*झिलमिलाती झांकियों ने मोहा हर दिल भारी भीड़ के बीच निकली झाकियां* *देर शाम से अलसुबह तक उमड़ा आस्था का सैलाब, बच्चों से लेकर बुजुर्गों और मातृशक्ति तक ने निहारी मनमोहक झांकियां* लोकेशन बड़वानी मध्य प्रदेश *झिलमिलाती झांकियों ने मोहा हर दिल भारी भीड़ के बीच निकली झाकियां* *देर शाम से अलसुबह तक उमड़ा आस्था का सैलाब, बच्चों से लेकर बुजुर्गों और मातृशक्ति तक ने निहारी मनमोहक झांकियां* *चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।* *नगर के साथ साथ भाजपा व कांग्रेस ओर प्रेस क्लब बड़वानी ने भी किया सम्मान।* विजुअल बड़वानी में बीती रात अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शुक्रवार रात बड़वानी में आस्था, भक्ति और उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा नगर देर रात से अलसुबह तक बप्पा की भक्ति में डूबा नजर आया। गणपति बप्पा की विदाई के लिए निकले भव्य चल समारोह और आकर्षक झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया। इस बार की झांकियों की प्रस्तुति की नगरभर में जमकर सराहना होती रही। देर शाम से शुरू हुआ चल समारोह जैसे-जैसे आगे बढ़ा, वैसे-वैसे मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। बच्चे, बुजुर्ग, युवा और मातृशक्ति बड़ी संख्या में घरों से निकलकर सड़क किनारे घंटों खड़े रहे और बप्पा के दर्शन के साथ मनमोहक झांकियों का आनंद लेते रहे। भक्ति गीतों, जयघोष और ढोल-ताशों की गूंज से पूरी रात बड़वानी का माहौल भक्तिमय बना रहा। *झांकियों ने खींचा लोगों का ध्यान* चल समारोह में शामिल विभिन्न झांकियों में रचनात्मकता और आकर्षक प्रस्तुति देखने को मिली। धार्मिक एवं सामाजिक संदेशों से सजी झांकियों ने लोगों को देर तक अपने साथ बांधे रखा। कई स्थानों पर लोगों ने मोबाइल कैमरों में इन यादगार पलों को कैद किया। *नगर में जगह जगह हुआ झाकियों का सम्मान* चल समारोह के समापन के अवसर पर नगर द्वारा उत्कृष्ट झांकियों और अखाड़ों को पुरस्कृत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन में सहभागिता करने वाले मंडलों और युवाओं में पुरस्कार मिलने से खासा उत्साह दिखाई दिया। *भाजपा-कांग्रेस और प्रेस क्लब ने भी किया स्वागत* भव्य चल समारोह के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से भी स्वागत मंच लगाए गए। भाजपा एवं कांग्रेस की ओर से भी झांकियों और गणेश भक्तों का स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए स्वागत और सेवा की व्यवस्था देखने को मिली। *चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर* रातभर चले इस विशाल आयोजन को लेकर बड़वानी पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी वर्दी के साथ-साथ सिविल ड्रेस में भी निगरानी करते दिखाई दिए। *भक्ति, उत्साह और एकता का बना यादगार दृश्य* अलसुबह तक जब बप्पा की विदाई का क्रम जारी रहा, तब भी नगर की सड़कों पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी बनी रही। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच भावभीनी विदाई दी। ब्यूरो रिपोर्ट आशुतोष सेन बड़वानी

- पितृ पक्ष प्रारंभ एवं प्रतिपदा श्रद्धा पर सभी दिवंगत पितरों को #_जगत_न्यूज़_24 परिवार कोटि कोटि नमन करता है।1
- 2024 के बाद हुए चुनावों पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल आसनसोल/पश्चिम बंगाल। चुनाव प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर देश की राजनीति में विवाद लगातार तेज होता जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने 26 सितंबर को आसनसोल में कहा कि 2024 के बाद हुए चुनाव गैर-कानूनी रहे हैं और चुनाव के बाद लिए गए कुछ फैसले भी गैर-कानूनी हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी को चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से फायदा मिला।1
- अकालमृत्यु (पितृ दोष)!💯✅निवारण 🔱1
- वेवज इंटरनैशनल किड्ज स्कूल नरेला द्वारा ग्रैंड इवेंट का आयोजन। (BC) कृपया बच्चों को मोबाइल व टीवी से दूर रखें:- Waves International School1
- *चंदौली की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़।* हाईवे पर करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर दौड़ रहा महाकाय ट्रांसपोर्टर, बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल, ओडिशा से झारखंड और बिहार होते हुए यूपी की सीमा में पहुंचा। मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरकर यूपी- बिहार बॉर्डर की ओर बढ़ा ट्रक, सुरक्षित आवागमन को लेकर NHAI अलर्ट। बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा वेसल, जहां बायो-प्लास्टिक का उत्पादन किया जाएगा।1
- दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में दिव्या प्रेम सेवा मिशन का शानदार कार्यक्रम1
- महाराष्ट्र नंदुरबार शाहदा तहसील के शेल्टी गांव में 11 फुट का अजगर दीखा जिसको रेस्क्यू किया गया1
- दिल्ली के रोहिणी इलाके से चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रशांत विहार थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास नाबालिगों के बीच हुए विवाद के बाद एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया गय दिल्ली के रोहिणी इलाके से चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रशांत विहार थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास नाबालिगों के बीच हुए विवाद के बाद एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में बाबू नाम का नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया।1