ब्रैकिग झुण्डपुरा - बाबू महाराज के दर्शन करने के लिए आये श्रद्धालु चंबल नदी में नहाते समय पिता-पुत्र डूबे, रेक्स्यू ऑपरेशन जारी, बाबू महाराज दोज पर दर्शन के लिए परिवार के साथ आए थे, गहरे पानी में जाने से हादसा मुरैना। चिन्नौनी थाना क्षेत्र के कर्जोनी घाट पर रविवार को चंबल नदी में नहाते समय पिता-पुत्र के डूबने से हड़कंप मच गया। दोनों बाबू महाराज के दर्शन के लिए परिवार के साथ आए थे। गहरे पानी में जाने के कारण दोनों नदी में डूब गए। हादसे में ग्वालियर के बिरला नगर निवासी बताए जा रहे 46 वर्षीय देवेंद्र सिकरवार और उनके 15 वर्षीय पुत्र वंशु सिकरवार लापता हैं। SDRF की टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे से पिता-पुत्र की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजन और स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद हैं। SDRF की टीम नदी में लगातार तलाश कर रही है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। अपडेट: नदी में डूबे पिता-पुत्र की तलाश जारी है। दोनों के मिलने और रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी का इंतजार है।
ब्रैकिग झुण्डपुरा - बाबू महाराज के दर्शन करने के लिए आये श्रद्धालु चंबल नदी में नहाते समय पिता-पुत्र डूबे, रेक्स्यू ऑपरेशन जारी, बाबू महाराज दोज पर दर्शन के लिए परिवार के साथ आए थे, गहरे पानी में जाने से हादसा मुरैना। चिन्नौनी थाना क्षेत्र के कर्जोनी घाट पर रविवार को चंबल नदी में नहाते समय पिता-पुत्र के डूबने से हड़कंप मच गया। दोनों बाबू महाराज के दर्शन के लिए परिवार के साथ आए थे। गहरे पानी में जाने के कारण दोनों नदी में डूब गए। हादसे में ग्वालियर के बिरला नगर निवासी बताए जा रहे 46 वर्षीय देवेंद्र सिकरवार और उनके 15 वर्षीय पुत्र वंशु सिकरवार लापता हैं। SDRF की टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे से पिता-पुत्र की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजन और स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद हैं। SDRF की टीम नदी में लगातार तलाश कर रही है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। अपडेट: नदी में डूबे पिता-पुत्र की तलाश जारी है। दोनों के मिलने और रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी का इंतजार है।
- ब्रैकिग झुण्डपुरा - बाबू महाराज के दर्शन करने के लिए आये श्रद्धालु चंबल नदी में नहाते समय पिता-पुत्र डूबे, रेक्स्यू ऑपरेशन जारी, बाबू महाराज दोज पर दर्शन के लिए परिवार के साथ आए थे, गहरे पानी में जाने से हादसा मुरैना। चिन्नौनी थाना क्षेत्र के कर्जोनी घाट पर रविवार को चंबल नदी में नहाते समय पिता-पुत्र के डूबने से हड़कंप मच गया। दोनों बाबू महाराज के दर्शन के लिए परिवार के साथ आए थे। गहरे पानी में जाने के कारण दोनों नदी में डूब गए। हादसे में ग्वालियर के बिरला नगर निवासी बताए जा रहे 46 वर्षीय देवेंद्र सिकरवार और उनके 15 वर्षीय पुत्र वंशु सिकरवार लापता हैं। SDRF की टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे से पिता-पुत्र की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजन और स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद हैं। SDRF की टीम नदी में लगातार तलाश कर रही है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। अपडेट: नदी में डूबे पिता-पुत्र की तलाश जारी है। दोनों के मिलने और रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी का इंतजार है।1
- जिला मुरैना के हड़वांसी गांव में सीसी रोड निर्माण कार्य में लगी घटिया क्वालिटी का रेत गिट्टी सीमेंट साथ में भवन निर्माण में भी यही मटेरियल लगाया गया है हड़वांसी गांव में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार हो चुकी है गांव के लोग शिकायत करते है लेकिन कोई सुन बाई नहीं होती है कलेक्टर महोदय ने भी कुछ नहीं किया कई बार जनसुनवाई में लगातार जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई क्या करे1
- सबलगढ़ से श्यामपुर तक NH-552 की बदहाली! वीडियो दृश्य ग्राम खोह के पास। सबलगढ़ से श्यामपुर तक NH-552 की बदहाली! वीडियो दृश्य ग्राम खोह के पास। ⚠️ सड़क पर सफर बना जोखिम भरा रोमांच, जिम्मेदारों से जनता का सवाल—आखिर कब सुधरेगी सड़क? सबलगढ़। सबलगढ़ से श्यामपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग NH-552 इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे, टूट-फूट और शोल्डर का अभाव वाहन चालकों के लिए परेशानी और दुर्घटना का बड़ा कारण बन रहा है। बरसात के मौसम में हालात और भी चिंताजनक हो गए हैं। सड़क पर पानी भरने से कई गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए सफर बेहद जोखिम भरा हो जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वाहन फिसलने और दुर्घटनाओं की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। 🚗 दोपहिया हो या चारपहिया—हर कोई परेशान सड़क की खराब हालत के चलते वाहन चालकों को धीमी गति से और बेहद सावधानी के साथ सफर करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क के किनारे पर्याप्त शोल्डर नहीं होने से वाहनों को साइड देने में भी परेशानी होती है। ❓ जनता का सीधा सवाल—NH-552 की मरम्मत आखिर कब? स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग द्वारा सबलगढ़-श्यामपुर मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत एवं आवश्यक निर्माण कार्य कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। 👉 क्या आपने भी NH-552 की इस बदहाल सड़क का सफर किया है? अपना अनुभव कमेंट में जरूर बताएं और यह खबर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए शेयर करेंसबलगढ़–श्यामपुर, मुरैना, मध्यप्रदे NH-552 सड़क की खराब स्थिति1
- सदर थाना पुलिस की कार्यवाही, भैंस चोरी के मामले में मिली सफलता, एक सप्ताह पूर्व चोरी गई 05 भैंसे बरामद बाड़ी :-सदर थाना पुलिस की कार्यवाही, भैंस चोरी के मामले में मिली सफलता, एक सप्ताह पूर्व चोरी गई 05 भैंसे बरामद, डांग के लायक पुरा के पास जंगल मे कार्रवाही, दो भैंस चोर भी लगे पुलिस के हाथ, पीड़ित अमरपुरा निवासी मनीराम मीना की जंगल में चरने गई भैंस हुई थी चोरी, कोतवाली एसएचओ मोहर सिंह और पुलिस की कार्यवाही।1
- छिमछिमा हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाया 8 लाख 75 हजार 200 रुपए का चढ़ावा मेले के बाद हुई चढ़ावे की गणना, नकद राशि के साथ नारियल सहित अन्य पूजन सामग्री भी शामिल विजयपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था केंद्र श्री छिमछिमा हनुमान मंदिर में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर आस्था जताई। मेले के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में अर्पित किए गए चढ़ावे की गणना की गई, जिसमें कुल 8 लाख 75 हजार 200 रुपए की राशि प्राप्त हुई है।मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु छिमछिमा सरकार के दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपनी श्रद्धा के अनुसार मंदिर में चढ़ावा अर्पित किया। चढ़ावे में नकद राशि के अलावा नारियल सहित अन्य पूजन सामग्री भी शामिल रही। मेले के समापन के बाद मंदिर में प्राप्त चढ़ावे की गणना की गई। गणना में नकद राशि ₹8,75,200 (आठ लाख पचहत्तर हजार दो सौ रुपए) सामने आई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आस्था को देखते हुए इस बार मेले में मंदिर परिसर में बड़ी मात्रा में चढ़ावा पहुंचा।छिमछिमा हनुमान मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है और यहां आयोजित होने वाले मेले में विजयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के दौरान मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए छिमछिमा सरकार के दरबार में पूजा-अर्चना की।8 लाख 75 हजार 200 रुपए के चढ़ावे का आंकड़ा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था को भी दर्शाता है।1
- धौलपुर करौली टाइगर रिजर्व अभ्यारण्य के विरोध में धरना प्रदर्शन का 32 वे दिन उमड़ा जनसैलाब, 23 को जयपुर कूच का निर्णय सरमथुरा स्थित बसंतपुरा मोड पर धौलपुर करौली टाइगर रिजर्व अभ्यारण्य के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन में 32 वे दिन विशाल जनसमूह अपने हक और अधिकारों के लिए उमड़ा, जनसैलाब के चलते हाइवे पर जाम के हालात बन गए धरना प्रदर्शन में 23 को जयपुर कूच का निर्णय लिया गया है4
- छिमछिमा मेले में धाकड़ समाज ने लगाई सेवा की मिसाल, पांचवां विशाल भंडारा संपन्न समाजबंधुओं के सहयोग से हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, वरिष्ठ समाजसेवियों ने समिति के प्रयासों की सराहना कर जताया आभार विजयपुर प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान धाम में आयोजित विशाल मेले के दौरान धाकड़ समाज विजयपुर का पांचवां विशाल भंडारा श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकजुटता के साथ संपन्न हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान धाकड़ समाज के वरिष्ठजनों, समाजसेवियों और युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए श्रद्धालुओं की सेवा की और पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धाकड़ समाज विजयपुर द्वारा प्रतिवर्ष छिमछिमा मेले में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी समाजबंधुओं के सामूहिक सहयोग से पांचवें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के लिए श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी और ग्वालियर सहित आसपास के क्षेत्रों के धाकड़ समाजबंधुओं ने स्वेच्छा से सहयोग राशि प्रदान की। समाजबंधुओं द्वारा दिए गए इसी सहयोग के माध्यम से भंडारे की व्यवस्थाएं पूरी की गईं और मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई।भंडारे के दौरान सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।दूर-दराज से छिमछिमा हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर समाज के वरिष्ठजन और युवा साथी व्यवस्था संभालते नजर आए। किसी ने भोजन वितरण की जिम्मेदारी संभाली तो किसी ने पानी, बैठने और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया। बारिश और मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बावजूद समाज के कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवियों ने भंडारा समिति और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी समाजबंधुओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग और सेवा भावना ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। समाज के लोगों द्वारा स्वेच्छा से किए गए सहयोग से न केवल भंडारा सफल हुआ, बल्कि श्रद्धालुओं की सेवा के माध्यम से सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी गया। धाकड़ समाज के वरिष्ठजनों के साथ युवा साथियों ने भी पूरे उत्साह से आयोजन में हिस्सा लिया।आयोजन समिति ने सहयोग करने वाले सभी समाजबंधुओं, वरिष्ठजनों, समाजसेवियों और युवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही पांचवां विशाल भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। छिमछिमा मेले में धाकड़ समाज विजयपुर का यह आयोजन सेवा, सहयोग और सामाजिक एकजुटता की मिसाल बनकर सामने आया।भंडारे के सफल आयोजन के बाद समाजबंधुओं ने भविष्य में भी इसी तरह मिल-जुलकर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहयोग करने का संकल्प लिया।2
- *ब्रैकिग श्योपुर -कराहल अस्पताल में कवरेज करने गए पत्रकार को रोका जा रहा है* वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल श्योपुर। श्योपुर जिले के कराहल से एक बड़ा मामला सामने आया, जहां कराहल अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर सवाल करने और कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को कथित तौर पर रोक जा रहा है। कराहल BMO पर उठे सवाल अस्पताल की व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने लाने और मरीजों के बेहतर इलाज की व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे पत्रकार को कवरेज करने से रोका कराहल BMO आखिर एक पत्रकार को देखकर इतने भयभीत होकर भड़क उठे या फिर दबाव बनाकर स्वास्थ्य विभाग की कमियां छुपाने की गई जा रही है कोशिश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इसकी निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए1