Shuru
Apke Nagar Ki App…
पितृ पक्ष प्रारंभ एवं प्रतिपदा श्रद्धा पर सभी दिवंगत पितरों को #_जगत_न्यूज़_24 परिवार कोटि कोटि नमन करता है।
JAGAT NEWS 24
पितृ पक्ष प्रारंभ एवं प्रतिपदा श्रद्धा पर सभी दिवंगत पितरों को #_जगत_न्यूज़_24 परिवार कोटि कोटि नमन करता है।
More news from North West Delhi and nearby areas
- महाराष्ट्र नंदुरबार शाहदा तहसील के शेल्टी गांव में 11 फुट का अजगर दीखा जिसको रेस्क्यू किया गया1
- दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में दिव्या प्रेम सेवा मिशन का शानदार कार्यक्रम1
- *गंगा एक्सप्रेसवे पर भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर पोल से टकराई टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार, विधायक समेत दो घायल* *गंगा एक्सप्रेसवे पर भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर पोल से टकराई टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार, विधायक समेत दो घायल*1
- उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस द्वारा वेलकम थाना क्षेत्र में किया नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वॉलीबॉल खेली गई उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस द्वारा वेलकम थाना क्षेत्र में किया नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वॉलीबॉल खेली गई डीसीपी ने कहा क्या मैं इस माध्यम से लड़की लड़कियों को जागरूक भी करना है डीपी राहुल अलवल ने बताया कि इस खेल में हमारे जिला की महिलाएं हैं इसके अलावा दिल्ली पुलिस के भी जवान है1
- यूजीसी कानून लागू करने की मांग को लेकर भीम आर्मी का आगरा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन यूजीसी कानून लागू करने की मांग पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने उठाई आवाज आगरा। यूजीसी कानून को लागू करने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से उच्च शिक्षा से जुड़े नियमों को प्रभावी रूप से लागू करने तथा सामाजिक न्याय के प्रावधानों को मजबूत करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने यूजीसी कानून को लागू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में समान अवसर और वंचित वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कानून के प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने अधिकारों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का आह्वान किया। प्रदर्शन के बाद सुनील चित्तौड़ के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी कानून लागू करने और उच्च शिक्षण संस्थानों में सामाजिक न्याय से जुड़े प्रावधानों को प्रभावी बनाने की मांग की गई। पार्टी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अनुसूचित जाति और अन्य वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए स्पष्ट और प्रभावी व्यवस्था जरूरी है। आगरा में यूजीसी को लेकर पहले से गरम है माहौल यूजीसी के नए नियमों को लेकर आगरा में पिछले दिनों से अलग-अलग संगठनों की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 20 सितंबर को यूजीसी मुक्ति मोर्चा के आह्वान पर सवर्ण समाज से जुड़े बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर मार्च के जरिए जिला मुख्यालय की ओर बढ़े थे। इस दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ और पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति भी बनी। इन प्रदर्शनों में यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने के साथ आरक्षण संबंधी प्रावधानों में बदलाव और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन जैसी मांगें भी उठाई गई थीं। इसी पृष्ठभूमि में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन मुद्दे का दूसरा पक्ष सामने रखता है। जहां एक ओर कुछ संगठन यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं, वहीं आजाद समाज पार्टी इसे सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों से जोड़ते हुए कानून लागू करने की मांग कर रही है। राजनीतिक रूप से भी यह मुद्दा महत्वपूर्ण हो गया है। आगरा में यूजीसी को लेकर लगातार हो रहे प्रदर्शनों ने शिक्षा, आरक्षण और सामाजिक न्याय से जुड़े सवालों को सार्वजनिक बहस के केंद्र में ला दिया है। आजाद समाज पार्टी का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन इसी बहस में अपनी राजनीतिक और सामाजिक स्थिति दर्ज कराने की कोशिश के रूप में देखा जा सकता है। पार्टी नेताओं ने संकेत दिया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों की अगली रणनीति और सरकार की ओर से इस ज्ञापन पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर अब नजर रहेगी।1
- *झिलमिलाती झांकियों ने मोहा हर दिल भारी भीड़ के बीच निकली झाकियां* *देर शाम से अलसुबह तक उमड़ा आस्था का सैलाब, बच्चों से लेकर बुजुर्गों और मातृशक्ति तक ने निहारी मनमोहक झांकियां* लोकेशन बड़वानी मध्य प्रदेश *झिलमिलाती झांकियों ने मोहा हर दिल भारी भीड़ के बीच निकली झाकियां* *देर शाम से अलसुबह तक उमड़ा आस्था का सैलाब, बच्चों से लेकर बुजुर्गों और मातृशक्ति तक ने निहारी मनमोहक झांकियां* *चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।* *नगर के साथ साथ भाजपा व कांग्रेस ओर प्रेस क्लब बड़वानी ने भी किया सम्मान।* विजुअल बड़वानी में बीती रात अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शुक्रवार रात बड़वानी में आस्था, भक्ति और उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा नगर देर रात से अलसुबह तक बप्पा की भक्ति में डूबा नजर आया। गणपति बप्पा की विदाई के लिए निकले भव्य चल समारोह और आकर्षक झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया। इस बार की झांकियों की प्रस्तुति की नगरभर में जमकर सराहना होती रही। देर शाम से शुरू हुआ चल समारोह जैसे-जैसे आगे बढ़ा, वैसे-वैसे मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। बच्चे, बुजुर्ग, युवा और मातृशक्ति बड़ी संख्या में घरों से निकलकर सड़क किनारे घंटों खड़े रहे और बप्पा के दर्शन के साथ मनमोहक झांकियों का आनंद लेते रहे। भक्ति गीतों, जयघोष और ढोल-ताशों की गूंज से पूरी रात बड़वानी का माहौल भक्तिमय बना रहा। *झांकियों ने खींचा लोगों का ध्यान* चल समारोह में शामिल विभिन्न झांकियों में रचनात्मकता और आकर्षक प्रस्तुति देखने को मिली। धार्मिक एवं सामाजिक संदेशों से सजी झांकियों ने लोगों को देर तक अपने साथ बांधे रखा। कई स्थानों पर लोगों ने मोबाइल कैमरों में इन यादगार पलों को कैद किया। *नगर में जगह जगह हुआ झाकियों का सम्मान* चल समारोह के समापन के अवसर पर नगर द्वारा उत्कृष्ट झांकियों और अखाड़ों को पुरस्कृत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन में सहभागिता करने वाले मंडलों और युवाओं में पुरस्कार मिलने से खासा उत्साह दिखाई दिया। *भाजपा-कांग्रेस और प्रेस क्लब ने भी किया स्वागत* भव्य चल समारोह के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से भी स्वागत मंच लगाए गए। भाजपा एवं कांग्रेस की ओर से भी झांकियों और गणेश भक्तों का स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए स्वागत और सेवा की व्यवस्था देखने को मिली। *चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर* रातभर चले इस विशाल आयोजन को लेकर बड़वानी पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी वर्दी के साथ-साथ सिविल ड्रेस में भी निगरानी करते दिखाई दिए। *भक्ति, उत्साह और एकता का बना यादगार दृश्य* अलसुबह तक जब बप्पा की विदाई का क्रम जारी रहा, तब भी नगर की सड़कों पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी बनी रही। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच भावभीनी विदाई दी। ब्यूरो रिपोर्ट आशुतोष सेन बड़वानी1
- जहांगीरपुरी में फुट ओवर ब्रिज (FOB) से टकराई क्रेन; यातायात प्रभावित ➡ उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सड़क से गुजर रही एक भारी क्रेन फुट ओवर ब्रिज (FOB) से जा टकराई #Jahangirpuri: जहांगीरपुरी में फुट ओवर ब्रिज (FOB) से टकराई क्रेन; यातायात प्रभावित ➡ उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सड़क से गुजर रही एक भारी क्रेन फुट ओवर ब्रिज (FOB) से जा टकराई ➡ टक्कर इतनी जोरदार थी कि ढांचे को पहुंची क्षति, घटना के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही हुई बाधित और लगा लंबा जाम ➡ सूचना मिलते ही स्थानीय जहांगीरपुरी थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं; यातायात को सुचारू कराने व क्रेन को हटाने के प्रयास जारी ➡ हादसे में किसी के हताहत होने या चोटिल होने के संबंध में आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा1
- *उन्नाव — अमृतकाल में गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क पर अब गाड़ियां नहीं नाव चलवाई जाएगी।* लगातार बारिश के बाद वशीरतगंज टोल के पास करीब 3 फीट तक पानी भर गया, पानी भरने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही में बढ़ी मुश्किलें। भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह एक्सप्रेसवे बनाया गया है, पानी भरने के बाद अब आप नाव से सैर करिए।1
- तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, सब इंस्पेक्टर सही 13 लोगों की मौत।1