टोटल ट्यूशन सेंटर ने किया मेधावी छात्रों नासिर और तबस्सुम को किया सम्मानित बरहरवा: प्रखंड के यादव नगर स्थित टोटल ट्यूशन सेंटर द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी छात्र नासिर आलम और नगमा तबस्सुम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोचिंग के शिक्षकों ने दोनों विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और मेडल प्रदान किए। अपग्रेड हाई स्कूल, जूहिबोना के छात्र नासिर आलम ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं अपग्रेड हाई स्कूल , हस्तीपाड़ा की छात्रा नगमा तबस्सुम ने 86.40 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि इन दोनों छात्रों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। टोटल ट्यूशन सेंटर के शिक्षकों ने बताया कि सही दिशा-निर्देशन और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है, जिसका उदाहरण नासिर और नगमा ने प्रस्तुत किया है। इस दौरान दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। शिक्षकों ने अन्य छात्रों से भी इनसे प्रेरणा लेने और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दोनों छात्रों की उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया और कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र समाज और देश का नाम रोशन करते हैं।
टोटल ट्यूशन सेंटर ने किया मेधावी छात्रों नासिर और तबस्सुम को किया सम्मानित बरहरवा: प्रखंड के यादव नगर स्थित टोटल ट्यूशन सेंटर द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी छात्र नासिर आलम और नगमा तबस्सुम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोचिंग के शिक्षकों ने दोनों विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और मेडल प्रदान किए। अपग्रेड हाई स्कूल, जूहिबोना के छात्र नासिर आलम ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं अपग्रेड हाई स्कूल , हस्तीपाड़ा की छात्रा नगमा तबस्सुम ने 86.40 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि इन दोनों छात्रों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। टोटल ट्यूशन सेंटर के शिक्षकों ने बताया कि सही दिशा-निर्देशन और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है, जिसका उदाहरण नासिर और नगमा ने प्रस्तुत किया है। इस दौरान दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। शिक्षकों ने अन्य छात्रों से भी इनसे प्रेरणा लेने और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दोनों छात्रों की उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया और कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र समाज और देश का नाम रोशन करते हैं।
- बरहरवा:-गुरूवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर बरहरवा संजीव कुमार द्वारा एएसआई बी.एन. टुडू, कांस्टेबल राकेश कुमार,कांस्टेबल अमरेश कुमार एवं कांस्टेबल जय कुमार सिंह के साथ बरहरवा रेलवे स्टेशन पर और ऑन ड्यूटी तीनपहाड़ कैंपिंग स्टाफ कांस्टेबल बबलू मुर्मू एवं कांस्टेबल सतीश कुमार द्वारा तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर असामाजिक गतिविधियों, यात्री संबंधी अपराधों तथा अन्य आपराधिक कृत्यों की रोकथाम हेतु छापेमारी एवं तलाशी अभियान के दौरान जब ट्रेन संख्या 53030 (भागलपुर–अजीमगंज पैसेंजर) बरहरवा स्टेशन पहुंची तो उससे से एक अकेला नाबालिग लड़का उतरता हुआ दिखे जिसके पास जाकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह भागलपुर के एक मदरसा में पढ़ता है और वह अपने पिता के साथ घर लौटने हेतु भागलपुर रेलवे स्टेशन आया था, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण उसके पिता ट्रेन में सवार नहीं हो सके और वह अनजाने में अकेले ही ट्रेन में चढ़ गया तथा बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुँच गया। साथ ही आरपीएफ कैंपिंग स्टाफ तीनपहाड़ के द्वारा एक नाबालिक लड़की को तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफ़ॉर्म नंबर 01 पर इधर उधर अकेले घूमते दिखाई दी ।अकेला दिखाने पर जब कैंपिंग स्टाफ द्वारा पूछने पर उसने बताया कि मां और अब्बू के द्वारा डांटने पर वह घर से भाग कर स्टेशन आ गई थी,जब इनके घर संपर्क किया गया तो इनके भाई ने बताया कि उसका दिमागी रूप से थोड़ा दिक्कत होने के कारण रात से ही घर से निकली हुई है । दोनों की उम्र क्रमशः 09 और 13 साल की है और आगे पूछने पर नाबालिक लड़के ने अपना घर मिर्जाचौकी थाना और लड़की ने अपना राजमहल थाना जिला साहेबगंज का रहने वाला बताया। दोनों नाबालिग बच्चों को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया तथा चाइल्ड हेल्पलाइन साहिबगंज को सूचित किया गया। सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात चाइल्ड हेल्पलाइन मंथन के प्रतिनिधि पोस्ट पर पहुँचे एवं बच्चे की काउंसलिंग की। इसके उपरांत सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए दोनों नाबालिग बच्चों को सुरक्षित आगे की आवश्यक कार्रवाई हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन बाल संरक्षण के सुपुर्द कर दिया गया।सोचने वाली बात यह है कि अगर इन दोनों बच्चों को आरपीएफ़ की टीम अगर सही समय पर रेस्क्यू नहीं करती तो दोनों बच्चे अपने परिवार से बिछड़ जाते या खो जाते।लेकिन आरपीएफ़ टीम की सूझबूझ से ये मुसीबत टल गई।1
- पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के झामुमो सांसद विजय कु० हांसदा ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व पर भरोसा जताएगी और राज्य में चौथी बार तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनेगी।सांसद विजय हांसदा ने कहा कि बंगाल की जनता धर्म और जाति के नाम पर होने वाली राजनीति को पसंद नहीं करती। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण उनका बंगाल के लोगों से लगातार संपर्क रहता है और वहां की जनता आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द को सबसे ज्यादा महत्व देती है।उन्होंने कहा, “बंगाल में हर धर्म, हर जाति और दूसरे राज्यों से आए लोग भी मिल-जुलकर रहते हैं। यही भारत की असली पहचान है। वहां नफरत की राजनीति को कोई जगह नहीं मिलेगी।भाजपा पर निशाना साधते हुए सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर बंगाल की सत्ता हासिल करना चाहती है। हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि जनता भाजपा के इन प्रयासों को नकार देगी और ममता बनर्जी फिर भारी बहुमत से सत्ता में लौटेंगी।विजय हांसदा ने कहा कि बंगाल की जनता विकास, शांति और सामाजिक एकता की राजनीति चाहती है, न कि समाज को बांटने वाली विचारधारा। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस पहले से अधिक मजबूती के साथ उभरेगी। बाइट- विजय कु० हांसदा, सांसद राजमहल4
- Post by Amir kumar saha1
- जग के पालनहार है श्री हरि भगवान🙏🌼1
- भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चर्चित प्रमिला देवी हत्याकांड में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि प्रमिला देवी, जो कि चिंतामन साह की पत्नी थीं, की कुछ दिन पहले निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद आरोपी रंजन साह, पिता प्रेमानंद साह, घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। लगातार कई महीनों तक फरार रहने के बाद अब भागलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। सनोखर थाना क्षेत्र के नाकी गांव स्थित आरोपी के घर पर कोर्ट के आदेश के अनुसार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। सनोखर थाना अध्यक्ष पंकज किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था, जिसके चलते न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में न्याय की उम्मीद जगी है।1
- छगराहा में 23 वर्षीय महिला का फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला शव बलबड्डा थाना क्षेत्र के छगराहा में सोमवार को 23 वर्षीय महिला का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर व बलबड्डा थाना के पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे एवं परिजनों तथा मृतिका के मायके पक्ष से घटना की जानकारी ली।वहीं मायके पक्ष में मृतिका की मां मृतिका की मां यशोदा देवी ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।मृतिका की मां ने कहा कि तीन लाख रुपए दिया गया था।जहां मृतिका के पति रंजीत दास के द्वारा पचास हजार रुपए और गहने भी मांगा गया था।पचास हजार रुपए तथा गहने जेवर नहीं देने के कारण मेरी बेटी गुड़िया कुमारी का ससुराल पक्ष के द्वारा हया कर दिया गया तथा ससुराल पक्ष के द्वारा हमेशा मेरी बेटी को घरों के विवाद में प्रताड़ित किया जाता था।वहीं मृतिका के पति रंजीत दास ने कहा कि सुबह पत्नी गुड़िया कुमारी के साथ मामूली विवाद हुआ था और हम काम करने के लिए बलबड्डा गए थे,वहां से वापस आने पर पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया।हालांकि इस घटना की जांच में स्थानीय पुलिस जुट गई है।इधर मायके पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतिका का नाम गुड़िया कुमारी,उम्र 23 वर्ष,पति-रंजीत दास,ग्राम-छगराहा,थाना -बलबड्डा,जिला-गोड्डा है।1
- #बौंसी डैम रोड स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इलाके में CCTV कैमरों की कमी के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में जल्द से जल्द CCTV कैमरे लगाए जाएं, ताकि अपराध पर नियंत्रण पाया जा सके। #bihar #BiharNews #bounsidiary #bounsithana1
- Post by Sunny kr. bhagat1