logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रदर्शन के दौरान बिहार के छात्रों का अनोखा अंदाज़ देखने को मिला है, जहाँ छात्र पुलिसकर्मियों की तैयारियों और कार्रवाई का मज़ाक उड़ाते नज़र आए। प्रदर्शन स्थल पर छात्र पुलिस से सवाल पूछ रहे हैं कि "सर टियर गैस की व्यवस्था नहीं है? क्या व्यवस्था किए हैं जी? कुछ भी व्यवस्था नहीं किए हैं, खाली वाटर कैनन? और नहीं करना चाहिए था जी?" इसी दौरान एक बंदा पुलिस वाले के पास जाकर कहता है कि "कल कैसी लाठी मारे हैं, ठीक से लगी ही नहीं। एक और मारिए तनिक कायदे से, आप लोग काम ही पूरा नहीं कर रहे हैं।" पुलिस की कार्रवाई पर छात्रों के इस तंज को 'ग़ज़ब बेइज्जती' करार दिया जा रहा है। (रिपोर्टर व एडिटर: मो. ज़ुनैद)

2 hrs ago
user_JOURNALIST MOHD JUNAID
JOURNALIST MOHD JUNAID
Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

प्रदर्शन के दौरान बिहार के छात्रों का अनोखा अंदाज़ देखने को मिला है, जहाँ छात्र पुलिसकर्मियों की तैयारियों और कार्रवाई का मज़ाक उड़ाते नज़र आए। प्रदर्शन स्थल पर छात्र पुलिस से सवाल पूछ रहे हैं कि "सर टियर गैस की व्यवस्था नहीं है? क्या व्यवस्था किए हैं जी? कुछ भी व्यवस्था नहीं किए हैं, खाली वाटर कैनन? और नहीं करना चाहिए था जी?" इसी दौरान एक बंदा पुलिस वाले के पास जाकर कहता है कि "कल कैसी लाठी मारे हैं, ठीक से लगी ही नहीं। एक और मारिए तनिक कायदे से, आप लोग काम ही पूरा नहीं कर रहे हैं।" पुलिस की कार्रवाई पर छात्रों के इस तंज को 'ग़ज़ब बेइज्जती' करार दिया जा रहा है। (रिपोर्टर व एडिटर: मो. ज़ुनैद)

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस में कथित फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में लाइसेंस और उससे जुड़ी रिवाल्वर के रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाए जाने के साथ-साथ संबंधित दस्तावेज गायब होने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस मामले में तत्कालीन शस्त्र लिपिक को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि यह फर्जीवाड़ा कब और कैसे हुआ और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही। इसके साथ ही मुख्तार अंसारी के पूरे नेटवर्क और गैंग से जुड़े अन्य लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की भी जांच तेज कर दी गई है।
    1
    गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस में कथित फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में लाइसेंस और उससे जुड़ी रिवाल्वर के रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाए जाने के साथ-साथ संबंधित दस्तावेज गायब होने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस मामले में तत्कालीन शस्त्र लिपिक को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि यह फर्जीवाड़ा कब और कैसे हुआ और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही। इसके साथ ही मुख्तार अंसारी के पूरे नेटवर्क और गैंग से जुड़े अन्य लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की भी जांच तेज कर दी गई है।
    user_UPNEWS 9
    UPNEWS 9
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती, मजबूत आर्थिक आंकड़ों और ऊंची बॉन्ड यील्ड के कारण भारतीय रुपये पर दबाव बना हुआ है। डॉलर मजबूत होने से दुनिया भर की अधिकांश उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मुद्राएं कमजोर हो रही हैं। इसके अलावा दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव और मध्य पूर्व में संघर्ष जैसी वैश्विक अनिश्चितताओं के समय निवेशक भारत जैसे जोखिम वाले बाजारों से पैसा निकालकर अमेरिकी डॉलर और सोने जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में लगाते हैं। भारतीय शेयर और बॉन्ड बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) लगातार मुनाफा वसूली कर पैसा बाहर निकाल रहे हैं। वे शेयर बेचकर रुपये को डॉलर में बदलकर वापस भेजते हैं, जिससे बाजार में डॉलर की मांग बढ़ती है और रुपया गिरता है। वहीं भारत अपनी जरूरत का लगभग 80-85% कच्चा तेल आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने पर आयात भुगतान के लिए अधिक डॉलर की जरूरत पड़ती है, जिससे देश का चालू खाता घाटा (CAD) बढ़ता है और रुपये की कीमत पर सीधा असर पड़ता है। अमेरिका और भारत के बीच मुद्रास्फीति और ब्याज दरों में अंतर रहने के कारण ऐतिहासिक रूप से सामान्य आर्थिक चक्रों में रुपये में सालाना 2% से 3% की स्वाभाविक गिरावट दर्ज की जाती है। रुपये में तेज उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) समय-समय पर अपने विदेशी मुद्रा भंडार से डॉलर बेचकर बाजार को संतुलित करने की कोशिश करता है।
    1
    वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती, मजबूत आर्थिक आंकड़ों और ऊंची बॉन्ड यील्ड के कारण भारतीय रुपये पर दबाव बना हुआ है। डॉलर मजबूत होने से दुनिया भर की अधिकांश उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मुद्राएं कमजोर हो रही हैं। इसके अलावा दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव और मध्य पूर्व में संघर्ष जैसी वैश्विक अनिश्चितताओं के समय निवेशक भारत जैसे जोखिम वाले बाजारों से पैसा निकालकर अमेरिकी डॉलर और सोने जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में लगाते हैं।

भारतीय शेयर और बॉन्ड बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) लगातार मुनाफा वसूली कर पैसा बाहर निकाल रहे हैं। वे शेयर बेचकर रुपये को डॉलर में बदलकर वापस भेजते हैं, जिससे बाजार में डॉलर की मांग बढ़ती है और रुपया गिरता है। वहीं भारत अपनी जरूरत का लगभग 80-85% कच्चा तेल आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने पर आयात भुगतान के लिए अधिक डॉलर की जरूरत पड़ती है, जिससे देश का चालू खाता घाटा (CAD) बढ़ता है और रुपये की कीमत पर सीधा असर पड़ता है।

अमेरिका और भारत के बीच मुद्रास्फीति और ब्याज दरों में अंतर रहने के कारण ऐतिहासिक रूप से सामान्य आर्थिक चक्रों में रुपये में सालाना 2% से 3% की स्वाभाविक गिरावट दर्ज की जाती है। रुपये में तेज उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) समय-समय पर अपने विदेशी मुद्रा भंडार से डॉलर बेचकर बाजार को संतुलित करने की कोशिश करता है।
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Librarian सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रिपोर्टर एवं एडिटर मो. ज़ुनैद ने प्रियंका जी के रुख की सराहना करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रियंका जी ने बहुत अच्छा काम करते हुए गोदी मीडिया की वाट लगा दी।
    1
    रिपोर्टर एवं एडिटर मो. ज़ुनैद ने प्रियंका जी के रुख की सराहना करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रियंका जी ने बहुत अच्छा काम करते हुए गोदी मीडिया की वाट लगा दी।
    user_JOURNALIST MOHD JUNAID
    JOURNALIST MOHD JUNAID
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश पुलिस से बर्खास्त किए गए सिपाही सुनील शुक्ला को शंकराचार्य ने नौकरी देने की पेशकश की है। इस प्रस्ताव के तहत शंकराचार्य की ओर से सुनील शुक्ला को पुलिस विभाग में मिलने वाले वेतन से भी अधिक वेतन पर काम देने की बात कही गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश पुलिस से बर्खास्त किए गए सिपाही सुनील शुक्ला को शंकराचार्य ने नौकरी देने की पेशकश की है। इस प्रस्ताव के तहत शंकराचार्य की ओर से सुनील शुक्ला को पुलिस विभाग में मिलने वाले वेतन से भी अधिक वेतन पर काम देने की बात कही गई है।
    user_A1 news & kasish news ripotar
    A1 news & kasish news ripotar
    Local News Reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • NEET पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे CJP कार्यकर्ताओं ने उनके इस फैसले का स्वागत किया है और इसे एक सकारात्मक व सही निर्णय बताया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अनशन वापस लेने का यह कदम आंदोलन को एक नई दिशा दे सकता है। वहीं दूसरी ओर, सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने के बाद भी छात्रों का विरोध अभी भी लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी छात्र इस पूरे मामले में सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    1
    NEET पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे CJP कार्यकर्ताओं ने उनके इस फैसले का स्वागत किया है और इसे एक सकारात्मक व सही निर्णय बताया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अनशन वापस लेने का यह कदम आंदोलन को एक नई दिशा दे सकता है।

वहीं दूसरी ओर, सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने के बाद भी छात्रों का विरोध अभी भी लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी छात्र इस पूरे मामले में सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_UPNEWS 9
    UPNEWS 9
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ के थाना सहादतगंज क्षेत्र अंतर्गत यासिनगंज इलाके में अमान अली नाम के युवक ने अब्दुल खान को सरेराह गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी अमान अली मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल युवक अब्दुल खान को अस्पताल भेजा।
    2
    लखनऊ के थाना सहादतगंज क्षेत्र अंतर्गत यासिनगंज इलाके में अमान अली नाम के युवक ने अब्दुल खान को सरेराह गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी अमान अली मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल युवक अब्दुल खान को अस्पताल भेजा।
    user_Journalist prabhat kashyap
    Journalist prabhat kashyap
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.