डेढ़ साल से खेत में गिरा था 33 हजार वोल्ट का तार, चपेट में आने से किशोरी गंभीर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत मसदी पंचायत के शिवनंदनपुर विंद टोला में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। गांव के बहियार में पिछले डेढ़ साल से 33 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरा होने के बावजूद उसे ठीक नहीं कराया गया, जिसकी चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान वीणा कुमारी, पिता चमन बिंद, निवासी शिवनंदनपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मसदी मुखिया प्रतिनिधि सुभाष यादव एवं ग्रामीणों ने बताया कि शिवनंदनपुर विंद टोला के बहियार में 33 हजार पावर का हाईटेंशन तार करीब डेढ़ साल से खेत में लावारिस हालत में गिरा हुआ है। इस संबंध में कई बार बिजली विभाग को लिखित आवेदन देकर शिकायत की गई, जांच भी हुई, लेकिन विभाग की ओर से तार को ठीक नहीं कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय उदासीनता के कारण लगातार हादसे की आशंका बनी रहती है और अब इसकी कीमत एक मासूम किशोरी को चुकानी पड़ रही है। फिलहाल वीणा कुमारी मायागंज अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।
डेढ़ साल से खेत में गिरा था 33 हजार वोल्ट का तार, चपेट में आने से किशोरी गंभीर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत मसदी पंचायत के शिवनंदनपुर विंद टोला में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। गांव के बहियार में पिछले डेढ़ साल से 33 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरा होने के बावजूद उसे ठीक नहीं कराया गया, जिसकी चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी की
पहचान वीणा कुमारी, पिता चमन बिंद, निवासी शिवनंदनपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मसदी मुखिया प्रतिनिधि सुभाष यादव एवं ग्रामीणों ने बताया कि शिवनंदनपुर विंद टोला के बहियार में 33 हजार पावर का हाईटेंशन तार करीब डेढ़ साल से खेत में लावारिस हालत में गिरा हुआ
है। इस संबंध में कई बार बिजली विभाग को लिखित आवेदन देकर शिकायत की गई, जांच भी हुई, लेकिन विभाग की ओर से तार को ठीक नहीं कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय उदासीनता के कारण लगातार हादसे की आशंका बनी रहती है और अब इसकी कीमत एक मासूम किशोरी को चुकानी पड़ रही है। फिलहाल वीणा कुमारी मायागंज अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।
- TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में भागलपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा, मुख्यमंत्री का पुतला दहन भागलपुर। पटना में TRE-4 विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को भागलपुर में छात्र संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर एसएसआई छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बेरहमी से लाठियां बरसाईं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि युवा लंबे समय से TRE-4 विज्ञापन जारी करने और रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। इस दौरान एसएसआई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि बिहार सरकार बेरोजगार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकार और रोजगार की मांग करते हैं तो सरकार उन्हें नौकरी देने के बजाय लाठियां देती है। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि अभ्यर्थियों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।1
- चापानल बहुत दिन से खराब है ग्राम चाकमुनिया पोस्ट सांझा थाना रजौन जिला बांका1
- बाइक सवारों ने किया पीछा, छोटीनाकी में ट्रैक्टर चालक पकड़ा गया। सीलहन खजुरिया से तेज रफ्तार में भाग रहे एक ट्रैक्टर ने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इसके बाद टीका चक में भी एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।1
- किसान सम्मान योजना वाले लाभुकों को नहीं मिलेगा राशन, नाम काटने का सिलसिला जारी1
- भागलपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, हजारों मामलों के निष्पादन की पहल रिपोर्ट --शंभु कुमार गोस्वामी भागलपुर भागलपुर में इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत को लेकर भागलपुर व्यवहार न्यायालय में 22 बेंच, नवगछिया में 7 और कहलगांव में 2 बेंच बनाए गए हैं लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार राजपूत, प्रिंसिपल जज दीपंकर पांडे, जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव समेत कई न्यायिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया इस दौरान प्रिंसिपल जज दीपंकर पांडे ने बताया कि लोगों को त्वरित और सरल न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक अदालत का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार ट्रैफिक चालान मामलों के निष्पादन के लिए जिला स्कूल में विशेष बेंच लगाया गया है ताकि आम लोगों को सुविधा मिल सके और मामलों का जल्द निपटारा हो। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा, ट्रैफिक चालान सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निष्पादन किया जा रहा है बाइट -- दीपंकर पांडे प्रिंसिपल जज बाइट -- डॉ नवल किशोर चौधरी जिलाधिकारी भागलपुर बाइट -- प्रमोद कुमार यादव सीनियर एसपी भागलपुर1
- सड़क किनारे सब्जी लदी गाड़ी पलटी, लोगों में लूटने को मची होड़1
- 22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए गायक अब राजू कलाकार को कॉपी करते दिख रहे हैं। उनके इस नए अंदाज ने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है।1
- पोखर में डूबने से 10 वर्षीय बालक की हुई मौत, गांव में पसरा मातम1