrs ago
user_Junnardeo express
Junnardeo express
Paint Shop Jamai, Chhindwara•
2 hrs ago

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की बारात में झूमे भक्त। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की बारात में झूमे भक्त सुंदर झांकियों के साथ निकली भव्य शिव बारात, नगर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे जुन्नारदेव। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में भगवान शिव की भव्य बारात बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। पूरे नगर में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा। शिव बारात आयोजन एवं महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य चल समारोह की शुरुआत शहर के श्री राम मंदिर से हुई। यहां से बारात नगर भ्रमण के लिए निकली, जिसमें आकर्षक और मनमोहक

386eecfe-1554-486f-b6ba-ccce3c873acb

झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। चल समारोह में आदि शिव, आदि शक्ति, महाकाल की झांकी, नंदी महाराज सहित भोलेनाथ के गणों का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया। कई श्रद्धालु भूत-पिशाच की वेशभूषा धारण कर नृत्य करते हुए बारात में शामिल हुए, जिससे शिव बारात का पारंपरिक स्वरूप सजीव हो उठा। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में भक्तजन भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। शिव बारात का समापन पहली पायरी मंदिर में हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन ने नगरवासियों के मन में भक्ति और उल्लास का संचार कर दिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़ा में प्रसिद्ध स्थान बागेश्वर में पीठाधीस्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण
    1
    मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़ा में प्रसिद्ध स्थान बागेश्वर में पीठाधीस्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ⸻ 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: मुलताई NH-47 पर बड़ा हादसा, पशु आहार से भरा ट्रक पलटा — ड्राइवर व कंडक्टर घायल मुलताई। रविवार देर शाम करीब 5 बजे मुलताई-एनएच 47 पर महाकाल ढाबे के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बैतूल की ओर जा रहा पशु आहार से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और कंडक्टर घायल हो गए। ट्रक पलटते ही उसमें भरा पशु आहार सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक में फंसे चालक और कंडक्टर को बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
    1
    ⸻
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: मुलताई NH-47 पर बड़ा हादसा, पशु आहार से भरा ट्रक पलटा — ड्राइवर व कंडक्टर घायल
मुलताई। रविवार देर शाम करीब 5 बजे मुलताई-एनएच 47 पर महाकाल ढाबे के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बैतूल की ओर जा रहा पशु आहार से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में ट्रक चालक और कंडक्टर घायल हो गए। ट्रक पलटते ही उसमें भरा पशु आहार सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक में फंसे चालक और कंडक्टर को बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बनखेड़ी। महाशिवरात्रि के अवसर पर युवा मित्र मंडल द्वारा भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात धूमधाम से निकाली गई, जिसमें नगर व आसपास से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। बारात स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए शंकर चौराहे पहुंची, जहां महाआरती के साथ समापन हुआ। मार्ग भर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। बाबा महाकाल की झांकी, शिव-पार्वती विवाह झांकी, बैंड-बाजे, मंत्रोच्चारण व आदिवासी नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। अंत में महाप्रसादी वितरित की गई। आयोजन के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। नगर में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा।
    1
    बनखेड़ी। महाशिवरात्रि के अवसर पर युवा मित्र मंडल द्वारा भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात धूमधाम से निकाली गई, जिसमें नगर व आसपास से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। बारात स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए शंकर चौराहे पहुंची, जहां महाआरती के साथ समापन हुआ।
मार्ग भर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। बाबा महाकाल की झांकी, शिव-पार्वती विवाह झांकी, बैंड-बाजे, मंत्रोच्चारण व आदिवासी नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। अंत में महाप्रसादी वितरित की गई। आयोजन के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। नगर में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शोभापुर में 14 वर्षीय बालिका ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू ग्राम शोभापुर के भटगांव रोड छीपा मोहल्ला शोभापुर निवासी जयकिशन सिलावट द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार 14 वर्षीय राधिका उर्फ रितिका पिता मदनलाल सिलावट की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह जयकिशन नर्मदा स्नान के लिए गए हुए थे। घर पर राधिका अकेली थी, जबकि उसकी मां आशा इलाज के लिए नरसिंहपुर गई हुई थीं। सुबह करीब 11 बजे पड़ोस की सूचना पर जब दरवाजा खटखटाया गया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की तोड़कर अंदर जाने पर राधिका अचेत अवस्था में मिली। उसे तत्काल शासकीय अस्पताल सोहागपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतिका का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
    1
    शोभापुर में 14 वर्षीय बालिका ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू
ग्राम शोभापुर के भटगांव रोड छीपा मोहल्ला शोभापुर निवासी जयकिशन सिलावट द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार 14 वर्षीय राधिका उर्फ रितिका पिता मदनलाल सिलावट की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।
परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह जयकिशन नर्मदा स्नान के लिए गए हुए थे। घर पर राधिका अकेली थी, जबकि उसकी मां आशा इलाज के लिए नरसिंहपुर गई हुई थीं। सुबह करीब 11 बजे पड़ोस की सूचना पर जब दरवाजा खटखटाया गया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की तोड़कर अंदर जाने पर राधिका अचेत अवस्था में मिली। उसे तत्काल शासकीय अस्पताल सोहागपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतिका का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by NARESH MANDEKAR
    4
    Post by NARESH MANDEKAR
    user_NARESH MANDEKAR
    NARESH MANDEKAR
    Lawyer बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सोहागपुर: राम रहीम रोटी बैंक की ख्याति दूर दूर तक फैली हुई है। दिल्ली निवासी श्रीमती ऋचा जी जैन/ डॉक्टर नितिन जी जैन के होनहार सुपुत्र कक्षा 12वीं के छात्र शाशवत जैन का जन्मदिन यहां पर जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों को स्वादिष्ट भोजन कराकर मनाया गया। आपको बता दें कि शाशवत के मामा जी शोभापुर निवासी स्वामी श्री आलोक जी तारण के माध्यम से आपने सहयोग राशि भेजकर एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर अपने जन्मदिन की प्रसन्नता व्यक्त की गई। साथ ही शोभापुर के प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी सेठ श्री मुकेश साहू जी ने भी अपनी बिटिया कु. आकृति साहू के जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था हेतु सहयोग प्रदान किया।
    1
    सोहागपुर: राम रहीम रोटी बैंक की ख्याति दूर दूर तक फैली हुई है।
दिल्ली निवासी श्रीमती ऋचा जी जैन/ डॉक्टर नितिन जी जैन के होनहार सुपुत्र कक्षा 12वीं के छात्र शाशवत जैन का जन्मदिन यहां पर जरूरतमंद  बेघर बेसहारा लोगों को स्वादिष्ट भोजन कराकर मनाया गया।
आपको बता दें कि शाशवत के मामा जी शोभापुर निवासी स्वामी श्री आलोक जी तारण के माध्यम से आपने सहयोग राशि भेजकर एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर अपने जन्मदिन की प्रसन्नता व्यक्त की गई। 
साथ ही शोभापुर के प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी सेठ श्री मुकेश साहू जी ने भी अपनी बिटिया कु. आकृति साहू के जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था हेतु सहयोग प्रदान किया।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बड़कुही दुर्गा मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर युवा भारत शिवरात्रि महोत्सव भगवान शिव जी की बारात विवाह संपन्न हुआ और विशाल भंडारे का कार्यक्रम किया गया ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे
    1
    बड़कुही दुर्गा मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर युवा भारत शिवरात्रि महोत्सव भगवान शिव जी की बारात विवाह संपन्न हुआ और विशाल भंडारे का कार्यक्रम किया गया ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • महाशिवरात्रि पर त्रिशूल लेकर निकली शिव बारात, नगर में बना उत्साह का माहौल मुलताई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शिव बारात बस स्टैंड से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। शिवबारात का नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं नें स्वागत किया। यह आयोजन हिन्दू युवा मंच द्वारा किया गया, जिसमें आकर्षण का केंद्र 21 फुट ऊंचा विशाल त्रिशूल रहा। आयोजक नरेंद्र गिरी ने बताया कि यह त्रिशूल मरीह माता मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा। शिव बारात में भगवान शिव, माता पार्वती,नंदी महाराज की झांकियां आकर्षण का केंद्र शामिल रहीं। शिव बारात के नगर भ्रमण के दौरान गंगा जमुनिया तहजीब देखने कों मिली नाका नंबर एक पर मुस्लिम युवाओं ने शिव बारात का भव्य स्वागत कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा। शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
    1
    महाशिवरात्रि पर त्रिशूल लेकर निकली शिव बारात, नगर में बना उत्साह का माहौल
मुलताई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। 
शिव बारात बस स्टैंड से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। 
शिवबारात का नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं नें स्वागत किया।
यह आयोजन हिन्दू युवा मंच द्वारा किया गया, जिसमें आकर्षण का केंद्र 21 फुट ऊंचा विशाल त्रिशूल रहा। 
आयोजक नरेंद्र गिरी ने बताया कि यह त्रिशूल मरीह माता मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा। शिव बारात में भगवान शिव, माता पार्वती,नंदी महाराज की झांकियां आकर्षण का केंद्र शामिल रहीं।
शिव बारात के नगर भ्रमण के दौरान गंगा जमुनिया तहजीब देखने कों मिली नाका नंबर एक पर मुस्लिम युवाओं ने शिव बारात का भव्य स्वागत कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा।
शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पिपरिया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पिपरिया नील कंठ महादेव समिति पुरानी बस्ती के तत्वाधान में भगवान भोले नाथ की भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह पूर्वक किया
    1
    पिपरिया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पिपरिया नील कंठ महादेव समिति पुरानी बस्ती के तत्वाधान में भगवान भोले नाथ की भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह पूर्वक किया
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.