Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sonipat News; शराब की दुकान में घुसी बंदरिया ने बोतल खोलकर शराब पी ली झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराब की दुकान में घुसी बंदरिया ने बोतल खोलकर शराब पी ली और नशे में धुत होकर वहीं सो गई। घटना का वीडियो दुकान के सेल्समैनों ने रिकॉर्ड किया, जिसमें बंदरिया दुकान के अंदर उछल-कूद करती नजर आ रही है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नशे के बाद उसने एक सेल्समैन पर हमला करने की कोशिश की और बाद में दुकान में ही बेहोशी जैसी हालत में सो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस अनोखी घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Natural News
Sonipat News; शराब की दुकान में घुसी बंदरिया ने बोतल खोलकर शराब पी ली झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराब की दुकान में घुसी बंदरिया ने बोतल खोलकर शराब पी ली और नशे में धुत होकर वहीं सो गई। घटना का वीडियो दुकान के सेल्समैनों ने रिकॉर्ड किया, जिसमें बंदरिया दुकान के अंदर उछल-कूद करती नजर आ रही है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नशे के बाद उसने एक सेल्समैन पर हमला करने की कोशिश की और बाद में दुकान में ही बेहोशी जैसी हालत में सो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस अनोखी घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
More news from North West Delhi and nearby areas
- *चंदौली की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़।* हाईवे पर करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर दौड़ रहा महाकाय ट्रांसपोर्टर, बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल, ओडिशा से झारखंड और बिहार होते हुए यूपी की सीमा में पहुंचा। मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरकर यूपी- बिहार बॉर्डर की ओर बढ़ा ट्रक, सुरक्षित आवागमन को लेकर NHAI अलर्ट। बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा वेसल, जहां बायो-प्लास्टिक का उत्पादन किया जाएगा।1
- आज तक समाचार1
- अनाज मंडी में खड़े सैकड़ो ट्रैक्टर ट्राली में धान बारिश में भीगा आक्रोशित ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने सत्ता के माननीय व अधिकारियों की उदासीनता पर जताई नाराजगी अविलम नीलामी चबूतरे खाली नहीं हुई तो जिला अधिकारी को शिकायत कर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी अनाज मंडी में खड़े सैकड़ो ट्रैक्टर ट्राली में धान बारिश में भीगा आक्रोशित ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने सत्ता के माननीय व अधिकारियों की उदासीनता पर जताई नाराजगी अविलम नीलामी चबूतरे खाली नहीं हुई तो जिला अधिकारी को शिकायत कर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी1
- भारतीय महिला कब्बड़ी टीम ने एशियन खेलों में ईरान को मात देकर गोल्ड जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया भारतीय महिला कब्बड़ी टीम ने एशियन खेलों में ईरान को मात देकर गोल्ड जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया है। हिमाचल की पुष्पा राणा टीम की कप्तान है। जबकि विजेता टीम में तीन और खिलाड़ी रितु नेगी, भावना देवी ठाकुिर और ज्योति ठाकुर भी हिमाचल से हैं। पुरुष कब्बडी टीम का मुकाबला भी ईरान की टीम से है। हालांकि इस बार एशियन खेलों में भारत का प्रदर्शन पहले की अपेक्षा खराब रहा है। सबसे ज्यादा निराश शूटिंग ने किया।1
- ॐ पितृ देवताभ्यो नमः1
- *झिलमिलाती झांकियों ने मोहा हर दिल भारी भीड़ के बीच निकली झाकियां* *देर शाम से अलसुबह तक उमड़ा आस्था का सैलाब, बच्चों से लेकर बुजुर्गों और मातृशक्ति तक ने निहारी मनमोहक झांकियां* लोकेशन बड़वानी मध्य प्रदेश *झिलमिलाती झांकियों ने मोहा हर दिल भारी भीड़ के बीच निकली झाकियां* *देर शाम से अलसुबह तक उमड़ा आस्था का सैलाब, बच्चों से लेकर बुजुर्गों और मातृशक्ति तक ने निहारी मनमोहक झांकियां* *चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।* *नगर के साथ साथ भाजपा व कांग्रेस ओर प्रेस क्लब बड़वानी ने भी किया सम्मान।* विजुअल बड़वानी में बीती रात अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शुक्रवार रात बड़वानी में आस्था, भक्ति और उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा नगर देर रात से अलसुबह तक बप्पा की भक्ति में डूबा नजर आया। गणपति बप्पा की विदाई के लिए निकले भव्य चल समारोह और आकर्षक झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया। इस बार की झांकियों की प्रस्तुति की नगरभर में जमकर सराहना होती रही। देर शाम से शुरू हुआ चल समारोह जैसे-जैसे आगे बढ़ा, वैसे-वैसे मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। बच्चे, बुजुर्ग, युवा और मातृशक्ति बड़ी संख्या में घरों से निकलकर सड़क किनारे घंटों खड़े रहे और बप्पा के दर्शन के साथ मनमोहक झांकियों का आनंद लेते रहे। भक्ति गीतों, जयघोष और ढोल-ताशों की गूंज से पूरी रात बड़वानी का माहौल भक्तिमय बना रहा। *झांकियों ने खींचा लोगों का ध्यान* चल समारोह में शामिल विभिन्न झांकियों में रचनात्मकता और आकर्षक प्रस्तुति देखने को मिली। धार्मिक एवं सामाजिक संदेशों से सजी झांकियों ने लोगों को देर तक अपने साथ बांधे रखा। कई स्थानों पर लोगों ने मोबाइल कैमरों में इन यादगार पलों को कैद किया। *नगर में जगह जगह हुआ झाकियों का सम्मान* चल समारोह के समापन के अवसर पर नगर द्वारा उत्कृष्ट झांकियों और अखाड़ों को पुरस्कृत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन में सहभागिता करने वाले मंडलों और युवाओं में पुरस्कार मिलने से खासा उत्साह दिखाई दिया। *भाजपा-कांग्रेस और प्रेस क्लब ने भी किया स्वागत* भव्य चल समारोह के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से भी स्वागत मंच लगाए गए। भाजपा एवं कांग्रेस की ओर से भी झांकियों और गणेश भक्तों का स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए स्वागत और सेवा की व्यवस्था देखने को मिली। *चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर* रातभर चले इस विशाल आयोजन को लेकर बड़वानी पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी वर्दी के साथ-साथ सिविल ड्रेस में भी निगरानी करते दिखाई दिए। *भक्ति, उत्साह और एकता का बना यादगार दृश्य* अलसुबह तक जब बप्पा की विदाई का क्रम जारी रहा, तब भी नगर की सड़कों पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी बनी रही। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच भावभीनी विदाई दी। ब्यूरो रिपोर्ट आशुतोष सेन बड़वानी1
- जहांगीरपुरी में फुट ओवर ब्रिज (FOB) से टकराई क्रेन; यातायात प्रभावित ➡ उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सड़क से गुजर रही एक भारी क्रेन फुट ओवर ब्रिज (FOB) से जा टकराई #Jahangirpuri: जहांगीरपुरी में फुट ओवर ब्रिज (FOB) से टकराई क्रेन; यातायात प्रभावित ➡ उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सड़क से गुजर रही एक भारी क्रेन फुट ओवर ब्रिज (FOB) से जा टकराई ➡ टक्कर इतनी जोरदार थी कि ढांचे को पहुंची क्षति, घटना के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही हुई बाधित और लगा लंबा जाम ➡ सूचना मिलते ही स्थानीय जहांगीरपुरी थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं; यातायात को सुचारू कराने व क्रेन को हटाने के प्रयास जारी ➡ हादसे में किसी के हताहत होने या चोटिल होने के संबंध में आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा1
- तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, सब इंस्पेक्टर सही 13 लोगों की मौत।1
- UP. महाराजगंज में अदालत परिसर के भीतर महिलाओं को पुलिस और वकीलों के सामने बर्बरता से पीटा गया। समाज को विघटित करने वाली ऐसी घटनाएं हर रोज़ सामने आ रही है।1