कचरा निस्तारण विवाद में सख्ती: 13 आरोपी कोर्ट में पेश, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे कुशलगढ़ नगर क्षेत्र के हिंगोलीया चारण में कचरा निस्तारण को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। सभी आरोपियों को पहले दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया जा चुका था, जिन्हें प्रोटेक्शन वारंट के तहत जेल से लाकर पेश किया गया। सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया ने बताया कि नगर पालिका कुशलगढ़ के अधिशासी अधिकारी प्रभुलाल भाभोर की रिपोर्ट पर दर्ज मामले में जांच के दौरान आरोपियों की पहचान हुई। न्यायालय से वारंट प्राप्त कर उन्हें पेश किया गया। घटना के दौरान कचरा निस्तारण कार्य का विरोध करते हुए भीड़ ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और पत्थरबाजी कर कर्मचारियों व पुलिस की सुरक्षा को खतरे में डाला। मामले में IPC की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आमजन से विवादों का समाधान शांतिपूर्ण व कानूनी तरीके से करने की अपील की है।
कचरा निस्तारण विवाद में सख्ती: 13 आरोपी कोर्ट में पेश, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे कुशलगढ़ नगर क्षेत्र के हिंगोलीया चारण में कचरा निस्तारण को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। सभी आरोपियों को पहले दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया जा चुका था, जिन्हें प्रोटेक्शन वारंट के तहत जेल से लाकर पेश किया गया। सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया ने बताया कि नगर पालिका कुशलगढ़ के अधिशासी अधिकारी प्रभुलाल भाभोर की रिपोर्ट पर दर्ज मामले में जांच के दौरान आरोपियों की पहचान हुई। न्यायालय से वारंट प्राप्त कर उन्हें पेश किया गया। घटना के दौरान कचरा निस्तारण कार्य का विरोध करते हुए भीड़ ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और पत्थरबाजी कर कर्मचारियों व पुलिस की सुरक्षा को खतरे में डाला। मामले में IPC की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आमजन से विवादों का समाधान शांतिपूर्ण व कानूनी तरीके से करने की अपील की है।
- कुशलगढ़ नगर क्षेत्र के हिंगोलीया चारण में कचरा निस्तारण को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। सभी आरोपियों को पहले दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया जा चुका था, जिन्हें प्रोटेक्शन वारंट के तहत जेल से लाकर पेश किया गया। सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया ने बताया कि नगर पालिका कुशलगढ़ के अधिशासी अधिकारी प्रभुलाल भाभोर की रिपोर्ट पर दर्ज मामले में जांच के दौरान आरोपियों की पहचान हुई। न्यायालय से वारंट प्राप्त कर उन्हें पेश किया गया। घटना के दौरान कचरा निस्तारण कार्य का विरोध करते हुए भीड़ ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और पत्थरबाजी कर कर्मचारियों व पुलिस की सुरक्षा को खतरे में डाला। मामले में IPC की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आमजन से विवादों का समाधान शांतिपूर्ण व कानूनी तरीके से करने की अपील की है।1
- Post by Alpesh Bhuriya2
- बांसवाड़ा में राम नवमी पर भव्य भजन संध्या व संत समागम की तैयारियां शुरू बांसवाड़ा। आगामी 26 जनवरी को देशभर में श्री राम नवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी क्रम में बांसवाड़ा शहर में भी धार्मिक उत्साह का वातावरण बनने लगा है। श्री राम समिति, बांसवाड़ा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या एवं संत समागम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। बैठक में कार्यक्रम को अधिक भव्य, व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। समिति के अध्यक्ष वासु बाथम ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन पहले से अधिक भव्य और अनुशासित रूप में किया जाएगा, जिसमें संतों का सानिध्य, भक्ति रस से ओतप्रोत भजन संध्या और श्रद्धालुओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राम नवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करने का अवसर है। इस बार की विशेषता यह रहेगी कि भजन संध्या में मारवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिससे आयोजन में भक्ति और सांस्कृतिक रंग और भी गहरा होगा। बैठक में सचिव अनूप त्रिपाठी, गोकुल जैन, हरेश लखानी, किशोर बाथम, जैकी टेलर, रजत चौबीसा, हर्ष कलाल, धर्मेश पंचाल, हिमांशु मीणा, रौनक जैन, नितेश गुर्जर, धर्मेश नागर, रितीश सेठिया, प्रियांशु जैन, लव पंचाल, अंकित भोई, चिराग पंचाल, घनश्याम बुनकर, सोनू जैन, गब्बर भाई, मयंक, रिशु सेन, विनोद तेली, अंकित भोई शोरभ जोशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समिति के मीडिया प्रभारी मनोज त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ कर दी गई हैं और शहरवासियों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया गया है। आयोजन के अंत में भव्य सामूहिक आरती के साथ श्रद्धालु भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन होंगे, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी,,,,,(रुपगढ में दोपहर तीन बजे मकान मे लगी आग पशुओं का चारा व अनाज जलकर हुआ राख, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर,,,,,, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुपगढ में आज दोपहर तीन बजे हरचंद पुत्र पुना आदिवासी जाती सोलंकी के कच्चे कवैलु पोश मकान में अचानक आग लग गई जिसके चलते हरचंद का कच्चा कवेलु पोश मकान जल कर राख में तब्दील हो गया ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की पर हवा व दौपहर के समय आग ने उग्र रूप ले लिया और अनाज तथा मवैशियो का चारा जलकर राख में तब्दील हो गया रुपगढ सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह ग्राम विकास अधिकारी पटवारी गिरदावर व पुलिस मोके पर पहुंचे ओर आग से हुएं नुकसान का मोका पर्चा बनाया उक्त जानकारी रुपगढ सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह ने दी3
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेद्र कुमार सोनी कैमरा मेन शाहिद मकरानी रामगढ़ (गरीब के घर लगी आग आधा मकान व पशुओं की घास जलकर हुई राख, कुशलगढ़ से पंहुचा दमकल,,,,,, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहकमपुरा के आमलियामाल गांव में भुंडीया पिता हुरजी कटारा के मकान में आज शाम होते-होते अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई समाचार लिखे जाने तक गरीब भुंडीया का आधा आशियाना जल गया वहीं मकान के पास रखी घास भी आग के चपेटे में आ गई और घास राख में तब्दील हो गई सुचना पर आमलियामाल में हड़कंप मच गया लौग आग पर काबु पाने के लिए जतन करते दिखाई दिए, वहीं कुशलगढ़ नगरपालिका से आग बुझाने के लिए दमकल भी आया तब तक गरीब भुंडीया का आघा मकान व घास जल कर राख में तब्दील हो गया है,4
- सागवाड़ा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख देखने को मिला है, जहां नगर पालिका क्षेत्र में सड़क किनारे फैले अतिक्रमणों पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने व्यापारियों और फुटकर दुकानदारों को चेतावनी जारी की। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में चलाए गए इस अभियान के दौरान कई स्थानों से अतिक्रमण हटाए गए और लोगों को समझाइश भी दी गई। कार्रवाई के दौरान उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण ने स्पष्ट कहा कि शहर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। वहीं थाना अधिकारी मनीष खोईवाल ने चेतावनी दी कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर दंडित किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सोहील शेख ने भी कहा कि यह अभियान समय-समय पर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी दौरान दिनेश जांगा के कथित अतिक्रमण को हटाने पहुंचे दल और उनके बीच कुछ देर तनातनी भी हुई। दिनेश जांगा का कहना था कि उनके पास जमीन का वैध पट्टा है, जबकि नगर पालिका प्रशासन ने उन्हें दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं। जांगा ने यह भी आरोप लगाया कि शहर में बड़े और पक्के अतिक्रमणों पर कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि छोटे और गरीब लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।1
- श्री दिवाक माता समिति व श्री ब्रह्मज्योति संस्थान द्वारा चैत्र नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत शतचंडी महायज्ञ संपन्न श्री दिवाकमाता समिति के अध्यक्ष नारजी भाई मीणा की गरिमामय उपस्थिति में श्री ब्रह्मज्योति वैदिक गुरुकुल प्रतापगढ़ के बटुकों द्वारा चैत्र नवरात्रि शतचंडी महायज्ञ के साथ संपन्न हुई नवरात्रि के अंतर्गत दुर्गा सप्तशती के 100 पाठ, नवार्ण मंत्र के 11 लाख जाप, श्री बगलामुखी मंत्र के 1 लाख जाप, श्री सूक्त 16 सौ पाठ , सिद्ध कुंजिका स्तोत्र के 16 सौ पाठ किय गये श्री ब्रह्मज्योति वैदिक गुरुकुल के आचार्य पं दिनेश द्विवेदी द्वारा नवरात्र के अंतिम दिवस पर भगवती दुर्गा देवी का विशेष आवरण पूजन व सहस्त्रार्चन बगलामुखी सहस्त्रनाम से हवन किया गया अरनोद के पं सुनिल व्यास द्वारा शुक्रवार को नवमी तिथि पर दिवाक माता जी की विशेष पूजा अर्चना की गई वेदाचार्य पं शुभम शर्मा द्वारा अभिजीत मुहूर्त में पूर्णाहुति करवाई गई पूर्णाहुति के पश्चात आरती, कन्या पूजन के साथ नव दिवसीय महा अनुष्ठान संपन्न हुआ नवम दिवसीय अनुष्ठान में नारायण लाल,रूप लाल, जोलर सरपंच बलवीर मीणा, हगजी राम, धीरजमल,प्रभुलाल, जगदीश वर्मा, रणजीत,सुभाष, रामचन्द्र, धारजी,गौतम,राजमल, केशुराम,मांगीलाल,प्रभुलाल, हरदूराम, गजेंद्र,संदीप, बालुराम,किरणमल सहित आस पास के भक्तगण उपस्थित थे1
- नौगामा क्षेत्र के शक्तिपीठ कल्लाजी धाम में चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर भव्य यज्ञ-हवन आयोजित हुआ। गादीपति महंत सूर्यवीरसिंह जी ने कहा कि सच्ची भक्ति के लिए अहंकार, काम, क्रोध व लोभ का त्याग आवश्यक है और परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए। उन्होंने वीर कल्लाजी के बलिदान को याद कर युवाओं से राष्ट्र सेवा व नशामुक्ति का आह्वान किया। आचार्य किशोर त्रिवेदी के मंत्रोच्चार में 101 किलो हवन सामग्री व 51 किलो घी से आहुतियां दी गईं तथा माताजी को 1111 लडुआ का भोग अर्पित किया गया। देवीसिंह चौहान व गिरीश केमकर के सानिध्य में यज्ञ पूर्णाहुति के बाद आरती व महाप्रसाद का आयोजन हुआ।1