Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ | मुजफ्फरनगर 🚨 📌 महिला का आरोप – पुलिस और विपक्षियों की मिलीभगत से हुआ उत्पीड़न!
M News National digital
ब्रेकिंग न्यूज़ | मुजफ्फरनगर 🚨 📌 महिला का आरोप – पुलिस और विपक्षियों की मिलीभगत से हुआ उत्पीड़न!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नवरात्र पर्व एवं मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं बालिकाओं में सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र सिविल लाइन एवं नई मण्डी के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर व्यापक पैदल गश्त की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, थाना प्रभारी नई मण्डी बृजेश कुमार शर्मा एवं महिला थाना प्रभारी श्रीमती संगीता डागर सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। गश्त के दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता हेतु तत्पर रहने का भरोसा दिलाया गया। पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें सुरक्षा का एहसास कराना तथा समाज में सकारात्मक वातावरण स्थापित करना रहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा दुर्गा मंदिरों एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर में दर्शन कर वहां उपस्थित महिलाओं बालिकाओं से वार्ता की गई तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। पैदल गश्त के दौरान महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु जनपद को उपलब्ध कराई गई आधुनिक होंडा सीबी 350 मोटरसाइकिलें भी शामिल रहीं, जिनके माध्यम से त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित की जा रही है।2
- जनपद मुजफ्फरनगर भोपा रोड प्लाजा होटल में परशुराम यात्रा को लेकर की गई अहम बैठक1
- लखनऊ में आयोजित मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में मुजफ्फरनगर जनपद को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत मुजफ्फरनगर नगर पालिका को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी के समक्ष मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी मॉडल पर विकसित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था, जिसे अब स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह निर्णय जनपद के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार स्मार्ट सिटी मिशन के विस्तार के तहत जिला मुख्यालयों को आधुनिक एवं उन्नत आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इस पहल के अंतर्गत शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल सेवाएं एवं अन्य नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा। नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत प्रदेश के कुल 58 नगर निकायों का चयन किया गया है, जिन्हें प्रतिवर्ष 583.20 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस वित्तीय प्रावधान से योजनाओं को गति मिलेगी और शहरों का विकास सुनियोजित ढंग से किया जाएगा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी का मुजफ्फरनगर की समस्त जनता की ओर से हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। यह निर्णय निश्चित रूप से मुजफ्फरनगर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं स्मार्ट शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम साबित होगा।1
- लखनऊ में आयोजित मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में मुजफ्फरनगर जनपद को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत मुजफ्फरनगर नगर पालिका को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के समक्ष मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी मॉडल पर विकसित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था, जिसे अब स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह निर्णय जनपद के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार स्मार्ट सिटी मिशन के विस्तार के तहत जिला मुख्यालयों को आधुनिक एवं उन्नत आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इस पहल के अंतर्गत शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल सेवाएं एवं अन्य नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा। नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत प्रदेश के कुल 58 नगर निकायों का चयन किया गया है, जिन्हें प्रतिवर्ष 583.20 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस वित्तीय प्रावधान से योजनाओं को गति मिलेगी और शहरों का विकास सुनियोजित ढंग से किया जाएगा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा का मुजफ्फरनगर की समस्त जनता की ओर से हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। यह निर्णय निश्चित रूप से मुजफ्फरनगर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं स्मार्ट शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम साबित होगा।1
- मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत 23 मार्च 2026 को ब्लॉक चरथावल, थाना चरथावल क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं नशा मुक्ति भारत अभियान के बारे में अवगत कराया गया। इसके अलावा महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। कार्यक्रम में बालिकाओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में भी जागरूक किया गया तथा पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक व आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रह सकें।1
- बड़गाम से इंसानियत की मिसाल, ईरान के लिए खुलकर आए लोग आगे सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में लोग ईरान की मदद के लिए आगे आते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि लोगों ने अपने सोने-चांदी के जेवर और बर्तन तक दान कर दिए। इतना ही नहीं, कई लोग अपनी एक महीने की तनख्वाह भी सहायता के रूप में दे रहे हैं। यह पहल इंसानियत और भाईचारे की एक बड़ी मिसाल के रूप में देखी जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।1
- जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस को मिली आधुनिक होंडा सीबी 350 मोटरसाइकिलें, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, महिला सुरक्षा व त्वरित पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती आपको बता दे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर को प्राप्त हुई 05 नई मोटरसाइकिलों (होंडा सीबी 350) का विधिवत फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर उन्हे रवाना किया गया।मोटरसाइकिलों की विशेष पुलिस उपयोगी खूबियां इस प्रकार रहेंगी इन मोटरसाइकिलों में उच्च क्षमता वाला इंजन है, जिससे त्वरित गश्त एवं आपात स्थिति में तेजी से पहुंच संभव है। वाहन में विशेष पुलिस सायरन एवं फ्लैशर लाइट लगाई गई हैं, जिससे यातायात में प्राथमिकता प्राप्त होती है। वायरलेस सेट/कम्युनिकेशन सिस्टम की सुविधा, जिससे कंट्रोल रूम से सतत संपर्क बना रहेगा रात्रि गश्त हेतु बेहतर हेडलाइट एवं विजिबिलिटी सिस्टम। पुलिस उपयोग हेतु विशेष स्टोरेज बॉक्स, जिसमें आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा उपकरण एवं प्राथमिक उपचार सामग्री रखी जा सकती है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि इन आधुनिक मोटरसाइकिलों के माध्यम से पुलिस की क्षेत्र में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। विशेष रूप से इन मोटरसाइकिलों का उपयोग महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भी किया जाएगा।1
- *"हमारी बहन–बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। हमारे लोगों का वोट छीना जा रहा है"* UP सरकार के मंत्री संजय निषाद गोरखपुर में मंच पर फूट–फूटकर रोए !!1