Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश पुलिस से बर्खास्त किए गए सिपाही सुनील शुक्ला को शंकराचार्य ने नौकरी देने की पेशकश की है। इस प्रस्ताव के तहत शंकराचार्य की ओर से सुनील शुक्ला को पुलिस विभाग में मिलने वाले वेतन से भी अधिक वेतन पर काम देने की बात कही गई है।
A1 news & kasish news ripotar
उत्तर प्रदेश पुलिस से बर्खास्त किए गए सिपाही सुनील शुक्ला को शंकराचार्य ने नौकरी देने की पेशकश की है। इस प्रस्ताव के तहत शंकराचार्य की ओर से सुनील शुक्ला को पुलिस विभाग में मिलने वाले वेतन से भी अधिक वेतन पर काम देने की बात कही गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- NEET पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे CJP कार्यकर्ताओं ने उनके इस फैसले का स्वागत किया है और इसे एक सकारात्मक व सही निर्णय बताया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अनशन वापस लेने का यह कदम आंदोलन को एक नई दिशा दे सकता है। वहीं दूसरी ओर, सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने के बाद भी छात्रों का विरोध अभी भी लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी छात्र इस पूरे मामले में सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- प्रदर्शन के दौरान बिहार के छात्रों का अनोखा अंदाज़ देखने को मिला है, जहाँ छात्र पुलिसकर्मियों की तैयारियों और कार्रवाई का मज़ाक उड़ाते नज़र आए। प्रदर्शन स्थल पर छात्र पुलिस से सवाल पूछ रहे हैं कि "सर टियर गैस की व्यवस्था नहीं है? क्या व्यवस्था किए हैं जी? कुछ भी व्यवस्था नहीं किए हैं, खाली वाटर कैनन? और नहीं करना चाहिए था जी?" इसी दौरान एक बंदा पुलिस वाले के पास जाकर कहता है कि "कल कैसी लाठी मारे हैं, ठीक से लगी ही नहीं। एक और मारिए तनिक कायदे से, आप लोग काम ही पूरा नहीं कर रहे हैं।" पुलिस की कार्रवाई पर छात्रों के इस तंज को 'ग़ज़ब बेइज्जती' करार दिया जा रहा है। (रिपोर्टर व एडिटर: मो. ज़ुनैद)1
- संसद के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने NEET व पेपर लीक विवाद को लेकर जारी छात्रों के आंदोलन और उन पर हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ-साथ मीडिया पर भी तीखा हमला बोला है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए मीडिया को नसीहत दी कि उन्हें विपक्ष से सवाल करने के बजाय सरकार से सवाल पूछने चाहिए। प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि क्या मीडिया ने कभी सरकार से पूछा कि इस सब से देश के युवाओं का भविष्य किस तरह प्रभावित हो रहा है। आंदोलनकारी छात्रों का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्र कोई "आतंकवादी" नहीं हैं जिनके खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़े जाएं, लाठीचार्ज किया जाए या इंटरनेट बंद किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब वह देश की हर बड़ी उपलब्धि और अंतरिक्ष मिशनों का श्रेय लेते हैं, तो अब पेपर लीक और युवाओं के साथ हो रहे इस व्यवहार की जिम्मेदारी भी उन्हें ही लेनी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने संसद में बहस न होने देने और विपक्ष की आवाज़ दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश पुलिस से बर्खास्त किए गए सिपाही सुनील शुक्ला को शंकराचार्य ने नौकरी देने की पेशकश की है। इस प्रस्ताव के तहत शंकराचार्य की ओर से सुनील शुक्ला को पुलिस विभाग में मिलने वाले वेतन से भी अधिक वेतन पर काम देने की बात कही गई है।1
- NEET पेपर लीक विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के नाम बड़ा संदेश जारी करते हुए भरोसा दिलाया है कि उनके भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होने दिया जाएगा। मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट से जुड़े प्रावधानों वाला एक मसौदा जल्द ही कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। इसके साथ ही, सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए संसद में एक नया कानून लाने की भी तैयारी कर रही है।1
- लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबरगंज चौकी के यासीनगंज इलाके में शुक्रवार (24 जुलाई 2026) को पुराने विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद मुन्ना कुरैशी नामक आरोपी ने गप्पू नाम के युवक पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे गप्पू की कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक मुन्ना कुरैशी और गप्पू के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई और बात बढ़ने पर आरोपी ने गोली चला दी। पुलिस जानकारी के अनुसार घायल युवक गप्पू और आरोपी मुन्ना कुरैशी दोनों के खिलाफ पहले से ही विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।1