Shuru
Apke Nagar Ki App…
झाँसी के बुंदेलखंड क्षेत्र में किन्नर समुदाय सड़कों पर उतर आया है। उनके विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हलचल मची हुई है।
जय बजनी बाबा खडोवरा
झाँसी के बुंदेलखंड क्षेत्र में किन्नर समुदाय सड़कों पर उतर आया है। उनके विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हलचल मची हुई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- टीकमगढ़ जिले में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के वाहनों पर हमला, पुलिस ने लिया संज्ञान टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत ग्राम दरि बुडेरा में आज 9 मई को आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी की गाड़ियों पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस हमले में पार्टी के कुछ कार्यकर्ता चोटिल हो गए। भीम आर्मी की शिकायत पर बुडेरा थाना पुलिस ने संज्ञान लिया और आवश्यक कार्यवाही की गई।1
- टीकमगढ़ जिले की लघु कृषक बाजार गौर में चल रही दरगांय,गौर सहकारी समिति में ग्रेहू खरीदी सेंटर पर खुले में पड़ा धोरों में भरा हजारो किवंटल गेहूं2
- भीषण गर्मी के इस दौर में नगर परिषद पलेरा द्वारा जनहित एवं मानवीय पहल भीषण गर्मी के इस दौर में नगर परिषद पलेरा द्वारा जनहित एवं मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में “जन शीतल आश्रय” का निर्माण कराया गया है। यह सराहनीय पहल नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री विनोद वर्मा एवं CMO शिवी उपाध्याय के विशेष प्रयासों से साकार हुई है। इस जन शीतल आश्रय का निरीक्षण टीकमगढ़ कलेक्टर द्वारा किया गया एवं व्यवस्थाओं की सराहना की गई। अब अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों एवं परिचारकों को तपती गर्मी और असुविधा से राहत मिलेगी तथा उन्हें ठंडे, स्वच्छ एवं आरामदायक वातावरण में बैठने और विश्राम की सुविधा उपलब्ध होगी। नगर परिषद पलेरा की यह पहल जनसेवा, संवेदनशीलता एवं आमजन की सुविधा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर पलेरा तहसीलदार कुलदीप सिंह ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि विनोद वर्मा, पार्षद अभय मोर, राकेश खरे जी, विश्वदीप सिंह चौहान जी सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। जनहित में समर्पित — नगर परिषद पलेरा1
- टिकमगढ़ के मोहनगढ़ में 6 दिन पहले हुई ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल टक्कर में घायल एक व्यक्ति की कल मौत हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मोहनगढ़ थाने पहुंचे, जहां पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल यादव की पहल पर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में पीएम आवास योजना की राशि गलत बैंक खाते में जमा हो गई। एक ही नाम की दो महिलाओं के कारण हुई इस गड़बड़ी से असली हितग्राही परेशान है। मामले की जाँच चल रही है।1
- टीकमगढ़ की जगतनगर ग्राम पंचायत में श्री मद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण और श्रद्धालु भगवान कृष्ण जन्मोत्सव के आनंद में झूम उठे। कथावाचक पंडित संतोष गंगेले के मुखारबिंद से कथा सुनाई जा रही है।1
- कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देश पर नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ द्वारा ढोंगा ग्राउंड के पास सुंदर लाइटिंग की व्यवस्था की गई।1
- टीकमगढ़ आगमन पर मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट का सरोज राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत।* मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट का सरोज राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत।* टीकमगढ़। आज मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश केवट का टीकमगढ़ आना हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश केवट के पदभार ग्रहण करने के पश्चात पहली बार जिला आगमन हुआ उन्होंने कुंडेश्वर भोलेनाथ के दर्शन कर भाजपा कार्यालय टीकमगढ़ पहुंचे जहां भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया , ढोल नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़े गए, सरोज राजपूत ने बधाई-शुभकामनाएं देते हुए उनको माला- शाल पहनाकर कुंडेश्वर महादेव का चित्र भेंट किया व सभी में मिठाई बांटी गई। सरोज राजपूत के कहा कि प्रदेश शासन द्वारा कर्मठ इमानदार महेश केवट को यह जिम्मेदारी सौंपी गई जिससे पूरा बुंदेलखंड क्षेत्र आज गर्व महसूस कर रहा है, उन्होंने संगठन के सिपाही के रूप में पार्टी को मजबूत करने के लिए बहुत मेहनत की और अब मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष के रूप में संबंधित विभाग में शासन से जुड़ी योजनाओं पर लोगों के बीच कार्य करेंगे। भाजपा कार्यालय में स्वागत करने वालों में भाजपा जिला महामंत्री मनोज देवालिया, जिला उपाध्यक्ष विकास यादव, राहुल तिवारी, अरविंद रैकवार, पंकज प्रजापति, नरेश तिवारी, पुष्पा यादव, मीरा खरे, संध्या सोनी, शिवचरण उटमालिया, आदित्य परमार ,शुभम व्यास, सुनील रैकवार,स्वप्निल तिवारी, दीपक रैकवार,सूरज कड़ा, विनोद कड़ा, बृजेंद्र लोधी, राघवेंद्र, गोलू,संस्कार रजक,हनी जैन, रानू नायक,अंशुल सोनी, राजेश सोनी,जितेंद्र घोष, विकास साहू, आकाश, धनश्याम , आशीष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने ग्रामीण मंडल की बैठक ली जिसमें मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र लोधी , मंडल महामंत्री रानू नायक व ओमप्रकाश चढ़ार सहित ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने मंडल बैठक में कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करता है और संगठन को मजबूत बनाता है, इसलिए हमें जमीनी स्तर पर इसी तरह कार्य करते रहना है और शासन की योजनाओं को अंत्योदय के मंत्र के साथ अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभ दिलाने में मदद करनी है और उसे संगठन की विचारधारा से जोड़ना है जिसमें राष्ट्रवाद का स्वयं से उठकर प्रवाह देखने को मिलता है।1
- पलेरा में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार, हितग्राही महिला ने जनपद सीईओ से की शिक पलेरा में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार, हितग्राही महिला ने जनपद सीईओ से की शिकायत पलेरा में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। हितग्राही महिला रुक्मन लोधी ने जनपद सीईओ अरविंद कुमार बोरकर को शिकायत की है कि ग्राम पंचायत सचिव की मिलीभगत से उनकी पहली किस्त फर्जी तरीके से दूसरे के खाते में डाल दी गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि एक साल से वह जनपद पंचायत के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जनपद सीईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं और कहा है कि लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "हितग्राही महिला का आवेदन प्राप्त हुआ है, प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त दूसरे के खाते में गलती से चली गई होगी, उसको सही किया जाएगा।"1