TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में भागलपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा, मुख्यमंत्री का पुतला दहन भागलपुर। पटना में TRE-4 विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को भागलपुर में छात्र संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर एसएसआई छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बेरहमी से लाठियां बरसाईं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि युवा लंबे समय से TRE-4 विज्ञापन जारी करने और रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। इस दौरान एसएसआई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि बिहार सरकार बेरोजगार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकार और रोजगार की मांग करते हैं तो सरकार उन्हें नौकरी देने के बजाय लाठियां देती है। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि अभ्यर्थियों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

- TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में भागलपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा, मुख्यमंत्री का पुतला दहन भागलपुर। पटना में TRE-4 विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को भागलपुर में छात्र संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर एसएसआई छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बेरहमी से लाठियां बरसाईं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि युवा लंबे समय से TRE-4 विज्ञापन जारी करने और रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। इस दौरान एसएसआई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि बिहार सरकार बेरोजगार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकार और रोजगार की मांग करते हैं तो सरकार उन्हें नौकरी देने के बजाय लाठियां देती है। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि अभ्यर्थियों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।1
- अमडीहा गांव में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 9 वर्षीय बालक झुलसा भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र अंतर्गत अमडीहा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव निवासी मोस्तीम अंसारी का 9 वर्षीय पुत्र बकरी चराने के लिए गांव के पास गया था। बताया जा रहा है कि बकरी के लिए पत्ता तोड़ने के दौरान बच्चा एक पेड़ पर चढ़ गया। ग्रामीणों के अनुसार पेड़ के बिल्कुल सटे होकर 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गुजर रहा था। तार के संपर्क में आने से पेड़ में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह बच्चे की शव को पेड़ से नीचे उतारा। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के कई पेड़ों के पास से हाई वोल्टेज तार गुजरे हैं, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने जल्द सुरक्षित व्यवस्था कराने की मांग की है।1
- चापानल बहुत दिन से खराब है ग्राम चाकमुनिया पोस्ट सांझा थाना रजौन जिला बांका1
- बाइक सवारों ने किया पीछा, छोटीनाकी में ट्रैक्टर चालक पकड़ा गया। सीलहन खजुरिया से तेज रफ्तार में भाग रहे एक ट्रैक्टर ने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इसके बाद टीका चक में भी एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।1
- किसान सम्मान योजना वाले लाभुकों को नहीं मिलेगा राशन, नाम काटने का सिलसिला जारी1
- भागलपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, हजारों मामलों के निष्पादन की पहल रिपोर्ट --शंभु कुमार गोस्वामी भागलपुर भागलपुर में इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत को लेकर भागलपुर व्यवहार न्यायालय में 22 बेंच, नवगछिया में 7 और कहलगांव में 2 बेंच बनाए गए हैं लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार राजपूत, प्रिंसिपल जज दीपंकर पांडे, जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव समेत कई न्यायिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया इस दौरान प्रिंसिपल जज दीपंकर पांडे ने बताया कि लोगों को त्वरित और सरल न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक अदालत का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार ट्रैफिक चालान मामलों के निष्पादन के लिए जिला स्कूल में विशेष बेंच लगाया गया है ताकि आम लोगों को सुविधा मिल सके और मामलों का जल्द निपटारा हो। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा, ट्रैफिक चालान सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निष्पादन किया जा रहा है बाइट -- दीपंकर पांडे प्रिंसिपल जज बाइट -- डॉ नवल किशोर चौधरी जिलाधिकारी भागलपुर बाइट -- प्रमोद कुमार यादव सीनियर एसपी भागलपुर1
- बाँका जिले के अमरपुर में सड़क किनारे सब्जी से लदी एक गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद, लोग चालक की मदद करने के बजाय सब्जियों को लूटने में जुट गए।1
- बांका के अमर्पुर में 10 वर्षीय बालक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।1